CG Board Class 8 Civics Solutions Chapter 6 कर – CGBSE Solutions PDF in Hindi

CG Board Class 8 Civics Solutions Chapter 6 कर is specifically designed for Hindi medium students of Class 8 studying in Chhattisgarh Board of Secondary Education. यह समाधान कक्षा 8 नागरिकशास्र पुस्तक छात्रों को अवश्यक अपने अध्ययन को सुगम बनाने के लिए इस समाधान पुस्तक का उपयोग करना चाहिए।

CG Board Class 8 Civics Solutions Chapter 6 कर

CGBSE समाधान कक्षा 8 नागरिकशास्र अध्याय 6 – कर हिंदी माध्यम में छात्रों के लिए बनाए गए हैं। यह समाधान छात्रों की सुविधा के लिए बनाई गई है और सीजीबीएसई बोर्ड के कक्षा 8 के छात्रों के लिए उपयुक्त है।

CG Board Class 8 Civics Solutions Chapter 6 नागरिकशास्र are given below for Hindi Medium students.


Page No.96, Chapter -06  

चर्चा कीजिये। 

Page No.96, Chapter -06  

  • अपने आस पास सार्वजनिक सुविधाओं कोई देखा है ? उसके कुछ उदाहरण बताइये –   

उत्तर- हम जिस सड़क पर चल कर अपने स्कूल जाते हैं और फिर पुल को पार कर के अस्पताल पहुंचते हैं और अपना निशुल्क इलाज करते हैं वह सार्वजनिक स्थान में आते हैं।

Page No.96, Chapter -06  

  • उपयुक्त सूची में बताए गए कार्यों को कौन करवाता है ? इन कार्यों को कराने के लिए धन कहाँ से आता है ? शिक्षक से चर्चा कर लिखिए:-

उत्तर- सरकारी स्कूल, अपाताल, सड़के, पुल, पार्क आदि का निर्माण सरकार द्वारा किया जाता है इसके लिए कर की व्यवस्था से धन प्राप्त करती है तथा इसी धन से सार्वजनिक कार्य कराती है।

Page No.97, Chapter -06  

  • घर का मासिक बजट माह जनवरी सन् 2022 
  • आय के स्त्रोत – मासिक वेतन, मकान किराया से आमदनी, दुकान से आमदनी, कृषि से प्राप्त आमदनी, अन्य  
  • यदि आय व्यय से अधिक होता है तब बचत राशि को बैंक में जमा कर देतें है।
  • यदि व्यय आय से अधिक होता है तब खर्चों में कटौती है।   

Page No.100, Chapter -06  

अभ्यास के प्रश्न –

Page No.100, Chapter -06  

प्रश्न 1 – रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिये –

1 सरकार को कर  से धन प्राप्त होता है। 

2. आय -व्यय का लेखा -जोखा बजट कहलाता है। 

3. प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष करों के प्रकार है। 

4. टैक्स लगने पर सामानों की कीमत बढ़ जाती है। 

Page No.100, Chapter -06  

प्रश्न 2 – प्रश्नो के उत्तर दीजिये :- 

Page No.100, Chapter -06  

1. कर क्या है ?समझाइये।

उत्तर- कर सरकार द्वारा वसूला जाने वाला धन है जो वस्तुओं व सेवाओं पर लगा कर लिया जाता है।

Page No.100, Chapter -06  

2. कर (टैक्स)क्यों लगाया जाता है ?

उत्तर- कर द्वारा प्राप्त धन से सरकार विभिन्न सार्वजनिक कार्य,जैसे- सरकारी अस्पताल, स्कूल, सड़क, पुल, शौचालय परिवहन तथा गरीबो के उत्थान तथा बच्चों की सहायता तथा देश की सुरक्षा आदि की व्यवस्था करती है।

Page No.100, Chapter -06  

3. वस्तुओ एवं सेवाओं पर लगने वाले कर और आय कर में तुलना कीजिए।

उत्तर- वस्तु एवं सेवा कर वस्तुओं पर या सेवाओं के मूल्य में जोड़ कर सरकार द्वारा लिया जाता है।  जिसका सीधा प्रभाव उपभोक्ता पर पड़ता है। आयकर किसी व्यक्ति या संस्था द्वारा आमदानी पर लगाया  जात है जो सरकार द्वारा निश्चित रकम से अधिक आमदनी पर लगाया जाता है।

Page No.100, Chapter -06  

4. सरकार द्धारा कृषि के उत्पादन पर कर लगा देना उचित है या अनुचित?अपने विचार कीजिये। 

उत्तर- कृषि उत्पादों पर कर लगाना बिलकुल अनुचित है कृषि भारत की बहुसंख्या आबादी की आजीविका है तथा ज्यादातर लोग जो कृषि कार्य से जुड़े हैं वह छोटी काश्तकार है और गरीब लोग हैं तथा उनके पास खेती के आधुनिक साधनों का अभाव है भारत में मौसम की प्रतिकूलता के कारण अक्सर कृषि में लोगों को  भारी नुकसान उठाना पड़ता है तथा परम्परागत खेती करने के कारण उत्पादन भी कम है इन सभी कारणों  को ध्यान में रख कर कृषि पर कर लगाना अनुचित है।

Page No.100, Chapter -06  

5. मूल्य संवर्धन को समझाइए। 

उत्तर- जो कर किसी वस्तु के उत्पादन से उपभोक्ता तक पहुंचाने में हर चरण में हुई वृद्धि पर क्रमशः  लगाया जाता है उसे मूल्य संवर्धन कहते हैं।

Page No.100, Chapter -06  

6. जी.एस.टी.को समझाइये। 

उत्तर- जीएसटी एक वस्तु व सेवा कर है, जो मूल संवर्धन कर है, जो पूरे देश में एक समान कर व्यवस्था भी है कोई भी राज्य मनमाने ढंग से कर नहीं लगा सकता। जिसके कारण पूरे देश में सभी समान एक मूल्य पर उपलब्ध होंगे। एक देश एक कर।

Page No.100, Chapter -06  

7. बजट बनाइये -आपके पिताजी की आय 5000  रुपये मासिक है तो आप भोजन ,  आवास ,कपडा ,शिक्षा एवं अन्य खर्च पर मासिक बजट बनाइए। 

उत्तर- 

प्राप्त वेतन या आये      राशि                             व्यय   राशि     
पिता जी का मासिक वेतन 




आय का योग 
  5000 




   5000 
मकान का किराया बच्चे की फीस बिजली व पानी अन्य खर्च [सब्जी – तेल मसाला , साबुन , सर्फ आदि ]
 व्यय का योग 
1000 1500 500 
2000 

5000 

You can also download CGBSE Solutions Class 8 PDF file for further studies.

Download CG Board Class 8 Civics Solutions Chapter 6 कर – Link to download PDF

This CG Board Solutions for Class 8th textbook provides accurate answers to all the questions in each exercise and is presented in the Hindi language to cater to the convenience of the students.

Leave a Reply

Discover more from CGBSE Solutions

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading