CG Board Class 7 Civics Solutions Chapter 8 मीडिया और विज्ञापन is specifically designed for Hindi medium students of Class 7 studying in Chhattisgarh Board of Secondary Education. यह समाधान कक्षा 7 नागरिकशास्र पुस्तक छात्रों को अवश्यक अपने अध्ययन को सुगम बनाने के लिए इस समाधान पुस्तक का उपयोग करना चाहिए।
CG Board Class 7 Civics Solutions Chapter 8 मीडिया और विज्ञापन
CGBSE समाधान कक्षा 7 नागरिकशास्र अध्याय 8 – मीडिया और विज्ञापन हिंदी माध्यम में छात्रों के लिए बनाए गए हैं। यह समाधान छात्रों की सुविधा के लिए बनाई गई है और सीजीबीएसई बोर्ड के कक्षा 7 के छात्रों के लिए उपयुक्त है।
CG Board Class 7 Civics Solutions Chapter 8 नागरिकशास्र are given below for Hindi Medium students.
Page No.109, Block- 1, Chapter- 08
चर्चा कीजिये।
(1) भारत का पहला समाचार पत्र कब और कहाँ से प्रारंभ हुआ और किसने किया ?
उत्तर:- भारत का पहला समाचार पत्र “बंगाल बजट” है ,जो कलकत्ता से सन् 1779 में प्रारंभ हुआ इसके संस्थापक जेम्स अगस्तस थे।
Page No.109, Block- 1, Chapter- 08
(2) छत्तीसगढ़ का पहला समाचार पत्र कौन सा है?
उत्तर:– छत्तीसगढ़ का पहला समाचार पत्र, छत्तीसगढ़ी मित्र था जिसे माधव राव सप्रे ने एक मानसिक पत्रिका के रूप में सन 1900 में पेंड्रारोड (बिलासपुर)से प्रकाशित किया था।
Page No.109, Block- 1, Chapter- 08
(3) पहला हिन्दी समाचार पत्र कौन सा था ?
उत्तर:- हिंदी का पहला समाचार पत्र उदंत मार्तण्ड था।
Page No.109, Block- 1, Chapter- 08
(4) आपके क्षेत्र में सर्वाधिक प्रचलित समाचार पत्रों के नाम लिखिए ?
उत्तर:- हमारे क्षेत्र के सर्वाधिक प्रचलित समाचार पत्र आता है, समाचार जगत, दैनिक भास्कर ,नई दुनिया ,नवभारत टाइम्स आदि।
Page No.109, Block- 1, Chapter- 08
(5) क्या आपके क्षेत्र में कोई अंग्रेजी समाचार पत्र आता है यदि हाँ तो उसका नाम लिखिए?
उत्तर:- हमारे क्षेत्र में टाइम्स ऑफ़ इंडिया, द गार्जियन आता है।
Page No.109, Block- 1, Chapter- 08
(6) समाचार पत्र पढ़ने से हमारे किन- किन कौशलों (दक्षताओं) का विकास होता है।
उत्तर:- समाचार पढ़ने से हमारा सामान्य ज्ञान बढ़ता है, हमे देश विदेश में हो रहे बदलाव व राजनैतिक, आर्थिक व वैज्ञानिक प्रगति का पता चलता है हमें अपने स्वास्थ धर्म व खेल-कूद, सिनेमा तथा विज्ञापन की जानाकारी प्राप्त होती है।
Page No.109, Block- 1, Chapter- 08
(7) समाचार पत्र का कौन सा हिस्सा आपको पढ़ने में अच्छा लगता है?
उत्तर:- समाचार पत्र में सम्पादकीय व खेल कूद परिशिष्ट अच्छा लगता है।
Page No.109, Block- 2, Chapter- 08
1. रेडियो के मोनो को देखकर उस पर लिखे हुए नारा को बताइए और हिन्दी में अर्थ समझाइए ?
उत्तर:- रेडियो का मानना है बहुजन हिताय – बहुजन सुखाय जिसका अर्थ है, कि सभी लोगों का हित हो – सभी लोग सुखी हों।
Page No.109, Block- 2, Chapter- 08
2. आपको रेडियो में प्रसारित होने वाले कौन कौन से कार्यक्रम पसंद है और क्यों?
उत्तर:- हमें रेडियो पर प्रसारित होने वाला कार्यक्रम वी.वी लंदन व विविध भारती पसंद है, क्योंकि वी.वी.सी. पूरे विश्व की सभी गतिविधियों की सम्पूर्ण विवेचन प्रस्तुत करता है, तथा विविध भारतीय मनोरंजन व शिक्षा दोनों साथ प्रसारित करता है। मन की बात भी अच्छा कार्यक्रम है जिसके अंतर्गत प्रधानमंत्री देश की दशा व दिशा की बात करते है व प्रेरणा देते है।
Page No.109, Block- 2, Chapter- 08
3. क्या रेडियो हमारे लिए आवश्यक है ?
उत्तर:– हाँ रेडियो बहुत जरूरी है, क्योंकि बहुत सी चीजें है, जो सिर्फ रेडियो के माध्यम से आती है जिसको हम अपना काम करते हुए सुन सकते है।
Page No.109, Block- 2, Chapter- 08
4. रेडियो में प्रत्येक स्थान पर एक ही जैसा कार्यक्रम क्यों आता है ? शिक्षक की सहायता से पता करें।
उत्तर:- रेडियो प्रसारण आकाशवाणी के द्वारा किया जाता है तथा अन्य भी क्षेत्रीय प्रसारण या विदेशी प्रसारण होते है सभी की अपनी एक फ्रीक्वेंसी पर प्रसारण होते है। हम उस फ्रीक्वेंसी पर लगाकर जिसे स्टेशन भी कहते है उस प्रसारण को सुन सकते है। हर रेडियो में उसी स्टेशन से वही कार्यक्रम आएगा।
Page No.109, Block- 2, Chapter- 08
5. हम रेडियो के द्वारा किस प्रकार मनोरंजन करते हैं?
उत्तर:- रेडियो द्वारा फ़िल्मी गाने तथा क्षेत्रीय लोकगीत तथा नाटक व श्रृंखलाएं व हास्य कार्यक्रम द्वारा मनोरंजन किया जाता है।
Page No.109, Block- 2, Chapter- 08
6. रेडियो के द्वारा किस -किस प्रकार के कार्यक्रमों का प्रसारण किया जाता है? माता-पिता या किसी अन्य की सहायता से जानकारी प्राप्त करें।
उत्तर:- रेडियो में सभी प्रकार के कार्यक्रम आते है। जैसे – समाचार, विचार, धार्मिक विचार, गाने, लोकगीत, नाटक, श्रृंखला, आलोचना, विज्ञापन आदि।
Page No.109, Block- 1, Chapter- 08
1. अपने माता-पिता से पूछिए उनके समय और आज के टीवी के महत्व में क्या अंतर है।
उत्तर:- पहले ज़माने में टी.वी सबके पास नहीं होते थे। लोग कुछ कार्यक्रम दूसरो के यहाँ जाकर देखते थे जैसे – रामायण, चंद्रकांता, चित्रहार, आदि उक्त कार्यक्रम के समय घर आसपास की महिलाएं बच्चे पुरुष भी इकट्ठे होकर घर को टॉकीज बना देते थे। उसी में एंटिना की गड़बरी होने पर हो लोग शोर हला करते थे तथा बच्चे दौड़कर उसे ठीक करते थे। बच्चे कार्यक्रम की नक़ल भी करते थे। जैसे – शक्तिमान की परन्तु अब तो सबके पास टीवी या एल.ई.डी. है। सभी अपनी पसंद का कार्यक्रम देखते है। लोगो के पास समय नहीं सिर्फ कुछ चुनिन्दा कार्यक्रम ही देखते है।
Page No.110, Block- 1, Chapter- 08
2. टेलीविजन का कौन सा कार्यक्रम अच्छा लगता है और क्यों ?
उत्तर:- टेलीविज़न का क्रिकेट मैच व डिस्कवरी चैनल अच्छा लगता है। मैच से मनोरंजन होता है व डिस्कवरी से जानकारी प्राप्त होती है।
Page No.110, Block- 1, Chapter- 08
3. टेलीविजन के बिना हमारा जीवन कैसा होगा ?
उत्तर:– टेलीविजन के बिना हमारा जीवन नीरस हो जायेगा। टेलीविज़न के बिना हमे बहुत सी जानकारी प्राप्त नहीं हो पायेगी तथा उसके माध्यम होने वाले तर्क वितर्क तथा आधुनिक चीजों को हम देख नहीं पायेंगे टेलीविज़न पर हम दुनिया भर की सैर कर सकते है।अतः हमे इन सभी जानकारियों से वंचित होना पड़ेगा।
Page No.110, Block- 1, Chapter- 08
4. रेडियो और टेलीविजन में क्या समानता और अंतर है?
उत्तर:-
| समानता | अंतर |
| दोनों ही मनोरंजक एवं ज्ञानवर्धक साधन है। जिससे हमें विशेष खबरों की जानकरियाँ प्राप्त होती है। | रेडियों से हम केवल आवाज सुन सकते है जबकि टेलीविजन में चल चित्र को देख सकते है और आवाज भी सुन सकते है। |
Page No.110, Block- 2, Chapter- 08
1. मीडिया के अच्छे एवं खराब प्रभाव के बारे में शिक्षक की सहायता से लिखिए।
उत्तर:- मीडिया के अच्छे प्रभाव :- मीडिया जागरूकता लाने का कार्य करता है। जैसे -पोलियों की दवा पिलाने का अभियान हो एड्स के प्रति जागरूकता लाना हो ,लोगो को वोट डालने के लिए प्रेरित करना हो ,बाल मजदूरी को रोकने का प्रयास करना हो ,धूम्रपान के खतरों से अवगत करना हो ,चाहे देश के भ्रष्टाचारियो पर कड़ी नजर रखना हो। मीडिया अपना दायित्व अच्छे ढंग से निभाता हो।
मिडिया के ख़राब प्रभाव :- कभी – कभी ऐसा देखा गया है, कि मीडिया छोटी सी घटनाओं को भी बढ़ा -चढ़ा कर पेश करता है। आजकल मीडिया मिथ्या समाचार का भी (फेक न्यूज का भी )सहारा ले रहा है जिससे हम जो घटना ,घटित नहीं हुई है उसे भी मीडिया के कारण सच्ची मान लेते है।
Page No.110, Block- 2, Chapter- 08
2. देश- विदेश की विभिन्न सूचनाएँ किन – किन माध्यमों से प्राप्त होती है ? उन माध्यमों की सूची बनाइए
उत्तर:- देश-विदेश की सूचना विभिन्न संचार माध्यमों से प्राप्त होती जिनमें प्रमुख है –
समाचार पत्र व पत्रिकाएं, टेलीफोन ,मोबाइल ,टी.बी. ,इंटरनेट के द्वारा प्राप्त होती है।
Page No.111, Block- 1, Chapter- 08
1. आखिर विज्ञापन क्यों करते है ? किस तरह हमारा ध्यान आकर्षित करते?
उत्तर:- किसी उत्पान या सेवा को बेचने के उद्देश्य से किया जाने वाला जनसंचार विज्ञापन कहलाता है। विज्ञापन लोगों का ध्यान आकर्षित करने का एक तरीका है। हम चारों ओर से अपने आपको विज्ञापन से घिरा हुआ पाते है। हम इन्हे टेलीविजन पर देखते है, रेडियो पर सुनते है, सड़को पर देखते है समाचार पत्र एवं पत्रिकाओं में भी विज्ञापन दिखाई पड़ता है। इस तरह से विज्ञापन हमारा ध्यान आकर्षित करते है।
Page No.112, Block- 1, Chapter- 08
1. चित्र 1 का विज्ञापन आपसे क्या बोलता है ?
उत्तर:- चित्र क्रमांक -1 का विज्ञापन हमें बताता है कि बेटियों की शिक्षा ही उनकी सुरक्षा है। अर्थात बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओं।
Page No.112, Block- 1, Chapter- 08
2. चित्र 2 के विज्ञापन से आप क्या सीखते हैं?
उत्तर:- इस विज्ञापन में बताया गया है, कि शौच के बाद या खाने के पहले हाथों की सफाई जरूरी है। अर्थात स्वच्छता पर ध्यान देना चाहिए।
Page No.112, Block- 1, Chapter- 08
3. चित्र 3 विज्ञापन से आपको क्या सीख मिलती है?
उत्तर:- इस विज्ञापन द्वारा समझाया गया है, कि जल अमूल्य है जल ही जीवन है इसका उपव्ययन करे पानी की बचत करें। अर्थात जल है, तो कल है या जल ही जीवन है।
Page No.113, Block- 1, Chapter- 08
1. विज्ञापन की उक्त दोनों रचना में किन-किन बातों को ध्यान रखा गया है ।
उत्तर:- विज्ञापन को रचना में यह ध्यान रखा जाता है कि यदि किसी काम काजी महिलाओं के लिए कोई विज्ञापन तैयार करना हो तो यह ध्यान रखा जाता है कि वह किस वर्ग की है। उनकी शैक्षणिक स्तर साधारण या उच्च है। जैसे यदि वस्तु की खरीददार मध्यम श्रेणी महिलाएं है तो विज्ञापन होगा –
जिसका था आपको इंतजार – – – – – – – – -एक क्रीम जो आपकी त्वचा को बनाए चमकदार – – – – – – – आपके पति आपको देखते रह जायेगे।
यदि वस्तु को खरीददार निम्न आय वर्ग की हो तो विज्ञापन होगा -ये क्रीम सस्ती और श्रेष्ठ है ,इसलिए तो राधा ,सरिता ,बसंती भी इसे इस्तेमाल करती है।
Page No.113, Block- 1, Chapter- 08
2. दोनों विज्ञापन में छिपी भावनाओं को शिक्षक की सहायता से समझे जिससे महिलाएं प्रभावित होकर उक्त क्रीम खरीदने को तैयार होगी।
उत्तर:- दोनों विज्ञापनो में महिलाओं की सबसे अधिक भावना सुंदर व जवान दिखने की इच्छा को प्रभावित करने की कोशिश की गयी है। उनके पति हैरान रह जायेगे।
Page No.113, Block- 1, Chapter- 08
3. विज्ञापन से हमें सावधान क्यों रहना चाहिए।
उत्तर:- विज्ञापन हमारे भावनाओं पर आधारित होते है, उनका प्रभाव हमारी मनः स्थिति पर पड़ता है। जिसके लिए हमारे प्रेरणा स्रोत कलाकारों व खिलाड़ियों का इस्तेमाल किया जाता है, जिसके कारण हम गलत सही का निर्णय करने में चूक जाते है। इसलिए विज्ञापनों से सावधान रहना चाहिए। तथा विज्ञापनों में जो दिखाया जाता है ,वह शत -प्रतिशत सही नहीं होता है।
Page No.113, Block- 1, Chapter- 08
4. क्या विज्ञापन किसी वस्तु के विक्रय के लिए आवश्यक है।
उत्तर:- हाँ व्यापारी के लिए तो अति आवश्यक है, क्योंकि उसके सामान को बताने के लिए तथा उसकी गुणवत्ता समझाने के लिए विज्ञापन ही एक माध्यम है “ प्रचार व्यापारी की आत्मा है।”
Page No.113, Chapter- 08
1. गतिविधियां:-
विभिन्न समाचार पत्रों में छपे विज्ञापनों की एकत्र कर उसमे दिए गए संदेशों को लिखिए।
उत्तर:- विभिन्न समाचारों में स्वास्थ्य व सफाई तथा सड़क व रेल सम्बन्धी नियमो तथा जल संरक्षण व पर्यावरण के पार्टी जागरूकता की जानकारी दी गई है जिसमे बताया गया है की स्वास्था का सफाई से बहुत ही गहरा सम्बन्ध है तथा सड़क पर आपने साइड दे चले तथा सड़क पार करते समय ध्यान दे व मोटर साइकिल व गाडी चलाते समय हेलमेट व सीटबेल्ट का प्रयोग करे व रेल आपकी सुविधा के लिए उसे गन्दा न करें तथा चलती ट्रैन में न चढ़े नहीं उतरे हाथ। बाहर ना निकाले दरवाजे पर खड़े होकर यात्रा न करे।
Page No.113, Chapter- 08
1. टेलीविजन पर प्रधानमंत्री स्वच्छता अभियान पर कौन-कौन से विज्ञापन आते हैं ? अपने शब्दों में बताइए।
उत्तर:- टेलीविजन पर प्रधानमंत्री स्वच्छता अभियान पर जो विज्ञापन आते है वे है – एक कदम स्वच्छता की ओर ,हम सबका एक ही नारा साफ -सुथरा हो देश हमारा ,उज्जवल भारत का सपना ,स्वच्छ भारत हो अपना सुनो गौर से भारतवासी ,मिली आजादी अच्छी खासी ,लाभ हो इस आजादी का तब स्वच्छ और साफ बने भारत जब आदि। यह विज्ञापन हमारे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी द्वारा दिए गए संदेशों व सुझावों को प्रदर्शित करते है।
Page No.113, Chapter- 08
2. व्यक्ति के जीवन में स्वच्छता क्यों जरूरी है ?
उत्तर:- स्वच्छता बहुत आवश्यक है गंदगी से बहुत सी बीमारियां होती है खाने के पहले हाथ की सफाई या शौच के बाद सफाई न होने से पेट के रोग होते है। घर में सफाई न होने से मक्खियां आती है जिनसे बहुत से रोग होते है। यदि हमारे आसपास का वातावरण स्वच्छ होगा तो अनेको प्रकार की बीमारियाँ नहीं फैलेगी और वातावरण भी स्वच्छ रहेगा।
Page No.113, Chapter- 08
3. स्वच्छता के संबंध में स्वयं की भूमिका बताइए।
उत्तर:- स्वच्छता हमारे जीवन का अंग है। हमें नहाकर स्कूल जाना चाहिए रास्ते में किसी प्रकार का कचरा नहीं करना चाहिए तथा स्कूल के सफाई पर ध्यान रखना चाहिए हाथों को हमेशा साफ करना चाहिए। क्योंकि स्वच्छ शरीर में ही स्वस्थ्य दिमाग होता है।
Page No.113, Chapter- 08
4. सार्वजनिक स्वच्छता के लिए विद्यालय में आपका योगदान लिखिए।
उत्तर:- विद्यालय में हम हमेशा ध्यान रखते है, कि वहां की किसी भी वस्तु को क्षति न पहुंचे दीवाले तथा परिसर साफ रहे। हम सभी कचरो को डस्टबिन में डालते है तथा अपने ड्रेस की सफाई रखते है। तथा अन्य साथियों का इसके लिए प्रेरित करते है।
Page No.113, Chapter- 08
5. अपने आस-पास स्वच्छता अभियान के लिए आपका क्या योगदान होगा ?
उत्तर:- हमारे घर के आस पास कोई स्थान गन्दा नहीं है। हम लोग तथा सारे बच्चे किसी प्रकार का कूड़ा नगर पालिका के डस्टबिन में ही डालते है। जिस पार्क में हम खेलते है ,उसकी सफाई हम लोग खुद ही कर डालते है। कही कोई कूड़ा खुले में नहीं फेकते है।
You can also download CGBSE Solutions Class 7 PDF file for further studies.
Download CG Board Class 7 Civics Solutions Chapter 8 मीडिया और विज्ञापन – Link to download PDF
This CG Board Solutions for Class 7th textbook provides accurate answers to all the questions in each exercise and is presented in the Hindi language to cater to the convenience of the students.