CG Board Class 8 Science Solutions Chapter 11 विद्युत धारा के रासायनिक प्रभाव is specifically designed for Hindi medium students of Class 8 studying in Chhattisgarh Board of Secondary Education. यह समाधान कक्षा 8 विज्ञान पुस्तक छात्रों को अवश्यक अपने अध्ययन को सुगम बनाने के लिए इस समाधान पुस्तक का उपयोग करना चाहिए।
CG Board Class 8 Science Solutions Chapter 11 विद्युत धारा के रासायनिक प्रभाव
CGBSE समाधान कक्षा 8 विज्ञान अध्याय 11 – विद्युत धारा के रासायनिक प्रभाव हिंदी माध्यम में छात्रों के लिए बनाए गए हैं। यह समाधान छात्रों की सुविधा के लिए बनाई गई है और सीजीबीएसई बोर्ड के कक्षा 8 के छात्रों के लिए उपयुक्त है।
CG Board Class 8 Science Solutions Chapter 11 विज्ञान are given below for Hindi Medium students.
Page No 110 Chapter – 11
इनके उत्तर दीजिए
1. विघुत सुचालक और हीन चालक से क्या तात्पर्य है ?
उत्तर: विघुत सुचालक – ऐसे पदार्थ जो अपने में से होकर विघुत धारा को प्रवाहित होने देते है ,वे पदार्थ विघुत के सुचालक कहलाते है।
उदाहरण: एल्यूमीनियम, तांबा , चाँदी, लोहा इत्यादि।
विघुत के हीन चालक:- ऐसे पदार्थ जो अपने में से होकर विघुत धारा को प्रवाहित नहीं होने देते, तो ऐसे पदार्थ विघुत के हीन चालक या कुचालक कहलाते है।
उदाहरण:- प्लास्टिक, रबर, लकड़ी इत्यादि।
Page No 110 Chapter – 11
2. आसुत जल विद्युत का हीन चालक किन्तु नल का जल विद्युत का सुचालक होता है क्यों ?
उत्तर:- आसुत जल पूरी तरह से शुद्ध होता है ,उसमें किसी भी प्रकार की अशुद्धियाँ जैसे – लवण इत्यादि नहीं होती इसलिए आसुत जल में विघुत धारा प्रवाहित नहीं होती इसलिए ये विघुत के हीन चालक होते है ,जबकि नल का जल पूर्णतः शुद्ध नहीं होता,उसमे कुछ मात्रा में खनिज लवण घुले होते है। अतः नल के जल में विघुत धारा प्रवाहित होती है,इसलिए ये विघुत के सुचालक होते है।
Page No 113 Chapter – 11
इनके उत्तर दीजिए
1. विद्युत धारा के रासायनिक प्रभाव से क्या तात्पर्य है ?
उत्तर: जब किसी विघुत सुग्राही द्रव में विद्युत धारा प्रवाहित की जाती है तब सुग्राही विलयन जो की विघुत का सुचालक होता है, उस पर विघुत धारा उस सुग्राही द्रव (विलयन) पर रासायनिक प्रभाव उत्पन्न करती है यह प्रभाव विघुत धारा का रासायनिक प्रभाव कहलाता है, इस प्रभाव के कारण विघुत सुग्राही विलयन अपने अवयवों (आयनों) में विभक्त हो जाता है।
Page No 113 Chapter – 11
2. विद्युत लेपन करने के क्या कारण है ?
उत्तर: विद्युत लेपन के निम्नलिखित कारण है –
(i) धातुओं की गुणवता बढ़ाने के लिए विद्युत लेपन किया जाता है।
(ii) धातुओं को महंगा आकर्षक व बहुमूल्य बनाने के लिए।
(iii) अधिक मजबूत, टिकाऊ तथा संक्षारण रहित वस्तुओं के निर्माण के लिए इत्यादि।
Page No 113 Chapter – 11
3. अपने आस – पास उपलब्ध विद्युत लेपित वस्तुओं की सूची बनाइये ?
उत्तर: हमारे आस-पास उपलब्ध कुछ विघुत लेपित वस्तुओं की सूची
(i) नई व चमकदार आभूषणों जैसे- अंगूठी, हार, चेन इत्यादि।
(ii) कार के कुछ भाग, स्कूटर, साइकिल, रिक्शा का चमकीला भाग।
(iii) बाथरूम की कई सामग्रियाँ जैसे नल की टोटी इत्यादि।
(iv) रसोईघर में प्रयुक्त विभिन्न प्रकार की चमकदार सामग्रियां जैसे- बर्तन, चम्मच, थाली।
Page No 114 Chapter – 11
इनके उत्तर दीजिए–
1. वोल्टीय सेल में इलेक्ट्रोड तथा विद्युत अपघट्य के रूप किसका उपयोग किया जाता है ?
उत्तर: वोल्टीय सेल में इलेक्ट्रोड के रूप में धातु की प्लेट तथा विद्युत अपघटय के रूप में तनु सल्फूरिक
H 2 S O 4 का उपयोग किया जाता है।
वोल्टीय सेल में इलेक्ट्रोड के रूप में धातु की प्लेटें प्रयुक्त होती है, जिनमे कैथोड के रूप में जस्ते की प्लेट तथा एनोड के रूप में तांबे के प्लेट का उपयोग होता है तथा विघुत अपघटय के रूप में तनु सल्फूरिक अम्ल H 2 S O 4 का उपयोग किया जाता है।
Page No 114 Chapter – 11
2. सौर सेल किसका बना होता है ?
उत्तर: एक साधारण सौर सेल सिलिकॉन की दो पर्तों से मिलकर बना होता है, जिसमे निचली पर्त धनात्मक जिसमे थोड़ी मात्रा में आर्सेनिक मिली होती है तथा ऊपरी पर्त में थोड़ी मात्रा में बोरान मिली होती है , जो ऋणात्मक पर्त होती है।
Page No 115 Chapter – 11
अभ्यास के प्रश्न
1. सही विकल्प चुनकर लिखिए
1. निम्ननाकित में से विद्युत का सुचालक नहीं है |
(क) आसुत जल
(ख) नींबू का रस
(ग) नमक का विलयन
(घ) नल का जल
उत्तर: (क) आसुत जल
2. सरल वोल्टीय सेल में विद्युत अपघट्य होता है |
(क) तनु सल्फूरिक अम्ल
(ख) तनु हाइड्रोक्लोरिक अम्ल
(ग) कॉपर सल्फेट विलयन
(घ) पोटेशियम हाइड्रोक्साइड
उत्तर: (क) तनु सल्फूरिक अम्ल
3. विद्युत धारा द्वारा किसी पदार्थ पर किसी दूसरी धातु की परत चढ़ाने की प्रक्रिया को कहते है |
(क) विद्युत अपघटन
(ख) विद्युत लेपन
(ग) रासायनिक अभिक्रिया
(घ) विद्युत शोधन
उत्तर: (ख) विद्युत लेपन
4. वह उपकरण जिसमें विद्युत अपघटन की क्रिया होती है |
(क) विद्युत सेल
(ख) वोल्टामीटर
(ग) अमीटर
(घ) चुंबकीय सुई
उत्तर: (क) विद्युत सेल
Page No 115 Chapter – 11
2 रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए।
1. साधारण वोल्टीय सेल में विद्युत अपघट्य ______ विलयन होता है।
उत्तर :- तनु सल्फूरिक अम्ल
2. किसी विलयन से विद्युत धारा प्रवाहित होने पर प्रभाव उत्पन्न होता है।
उत्तर :- रासायनिक
3. सौर सेल में सौर ऊर्जा विद्युत में रूपांतरित होती है।
उत्तर :- सौर,विद्युत
4. वोल्टामीटर द्वारा सस्ती धातुओं पर बहुमूल्य धातुओं की परत चढ़ाने की प्रक्रिया ______ कहलाती है।
उत्तर :- विद्युत लेपन
5. घडियों. कैलकुलेटर, ट्रांजिस्टर एवं कृत्रिम उपग्रहों में ____सेल का उपयोग किया जाता है।
उत्तर :- बटन
Page No 115 Chapter – 11
3 . निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिये
1. क्या शुद्ध जल विद्युत का चालन करता है?यदि नहीं तो उसे चालक बनाने के लिए हम क्या कर सकते है ?
उत्तर: नहीं शुद्ध जल विद्युत का चालन नहीं करता इसे विघुत का चालक बनाने के लिए इसमें हम अल्प मात्रा में साधारण लवण, नमक, सोडियम हाइड्रोक्साइड (NaOH ) तथा सल्फ्यूरिक अम्ल (H2 SO 4 ), हाइड्रोक्लोरिक अम्ल (HCl) मिला देते है। अम्ल, क्षार और लवण जल में मिलकर आयन उत्पन्न करते है ,जिससे जल विघुत का चालन करने लगता है।
Page No 115 Chapter – 11
2. आग लगने पर फायरमैन पानी के पाइप का उपयोग करने से पहले उस क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बंद कर देते है क्यों ?
उत्तर: आग लगने के समय फायरमैन पानी के पाइप का उपयोग करने से पहले उस क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति इसलिए बंद कर देते है , क्योकि पाइप का पानी पूर्णतः शुद्ध नहीं होता है। इसमें लवण उपस्थित होते हैं ,जो विद्युत के सुचालक होते हैं , जिससे यदि विद्युत आपूर्ति बंद न हो और पाइप का उपयोग फायर मेन द्वारा कर दिया जाय तो विद्युत धारा प्रवाहित होने लग जाएगी तथा विद्युत का झटका लग सकता है।
Page No 115 Chapter – 11
3. लोहे के ऊपर जिंक की परत क्यों चढ़ाई जाती है ?
उत्तर: लोहा एक क्रियाशील धातु है ,जो वातावरण के संपर्क में आने पर वातावरण में उपस्थित ऑक्सीजन तथा नमी से क्रिया कर उनके यौगिक में परिवर्तन कर देता है। इस क्रिया से लोहे में जंग लगने लग जाती है तथा उनके गुणवत्ता में कमी आती है इससे बचने हेतु लोहे पर जिंक की परत चढ़ाई जाती है।
Page No 115 Chapter – 11
4. विद्युत अपघटन की प्रक्रिया को समझाइये ?
उत्तर:विघुत अपघटन- जब किसी विद्युत अपघट्य के जलीय विलयन में विद्युत धारा प्रवाहित की जाती है ,तो रासायनिक अभिक्रिया के कारण वह अपने अवयवों में अपघटित हो जाता है। यह क्रिया विद्युत अपघटन कहलाती है।
उदाहरण:- जब जल का विद्युत अपघटन कराया जाता है तो वह अपने अवयवों में हाइड्रोजन व ऑक्सीजन में विघटित हो जाता है।
विद्युत अपघटन की प्रक्रिया:- विद्युत अपघटन की क्रिया द्वारा अशुद्ध धातु से शुद्ध धातु प्राप्त किया जाता है। जिसमें प्रयुक्त विलयन के रूप में धातु के जटिल लवण का उपयोग होता है व कैथोड में शुद्ध धातु की पतली पट्टी और एनोड के रूप में अशुद्ध धातु की मोटी छड़ उपयोग होती है उपयुक्त उच्च एम्पियर की विघुत धारा प्रवाहित करने पर शुद्ध धातु रसोई से अपने विलयन में से कैथोड में एकत्र होती है यह विधि विघुत अपघटन कहलाती है।
Page No 115 Chapter – 11
5. बटन सेल के विद्युत अपघट्य , धन ध्रुव तथा ऋण ध्रुव के नाम बताइये ?
उत्तर: बटन सेल में विद्युत अपघट्य के रूप में सोडियम ऑक्साइड (NaO )या पोटैशियम ऑक्साइड का उपयोग किया जाता है तथा धन ध्रुव(एनोड) के रूप में(Zn) जिंक या एल्युमिनियम(Al) तथा ऋण ध्रुव (कैथोड) का रूप में सिल्वर ऑक्साइड या मरकरी ऑक्साइड का प्रयोग किया जाता है।
Page No 115 Chapter – 11
6. विद्युत लेपन के कोई तीन उपयोग बताइये ?
उत्तर: विद्युत लेपन में तीन प्रयोग निम्नलिखित हैं
(i) पुलों तथा स्वचलित वाहनों में मजबूती प्रदान करने में लोहे का उपयोग किया जाता है, जिसे संक्षारण (जंग) से सुरक्षित करने हेतु उस पर जिंक की पर्त चढ़ाई जाती है।
(ii) विद्युत लेपन की प्रक्रिया द्वार सस्ते धातुओं को आकर्षक बनाने तथा चमकदार व सुंदर बनाने हेतु सोने चांदी जैसे बहुमूल्य धातुओं की पर्त चढ़ाई जाती है।
(iii) खाद्य पदार्थो को सुरक्षित रखने हेतु लोहे के डिब्बों में लोहे के ऊपर टिन की पर्त चढ़ाई जाती है, जिससे वे लोहे के सम्पर्क में नहीं आते।
You can also download CGBSE Solutions Class 8 PDF file for further studies.
Download CG Board Class 8 Science Solutions Chapter 11 विद्युत धारा के रासायनिक प्रभाव – Link to download PDF
This CG Board Solutions for Class 8th textbook provides accurate answers to all the questions in each exercise and is presented in the Hindi language to cater to the convenience of the students.