CG Board Class 8 Science Solutions Chapter 16 कुछ सामान्य रोग is specifically designed for Hindi medium students of Class 8 studying in Chhattisgarh Board of Secondary Education. यह समाधान कक्षा 8 विज्ञान पुस्तक छात्रों को अवश्यक अपने अध्ययन को सुगम बनाने के लिए इस समाधान पुस्तक का उपयोग करना चाहिए।
CG Board Class 8 Science Solutions Chapter 16 कुछ सामान्य रोग
CGBSE समाधान कक्षा 8 विज्ञान अध्याय 16 – कुछ सामान्य रोग हिंदी माध्यम में छात्रों के लिए बनाए गए हैं। यह समाधान छात्रों की सुविधा के लिए बनाई गई है और सीजीबीएसई बोर्ड के कक्षा 8 के छात्रों के लिए उपयुक्त है।
CG Board Class 8 Science Solutions Chapter 16 विज्ञान are given below for Hindi Medium students.
Page No 168 Chapter – 16
इनके उत्तर दीजिए
1. हैजे के प्रमुख लक्षण लिखें।
उत्तर: हैजे के प्रमुख लक्षण
1) पेट की पेशियों में ऐंठन व मरोड़ के साथ रोगी को सफ़ेद व पतले दस्त होते हैं।
2) रोगी की धंसी हुई आंखें, चपटे गाल, निम्न रक्तचाप व कमजोरी होती है।
3) बहुत लम्बे समय तक दस्त होते रहने से शरीर में (निर्जलीकरण) जल की कमी हो जाती है जिससे रोगी की मृत्यु भी हो सकती है।
Page No 168 Chapter – 16
2. टाइफाइड का संक्रमण कैसे होता है ?
उत्तर: टाइफाइड एक संक्रामक रोग है साल्मोनेला टाइफी नामक जीवाणु द्वारा होता है। ये जीवाणु रोग ग्रस्त रोगी के थूक, उल्टी, मल-मूत्र आदि में उपस्थित होता है, जो मक्खियों द्वारा भोजन व जल स्रोत में पहुंचकर उन्हें दूषित कर देता है दूषित भोजन व जल के सेवन से यह रोगाणु स्वस्थ मनुष्य में संक्रमण उत्पन्न करते है।
Page No 168 Chapter – 16
3. टाइफाइड शरीर के किन अंगों को प्रभावित करता है ?
उत्तर: टाइफाइड शरीर के आँत, प्लीहा एवं पित्ताशय को प्रभावित करता है।
Page No 168 Chapter – 16
4. यदि किसी रोगी के शरीर में पानी की कमी हो जाए, तब आप क्या घरेलु उपचार करेंगे।
उत्तर: यदि किसी रोगी के शरीर में पानी की कामी हो जाए तो इस स्थिति को निर्जलीकरण कहते हैं। इस स्थिति में रोगी को एक गिलास 200 मिलीलीटर गुनगुना पानी में एक चम्मच शक्कर तथा एक चुटकी नमक मिलाकर ORS (ओरल रिहाइड्रेशन सलूशन) घोल तैयार कर रोगी को पिलाना चाहिए।
Page No 172 Chapter – 16
इनके उत्तर दीजिए-
1.परजीवी प्रोटोजोआ से होने वाले रोग कौन-कौन से हैं?
उत्तर: पेचिश,अतिसार, मलेरिया इत्यादी परजीवी प्रोटोजोआ से होने वाले रोग हैं।
Page No 172 Chapter – 16
2.मलेरिया फैलने का प्रमुख कारण क्या है ?
उत्तर: मलेरिया फैलने का प्रमुख कारण मादा एनाफिलीज मच्छर है।
Page No 172 Chapter – 16
3. दस्त तथा अतिसार के रोगी का प्राथमिक उपचार कैसे करेंगे।
उत्तर: शरीर में जल की कमी से बचने हेतु दस्त तथा अतिसार (डायरिया) के रोगी को नींबू की शिकंजी, हल्की चाय, दाल का पानी,चावल का मांड,नमकीन लस्सी इत्यादी पिलाना चाहिए।
Page No 172 Chapter – 16
4. मलेरिया के रोगाणु एवं वाहक का नाम लिखें।
उत्तर: मलेरिया के रोगाणु एक परजीवी प्रोटोजोआ है जिसका नाम प्लाज्मोडियम है तथा वाहक का नाम मादा एनाफिलीज मच्छर है।
Page No 172 Chapter – 16
5. पेचिश एवं डायरिया में प्रमुख दो अंतर लिखें।
उत्तर:
| पेचिश | डायरिया |
| 1) पेट में ऐंठन व मरोड़ के साथ बार-बार लगातार दस्त होने से मल के साथ रक्त श्लेष्मा या आंव भी आता है।2) पेचिश में हल्का ज्वर भी होता है। | 1) पेट में ऐंठन व मरोड़ के साथ लगातार पतले दस्त होते हैं।2) डायरिया में ज्वर नहीं होता है। |
Page No 176 Chapter – 16
इनके उत्तर दीजिए
1. छोटी माता के लक्षण लिखें ?
उत्तर: छोटी माता के लक्षण:-
1) इस बीमारी के संक्रमण का सबसे अनुकूल समय शरीर में दाने निकलने से 2 दिन पहले तथा उसके 14 दिन बाद तक बुखार रहता है।
2) बेचैनी के साथ पीठ व जोड़ों में दर्द का होना।
3) इस रोग में रोगी को हल्का या मध्यम बुखार रहता है।
4) तीव्र स्थिति में पहले गले में दाने आते हैं बाद में ऊपर चेहरे तथा नीचे पैरों में तथा शरीर दानों से भर जाते है।
Page No 176 Chapter- 16
2. पोलियो वायरस किस अंग को प्रभावित करता है |
उत्तर – पोलियो वायरस रोगी व्यक्ति के पैरो की मांसपेशियों को कमजोर कर देते हैं जिससे वे सिकुड़ने लग जाते हैं जिस कारण संक्रमित पैर जीवन भर के लिए लकवाग्रस्त हो जाते हैं।
Page No 176 Chapter – 16
3. ओ. पी. वी. क्या है ?
उत्तर – ओ.पी.वी का पूरा नाम (ओरल पोलियो वैक्सीन) है यह एक पोलियो प्रतिरोध दवा है।
Page No 176 Chapter – 16
4. पोलियो का संक्रमण किसके द्वारा होता है ?
उत्तर: पोलियो विषाणु द्वार।
Page No 179 Chapter – 16
इनके उत्तर दीजिए-
1. रेबीज के प्रमुख लक्षण क्या है ?
उत्तर: जल से डरना रेबीज का प्रमुख लक्षण है। इसे हाइड्रोफोबिया कहते हैं।
Page No 176 Chapter – 16
2. एड्स के विषाणु का पूरा नाम लिखिए।
उत्तर: एड्स का विषाणु एचआईवी वायरस है, जिसका पूरा नाम (ह्यूमन इम्यूनो,डेफिशियेंसी) वायरस है।
Page No 176 Chapter – 16
3. सिकल सेल रोग के क्या लक्षण हैं?
उत्तर: सिकल सेल रोग के लक्षण:-
1) खून की कमी अर्थ एनीमिया के कारण शरीर का रंग सफेद दिखाई देता है।
2) जल्दी थकान और सांस, फूलना चिड़चिड़ापन, पानी पीने की इच्छा ना होना।
3) हाथ-पैर के उंगली जोड़े में सूजन होने लगते हैं तथा दर्द होता है।
4) बार-बार सर्दी बुखार होना।
5) प्लीहा का आकार में बड़ा होना।
6) बच्चों के विकास में रुकावट आना।
Page No 176 Chapter- 16
4. सामान्य लाल रक्त कोशिका और हसियाकार लाल रक्त कोशिका में क्या अंतर होता है?
उत्तर: समान लाल रक्त कोशिका तथा हसियाकार लाल रक्त कोशिका में अंतर:-
| सामान्य लाल रक्त कोशिका | हसियाकार लाल रक्त कोशिका |
| 1) इसमें लाल रक्त कणों का आकार गोल होता है। 2) सामान्य लाल रक्त कण शरीर में O2 का परिवहन करते हैं।3) ये अपेक्षाकृत मुलायम तथा लचीला होता है। 4) रक्त वाहिनियों में सरलता से बहा सकते हैं। 5) इनका जीवनकाल 120 दिनों का होता है। | 1) इसमें लाल रक्त कण हसिए के आकार के होते हैं।2) हसियाकार लाल रक्त के कारण ऑक्सीजन के परिवहन में कमी आ जाती है।3) लचीलापन कम हो जाता है तथा कड़े हो जाते हैं। 4) रक्त वाहिनियों में गुच्छे के रूप में फंस जाते हैं रक्त परिवहन में रुकावट आती है।5) इनका जीवनकाल 20 दिनों का होता है। |
Page No 181 Chapter- 16
अभ्यास के प्रश्न
रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए
1. निर्जलीकरण रोकने के लिये रोगी को ______ घोल बार-बार पिलाना चाहिए।
उत्तर :- जीवन रक्षक
2. मादा एनाफिलीज मच्छर के काटने से _______ रोग होता है ?
उत्तर :- मलेरिया
3. एक स्वस्थ बच्चे को अचानक छींक आई और उसकी नाक बहने लगी उसे ______ रोग हो सकता है।
उत्तर :- सर्दी – जुकाम
4. एक बच्चे का एक पैर बहुत अधिक मोटा व एक पैर सामान्य है उसे ______ रोग है।
उत्तर :- हाथी पाँव
5. लिम्फ वाहिनियां ____द्वारा संक्रमित होती हैं।
उत्तर :- कृमि
6.______ एवं ______ रोग में केंद्रीय तंत्रिका तंत्र प्रभावित होता है।
उत्तर :- पोलियो ,रेबीज
7. मनुष्य के शरीर में प्रवेश करके एच.आई.वी. वायरस ______ कोशिकाओं को नष्ट करता है।
उत्तर :- श्वेत रक्त
Page No 181 Chapter – 16
2. सही व गलत कथन पहचान कर गलत कथन को सही कर लिखें-
1. टी.ए.बी. का टीका टाइफाइड के लिये लगाते हैं। (सही)
2 तपेदिक विब्रियो कोलेरी द्वारा होने वाला संक्रामक रोग है। (गलत)
उत्तर: हैजा विब्रियो कोलेरी द्वारा होने वाला संक्रामक रोग है।
3 मच्छर से बचने के लिये मच्छरदानी लगाकर सोना चाहिए। (सही)
4 पेचिश व डायरिया के रोगी के मल को खुला नहीं छोड़ना चाहिए इसे राख व मिट्टी से ढक देना चाहिए। (गलत)
उत्तर: हैजे, बुखार, टाइफाइड, के रोगी के मल को खुला नहीं छोड़ना चाहिये वरना राख व मिट्टी से ढक देना चाहिए।
5. सर्दी या इन्फ्लूएंजा के रोगाणु रोगी के रुमाल व तौलिये के उपयोग से स्वस्थ व्यक्ति तक नहीं पहुँचते।
(गलत)
उत्तर: सर्दी या इन्फ्लूएंजा के रोगाणु रोगी के रुमाल व तौलिये के उपयोग से स्वस्थ व्यक्ति तक पहुँच जाते है।
6. फाइलेरिया से बचने के लिए मच्छरों को नष्ट कर देना चाहिए। (गलत)
उत्तर: फाइलेरिया से बचने के लिए मच्छरों को नष्ट करने के साथ-साथ डी.ई.सी (डार इथाइल) की खुराक अवश्य लेना चाहिए।
7.रेबीज सभी कुत्तों, बिल्लियों के काटने से होता है। (गलत)
उत्तर: रेबीज रोग, रेबीज विषाणु से संक्रमित कुत्तों, बिल्लियों के काटने से होता है।
Page No 182 Chapter – 16
3 सही विकल्प चुनिए
1. जीवाणुओं एवं विषाणुओं से होने वाला रोग है:-
(क) अनुवांशिक रोग
(ख) संक्रामक रोग
(ग) स्कर्वी
(घ) असंक्रामक रोग
उत्तर: (ख) संक्रामक रोग
2. बी.सी.जी. के टीके का उपयोग किस रोग के लिये होता है:-
(क) पोलियो
(ख) ट्यूबरकुलोसिस
(ग) टाइफाइड
(घ) मलेरिया
उत्तर: (ख) ट्यूबरकुलोसिस
3. निम्न में से कौन सा जीवाणु जनित रोग है-
(क) चिकन पॉक्स
(ख) टाइफाइड
(ग) रेबीज
(घ) इन्फ्लुएंजा
उत्तर: (ख) टाइफाइड
4. मलेरिया के रोगाणु का वाहक है
(क) नर क्यूलेक्स मच्छर
(ख) नर एनाफिलीज मच्छर
(ग) मादा एनाफिलीज मच्छर
(घ) मादा क्यूलेक्स मच्छर
उत्तर: (ग) मादा एनाफिलीज मच्छर
5. निम्न में से किस रोग में ठंड तथा कंपकपी के साथ बुखार आता है।
(क) टायफाइड
(ख) हैजा
(ग) मलेरिया
(घ) ट्यूबरकुलोसिस
उत्तर: (ग) मलेरिया
6. प्रोटोजोआ से होने वाला संक्रामक रोग है:-
(क) पेचिश
(ख) मलेरिया
(ग) डायरिया
(घ) उपरोक्त सभी
उत्तर: (घ) उपरोक्त सभी
7. पेचिश रोग होता है:-
(क) दूषित पानी पीने से
(ख) अधिक खाना खाने से
(ग) स्वच्छ पानी पीने से
(घ) सलाद खाने से
उत्तर: (क) दूषित पानी पीने से
Page No 182 Chapter – 16
4. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए
Page No 182 Chapter – 16
1. बच्चों को तपेदिक से बचने के लिये क्या-क्या करना चाहिए ?
उत्तर – बच्चों को तपेदिक या टी.बी. रोग से बचने के लिए बीसीजी वैक्सीन का टीका लगाना चाहिए।
Page No 182 Chapter – 16
2. निर्जलीकरण क्या है ? इसे दूर करने के उपाय क्या हैं ?
उत्तर: शरीर में जब जल की कमी हो जाती है , इस स्थिति को निर्जलीकरण कहते हैं। इसे दूर करने के लिए 200 मिलीलीटर गुनगुने पानी में एक चम्मच चीनी तथा एक चुटकी नमक घोलकर जीवन रक्षक घोल तैयार कर लेना चाहिए तथा रोगी व्यक्ति को बार-बार पिलाना चाहिए।
3. यदि आपके घर के आसपास बहुत गड्ढे हैं, उनमें पानी भी भरा है, मच्छर भी बहुत हैं, तब आपको कौन-कौन से रोग हो सकते हैं ?
उत्तर: यादी हमारे घर के आसपास बहुत गड्ढे हैं ,उसमें पानी भरा है ,जिसमें मच्छर भी बहुत हैं ,तो हमें फाइलेरिया या हाथी पांव रोग मलेरिया रोग हो सकते हैं।
Page No 182 Chapter – 16
4. आपके साथी को पेट में ऐंठन व मरोड़ के साथ पतले दस्त हो रहे हैं, क्या आप बता सकते हैं कि उसे क्या और क्यों हुआ है?
उत्तर: यादी हमारे साथी को पेट में ऐंठन व मरोड़ के साथ पतले दस्त हो रहे हैं ,तो यह लक्षण अतिसार डायरिया के हो सकते हैं ,जो एशचेरियाई कोलाई सालमोलेना अथवा एंटअमीबा हिस्टोलिटिका का द्वार दूषित भोज्य पदार्थ व जलक के सेवन से आंत में संक्रमण के कार्य कारण होता है।
Page No 182 Chapter – 16
5. किन्हीं दो विषाणु जन्य रोगों के नाम तथा लक्षण लिखिए|
उत्तर: दो विषाणु जन्य रोग है
1. छोटी माता, 2.रेबीज
छोटी माता के लक्षण
1) बेचैनी के साथ पीठ पर जोड़ों में दर्द का होना तथा हल्का या मध्यम बुखार रहता है।
2) तीव्र स्थिति में पहले गले में दाने आते हैं बाद में ऊपर चेहरे तथा नीचे पैरों में तथा पूरा शरीर दानों से भर जाते है।
रेबीज हाइड्रोफोबिया लक्षण:-
1) इस रोग के कारण रोगी को जल्दी से डर लगता है।
2) तेज बुखार, सिर दर्द, बेचैनी, गले में अवरोध के कारण आवाज दबी-दबी रहती है।
3) नाड़ियों के फटने से लकवा भी हो सकता है।
6. मक्खियों के द्वारा कौन-कौन से रोग फैलते है ?
उत्तर: पेचिश, डायरिया, पीलिया, और हैजा रोग मक्खियों द्वारा फैलता है।
7. विवाहपूर्व रक्त जांच की रिपोर्ट क्यों देखी जानी चाहिए?उत्तर: विवाह पूर्व लड़के तथा लड़कियों की रक्त जांच रिपोर्ट अवश्य देखी जानी चाहिए क्योंकि कोई आनुवंशिक बीमारी जो रक्त के माध्यम से होता है, उससे बचा जा सके जैसे- जैसे सिकल सेल एनीमिया से ग्रस्त लड़का लड़की का विवाह हो जाता है, जिसमे से एक सिकल रोग का वाहक तथा एक धारक हो, तो इस स्थिति में उससे उत्पन्न होने वाली संतान में सिकल रोग हो जाता है।
You can also download CGBSE Solutions Class 8 PDF file for further studies.
Download CG Board Class 8 Science Solutions Chapter 16 कुछ सामान्य रोग – Link to download PDF
This CG Board Solutions for Class 8th textbook provides accurate answers to all the questions in each exercise and is presented in the Hindi language to cater to the convenience of the students.