CG Board Class 8 Civics Solutions Chapter 3 मौलिक अधिकार एवं कर्तव्य – CGBSE Solutions PDF in Hindi

CG Board Class 8 Civics Solutions Chapter 3 मौलिक अधिकार एवं कर्तव्य is specifically designed for Hindi medium students of Class 8 studying in Chhattisgarh Board of Secondary Education. यह समाधान कक्षा 8 नागरिकशास्र पुस्तक छात्रों को अवश्यक अपने अध्ययन को सुगम बनाने के लिए इस समाधान पुस्तक का उपयोग करना चाहिए।

CG Board Class 8 Civics Solutions Chapter 3 मौलिक अधिकार एवं कर्तव्य

CGBSE समाधान कक्षा 8 नागरिकशास्र अध्याय 3 – मौलिक अधिकार एवं कर्तव्य हिंदी माध्यम में छात्रों के लिए बनाए गए हैं। यह समाधान छात्रों की सुविधा के लिए बनाई गई है और सीजीबीएसई बोर्ड के कक्षा 8 के छात्रों के लिए उपयुक्त है।

CG Board Class 8 Civics Solutions Chapter 3 नागरिकशास्र are given below for Hindi Medium students.


Page No.81, Chapter -03      

अभ्यास के प्रश्न –

Page No.81, Chapter -03      

प्रश्न 1 – सत्य एवं असत्य लिखिए –

1 किसी विशेष जाति या धर्म को मानने वाले को ही नौकरी मिलती है।

उत्तर – असत्य।  

2 देश के किसी भी क्षेत्र में व्यक्ति निवास कर सकता है। 

उत्तर -सत्य 

3. सार्वजनिक स्थलों का उपयोग हम समान रूप से कर सकते है। 

उत्तर – सत्य 

4. समूह के अधिकार का उलंघन होने पर जनहित याचिका दायर की जा सकती है। 

उत्तर – सत्य 

Page No.81, Chapter -03      

प्रश्न 2 – निम्नलिखित उदाहरणों को पढ़कर लिखिए कि इन व्यक्तियों के किन मौलिक अधिकारों का हनन हो रहा है :

1 )यदि किसी कारखाने में 12 वर्ष के बच्चों से कार्य कराया जाता है 

उत्तर- किसी कारखाने में 12 वर्ष के बच्चों से कार्य कराया जाना उनके मौलिक अधिकारों का हनन होता है। बच्चे की शिक्षा के मौलिक अधिकार का हनन है।  

2 )बिना कारण किसी को गिरफ्तार करना और हथकड़ी में बांधकर ले जाना।

उत्तर- बिना कारण किसी को गिरफ्तार करना और हथकड़ी में बांधकर ले जाना सवैधानिक मौलिक अधिकार का हनन है। ये व्यक्ति के अधिकार का हनन है। स्वतंत्रता का अधिकार का हनन है। 

3) एक जैसे कार्य के लिए महिला श्रमिक को पुरुष श्रमिक से कम मजदूरी दिया जाना। 

उत्तर- एक जैसे कार्य के लिए महिला श्रमिक को पुरुष श्रमिक से कम मजदूरी दिया जाना लैंगिक  समानता का मौलिक अधिकार का हनन है। 

4) शांतिपूर्वक जुलूस निकालने से रोकना। 

उत्तर -शांतिपूर्वक जुलूस निकालने से रोकना व्यक्तियों या समूह या दलों का मौलिक अधिकार का हनन है। 

प्रश्न 3 – प्रश्नों के उत्तर लिखिए –

Page No.81, Chapter -03      

1) मौलिक अधिकार से आप क्या समझते है ?लिखिए। 

उत्तर- हमारे संविधान द्वारा दिए जाने वाला अधिकार है, जो देश के नागरिकों को प्राप्त है। जिसके आधार पर व्यक्ति समाज में रहते है और अपने अधिकारों का प्रयोग कर शांति व सम्मान पाते है। उन अधिकारों को हम मौलिक अधिकार कहते है। यह अधिकार व्यक्ति के व्यक्तिगत व सामूहिक दोनों प्रकार के है। जो व्यक्ति को अधिकार के साथ-साथ उन पर नियंत्रण भी रखते है।   

Page No.81, Chapter -03      

2 ) हमें प्राप्त मौलिक अधिकार के नाम लिखिए ,और किसी एक मौलिक अधिकार का वर्णन कीजिए। 

उत्तर- मौलिक अधिकार में प्रमुख है समानता का अधिकार ,धार्मिक अधिकार,लैंगिक अधिकार, शिक्षा का  अधिकार तथा सामूहिक प्रदर्शन व विरोध का अधिकार बच्चो के अधिकार। 

समानता का अधिकार – कोई भी सरकार या कानून या व्यक्ति समूह किसी को किसी विशेष अधिकार पर जैसे -जाति,धर्म या स्त्री पुरुष,काला-गोरा का भेदभाव नहीं कर सकता है। भारत के सभी नागरिक समान है तथा उनके अधिकार समान है। 

Page No.81, Chapter -03      

3 )शिक्षा एवं संस्कृति के अधिकार से आप क्या समझते है ?

उत्तर- शिक्षा एवं संस्कृति के अधिकार से आशय यह है कि शिक्षा सभी के लिए होगी तथा सभी के लिए समान शिक्षा व्यवस्था होगी किसी धर्म विशेष या किसी को सार्वजनिक रूप से शिक्षा का दोहरीकरण नहीं होगा बच्चों के लिए अनिवार्य नि:शुल्क शिक्षा व्यवस्था होगी, जो शिक्षा व्यवस्था होगी राज्य या देश के बोर्ड द्वारा अनुशंसित होगी संस्कृति का संदर्भ यह की हर व्यक्ति समाज को अपनी संस्कृति के पालन करने तथा उसके हिसाब से जीवन व्यतीत करने की स्वतंत्रता होगी जहाँ तक कि वह दूसरे के या समाज के अन्य लोगों के लिए बाध्य या तकलीफ देय न हो। 

Page No.81, Chapter -03      

4) स्वतंत्रता के अधिकार को उदाहरण द्वारा समझाइये ?

उत्तर- हमारे देश के संविधान के तहत व्यक्ति की अपनी स्वंत्रता का अधिकार है। उसके अनुसार हर व्यक्ति देश के किसी भाग में जा सकते है और निवास कर सकते है। जैसे मान लिया जाये छत्तीसगढ़ का व्यक्ति उत्तरप्रदेश में जमीन खरीदना चाहता है तथा वहाँ निवास करना चाहता है, तो वह ऐसा कर सकता है इसकी उसको स्वन्त्रता है। 

Page No.81, Chapter -03      

5) किसी व्यक्ति के मौलिक अधिकारों का हनन होने पर उसे क्या करना चाहिए। 

उत्तर – मौलिक अधिकारों की हनन होने पर हर व्यक्ति को यह अधिकार है कि वह न्यायालय में जा सकता है और अपने मौलिक अधिकार हनन की शिकायत कर सकता है। तथा अपने अधिकार का मांग कर सकता है। 

Page No.81, Chapter -03      

6) एक विद्यार्थी के रूप में आप किन -किन कर्तव्यों का पालन करेंगे ?

उत्तर – एक विद्यार्थी को राष्ट्रीयता की भावना से ओत -प्रोत होना चाहिए। उसे अपने देश के स्वतंत्रता के  मूल्य को हमेशा ध्यान में रखना चाहिए। राष्ट्रीय ध्वज तथा राष्ट्रीय पहचान को सम्मान देना चाहिए, तथा राष्ट्रिय की सार्वजनिक संपत्ति की रक्षा करनी चाहिए। देश हित में प्रदूषण व अन्य समस्याओ पर गंभीर होकर घर तथा समाज में लोगों को बताना व समझाना चाहिए। सभी के साथ समानता व्यवहार करना चाहिए। तथा समाज में अंधविश्वास व, धार्मिक भेदभाव फैलने से रोकना चाहिए। 

Page No.81, Chapter -03      

7)14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों से कारखाने में काम करवाना किस अधिकार के अंतर्गत प्रतिबंधित है ?

उत्तर- संविधान के अनुसार 14 वर्ष के बच्चों से काम लेना दंडनीय अपराध है। यह बच्चों के मौलिक अधिकार के अंतर्गत आता है। बच्चों का मौलिक अधिकार है कि वह पहले शिक्षा अर्जित करे। खेलकूद में हिस्सा ले ताकि उनका मानसिक व शारीरिक विकास हो सके।  

Page No.81, Chapter -03      

8)मौलिक अधिकार और मौलिक कर्तव्य में क्या अंतर है ?

उत्तर- मौलिक कर्तव्यों को देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देने और भारत की एकता को बनाए रखने में मदद करने के लिए सभी नागरिकों के नैतिक दायित्वों के रूप में परिभाषित किया गया है। 

मौलिक अधिकार संविधान का अभिन्न अंग हैं; इसलिए, उन्हें दूर नहीं किया जा सकता है। राष्ट्रीय आपातकाल के दौरान मौलिक अधिकारों को निलंबित किया जा सकता है।

Page No.81, Chapter -03      

योग्यता विस्तार –

Page No.81, Chapter -03      

1 ) चर्चा कीजिए कि विद्यालय के प्रति आपके क्या अधिकार एवं कर्तव्य है ?

उत्तर- विद्यालय के प्रति हमेशा हमें जागरूक रहना चाहिए। विद्यालय के नियमो का कड़ाई से पालन करना चाहिए। समय से विद्यालय पहुंचना चाहिए तथा शिक्षको का सम्मान करना चाहिए व उनके द्वारा  बताये गए कामो को समय से पूरा करना चाहिए। अपने कपड़े व ड्रेस के प्रति लापरवाह नहीं होना चाहिए। विद्यालय में गंदगी नहीं करना तथा विद्यालय के किसी भी वस्तुओं को नुकसान नहीं पहुँचाना चाहिए। यदि आपको किसी शिक्षक से कोई शिकायत है तो उसकी शिकायत दृढ़ता से विद्यालय प्रवंधन व प्रधानचार्य को देनी चाहिए तथा माता -पिता को स्कुल की गतिविधियों की जानकारी देनी चाहिए तथा स्कूल के हर गतिविधियों व आयोजनों में भागीदारी करनी चाहिए।  

Page No.81, Chapter -03      

2 ) राजू शहर के भीड़भाड़ और प्रदूषण से परेशान होकर वापस अपने गांव निवास करने के लिए जाना  चाहते है किन्तु कुछ लोग बल पूर्वक ऐसा करने से रोकना चाहते है राजू का किस अधिकार का हनन हुआ है। 

उत्तर- राजू का मौलिक अधिकार है वह जहाँ चाहे निवास करे शहर,गांव या देश किसी भाग में जा सकता है। उसके कोई नहीं रोक सकता इससे उनके निवास करने के मौलिक अधिकार का हनन होगा।  


You can also download CGBSE Solutions Class 8 PDF file for further studies.

Download CG Board Class 8 Civics Solutions Chapter 3 मौलिक अधिकार एवं कर्तव्य – Link to download PDF

This CG Board Solutions for Class 8th textbook provides accurate answers to all the questions in each exercise and is presented in the Hindi language to cater to the convenience of the students.

Leave a Reply

Discover more from CGBSE Solutions

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading