CG Board Class 8 Science Solutions Chapter 9 प्रकाश का अपवर्तन is specifically designed for Hindi medium students of Class 8 studying in Chhattisgarh Board of Secondary Education. यह समाधान कक्षा 8 विज्ञान पुस्तक छात्रों को अवश्यक अपने अध्ययन को सुगम बनाने के लिए इस समाधान पुस्तक का उपयोग करना चाहिए।
CG Board Class 8 Science Solutions Chapter 9 प्रकाश का अपवर्तन
CGBSE समाधान कक्षा 8 विज्ञान अध्याय 9 – प्रकाश का अपवर्तन हिंदी माध्यम में छात्रों के लिए बनाए गए हैं। यह समाधान छात्रों की सुविधा के लिए बनाई गई है और सीजीबीएसई बोर्ड के कक्षा 8 के छात्रों के लिए उपयुक्त है।
CG Board Class 8 Science Solutions Chapter 9 विज्ञान are given below for Hindi Medium students.
Page No 86 Chapter – 9
इनके उत्तर दीजिए
1. सघन माध्यम से विरल माध्यम में प्रकाश किरण के जाने पर उसके पथ में क्या परिवर्तन होगा ?
उत्तर: सघन माध्यम से विरल माध्यम में प्रकाश किरण के जाने पर उसका विचलन लम्ब से परे होगा।
Page No 86 Chapter – 9
2. माध्यम 1 से माध्यम 2 में जाने पर प्रकाश की किरण लम्ब की ओर विचलित होती है | इन माध्यमों की सघनता या विरलता के बारे में आप क्या कह सकते है ?
उत्तर: माध्यम 1 से माध्यम 2 में जाने पर प्रकाश की किरण लम्ब की ओर विचलित होती है। मध्यम 1 विरल और माध्यम 2 सघन माध्यम है।
Page No 86 Chapter – 9
3. एक प्रकाशीय माध्यम की सतह पर लंबवत पड़ने वाली प्रकाश की किरण किस दिशा में आगे बढ़ेगी ?
उत्तर: एक प्रकाशीय माध्यम की सतह पर लंबवत पड़ने वाली प्रकाश की किरण उसी दिशा में वापस लौट जाती है।
Page No 86 Chapter- 9
4. कांच पानी से अधिक सघन माध्यम है | अत: हवा से कांच का अपवर्तनांक हवा से पानी के अपवर्तनांक से कम होगा या ज़्यादा ?
उत्तर: कांच पानी से अधिक सघन माध्यम है अत: हवा से कांच का अपवर्तनांक हवा से पानी के अपवर्तनांक से ज्यादा होगा।
Page No 91 Chapter- 9
इनके उत्तर दीजिए
1. लेंस किसे कहते है ? ये कितने प्रकार के होते है ?
उत्तर: ऐसा माध्यम जो दो पृष्ठों से घिरा रहता है, जिसका पृष्ट गोलीय या समतल होता है।
लेंस दो प्रकार के होते है।
1. उत्तल लेंस
2. अवतल लेंस
Page No 91 Chapter – 9
2. परिभाषित कीजिए।
(क) मुख्य अक्ष – लेंस के दोनों गोलीय पृष्ठों के वक्रता केन्द्रो को मिलाने वाली रेखा को मुख्य अक्ष कहते है।
(ख) प्रकाश केंद्र – यह लेंस का केंद्र जिसमे प्रकाश बिना मुड़े गुजर जाता है।
(ग) फोकस – मुख्य फोकस एवं प्रकाश केंद्र के बीच की दूरी है।
Page No 91 Chapter – 9
3. लेंस द्वारा प्रतिबिम्ब बनाने के नियम लिखिए |
उत्तर: लेंस द्वारा प्रतिबिम्ब बनाने के नियम निम्न है –
1) जब किरण प्रकाश केंद्र से होकर जाती है ,तो वह बिना विचलन के सीधी गुजर जाती है।
2) जब किरण मुख्य अक्ष के समान्तर आपतित होती है ,तो वह लेंस से अपवर्तित होने के बाद मुख्य फोकस से गुजर जाती है। उत्तल या मुख्य से होकर आती हुई प्रतीत होती है। (अवतल)
3) जब किरण मुख्य फोकस से होकर आपतित होती है (उत्तल), या मुख्य फोकस की दिशा में आपतित होती है है है(अवतल) वह किरणे अपवर्तन के बाद मुख्य अक्ष के समान्तर हो जाती है।
Page No 91 Chapter – 9
4. सिनेमा हाल के परदे पर दिखाई देने वाले चित्र वास्तविक होते है या आभासी ?
उत्तर: सिनेमा हॉल के परदे पर दिखाई देने वाले चित्र वास्तविक होते है।
Page No 95 Chapter- 9
इनके उत्तर दीजिए
Page No 95 Chapter – 9
1. सुस्पष्ट दृष्टि की न्यूनतम दूरी का मान कितना होता है ?
उत्तर: सुस्पष्ट दृष्टि की न्यूनतम दूरी का मान 25 से.मी. होता है।
Page No 95 Chapter- 9
2. मानव नेत्र में प्रतिबिम्ब कहाँ पर बनता है ?
उत्तर: मानव नेत्र में प्रतिबिम्ब रेटिना पर बनता है।
Page No 95 chapter – 9
3. निकट दृष्टि दोष क्या है ? इसे कैसे दूर किया जाता है ?
उत्तर:- जब पास की वस्तुएं स्पष्ट रूप से दिखाई देती परन्तु दूर की वस्तुएं स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं देती, तो उस दृष्टि दोष को निकट दृष्टि दोष कहते है, उसे दूर करने के लिए अवतल लेंस का प्रयोग किया जाता है।
Page No 95 chapter – 9
4. दूर दृष्टि दोष से आप क्या समझते है ? इसे कैसे दूर किया जाता है ?
उत्तर: जब दूर की वस्तुएं साफ रूप से दिखाई दे और पास की वस्तुएं स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं देता है ,तो वह इस प्रकार दोष को दूर दृष्टि दोष कहते है। उसे उत्तल लेंस से दूर किया जाता है
Page No 96, Chapter – 9 प्रकाश का अपवर्तन
अभ्यास के प्रश्न
1. सही विकल्प चुनिए
1. कांच का अपवर्तनांक होता है |
(क) 1 . 5
(ख) 1 . 3
(ग) 2 . 4
(घ) 1 . 0
उत्तर: (क) 1 . 5
2. लेंस का वह बिंदु जिससे होकर जाने पर प्रकाश की किरण बिना विचलन के गुजर जाती है कहलाता है |
(क) फोकस
(ख) प्रकाश केंद्र
(ग) फोकस दूरी
(घ) वक्रता केंद्र
उत्तर: (ख) प्रकाश केंद्र
3. जब प्रकाश की किरण एक माध्यम से दूसरे माध्यम में जाती है, तो अपने पूर्व पथ से विचलित हो जाती है, इसे कहते है |
(क) प्रकाश का परावर्तन
(ख) प्रकाश का अनियमित परावर्तन
(ग) प्रकाश का अपवर्तन
(घ) इनमे से कोई नहीं |
उत्तर: (ग) प्रकाश का अपवर्तन
4. उत्तल लेंस द्वारा बनने वाले प्रतिबिम्ब की स्थिति क्या होगी जब वस्तु 2F पर हो |
(क) 2F पर
(ख) F पर
(ग) F और 2F के बीच
(घ) F और प्रकाश केंद्र के बीच
उत्तर: (क) 2F पर
Page No 96, Chapter – 9 प्रकाश का अपवर्तन
2. उचित सम्बन्ध जोड़िये
वस्तु की स्थिति प्रतिबिम्ब की स्थिति
1. F पर F और 2F के बीच
2. Fऔर 2F के बीच वस्तु की ओर ही
3. 2F से परे अनंत पर
4. F और प्रकाश केंद्र के बीच 2F से परे
उत्तर:-
वस्तु की स्थिति प्रतिबिम्ब की स्थिति
1. F पर अनंत पर
2. Fऔर 2F के बीच 2F से परे
3. 2F से परे Fऔर 2F के बीच
4. F और प्रकाश केंद्र के बीच वस्तु की ओर ही
Page No 96, Chapter – 9 प्रकाश का अपवर्तन
3. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिये
Page No 96, Chapter – 9 प्रकाश का अपवर्तन
1. अपवर्तन से आप क्या समझते है ?
उत्तर: जब कोई प्रकाश किरण एक माध्यम से दूसरे माध्यम में प्रवेश करती है ,तो वह अपने मार्ग से विचलित हो जाती है, तो प्रकाश किरण के विचलित हो जाने की इस घटना को अपवर्तन कहते है।
Page No 96, Chapter – 9 प्रकाश का अपवर्तन
2. जब प्रकाश की किरण कांच से होकर जल में प्रवेश करेगी तब वह किस ओर झुकेगी, अभिलम्ब की ओर या अभिलंब से दूर ? समझाइये |
उत्तर: जब प्रकाश किरण सघन माध्यम से विरल माध्यम में प्रवेश करती है ,तो वह अभिलंब से दूर झुक जाती है। अतः काँच सघन माध्यम है और जल विरल माध्यम है,जब प्रकाश किरण काँच से जल में प्रवेश करेगी तो वहां से दूर की ओर झुक जायेगी।
Page No 96, Chapter – 9 प्रकाश का अपवर्तन
3. किसी माध्यम के अपवर्तनांक से आप क्या समझते है ?
उत्तर: प्रकाश किरण का एक माध्यम निर्वात् में प्रकाश का वेग और दूसरे माध्यम में प्रकाश के वेग का अनुपात उस माध्यम का अपवर्तनांक कहलाता है।
सूत्र के रूप में — माध्यम के अपवर्तनांक = निर्वात् (हवा) में प्रकाश का वेग माध्यम में प्रकाश का वेग
Page No 96, Chapter – 9 प्रकाश का अपवर्तन
4. किरण चित्र बनाइये जब वस्तु उत्तल लेंस के प्रकाश केंद्र व मुख्य फोकस के बीच स्थित हो |
उत्तर:- चित्र
Page No 96, Chapter – 9 प्रकाश का अपवर्तन
5. दूर दृष्टि दोष क्या है ? इसका निवारण कैसे किया जाता है ? सचित्र वर्णन कीजिए |
उत्तर: इस दोष में दूर पर रखी वस्तुएं साफ दिखाई देती है, मगर पास की वस्तुओ का प्रतिबिंब रेटिना के पीछे भाग में बनने के कारण वस्तुएं स्पष्ट दिखाई नहीं देती। उस दोष के निवारण के लिए उत्तल लेंस का उपयोग किया जाता है। जिससे कि प्रतिबिंब रेटिना पर बन सके।
Page No 96, Chapter – 9 प्रकाश का अपवर्तन
6. एक क्रियाकलाप द्वारा दर्शाइए की आपतित किरण, परावर्तित किरण तथा आपतन बिंदु पर अभिलंब एक ही तल में होते है |
उत्तर: आपतित किरण, परावर्तित किरण और आपतन बिंदु पर अभिलंब एक ही तल में होते है, इसको दर्शाने के लिए निम्न क्रियाकलाप है –
आवश्यक सामग्री – कांच का गिलास, पानी,1 चम्मच दूध।
एक कांच के गिलास को पानी से आधा भर लेते हैं ,फिर उसमें एक चम्मच दूध मिला देते हैं, जिससे पानी दूधिया हो जायेगा। अब पुटठे में पिन के माध्यम से एक छेद कर ले अब किसी प्रकाश स्रोत के प्रकाश को पुट्ठे पर इस प्रकार व्यवस्थित करें कि पुट्ठों पर बने छेद से निकलने वाली प्रकाश की किरण गिलास में रखे पानी की सतह से टकराये। अब गिलास को ऊपर से देखने पर दुधिया पानी में से गुजरी हुई प्रकाश की किरण दिखाई देगी। अब प्रकाश की किरण एक प्रकाश मध्यम (हवा) से दूसरे प्रकाशीय माध्यम (दूधिया पानी) में जाती है, तो वह दोनों माध्यम के संपर्क तल पर मुड़ जाती है। इस प्रकार इस प्रयोग (क्रियाकलाप) में आपतित किरण परावर्तित किरण तथा आपतन बिंदु पर अभिलंब तीनों एक ही तल में होते हैं।
You can also download CGBSE Solutions Class 8 PDF file for further studies.
Download CG Board Class 8 Science Solutions Chapter 9 प्रकाश का अपवर्तन – Link to download PDF
This CG Board Solutions for Class 8th textbook provides accurate answers to all the questions in each exercise and is presented in the Hindi language to cater to the convenience of the students.