CG Board Class 8 Science Solutions Chapter 1 आकाश दर्शन – CGBSE Solutions PDF in Hindi

CG Board Class 8 Science Solutions Chapter 1 आकाश दर्शन is specifically designed for Hindi medium students of Class 8 studying in Chhattisgarh Board of Secondary Education. यह समाधान कक्षा 8 विज्ञान पुस्तक छात्रों को अवश्यक अपने अध्ययन को सुगम बनाने के लिए इस समाधान पुस्तक का उपयोग करना चाहिए।

CG Board Class 8 Science Solutions Chapter 1 आकाश दर्शन

CGBSE समाधान कक्षा 8 विज्ञान अध्याय 1 – आकाश दर्शन हिंदी माध्यम में छात्रों के लिए बनाए गए हैं। यह समाधान छात्रों की सुविधा के लिए बनाई गई है और सीजीबीएसई बोर्ड के कक्षा 8 के छात्रों के लिए उपयुक्त है।

CG Board Class 8 Science Solutions Chapter 1 विज्ञान are given below for Hindi Medium students.


Page no.3, Chapter: 01

इनके उत्तर दीजिये 

1. कई तारे सूर्य से बड़े होने पर भी हमें सूर्य से छोटे दिखाई देते है | क्यों ?

उत्तर: पृथ्वी से अधिक दूरी पर स्थित  होने के कारण कई तारे सूर्य से बड़े होने के बाद भी हमें छोटे दिखाई देते हैं।  सूर्य पृथ्वी के सबसे पास का तारा है, इसलिए बड़ा दिखाई देता है, जबकि अन्य तारे सूर्य से बड़े होने के बाद भी छोटे दिखाई देते हैं। 

Page no.3, Chapter: 01

2. एक तारा पृथ्वी से 3.4 प्रकाशवर्ष दूर है इसका क्या अर्थ है ?

उत्तर: प्रकाशवर्ष दूरी का मात्रक है, तारो की दूरी को प्रकाशवर्ष में दर्शाते हैं। अतः एक तारा पृथ्वी से यदि 3.4 प्रकाशवर्ष दूर हैं, इसका अर्थ यह है, कि उस तारे के प्रकाश को पृथ्वी तक पहुँचने में 3.4 वर्ष अर्थात  3.4 x 300000 x 365 x 24 x 3600 = 3216672 करोड़ किलोमीटर(लगभग) की दूरी तय करनी पड़ती है ।  

Page no.3, Chapter: 01

3. उत्तर दिशा में स्थिर प्रतीत होने वाले तारे को आप कैसे खोजेंगे ?

उत्तर:- उत्तर दिशा में स्थिर प्रतीत होने वाला तारा ध्रुव तारा है।  यह वृहत सप्तर्षि तारामंडल में आसानी से देखा जा सकता है।  सप्तर्षि तारामंडल की आकृति करछुल के समान दिखाई देती है, जिनमें से 3 तारें हैण्डल तथा 4 तारें कटोरे के समान दिखाई देते हैं। चित्र में देखने पर करछुल के आगे की ओर के दो तारे जो शीर्ष पर स्थिर होते हैं, इन्हे संकेतक तारे कहते है। इनको मिलाने वाली सीधी लाइन पर जो सबसे चमकदार तारा होता है ,वही ध्रुव तारा होता है। 

Page no.6, Chapter: 01

इनके उत्तर दीजिये 

1. दी गई जानकारी के आधार पर ग्रहों की पहचान कीजिए -:

(क) सबसे बड़ा ग्रह 

उत्तर- बृहस्पति 

(ख) ग्रह जिस पर जीवन है। 

उत्तर- पृथ्वी 

(ग) सबसे चमकीला ग्रह 

उत्तर- शुक्र 

घ) लाल ग्रह

उत्तर- मंगल 

(च) दूरबीन द्वारा खोजा गया पहला ग्रह 

उत्तर- अरुण 

(छ) तीन वलयों वाला ग्रह 

उत्तर- शनि 

(ज) आठ उपग्रहों वाला ग्रह  

उत्तर- वरुण 

Page no.7, Chapter: 01

इनके उत्तर दीजिये 

1. निम्न के बारे में संक्षिप्त जानकारी दें 

(क) वे आकाशीय पिंड जो किसी कारण ग्रह  का रूप नहीं ले पाए | 

उत्तर:- ग्रहिकाएँ (क्षुद्र ग्रह )- द्रव्य  के ऐसे खण्ड जो सूर्य की परिक्रमा करते है, तथा ये मंगल एवं बृहस्पति की कक्षाओं के मध्य स्थित होते है।

(ख) वह आकाशीय पिंड जिसकी लम्बी चमकदार पूंछ होती है | 

उत्तर:- धूमकेतु (पुच्छल तारा )- ऐसे आकाशीय पिण्ड ,जो आकार में बहुत छोटे होते है। धूमकेतू तब दिखाई देते है ,जब सूर्य के अत्यधिक निकट होते है, इनका लाक्ष्णिक विशेषता यह है ,कि इनके आगे की ओर एक शीर्ष जो ,कि छोटा है व पीछे एक लम्बी चमकदार पूँछ होती है।  तथा पूछँ सदैव सूर्य के विपरीत दिशा में हैं। 

2. उल्का और उल्का पिंड में अंतर स्पष्ट करें |

उत्तर:- उल्का –

1. ये एक ऐसे आकाशीय पिंड होते हैं, जो पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश करते है, तब इनकी गति अत्यधिक तीव्र होने  की वजह से वायुमंडलीय घर्षण के कारण ये जल जाते है। 

2. जब, ये पिंड पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश करते है, उस समय जल जाते है। जिससे प्रकाश की एक चमकदार धारी दिखाई देती है, इसलिए उल्का को टूटता तारा भी कहते है।      

उल्का पिंड –

1. उल्का के ऐसे पिंड जो पृथ्वी के वायुमंडल में पूर्णरूप से जल नहीं पाते तथा इनका कुछ भाग पृथ्वी पर बिना जले ही गिर जाता है। 

2.इनका अन्य विशेष नाम नहीं हैं।  

Page no.8, Chapter: 01

1. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिये 

(क) तारों की विशेष आकृति के समूह को _____कहा जाता है | 

उत्तर :- तारामंडल 

(ख) वह पिंड जो किसी ग्रह की परिक्रमा करता है ______ कहलाता है | 

उत्तर :-  उपग्रह

(ग) सबसे ठंडा ग्रह ______है 

उत्तर :- वरुण

(घ) _____ तारा उत्तर दिशा में स्थिर प्रतीत होता है |

उत्तर :-  ध्रुव

(ड) ______ तारामंडल की आकृति एक शिकारी की तरह दिखाई देती है | 

उत्तर :- काल पुरुष 

Page no.8, Chapter: 01

2. सही विकल्प चुनिए 

1. सूर्य के सबसे निकट का ग्रह है 

(क) शुक्र 

(ख) बुध 

(ग) बृहस्पति 

(घ) पृथ्वी 

उत्तर:(ख) बुध

 2. क्षुद्र ग्रह पाए जाते है, निम्न दो ग्रहों की कक्षाओं के बीच 

(क) मंगल और बृहस्पति 

(ख) शनि और बृहस्पति 

(ग) शुक्र और बृहस्पति 

(घ) पृथ्वी और मंगल

उत्तर:(क) मंगल और बृहस्पति 

3. निम्न में से किस ग्रह के उपग्रह नहीं है 

(क) मंगल 

(ख) अरुण 

(ग) बुध 

(घ) वरुण 

उत्तर:(ग) बुध 

4. इनमें से कौन सौर परिवार का सदस्य नहीं है 

(क) ग्रहिकाएँ 

(ख) गृह 

(ग) उपग्रह 

(घ) तारामंडल 

उत्तर:(घ) तारामंडल 

5. तारामंडल नहीं है 

(क) उर्सा मेजर 

(ख)  उर्सा माइनर 

(ग) ओरायन 

(घ) हेली 

उत्तर:(घ) हेली 

Page no.8, Chapter: 01

3. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए 

Page no.8, Chapter: 01

1. सूर्य हमें सबसे बड़ा और सबसे चमकदार क्यों दिखाई देता है ?

उत्तर: सूर्य एक तारा है, यह पृथ्वी के सबसे निकट का तारा है, जो की लगभग पंद्रह करोड़ कि.मी  की दूरी पर स्थित है। जबकि अन्य तारे इससे अधिक दुरी पर स्थित होते है। अतः सूर्य हमें सबसे बड़ा एवं सबसे चमकदार दिखाई देता है। 

Page no.8, Chapter: 01

2. ध्रुव तारा हमें स्थिर प्रतीत क्यों होता है | 

उत्तर: ध्रुव तारा हमें इसलिए स्थिर प्रतीत होता है, क्योंकि यह पृथ्वी के घूर्णन अक्ष पर स्थित होता है। जिसके कारण ध्रुव तारे की स्थिति पृथ्वी के किसी भी स्थान के सापेक्ष बदलती हुई दिखाई नहीं देती ।  

Page no.8, Chapter: 01

3. उर्सा मेजर तथा ओरायन में विभिन्न तारों की स्थिति का चित्र बनाइए |

उत्तर :- 

                    ओरायन                                               सप्तऋषि तारामंडल (उर्सा मेजर)

Page no.8, Chapter: 01

4. शुक्र सूर्य का निकटतम ग्रह नहीं है फिर भी यह सर्वाधिक चमकीला ग्रह क्यों है | 

उत्तर: सूर्य से दूरी के क्रम में शुक्र दूसरे स्थान पर पाया जाने वाला ग्रह  है, घने बादलो से युक्त वायुमंडल की उपस्थिति के कारण शुक्र अपने ऊपर पड़ने वाले सूर्य के प्रकाश का 3/4 भाग परावर्तित कर देता है। अतः शुक्र ,सूर्य का निकटतम ग्रह नहीं है, फिर भी सर्वाधिक चमकीला ग्रह है। 

Page no.8, Chapter: 01

5. ध्रुव तारे को आप किस प्रकार पहचानेंगे | 

उत्तर: सप्तर्षि तारामंडल की सहायता से ध्रुव तारे की पहचान की जा सकती है।  वृहत सप्तर्षि तारामंडल की सहायता से इसे आसानी से खोजा जा सकता है।  सप्तर्षि तारामंडल के आकृति करछुल के समान दिखाई देती हैं , जिसमें से 3 तारे हैण्डल तथा 4 तारे कटोरे के समान दिखाई देते है। करछुल के आगे की ओर के 2 तारे जो शीर्ष पर स्थित होते है ,इन्हे संकेतक तारे कहते है।  इनको मिलाने वाली सीधी लाइन पर जो सबसे चमकदार तारा होता है, वही ध्रुव तारा है। 

Page no.8, Chapter: 01

6. सूर्य से दूरी के क्रम में सौर परिवार के सभी ग्रहों के नाम लिखिए | 

उत्तर: सौर परिवार में ग्रहों की कुल संख्या 8  है। जिनके नाम सूर्य से दूरी के क्रम में निम्न है:- 

1. बुध 

2. शुक्र 

3. पृथ्वी 

4. मंगल 

5. बृहस्पति 

6. शनि 

7. अरुण 

8. वरुण 


You can also download CGBSE Solutions Class 8 PDF file for further studies.

Download CG Board Class 8 Science Solutions Chapter 1 आकाश दर्शन – Link to download PDF

This CG Board Solutions for Class 8th textbook provides accurate answers to all the questions in each exercise and is presented in the Hindi language to cater to the convenience of the students.

Leave a Comment

Discover more from CGBSE Solutions

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading