CG Board Class 7 Science Solutions Chapter 21 विद्युत धारा और इसके प्रभाव is specifically designed for Hindi medium students of Class 7 studying in Chhattisgarh Board of Secondary Education. यह समाधान कक्षा 7 विज्ञान पुस्तक छात्रों को अवश्यक अपने अध्ययन को सुगम बनाने के लिए इस समाधान पुस्तक का उपयोग करना चाहिए।
CG Board Class 7 Science Solutions Chapter 21 विद्युत धारा और इसके प्रभाव
CGBSE समाधान कक्षा 7 विज्ञान अध्याय 21 – विद्युत धारा और इसके प्रभाव हिंदी माध्यम में छात्रों के लिए बनाए गए हैं। यह समाधान छात्रों की सुविधा के लिए बनाई गई है और सीजीबीएसई बोर्ड के कक्षा 7 के छात्रों के लिए उपयुक्त है।
CG Board Class 7 Science Solutions Chapter 21 विज्ञान are given below for Hindi Medium students.
Page no.180, Chapter: 21
प्रश्न 1- विद्युत सेल के प्रतीक में लम्बी रेखा तथा छोटी व मोटी रेखा किसे प्रदर्शित करती है?
उत्तर:- एक विद्युत सेल के प्रतीक में लंबी रेखा धन ध्रुव (+) तथा छोटी व मोटी रेखा ऋण ध्रुव (-) को प्रदर्शित करती है।
प्रश्न 2- बैटरी से आप क्या समझते है?
उत्तर:- जब एक सेल के धन ध्रुव को दूसरे सेल के ऋण ध्रुव से जोड़ा जाता है तब दो या दो से अधिक सेलों के इस प्रकार के संयोजन को बैटरी कहते है। टॉर्च ,ट्रांजिस्टर ,रेडियो खिलौने ,टी.वी रिमोट कण्ट्रोल ,दीवाल घड़ी जैसी युक्तियों में बैटरी का उपयोग किया जाता है।
प्रश्न 3- विद्युत सुचालक एवं विद्युत हीन चालक के दो -दो उदाहरण लिखिए।
उत्तर:- विद्युत सुचालक :- एल्यूमिनियम, लोहा।
विद्युत हीन (कुचालक):- प्लास्टिक ,रबर।
Page no.184 , Chapter: 21
प्रश्न 1- विद्युत हीटर तथा विद्युत प्रेस के तापन अवयव किस मिश्रधातु के बनाये जाते है?
उत्तर:- विद्युत हीटर तथा विद्युत प्रेस के तापन अवयव नाइक्रोम मिश्रधातु के बनाये जाते है।
प्रश्न 2- विद्युत परिपथ में लगाई जाने वाली सुरक्षा युक्ति को क्या कहते है?
उत्तर:- विद्युत परिपथ में लगाई जाने वाले सुरक्षा युक्ति को फ्यूज कहते है।
प्रश्न 3- फ्यूज तार कम गलनांक वाले पदार्थ का क्यों बनाया जाता है?
उत्तर:- किसी विद्युत परिपथ में प्रबल विद्युत धारा प्रवाहित होने पर उस विद्युत परिपथ में लगे उपकरण (पंखा ,बल्ब ,हीटर) आदि को खराब होने से बचाने व शार्ट सर्किट इत्यादि जैसी क्षति को रोकने हेतु फ्यूज तार का उपयोग किया जाता है ,जो जिंक या लेड और टिन की मिश्रधातु का तार होता है जिसे कांच की एक नली चीनी मिटटी के विद्युत रोधी (कट आउट)में लगाकर परिपथ में जोड़ देते है,जब इसके परिपथ का ताप बढ़ता है, तो फ्यूज तार पिघलकर (गल) कर टूट जाता व परिपथ में विद्युत धारा का प्रवाह रुक जाता है ,यही कारण है ,कि फ्यूज तार कम गलनांक वाले पदार्थ से बनाये जाते है।
प्रश्न 4- विद्युत चुम्बक के कोई दो उपयोग बताइये।
उत्तर:- विद्युत चुम्बक के दो उपयोग निम्न है:-
- विद्युत चुंबक का उपयोग विद्युत घंटो में किया जाता है
- विद्युत ट्रेन में विद्युत चुम्बक का प्रयोग किया जाता है।
Page no.185 , Chapter: 21
प्रश्न 1 – सही उत्तर चुनकर लिखिए
1. वे पदार्थ जिनमें से होकर विद्युतधारा प्रवाहित होती है ,कहलाती है –
(अ) सुचालक (ब) हीन चालक
(स) अर्धचालक (द)कभी सुचालक कभी हीन चालक
उत्तर:- सुचालक
2 – निम्नांकित में से विद्युत का सुचालक नहीं है –
(अ) नाइक्रोम (ब) पीतल
(स) क्रोमियम (द) कांच
उत्तर:- कांच
3 – विद्युत बल्ब का फिलामेंट बना होता है –
(अ)नाइक्रोम (ब) टंग्स्टेन
(स) क्रोमियम (द)टिन
उत्तर:- टंग्स्टेन
4 -विद्युत हीटर विद्युत धारा के प्रभाव को प्रदर्शित करता है –
(अ) उष्मीय प्रभाव (ब) चुंबकीय प्रभाव
(स)विद्युत प्रेस (द) उपरोक्त सभी
उत्तर:- उष्मीय प्रभाव
5 – विद्युत धारा के चुंबकीय प्रभाव का उपयोग कर बनाए जाने वाला उपकरण है –
(अ) विद्युत बल्ब (ब) विद्युत घंटी
(स) विद्युत प्रेस (द) सोल्डरिंग आयरन
उत्तर:- विद्युत घंटी
Page no.185 , Chapter: 21
प्रश्न 2 – खाली स्थान की पूर्ति कीजिए –
1. विद्युत सेल के प्रतीक में लम्बी रेखा ,उसके _______ टर्मिनल को दर्शाती है।
उत्तर:- धन(+)
2. दो या दो से अधिक विद्युत सेलो के संयोजन को कहते है।
उत्तर:- बैटरी
3. विद्युत बल्ब ,विद्युत धारा के _______ प्रभाव को प्रदर्शित करता है।
उत्तर:- उष्मीय
4. लाउडस्पीकर में विद्युत धारा के ________ प्रभाव का उपयोग किया जाता है।
उत्तर:- चुंबकीय
5. फ्यूज तार का गलनांक बहुत ______ होता है।
उत्तर:- कम
Page no.185 , Chapter: 21
प्रश्न 3 – निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए –
1. एक विद्युत परिपथ में किन -किन बातों का होना आवश्यक है।
उत्तर:- एक विद्युत परिपथ में निम्न बातों का होना आवश्यक है :-
(i) विद्युत धारा का स्त्रोत जैसे – सेल
(ii) वह उपकरण जिसमें विद्युत की आवश्यकता हो जैसे – बल्ब
(iii) संयोजक तार विद्युत के सुचालक हो जैसे – तांबे के तार के लगे हो।
(iv) कुंजी का स्विच जिसके द्वारा परिपथ को खुला या बंद किया जा सके।
2. विद्युत धारा के उष्मीय प्रभाव को समझाइए।
उत्तर:- विद्युत धारा का उष्मीय प्रभाव:- जब किसी चालक पदार्थ में से विद्युत धारा प्रवाहित होती है ,तो चालक का प्रतिरोध धारा प्रवाह में रुकावट डालता है ,जिससे गतिशील इलेक्ट्रॉन निरन्तर चालक के परमाणुओं से टकराते है तथा इस प्रक्रिया में स्वयं की ऊर्जा चालक के परमाणुओं को स्थानांतरित करते है। इनके कारण चालक का ताप बढ़ जाता है ,तथा वह पदार्थ गर्म हो जाता है ,इस प्रकार किसी चालक पदार्थ में विद्युत धारा प्रवाहित करने पर चालक पदार्थ के ताप बढ़ने की इस घटना को विद्युत धारा का उष्मीय प्रभाव कहते है।
उदाहरण:- विद्युत धारा के उष्मीय प्रभाव का हमारे दैनिक जीवन में महत्वपूर्ण ,व्यावहारिक एवं घरेलू उपकरणों में उपयोग होता है ,जैसे :- विद्युत बल्ब ,हीटर विद्युत प्रेस ,सोल्डिंग इत्यादि विद्युत धारा के उष्मीय प्रभाव पर आधारित है।
3. विद्युत धारा के चुंबकीय प्रभाव के कोई दो उपयोग बताइये।
उत्तर:- विद्युत धारा के चुंबकीय प्रभाव का उपयोग –
(i) विद्युत चुम्बक बनाने में – लोहे कि एक छड़ के ऊपर विद्युत रोधी चढ़ा हुआ तांबे के तार को कई बार लपेटकर कुंडलित किया जाता है ,फिर उसमे विद्युत धारा प्रवाहित की जाती है ,तो लोहे की छड़ चुम्बक की भांति कार्य करती है ,जिसे विद्युत चुम्बक कहते है।
4. विद्युत घंटी का नामांकित चित्र बनाकर उसकी कार्य विधि लिखिए।
उत्तर:- विद्युत घंटी :- विद्युत परिपथ के में साधारण कुंजी के स्थान पर पुश बटन का उपयोग किया जाता है।
विद्युत घंटी की क्रियाविधि:- विद्युत घंटी के चित्र में देखने पर इसमें M एक विद्युत चुंबक है ,जिसकी कुंडली को दोनों सिरे पेंच P व Q से जुड़े है ,जो विद्युत धारा के स्त्रोत (cell) से जुड़ा होता है जब कुंडली में विद्युत धारा प्रवाहित होती है,तो विद्युत चुंबक चुंबकित हो जाता है। और आर्मेचर (A ) को आकर्षित करता है ,जो एक स्प्रिंग (C)से तथा इस स्प्रिंग का एक सिरा कील (S)से जुड़ा रहता है ,आर्मेचर (A)से जोड़ दिया जाता है B धातु की कटोरी है।
जब विद्युत बैटरी को पेंच (P),(Q)से जोड़ते है तो विद्युत चुंबक आर्मेचर (A) को आकर्षित करता है ,जिसके फलस्वरूप हथौड़ा (H)धातु को कटोरी (B) से टकराता है तथा ध्वनि उत्पन्न करता है ,अब (A)के हटते ही विद्युत परिपथ अपूर्ण हो जाता है। अब विद्युत घंटी के सभी भाग अपनी प्रारम्भिक अवस्था में आ जाता है ,तथा इस अवस्था C पेंच S को स्पर्श करती है, ऐसा होते ही P ,Q से होते हुए परिपथ पूर्ण हो जाता है तथा ऊपर वर्णित क्रिया होते ही घंटी बज जाती है व ध्वनि उत्पन्न होती है यह क्रिया बार – बार होती है।
5. विद्युत आघात से बचने के कोई दो महत्वपूर्ण उपाय बताईये।
उत्तर:- विद्युत आघात से बचने हेतु दो महत्वपूर्ण उपाय निम्न है-
(i) विद्युत परिपथ में आने वाले सभी स्विच प्लग और संबंधन अच्छी तरह से कसे हुए होने चाहिए।
(ii) विद्युत परिपथ या उपकरण में मरम्मत करते समय मुख्य स्विच बंद कर देना चाहिए। रबर के दस्ताने और जूते पहन कर कार्य करना चाहिए जिससे विद्युत का झटका न लगे।
You can also download CGBSE Solutions Class 7 PDF file for further studies.
Download CG Board Class 7 Science Solutions Chapter 21 विद्युत धारा और इसके प्रभाव – Link to download PDF
This CG Board Solutions for Class 7th textbook provides accurate answers to all the questions in each exercise and is presented in the Hindi language to cater to the convenience of the students.