CG Board Class 7 Science Solutions Chapter 14 सजीवों में उत्सर्जन – CGBSE Solutions PDF in Hindi

CG Board Class 7 Science Solutions Chapter 14 सजीवों में उत्सर्जन is specifically designed for Hindi medium students of Class 7 studying in Chhattisgarh Board of Secondary Education. यह समाधान कक्षा 7 विज्ञान पुस्तक छात्रों को अवश्यक अपने अध्ययन को सुगम बनाने के लिए इस समाधान पुस्तक का उपयोग करना चाहिए।

CG Board Class 7 Science Solutions Chapter 14 सजीवों में उत्सर्जन

CGBSE समाधान कक्षा 7 विज्ञान अध्याय 14 – सजीवों में उत्सर्जन हिंदी माध्यम में छात्रों के लिए बनाए गए हैं। यह समाधान छात्रों की सुविधा के लिए बनाई गई है और सीजीबीएसई बोर्ड के कक्षा 7 के छात्रों के लिए उपयुक्त है।

CG Board Class 7 Science Solutions Chapter 14 विज्ञान are given below for Hindi Medium students.


Page No.: 123 , Chapter: 14  

प्रश्न 1 – सही विकल्प चुनकर लिखिए –

1. रक्त से अपशिष्ट पदार्थों को छानने का कार्य करता है – 

(क) ह्रदय             (ख) फेफड़े 

(ग) वृक्क              (घ) आमाशय 

उत्तर :- वृक्क 

2. मनुष्य का मुख्य उत्सर्जी पदार्थ है-

 (क) यूरिक अम्ल           (ख) यूरिया 

 (घ) पसीना                  (ग) पसीना 

उत्तर :- यूरिया 

3. पक्षी की बीट में यूरिक अम्ल का रंग होता है–

(क) काला  (ख) सफेद   

(ग) हरा      (घ)हरा व सफ़ेद 

उत्तर :- सफेद 

 4.  हमारे शरीर में किस अंग द्वारा अमोनिया को यूरिया में बदला जाता है

(क) यकृत          (ख) वृक्क

(ग) फेफड़े           (घ) हृदय

 उत्तर :- यकृत 

5. किस जीव में अमोनिया का जल में सीधा विसरण शरीर की सतह से होता है

(क) मच्छर    (ख) तोता

(ग)छिपकली  (घ) अमीबा

उत्तर :- अमीबा 

प्रश्न 2. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए –

1. हमारे शरीर से अपशिष्ट पदार्थ को निकालना क्यों आवश्यक है। 

उत्तर :- सजीवों में जैविक क्रियाओं के फलस्वरूप उपयोगी पदार्थ के साथ साथ कई अनुपयोगी पदार्थ भी बनते है ,जिन्हे अपशिष्ट पदार्थ कहते है। ये शरीर के लिए हानिकारक होते है तथा शरीर में अपशिष्ट पदार्थ के अधिक समय तक रहने से शरीर पर बूरा प्रभाव पड़ता है ,इसलिए अपशिष्ट पदार्थ को शरीर से बाहर निकालना आवश्यक है। 

2. वृक्क कहाँ स्थित होते हैं ?

उत्तर :- हमारे शरीर में वृक्क डायफ्राम के नीचे उदरगुह में रीढ़ की हड्डी के दोनों ओर गहरे लाल रंग तथा सेम  के बीज की आकृति का वृक्क स्थित होता है। 

3. मूत्र का निर्माण कैसे होता है?

उत्तर :- छोटी आंत में भोज्य पदार्थ के पाचन विशेषत: प्रोटीन के पाचन से अमोनिया गैस बनती है ,चूंकि ये गैस हमारे शरीर के लिए हानिकारक होता है ,इसलिए इसे शरीर से बाहर निकालना अति आवश्यक होता है ,लेकिन इसे शरीर से सीधे बाहर नहीं निकाला जा सकता। अब यह रक्त के साथ रक्त वाहिनिओ द्वारा यकृत में पहुँचती है और अमोनिया कार्बन डाइऑक्साइड से मिलकर यूरिया बनाती है ,यह यूरिया रक्त के माध्यम से वृक्क में पहुंचता है और वहां से छनकर मूत्र के साथ शरीर से बाहर कर दिया जाता है ,जिसमें यूरिया के अतिरिक्त मुख्य रूप से पानी होता है। 

अमोनिया +कार्बन डाइऑक्साइड यूरिया 

4. पौधों के अपशिष्ट पदार्थ कौन-कौन से है ?

उत्तर :- पौधे में जैविक क्रिया के फलस्वरूप बने अपशिष्ट पदार्थ तीन प्रकार के होते है ,जो निम्न है :- 

(i) ठोस अपशिष्ट पदार्थ :- सुख कर गिरे हुए पत्ते रेफिड ,तने की छाल आदि 

(ii) द्रव अपशिष्ट पदार्थ :- चन्दन की लकड़ी का तेल ,गोंद रबर आदि। 

(iii)गैसीय अपशिष्ट पदार्थ :- श्वसन के समय O 2 ऑक्सीजन के रूप में आदि। 

5. पक्षियों और कीटों में उत्सर्जन किस प्रकार होता है?

उत्तर :- पक्षियों एवं कीटों में उत्सर्जन प्रक्रिया के समय अमोनिया का ठोस रूप में यूरिक अम्ल में परिवर्तित हो जाता है इनके बीट में पाया जाने वाला काला भाग भोजन के अपशिष्ट पदार्थ होते है तथा सफेद भाग यूरिक अम्ल होता है। 

6.  उत्सर्जन तन्त्र का नामांकित चित्र बनाइए ?

उत्तर :-

1. एक जोड़ी वृक्क :-  हमारे शरीर में वृक्क डायफ्रॉम के नीचे उदर गुहा में, रीढ़ की हड्डी के दोनों ओर स्थित होते हैं। ये गहरे लाल रंग तथा सेम के बीज की आकृति के होते हैं।

 2. रक्त वाहिकाएँ :- प्रत्येक वृक्क के भीतरी भाग से दो रक्त वाहिकाएँ जुड़ी रहती हैं। इनमें से एक रक्त को वृक्क के अन्दर लेकर आती है एवं दूसरी. वृक्क से छने हुए रक्त को बाहर लेकर जाती है।

3. मूत्रवाहिनी :- दोनों वृक्क के भीतरी भाग से एक-एक मूत्रवाहिनी निकलती है। जो वृक्क से छने हुए मूत्र को मूत्राशय में पहुँचाती है।

4. मूत्राशय और मूत्रमार्ग:- मूत्राशय माँसपेशियों की बनी एक थैली है, जिसमें मूत्र एकत्रित होता है और भर जाने पर मूत्र मार्ग के द्वारा शरीर से बाहर निकाल दिया जाता है।


You can also download CGBSE Solutions Class 7 PDF file for further studies.

Download CG Board Class 7 Science Solutions Chapter 14 सजीवों में उत्सर्जन – Link to download PDF

This CG Board Solutions for Class 7th textbook provides accurate answers to all the questions in each exercise and is presented in the Hindi language to cater to the convenience of the students.

Leave a Reply

Discover more from CGBSE Solutions

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading