CG Board Class 8 Science Solutions Chapter 2 संश्लेषित रेशे और प्लास्टिक is specifically designed for Hindi medium students of Class 8 studying in Chhattisgarh Board of Secondary Education. यह समाधान कक्षा 8 विज्ञान पुस्तक छात्रों को अवश्यक अपने अध्ययन को सुगम बनाने के लिए इस समाधान पुस्तक का उपयोग करना चाहिए।
CG Board Class 8 Science Solutions Chapter 2 संश्लेषित रेशे और प्लास्टिक
CGBSE समाधान कक्षा 8 विज्ञान अध्याय 2 – संश्लेषित रेशे और प्लास्टिक हिंदी माध्यम में छात्रों के लिए बनाए गए हैं। यह समाधान छात्रों की सुविधा के लिए बनाई गई है और सीजीबीएसई बोर्ड के कक्षा 8 के छात्रों के लिए उपयुक्त है।
CG Board Class 8 Science Solutions Chapter 2 विज्ञान are given below for Hindi Medium students.
Page No 11, Chapter – 02
1. कुछ रेशे संश्लेषित रेशे क्यों कहलाते है ?
उत्तर:- जब कुछ रेशो का निर्माण मनुष्य के द्वारा विभिन्न रासायनिक सामग्री से होता है , तो ऐसे रेशे कृत्रिम या संश्लेषित या मानव निर्मित रेशे कहलाते है।
Page No 11, Chapter – 02
2. रसोई घर में काम करते समय संश्लेषित रेशों से बने कपड़े नहीं पहनना चाहिए क्यों ?
उत्तर: संश्लेषित रेशो में एक हानिकारक गुण पाया जाता है, जब इन्हे गर्म किया जाता है, तो ये पिघल जाते है, यदि संश्लेषित रेशो से बने कपड़ो में आग लग जाती है, तब ये पिघल कर पहनने वाले या पहन कर खाना बनाने वाले व्यक्ति के शरीर से चिपक जाते है और हानिकारक प्रभाव डालते है।
Page No 11, Chapter – 02
3 . छोटी-छोटी इकाइयां मिलकर बहुलक बनाती है उदाहरण द्वारा समझाइये ?
उत्तर:-उदाहरण के लिए, मोती की एक माला लेते है, जिस प्रकार एक-एक मोती धागे में पिरोने पर ‘आपस में ‘ मिलकर एक माला बनाते हैं ,ठीक वैसे ही रासायनिक पदार्थो की बनी ऐसी छोटी – छोटी इकाइयां जो आपस में जुड़कर एक श्रृंखला का निर्माण करते है, बहुलक कहलाते है। जैसे सेल्यूलोज, रबर, रेशम, लकड़ी प्राकृतिक बहुलक के उदाहरण है।
Page No 14, Chapter – 02
इनके उत्तर दीजिए
Page No 14, Chapter – 02
1. थर्मोप्लास्टिक तथा थर्मोसेटिंग प्लास्टिक में अंतर लिखिए |
उत्तर:
| थर्मोप्लास्टिक | थर्मोसेटिंग प्लास्टिक |
| 1. प्लास्टिक का वह प्रकार जो ,गर्म करने पर आसानी से मुड़ जाते हैं या विकृत हो जाते हैं। उदाहरण: पॉलीथिन और पॉलीविनयल क्लोराइड। 2. इनका इस्तेमाल कंघी,बर्तन, खिलौने आदि बनाने में किया जाता हैं। | 1. प्लास्टिक का वह प्रकार जिससे बनी वस्तुओं को यदि एक बार सांचे में ढाल दिया जाता है, तो ये स्थिर हो जाते है और इन्हे गर्म करने पर नर्म नहीं किया जा सकते हैं। उदाहरण: बैकेलाइट , मेलामाइन 2. इनका इस्तेमाल टाइले , बर्तनो के हत्थे, बिजली के स्विच तथा अग्नि प्रतिरोधक कपडे बनाने में किया जाता हैं। |
Page No 14, Chapter – 02
2. विघुत प्लग थर्मोसेटिंग प्लास्टिक से क्यों बनाए जाते है |
उत्तर: थर्मोसेटिंग प्लास्टिक में ऊष्मा एवं विघुत के कुचालन का गुण पाया जाता है, इसलिए इनका उपयोग बिजली के प्लग बनाने में किया जाता हैं।
उदाहरण: बैकेलाइट – एक थर्मोसेटिंग प्लास्टिक है, जिसका उपयोग विघुत प्लग बनाने में होता है। ये तेजी से गर्म नहीं होता तथा इनमे विघुत का झटका भी नहीं लगता तथा इनके पिघलने की संभावना भी कम होती हैं।
Page No 14, Chapter – 02
3. प्लास्टिक पर्यावरण प्रदूषण का कारण है ? कोई दो उदाहरण द्वारा समझाइये |
उत्तर: प्लास्टिक के कारण पर्यावरण प्रदूषण के दो कारण निम्न है-
(1) प्लास्टिक ऐसे पदार्थ होते हैं ,जो प्राकृतिक प्रक्रियाओं द्वारा सरलता से अपघटित नहीं होते हैं तथा इनको अपघटित होने में वर्षों लग जाते है, जो कि पर्यावरण प्रदूषण का प्रमुख कारण हैं।
(2) प्लास्टिक का निस्तारण एक मुख्य समस्या हैं, इसका उपयोग घरों में उन चीजों में अत्यधिक होता हैं, जिससे प्लास्टिक का कचरा एकत्रित होते हैं,जैसे की प्लास्टिक की थैलियां, बोतले, डिस्पोजल,जो घरो से सार्वजानिक कूड़ेदान नालियों, सड़को के किनारे तथा अन्य जगहों पर इकट्ठा होते जाते है,जिन्हे जलाने पर अत्यधिक मात्रा में विषैले धुएँ उत्सजिर्त होते हैं।
Page No 15, Chapter – 02
अभ्यास के प्रश्न
1. सही विकल्प चुनकर लिखिए
(i) संश्लेषित रेशे है
(क) पौधों से प्राप्त रेशे
(ख) जंतुओं से प्राप्त रेशे
(ग) रासायनिक पदार्थों से निर्मित रेशे
(घ) उपरोक्त सभी
उत्तर: (ग) रासायनिक पदार्थों से निर्मित रेशे
(ii) कंघियां बनाने में प्रयुक्त प्लास्टिक है
(क) थर्मोसेटिंग प्लास्टिक
(ख) थर्मो प्लास्टिक
(ग) क तथा ख दोनों
(घ) क तथा ख दोनों नहीं
उत्तर: (ख) थर्मो प्लास्टिक
(iii) आग बुझाने वाले कर्मचारियों के वस्र बने होते है |
(क) टेफ्लॉन से
(ख) मेलामाइन प्लास्टिक से
(ग) बैकेलाइट से
(घ) थर्मों प्लास्टिक से
उत्तर:(ख) मेलामाइन प्लास्टिक से
(iv) कृत्रिम रेशम है
(क) नायलॉन
(ख) पॉलिस्टर
(ग) रेयान
(घ) ऐक्रिलिक
उत्तर:(ग) रेयान
(v) PET है एक प्रकार का
(क) नायलॉन
(ख) पॉलिस्टर
(ग) रेयान
(घ) ऐक्रिलिक
उत्तर:(ख) पॉलिस्टर
Page No 15, Chapter – 02
2. कॉलम क में दिए पदों को कॉलम ख में दिए गए वाक्यों से मिलाइये
कॉलम क कॉलम ख
रेयान पैराशूट तथा रस्सी बनाने के लिए
नाइलॉन कपड़ों में आसानी से सिलवटें नहीं पड़ती
थर्मोप्लास्टिक काष्ठ लुगदी का उपयोग कर तैयार होता है
पॉलिएस्टर ऊष्मा देकर नर्म नहीं किया जा सकता
थर्मोसेटिंग प्लास्टिक गर्म करने पर आसानी से मुड़ जाते है
उत्तर:
1. काष्ठ लुगदी का उपयोग कर तैयार होता है।
2. पैराशूट तथा रस्सी बनाने के लिए।
3. गर्म करने पर आसानी से मुड़ जाते हैं।
4. कपड़ों में आसानी से सिलवटें नहीं पड़ती।
5. ऊष्मा देकर नर्म नहीं किया जा सकता।
Page No 16, Chapter – 02
3. नाइलॉन रेशों से निर्मित ऐसी 3 वस्तुओं के नाम लिखिए जो नाइलॉन रेशे की प्रबलता दर्शाती हो।
उत्तर: नायलॉन पूरी तरह से प्राप्त संश्लेषित रेशा है। तथा भार में हल्का,लचीला,प्रत्यास्थ,मजबूत तथा अधिक चमकदार है,जिसे धोना बहुत सरल होता हैं। इसलिए इसका उपयोग कपड़े के निर्माण में ज्यादातर होता है। इसकी मजबूती के कारण इसका प्रयोग – पैराशूट, मांजे, रस्सी, ब्रश इत्यादि बनाने में होता हैं।
Page No 16, Chapter – 02
4. खाद्य पदार्थों को रखने के लिए PET से बने पात्रों के उपयोग के कारण लिखिए |
उत्तर: PET से बने पात्र भोज्य में उपस्थित अम्ल और क्षार के साथ कोई प्रतिक्रिया नहीं करते तो इनमे रखा भोज्य पदार्थ अधिक समय तक ताजा व सुरक्षित रहता हैं।
जबकि धातु से बने पात्र (बर्तन) में खाद्य पदार्थों को रखने पर ये भोज्य पदार्थों में उपस्थित अम्ल क्षार से क्रिया कर भोजन के विषाक्त होने की संभावना होती है, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होते हैं ,इसलिए खाद्य पदार्थों को रखने के लिए PET से बने पात्रों का उपयोग अधिक होता है।
Page No 16, Chapter – 02
5. संश्लेषित रेशों का औद्योगिक निर्माण वनों के संरक्षण में सहायक है, समझाइये | उत्तर: संश्लेषित रेशो को प्राप्त करने के लिए पेड़ो की आवश्यकता नहीं होती, जिससे उन्हें काटना नहीं पड़ता ये रेशे मानव द्वारा विभिन्न रासायनिक पदार्थो का उपयोग कर उद्योगों में बनाए जाते हैं, जबकि प्राकृतिक रेशो के निर्माण में कच्चे माल के लिए पेड़ो की आवश्यकता होती है व पेड़ो को काटना पड़ता हैं, अतः संश्लेषित रेशो के निर्माण से वनो को कोई हानि नहीं पहुँचती है। इसलिए हम कह सकते हैं, कि संश्लेषित रेशों का निर्माण वनों के संरक्षण में सहायक हैं।
You can also download CGBSE Solutions Class 8 PDF file for further studies.
Download CG Board Class 8 Science Solutions Chapter 2 संश्लेषित रेशे और प्लास्टिक – Link to download PDF
This CG Board Solutions for Class 8th textbook provides accurate answers to all the questions in each exercise and is presented in the Hindi language to cater to the convenience of the students.