CG Board Class 7 Science Solutions Chapter 17 कंकाल,जोड़ एवं पेशियाँ is specifically designed for Hindi medium students of Class 7 studying in Chhattisgarh Board of Secondary Education. यह समाधान कक्षा 7 विज्ञान पुस्तक छात्रों को अवश्यक अपने अध्ययन को सुगम बनाने के लिए इस समाधान पुस्तक का उपयोग करना चाहिए।
CG Board Class 7 Science Solutions Chapter 17 कंकाल,जोड़ एवं पेशियाँ
CGBSE समाधान कक्षा 7 विज्ञान अध्याय 17 – कंकाल,जोड़ एवं पेशियाँ हिंदी माध्यम में छात्रों के लिए बनाए गए हैं। यह समाधान छात्रों की सुविधा के लिए बनाई गई है और सीजीबीएसई बोर्ड के कक्षा 7 के छात्रों के लिए उपयुक्त है।
CG Board Class 7 Science Solutions Chapter 17 विज्ञान are given below for Hindi Medium students.
Page No.: 145, Chapter: 17
1. कंदुक -खल्लिका जोड़ पाया जाता है –
क. कंधे और हाथ की हड्डी में ख. कोहनी में
ग. ऊपरी जबड़े में घ. कलाई में
उत्तर:- क. कंधे और हाथ की हड्डी में
2. कशेरुकाएं पायी जाती है –
क. खोपड़ी में ख. हाथ में
ग. मेरुदंड में घ. अंगुलियों में
उत्तर:- ग. मेरुदंड में
3. उपास्थि पायी जाती है –
क. हाथ में ख. कान में
ग. पैर में घ. खोपड़ी में
उत्तर:- ख. कान में
4. कब्जा जोड़ पाया जाता है –
क. ऊपरी जबड़े में ख. कोहनी में
ग. निचले जबड़े घ. कंधे में
उत्तर:- ख. कोहनी में
Page No.: 146, Chapter: 17
प्रश्न 2 – निम्नलिखित कथनों को सुधार कर लिखें –
क. उपास्थियाँ शरीर के कोमल अंगो फेफड़े ,मस्तिष्क आदि को चोट से बचाती है।
उत्तर- उपस्थियाँ शरीर के कोमल अंगो फेफड़े, मस्तिष्क आदि को चोट से बचाती है।
ख़. हाथों की हड्डियाँ , श्रोणी – मेखला से जुडी होती है।
उत्तर:- हाथों की हड्डियाँ अंस मेखला से जुडी होती है।
ग. मस्तिष्क पसलियों में सुरक्षित रहता है।
उत्तर:- खोपड़ी में बहुत सी हड्डिया आपस में जुडी हुयी पायी जाती है। खोपड़ी अंदर में खोखली होती है। यह एक गुहा बनाती है जिसमें मस्तिष्क सुरक्षित रहता है।
घ. हड्डियां और पेशियाँ मिल कर पेशी तंत्र बनाती है।
उत्तर:- हमारे शरीर में उपस्थित विभिन्न अंगों में पायी जाने वाली पेशियां आपस में मिलकर शरीर का पेशी-तंत्र बनाती है।
Page No.: 146, Chapter: 17
प्रश्न 3 – निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए
1. आपके शरीर में सबसे लम्बी हड्डी किस अंग में पायी जाती है।
उत्तर:- हमारे शरीर की सबसे लम्बी हड्डी जांघ में पायी जाती है,यह सबसे मजबूत हड्डी होती है।
2. शरीर में मेरुदंड की क्या उपयोगिता है ?
उत्तर:- मेरुदण्ड हमारे शरीर को एक आधारस्वरूप प्रदान करता है, मेरुदण्ड के कारण ही हम आगे की ओर झुक पाते है तथा सीधा खड़े हो पाते है।
3. घुटने और अंगुलियों में पाए जाने वाले जोड़ को समझाइये।
उत्तर:- घुटने और अंगुलियों में पाए जाने वाले जोड़ कब्जा जोड़ होता है ,यह ठीक उस प्रकार काम करता है,जिस प्रकार दरवाजे में लगे कब्जे के कारण दरवाजा एक ही ओर खुलता है, उसी प्रकार हम भी घुटने तथा अंगुलियों को केवल एक ही ओर मोड़ सकते है।
4. केचुआ हमारे जैसे सीधा खड़ा क्यों नहीं हो सकता ?
उत्तर:- केंचुए में हमारे जैसे हड्डियाँ (अस्थि पंजर)या कंकाल नहीं पाया जाता जो उनके शरीर को आकृति तथा आधार प्रदान कर सके इस कारण केचुआ हमारे जैसा सीधा खड़ा नहीं हो सकता है।
5. शरीर के उन सभी अंगों की सूची बनाए जिन्हें छूकर या हिला – डुला कर पेशियों को महसूस किया जा सकता है।
उत्तर:- शरीर के वे अंग निम्न है जिन्हे हिला डुला कर पेशियों को महसूस कर सकते है :-
(i) हाथ की पेशी
(ii) घुटने की पेशी
(iii)जांघ की पेशी
(iv)अंगुलियों व अंगूठे की पेशी
(v) चेहरे तथा गाल की पेशी
(vi) सीने व पेट की पेशी
(vii)गर्दन की पेशियाँ।
6. यदि हमारी अंगुलियों की हड्डियों में जोड़ न होते तो क्या होता ?
उत्तर:- ऐसे में हम अंगुलियों को नहीं मोड़ सकते न ही किसी वस्तु को घुमा सकते है न पकड़ सकते है
7. हड्डी और उपास्थि में क्या अंतर है ?
उत्तर:-
| हड्डी | उपास्थि |
| (i) हड्डी कठोर होती है। | (i) उपास्थियाँ नरम एवं लचीली होती है। |
| (ii) यह आपस में संधियों से मुड़ सकती है। | (ii) इसमें संधि की कमी होती है। |
| (iii) हड्डियां अपने आप नहीं मुड़ सकती है। | (iii) उपास्थि अपने आप मुड़ सकती है ,एवं झुक भी सकती है। |
| (iv) हड्डियाँ शरीर को आधार एवं आकार प्रदान करती है। | (iv) यह अनेक अंगों की रक्षा करती है। |
8. कल्पना कर लिखें कि यदि आपके शरीर में पेशियों के स्थान पर धागे होते तो क्या होता ?
उत्तर:- यदि मांसपेशियों की जगह धागे होते तो शरीर की गति रुक जाएगी शरीर की हर गति में मांसपेशियों का संकुचन एवं शिथिलन कार्य करता है ,अतः शरीर की गति रुकने से शरीर अकड़ जायेगा ,मांशपेशियों में लचीलापन होता है ,धागे में संकुचन एवं शिथिलन का गुण नहीं पाया जाता है।
You can also download CGBSE Solutions Class 7 PDF file for further studies.
Download CG Board Class 7 Science Solutions Chapter 17 कंकाल,जोड़ एवं पेशियाँ – Link to download PDF
This CG Board Solutions for Class 7th textbook provides accurate answers to all the questions in each exercise and is presented in the Hindi language to cater to the convenience of the students.