CG Board Class 8 Civics Solutions Chapter 2 हमारा संविधान – CGBSE Solutions PDF in Hindi

CG Board Class 8 Civics Solutions Chapter 2 हमारा संविधान is specifically designed for Hindi medium students of Class 8 studying in Chhattisgarh Board of Secondary Education. यह समाधान कक्षा 8 नागरिकशास्र पुस्तक छात्रों को अवश्यक अपने अध्ययन को सुगम बनाने के लिए इस समाधान पुस्तक का उपयोग करना चाहिए।

CG Board Class 8 Civics Solutions Chapter 2 हमारा संविधान

CGBSE समाधान कक्षा 8 नागरिकशास्र अध्याय 2 – हमारा संविधान हिंदी माध्यम में छात्रों के लिए बनाए गए हैं। यह समाधान छात्रों की सुविधा के लिए बनाई गई है और सीजीबीएसई बोर्ड के कक्षा 8 के छात्रों के लिए उपयुक्त है।

CG Board Class 8 Civics Solutions Chapter 2 नागरिकशास्र are given below for Hindi Medium students.


Page No.75, Chapter -02       

चर्चा कीजिये। 

Page No.73, Chapter -02       

1. जनता द्वारा चुने हुए प्रतिनिधियों का शासन क्यों होना चाहिए ?

उत्तर- जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधि सिर्फ 5 वर्ष के लिए होते है। जनता के उद्देश्यों की पूर्ति न होने की दशा में जनता फिर उन्हें हटा सकती है, उनके जगह दूसरे व्यक्ति या दल को मौका देती है इस कारण कोई भी व्यक्ति या दल जनता या जनता की समस्या के प्रति उदासीन नहीं होता, वह जनता की भलाई के कार्य करता है।  

Page No.73, Chapter -02       

2. महिला एवं पुरुष को समान अधिकार क्यों मिलना चाहिए ? 

उत्तर- लैंगिक असमानता एक अपराध है, क्यों कि सभी ने इस देश की लड़ाई में समान संघर्ष किया है। तथा राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भी भूमिका पुरुष के बराबर रही है। आजकल तो महिलाएं घर से बाहर तक के सभी काम करती है उतनी ही शिक्षित, सेना में है, नौकरी में है व्यवसाय करती है पुरुष की जननी है, माता लक्ष्मी है, आधी आबादी  है इसलिए उन्हें समानता का अधिकार मिलना चाहिए।  

Page No.73, Chapter -02       

3. 26 जनवरी को ही गणतंत्र दिवस क्यों मानते है ?

उत्तर- आज के दिन हमारा देश पूर्ण गणतांत्रिक राष्ट्र बना और इसी दिन हमारे देश को एक संविधान मिला जिससे देश की व्यवस्था का संचालन किया जाता है।  उसी की याद में इस पर्व को मानते है।     

Page No.75, Chapter -02       

अभ्यास के प्रश्न –

Page No.75, Chapter -02       

(1) संविधान क्या है ?संविधान सभा का गठन क्यों किया गया था ?

उत्तर- संविधान एक पुस्तक या दस्तावेज है परन्तु हम इसे राष्ट्र की आत्मा मानते है। इसी संविधान के कारण आज हमें अपनी आजादी को बचाने तथा अधिकार को जानने तथा कर्तव्यों का निर्वहन करने की प्रेरणा प्राप्त होती है। इससे हम लोकतांत्रिक तथा संसदीय प्रणाली द्वारा देश की सरकार का गठन करते है तथा संविधान द्वारा निहित शक्तियों द्वारा सभी के कल्याण के हेतु शासन का संचालन किया जाता है, इसी संविधान को संकलित करने के लिए एक समिति का गठन स्वतंत्रता पूर्व ही कर दिया गया था जिनके अथक प्रयास से यह संविधान अस्तित्व में आया    

Page No.75, Chapter -02       

(2)संविधान की आवश्यकता किन परिस्थितियों में हुई ?

उत्तर – किसी लोकतांत्रिक राष्ट्र को जिंदा रखने व चलाने के लिए एक संविधान की आवश्यकता होती है। तथा भारत तो भिन्न -भिन्न भौगोलिक व सामाजिक वर्गों ,वर्णों का देश है। इसे सभी को सामान आचार व्यवहार तथा न्याय के लिए हमारे राष्ट्रिय नेताओ के द्वारा महसूस किया गया कि जो अत्याचार हमने व देश के जनता द्वारा सदियों से सहे गए है, उनकी पुरवृत्ति न हो तथा आने वाली पीढ़िया सुशासन, न्याय ,सामाजिक समरसता के साथ भारत में रहे व भारत का विकास करें। 

Page No.75, Chapter -02       

(3)संविधान की उद्‌देशिक में दिए गए शब्द ‘समता’ को समझाइए ?

उत्तर – समता एक व्यापकता के साथ यहां इस्तेमाल किया गया है जिसमे देश के हर व्यक्ति चाहे वह कोई भी हो सिर्फ भारत का नागरिक होना ही पर्याप्त है भारतीय संविधान उसको इस बात की गारंटी देता है कि आपके साथ कानून तथा सरकार द्वारा कोई भी भेद-भाव नहीं किया जायेगा।   

Page No.75, Chapter -02       

(4)भारत का संविधान सन 1950 में 26 जनवरी को ही क्यों लागू किया गया ?

उत्तर –स्वतंत्रता संग्राम के दिनों में इसी दिन 31 दिसंबर सन् 1929 को पूर्ण स्वराज्य का संकल्प लिया गया था उसी महत्व को याद करने के लिए 26 जनवरी 1950 को स्वाधीनता दिवस मनाया गया तथा इसी दिन संविधान भी लागू किया गया। 

Page No.75, Chapter -02       

(5) यदि संविधान नहीं होता तो क्या क्या दिक्क़ते होती है ?

उत्तर – यदि संविधान न हो तो देश की कानून व्यवस्था को चलाना मुश्किल ही नहीं असंभव होगा फिर यह देश लोकतान्त्रिक न होकर राजशाही में बदल जायेगा  किसी भी आचरण की कोई मर्यादा निश्चित नहीं होगी। राजनैतिक अस्थिरता रहेगी। कानून की शक्ल न होने से अराजकता फैलेगी,अत्याचार होंगे। कोई व्यक्ति, अधिकारी, कर्मचारी या शासक किसी के प्रति जवाबदेह नही होगा। कर्तव्य व अधिकारों की न जानकारी होगी न ही उसका पालन होगा पूरे  देश में अव्यवस्था फ़ैल जाएगी। 

Page No.75, Chapter -02       

(6)यदि समाज में कोई नियम या कानून न हो  तो क्या होगा ?

उत्तर – समाज में नियम कानून न होने की दशा में समाज अनियंत्रित व दिशाहीन हो जायेगा। अराजकता फैलेगी अत्याचार व उन्माद बढ़ेगा विकास रुक जाएगा । बदनामी होगी गरीब बच्चे, महिलाएं सबसे ज्यादा अत्याचार के शिकार होंगे। 

Page No.75, Chapter -02       

(7)राष्ट्रीय एकता को समझाइए। 

उत्तर- राष्ट्रीय एकता- किसी भी राष्ट्र को एक जुट रखने के लिए राष्ट्रिय एकता की भावना बहुत ही आवश्यक है राष्ट्र सिर्फ एक जमीन का टुकड़ा नहीं होता वरन राष्ट्र का अर्थ बड़ा ही व्यापक है। राष्ट्र में भिन्न-भिन्न जाति, धर्म, लिंग, वर्ग, वर्ण के लोग निवास करते है। सभी एक साथ मील-जुल कर अपने देश के लिए मेहनत करते हैं। है तथा देश से प्रेम करते है तथा उस पर संकट काल में जान देने को तैयार रहते है। देश की प्रगति में सहयोग करते है। इन सभी का कारण व कारक राष्ट्र प्रेम व राष्ट्र की एकता है। 


You can also download CGBSE Solutions Class 8 PDF file for further studies.

Download CG Board Class 8 Civics Solutions Chapter 2 हमारा संविधान – Link to download PDF

This CG Board Solutions for Class 8th textbook provides accurate answers to all the questions in each exercise and is presented in the Hindi language to cater to the convenience of the students.

Leave a Reply

Discover more from CGBSE Solutions

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading