CG Board Class 8 Civics Solutions Chapter 7 भारत में कृषि का विकास is specifically designed for Hindi medium students of Class 8 studying in Chhattisgarh Board of Secondary Education. यह समाधान कक्षा 8 नागरिकशास्र पुस्तक छात्रों को अवश्यक अपने अध्ययन को सुगम बनाने के लिए इस समाधान पुस्तक का उपयोग करना चाहिए।
CG Board Class 8 Civics Solutions Chapter 7 भारत में कृषि का विकास
CGBSE समाधान कक्षा 8 नागरिकशास्र अध्याय 7 – भारत में कृषि का विकास हिंदी माध्यम में छात्रों के लिए बनाए गए हैं। यह समाधान छात्रों की सुविधा के लिए बनाई गई है और सीजीबीएसई बोर्ड के कक्षा 8 के छात्रों के लिए उपयुक्त है।
CG Board Class 8 Civics Solutions Chapter 7 नागरिकशास्र are given below for Hindi Medium students.
Page no.-102, Chapter- 7
चर्चा कीजिये।
Page no.-102, Chapter- 7
- जमींदारी प्रथा के समय में किसानों के सामने जो समस्या थी, उसका वर्णन कीजिए।
उत्तर- जमींदारी के समय में अधिकतर जमीन पर उनका अधिकार था लोग उनके यहां मजदूरी करते थे। उसके बदले उन्हें सिर्फ खाने भर को अनाज दिया जाता था, और जिस किसी के पास थोड़ी भूमि होती भी थी उपज का अधिकांश हिस्सा लगान देने में चला जाता था। उसके कारण किसानों की हालत खराब थी।
Page no.-102, Chapter- 7
- जमींदारी प्रथा खत्म होने से छोटे किसानों और मजदूरों को क्या फायदा हुआ?
उत्तर- आजादी के बाद सरकार द्वारा जमींदारी को समाप्त कर लगान वसूली का अधिकार अपने ने हाथ ले लिया तथा छोटे किसानों को लगान मुक्त कर दिया।
Page no.-102, Chapter- 7
- सरकार ने कानून बनाकर जमीन की सीमा क्या तय की ? इससे भूमिहीन किसानों को लाभ क्यों नही हुआ? चर्चा कीजिए।
उत्तर- सरकार ने कानून बनाकर हर किसान के लिए एक निश्चित माप तय कर दिया कोई भी उससे अधिक भूमि नहीं रख सकता था। जिनके पास उस माप से अधिक भूमि थी उसको सरकार ने अधिग्रहित कर भूमिहीन लोग मैं वितरित कर दिया।भूमि सुधार कानून का ठीक ढंग से क्रिया न्यवयन न होने की दशा में भूमिहीन किसानों को इसका लाभ नहीं हुआ।
Page no.-103, Chapter- 7
Page no.-103, Chapter- 7
- 1951 में कितनी जमीन पर खेती होती थी ?
उत्तर- 1951 में कुल 2697 लाख एकड़ भूमि पर खेती होती थी।
Page no.-103, Chapter- 7
- 1951 में कितनी जमीन पर सिंचाई नहीं होती थी ?
उत्तर- 1951 में कुल 523 लाख एकड़ भूमि सिंचाई होती थी।
Page no.-103, Chapter- 7
- 1951 और 1956 के बीच सिंचाई की जमीन में कितनी बढ़ोतरी हुई?
उत्तर- लगभग 135 लाख एकड़ जमीन की सिंचाई बढ़ गई।
Page no.-103, Chapter- 7
- 1951 और 1966 के बीच खेती का रकबा कितना बढ़ा ?
उत्तर- 708 लाख एकड़ रखबा खेती बाड़ गया।
Page no.-105, Chapter- 7
1. किसान अपने खेतों की सिंचाई किस प्रकार करते हैं? क्या उनके सभी खेतों में सिंचाई होती है?
उत्तर- किसान अपनी खेती की सिंचाई डीजल पंप सेट या बिजली मोटर या सरकारी नहरों द्वारा करते हैं उनके सभी खेतों की सिंचाई नहीं होती है।
Page no.-105, Chapter- 7
2. आपने उन्नत बीज कब अपनाया ?
उत्तर- उन्नत बीज लगभग 20-25 वर्ष पूर्व से अपनाया है।
Page no.-105, Chapter- 7
3 .आप बीज, खाद और कीटनाशक कहाँ से प्राप्त करते हैं?
उत्तर- ज्यादातर बीज और खाद कीटनाशक सरकारी गोदाम, सरकारी सोसाइटी द्वार प्राप्त करते तथा कुछ बाजारों से भी लेते हैं।
Page no.-105, Chapter- 7
4 . छोटे किसान खाद, बीज, सिंचाई आदि की व्यवस्था कैसे करते ?
उत्तर: छोटे किसान खाद व सिंचाई की व्यवस्था अपनी फसल का उत्पाद बेचकर या कृषि गोदामों या बैंक लोन द्वारा करते है।
Page no.-105, Chapter- 7
5. देशी बीज और उन्नत बीज में तुलना कीजिए ।
उत्तर- देशी बीज में उन्नत बीज की अपेक्षा पैदावार कम होती है। उन्नत बीजों में उपज अधिक है और उनके दाने स्वस्थ होते हैं।
Page no.-106, Chapter- 7
1.उन्नत बीज की खास बात क्या है? इन बीजों को उगाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है?
उत्तर- उन्नत बीज विशेषज्ञों की देखरेख मैंने पैदा किया जाता है। जो कम पानी में भी अच्छी पैदावार देते हैं परंतु इसे कीटनाशकों का प्रयोग अधिक करना पड़ता है।
Page No.106, Chapter -07
2. नए तरीके से खेती करने के लिए किसानों को हर साल ज्यादा पैसे की जरूरत क्यो पड़ती है ?
उत्तर- हर साल नए बीज तथा अंग्रेजी खाद कीटनाशक तथा नए-नए उपकरणों के प्रयोग से खेती की लगती बढ़ती जाती है।
Page No.106, Chapter -07
3. हरित क्रांति की सफलता के लिए सरकार ने क्या-क्या प्रयास किया है?
उत्तर- हरित क्रांति की सुरक्षा के लिए सरकार ने अलग कृषि विभाग की स्थापना करके कृषि क्षेत्र में तमाम शोध कार्य कराये तथा अच्छे व श्रेष्ठ बीजो का चयन व निर्माण कराया तथा किसानों में भूमि के अनुरूप भूमि की जांच कराकर उसके खाद डालने की सिफारिश की तथा सिंचाई के लिए नहरों तथा नलकूपों की बहुत बड़ी व्यवस्था की।
तालिका भरिए-
सरकार को क्या करना चाहिए ?
| 1 | बीज | उन्नत बीज की व्यवस्था |
| 2. | सिंचाई | नहरों की आधुनिक सिंचाई के साधन |
| 3. | खाद | खाद की उपज जैविक खाद प्रति जोर |
| 4. | कीटनाशक | जरूरत पड़ने पर ही प्रयोग |
| 5. | अनाज की कीमत | लागत के हिसाब से कीमत पर बढ़ोतरी। |
Page No.107, Chapter -07
- छोटे बड़े किसानो पर खेती के नये तरीको का जो असर हुआ उसकी तुलना कीजिये।
उत्तर- छोटे किसानों की अपेक्षा बड़े किसानों का लाभ हुआ बड़े किसान खेती के हर सामान जैसे ट्रैक्टर पंपसेट, मोटर, नलकूप, कटाई व दवाई के साधन खरीदने लगे जिसके कारण उनका काम आसानी और कम समय वह कम खर्च में होने लगा परंतु छोटे किसानों को सब किराए पर करना पड़ता है। जिससे उनकी लागत बढ़ जाती है।
Page No.108, Chapter -07
1. दो फसलें ले पाने से क्या-क्या लाभ हो सकते हैं? चर्चा करके सूची बनाइए ।
उत्तर- दो फसली करने में एक बार की जुताई व खाद पानी डालने से दोनों फसलों को पोषण हो जाता है। तथा कुछ फसलें जैसे दलहन ऐसी है जो दूसरी फसलो को जैविक पोषण प्रदान करती है। जिससे दो फसल मिल जाती है व खर्च कम लगता है।
Page No.108, Chapter -07
2. जल संरक्षण की आवश्यकता क्यों है?
उत्तर- जल के अंधाधुंध निकाले जाने से पानी का स्तर गिर रहा है और जल प्रदूषण बढ़ रहा है। बरसात में भी कमी देखी जा रही है, इसलिए हमें जल का संरक्षण करना चाहिए ताकि आने वाले दिनों में पानी की दिक्कत ना हो।
Page No.108, Chapter -07
- रासायनिक खाद एवं कीटनाशकों के अत्यधिक प्रयोग से होने वाले दुष्परिणाम पर शिक्षक से चर्चा कीजिए।
उत्तर- रासायनिक खादों कीटनाशकों से भूमि बंजर, अनुपजाऊ व खराब हो रही है। अनाजों, सब्जी में खाद व कीटनाशक की मात्रा होने से लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है तथा पानी तथा वायुमंडल भी प्रदूषित हो रहा है।
Page No.110, Chapter -07
अभ्यास के प्रश्न –
Page No.110, Chapter -07
प्रश्न 1 – आपके क्षेत्र में कौन कौन सी फसलें पैदा की जाती है ?निम्नानुसार तालिका बनाइये।
Page No.110, Chapter -07
प्रश्न 2 – फसल की अधिक पैदावार से रोजगार के अवसर किस प्रकार बढ़ेंगे ?स्पष्ट कीजिए।
उत्तर- फसल की अधिक पैदावार से अनाजों को भण्डारण व उनको शहरों तक ले जाना तथा उनके द्वारा विभिन्न प्रकार के खाद सामग्री तैयार होती हैं और बड़ी-बड़ी मिले चलती है। जिसमें लाख लोगों को काम मिलता है और लोगों को विभिन्न रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं।
Page No.110, Chapter -07
प्रश्न 3 – न्यूनतम समर्थन मूल्य क्या है ?किसानों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य की जरूरत क्यों है ?
उत्तर- न्यूनतम समर्थन मूल्य सरकार द्वारा तय किया जाता है। जो फसल की लागत के समानुपात में तय होता है जिससे किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य प्राप्त होता है। सरकार भी उसी मूल्य पर किसानों से उपज खरीदती है जिसके कारण व्यापारी किसानों का शोषण नहीं कर पाते है। तथा वही मूल्य देने को बाध्य होते है।
Page No.110, Chapter -07
प्रश्न 4 – भारत के लिए अनाज की पैदावार में स्वावलंबी होना आवश्यक क्यों है ?
उत्तर- भारत की बहुत बड़ी जनसंख्या है तथा सभी के भोजन के लिए अनाज होना जरूरी है यदि भारत अनाज के मामले में आत्मनिर्भर नहीं हो होगा तो हमें अनाज विदेशों से मंगाना पड़ेगा जिसमे बहुत पैसा और समय खर्च होगा तथा रोजगार के अवसर नहीं प्राप्त होंगे और किसानों की आय भी नहीं बढ़ पाएगी
Page No.110, Chapter -07
प्रश्न 5 -1951 के बाद भारत की कृषि में क्या महत्वपूर्ण घटनाएं हुई ?
उत्तर- 1951 के पूर्व भारत में अनाज का उत्पादन बहुत कम था। हमें अनाज विदेश से मंगाना पड़ता था। परंतु 1965 व 1966 के सूखे के दौरान समस्या और ज्यादा बढ़ गई जिसके कारण सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र में बहुत ध्यान दिया गया तथा विशेषज्ञों की सहायता से बहुत कृषि योजना बनाई गई जिसमे बीज, सिंचाई के आधुनिक साधन तथा रासायनिक खादों व बीजों का प्रचार-प्रसार किया गया और जगह-जगह सोसाइटी की स्थापना की गई जिससे पूंजी की व्यवस्था हो सकी और छोटे किसान भी अधिक उत्पादन करने लगे।
Page No.110, Chapter -07
प्रश्न 6 – हरित क्रांति से पहले और बाद की स्थिति में भारत की कृषि में क्या परिवर्तन आये ?
उत्तर- हरित क्रांति के पहले भारत का अनाज उत्पादन बहुत कम था, जो हमारी पुरे देश की आबादी के खाने के लिए भी पर्याप्त नहीं था। इसको पूरा करने के लिए विदेश से अनाज का आयात करना पड़ता था, परन्तु हरित क्रांति के बाद भारत अनाजों के मामले में आत्मनिर्भर हो गया। आज भारत के पास 12 साल तक खाने के लिए पर्याप्त अनाज का भंडार है और भारत विदेश में अपने अनाज का निर्यात करता है।
Page No.110, Chapter -07
प्रश्न 7 – पंजाब और हरियाणा के किसान पर्यावरण की किन समस्याओं का सामना कर रहे है ?
उत्तर- अंधाधुंध सिंचाई के लिए पानी का दोहन के कारण पंजाब व हरियाणा के कुछ क्षेत्रों में जलस्तर बहुत नीचे चला गया है तथा रासायनिक खादों के प्रयोग से मिट्टी की उपजाऊ की प्रकृति पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। कीटनाशकों के प्रयोग से वहां की सब्जी व फल भी खाने में हानिकारक हो रहे हैं सबसे बड़ी समस्या वहां पराली जलाने के कारण पूरे वायुमंडल में गंभीर प्रदूषण फैल रहा है।
Page No.110, Chapter -07
प्रश्न 8 – खेती नए तरीकों के लिए रासायनिक खाद की जरूरत क्यों होती है ?इनके ज्यादा मात्रा में उपयोग से क्या हानि हो सकती है ?
उत्तर- धीरे-धीरे मिट्टी की पोषक क्षमता समाप्त हो गई है और रासायनिक खाद त्वरित पोषण देती है अधिक उत्पादन प्राप्त होता है। इसके अत्यधिक प्रयोग से भूमि क्षारीय हो जाती है तथा भिन्न कीट की हानि होती है जिससे भविष्य में उत्पादन में कमी आ सकती है।
Page No.110, Chapter -07
प्रश्न 9 – मिट्टी को उपजाऊ बनाने के कौन कौन से तरीके है ?
उत्तर- मिट्टी में सिर्फ खराब कीट या जंतु ही नहीं रहते हैं रासायनिक खाद कीटनाशकों के प्रयोग से उनको हानि हो रही है इसलिए हमें देशी गोबर खाद व फसलों के अवशेष को सड़ाकर खाद तैयार करनी चाहिए या बहुत सी कम्पनियों द्वार जैविक खाद तैयार की जाती है उसका प्रयोग करना चाहिए।
Page No.110, Chapter -07
प्रश्न 10 – उन्नत बीज और देशी बीज के उपयोग से क्या क्या फायदे और नुकसान है ?
उत्तर- उन्नत बीजों को हर वर्ष नया खरीदना पड़ता है तथा उसमें पानी की जरूरत ज्यादा होती है। तथा कीटों का प्रकोप भी अधिक होता है यह बिना रासायनिक खाद के नहीं हो सकता है। देशी बीज कम पानी तथा कम खाद में भी हो जाता है, और उन पर कीटों का प्रकोप भी नहीं होता है। जिससे जलवायु सुरक्षित रहता है और खाने में भी अधिक स्वास्थ्यकारी व स्वादिष्ट होता है।
Page No.110, Chapter -07
प्रश्न 11-आप की दैनिक आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए आपके परिवार में रुपया कहाँ से आता है ?
उत्तर- हमारी दैनिक आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए हमारे पिताजी की एक छोटी सी दुकान है, जो हमारे दैनिक आवश्यकताओं को पूरा करती है।
Page No.110, Chapter -07
प्रश्न 12 – किसानों के हित के लिए सरकार ने कौन सी योजनाएँ बनाई नाम लिखिए।
उत्तर- सरकारी योजनाओं के नाम-
1. बैंक द्वारा कृषि ऋण।
2. सरकारी सोसायटी की स्थापना।
3. न्यूनतम समर्थन मूल्य।
4. सिंचाई के लिए नहर व नलकूप।
5. ऋषि यात्रा पर अनुदान।
योग्यता विस्तार
यदि आप कृषि मंत्री होते तो देश की कृषि की हालत को सुधारने के लिए क्या करते ?
उत्तर- यदि हम कृषि मंत्री होते तो सर्वप्रथम किसानों के अनाजों का समर्थन मूल्य किसानों द्वारा कमेटी बनाकर तय करते।
You can also download CGBSE Solutions Class 8 PDF file for further studies.
Download CG Board Class 8 Civics Solutions Chapter 7 भारत में कृषि का विकास – Link to download PDF
This CG Board Solutions for Class 8th textbook provides accurate answers to all the questions in each exercise and is presented in the Hindi language to cater to the convenience of the students.