CG Board Class 7 Science Solutions Chapter 7 ऊष्मा तथा ताप – CGBSE Solutions PDF in Hindi

CG Board Class 7 Science Solutions Chapter 7 ऊष्मा तथा ताप is specifically designed for Hindi medium students of Class 7 studying in Chhattisgarh Board of Secondary Education. यह समाधान कक्षा 7 विज्ञान पुस्तक छात्रों को अवश्यक अपने अध्ययन को सुगम बनाने के लिए इस समाधान पुस्तक का उपयोग करना चाहिए।

CG Board Class 7 Science Solutions Chapter 7 ऊष्मा तथा ताप

CGBSE समाधान कक्षा 7 विज्ञान अध्याय 7 – ऊष्मा तथा ताप हिंदी माध्यम में छात्रों के लिए बनाए गए हैं। यह समाधान छात्रों की सुविधा के लिए बनाई गई है और सीजीबीएसई बोर्ड के कक्षा 7 के छात्रों के लिए उपयुक्त है।

CG Board Class 7 Science Solutions Chapter 7 विज्ञान are given below for Hindi Medium students.


Page No.: 67 , Chapter: 07

प्रश्न 1 – यदि किसी वस्तु को छूने पर वह ठंडी प्रतीत होती है ,तो हाथ और वस्तु के बीच ऊष्मा के प्रवाह की दिशा बताईये। 

उत्तर :- उष्मीय प्रसार हमेशा गर्म से ठंडी वस्तु की  ओर होता है। अतः ऊष्मा के प्रवाह की दिशा हाथ से वस्तु की  ओर होगी। 

Page No.: 67 , Chapter: 07

प्रश्न 2 – उष्मीय प्रसार को ध्यान में रखते हुए ठोस ,द्रव एवं गैस को क्रमबद्ध कीजिए। 

उत्तर :- ठोस में उष्मीय प्रसार कम, द्रव्य में उससे अधिक, और गैस में सबसे अधिक होता है। 

उष्मीय प्रसार के अनुसार क्रम -ठोस <द्रव <गैस 

Page No.: 67 , Chapter: 07

प्रश्न 3 – कांच की बोतल का ढक्क्न कस जाने पर उसे खोलने का उपाय कारण सहित बताईये। 

उत्तर :- कांच की बोतल का ढक्कन कस जाने पर पहले बोतल को उल्टा करके ढक्कन को गर्म पानी में डुबाये जाने से बोतल की ढक्कन में उष्मीय प्रसार के कारण ढक्कन का कसाव ढीला होकर खुल जाता है। 

Page No.: 67 , Chapter: 07

प्रश्न 4 – धूप में रखी साइकिल के ट्यूब के फटने की संभावना रहती है। कारण सहित उत्तर लिखिए। 

उत्तर :- धूप से ऊष्मा पाकर ट्यूब से भरी वायु में प्रसार होता है। प्रसार के कारण ट्यूब का दाब बढ़ जाता है। और दाब बढ़ने के कारण धुप में रखी सायकिल का ट्यूब फटने  की संभावना रहती है। 

Page No.: 69, Chapter: 07

प्रश्न 1 – किसी पदार्थ का पिघलना और जमना (हिमीकरण) एक ही ताप पर क्यों होता है ?

उत्तर :- किसी पदार्थ का पिघलना और जमना इसलिए होता है ,क्योंकि पदार्थ के अंदर उपस्थित अन्तराणु बल को कम करने में खर्च हो जाता है। 

प्रश्न 2 – टीका लगाने के पूर्व डॉक्टर आपकी त्वचा पर स्प्रिट लगाते है। आपको उस स्थान पर ठंडक क्यों महसूस होती है ?

उत्तर :- टीका लगाने के पूर्व डॉक्टर आपकी त्वचा में स्प्रिट लगाते है ,क्योंकि  स्प्रिट को करने के लिए शरीर से ऊष्मा ली जाती है ,जिससे स्प्रिट तेजी से वाष्पित होने लगती है। और हमें ठंडक महसूस होती है। 

प्रश्न 3 – गर्मियों में चिकनी काली मिटटी के घड़े में पानी ठंडा नहीं होता जबकि लाल मिटटी के (छोटे -छोटे  छिद्र युक्त )घड़े में पानी ठंडा हो जाता है। क्यों ?

उत्तर :- गर्मियों में चिकनी काली मिटटी के घड़े में पानी ठंडा नहीं होता है ,जबकि लाल  मिटटी के घड़े में पानी ठंडा हो जाता है, ऐसा इसलिए होता है ,कि लाल मिटटी के घड़े में छोटे -छोटे छिद्र होते है ,जिनमे से  पानी वाष्पिकृत होकर इन्ही छिद्रो के पानी से ली जाती है। जिससे घड़े के पानी का तापक्रम कम होने लगता है। घड़े में  वाष्पीकरण की क्रिया जितनी अधिक होगी उतनी ही पानी अधिक ठंडा होगा। 

प्रश्न 4- दूध को फटने से बचाने के लिए गर्मियों में उसे कई बार गर्म करना पड़ता है या रेफ्रिजरेटर में रखना पड़ता है। क्यों ?

 उत्तर ;- ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि खराब करने वाले जीवाणु 30 ० c से 45  ० c पर अधिक सक्रिय हो जाते है और उसे खराब कर देते है ,जिससे इन पदार्थों को 60 ० c या उससे अधिक ताप पर गर्म करते है ,जिससे जीवाणु मर जाते है अतः गर्मियों में दूध को खराब होने से बचाने के लिए बार -बार उबालने की आवश्यकता होती है अथवा रेफ्रिजरेटर में रखा जाता है। 

Page No.:72  , Chapter: 07  

प्रश्न 1 – कैलोरी और किलो कैलोरी की परिभाषा दीजिए एवं दोनों में संबंध बताईये। 

उत्तर :- कैलोरी :- एक कैलोरी ऊष्मा ,ऊष्मा का वह परिणाम है जो 1 ग्राम जल के ताप में 1 ० c की वृद्धि कर दे। 

           1 कैलोरी =4. 186 जूल 

 किलो कैलोरी :- एक किलो कैलोरी ऊष्मा ,ऊष्मा को वह परिणाम है ,जो एक किलोग्राम जल का ताप 1 ० c बढ़ाने के लिए आवश्यक है। 

कैलोरी एवं किलो कैलोरी में संबंध –

1000 कैलोरी =1 किलो कैलोरी 

Page No.:72 , Chapter: 07 

प्रश्न 2 – किसी वस्तु को किसी निश्चित ताप तक गर्म करने के लिए आवश्यक ऊष्मा किन कारकों पर निर्भर करती है ?

उत्तर :- किसी वस्तु को किसी निश्चित ताप तक गर्म करने के लिए आवश्यक ऊष्मा निम्नलिखित कारकों पर निर्भर करता है –

(क ) वस्तु के द्रव्यमान 

(ख)ताप वृद्धि 

(ग)वस्तु के पदार्थ की प्रकृति पर। 

Page No:.72 , Chapter: 07 

प्रश्न 3 – पारे को तापमापक द्रव के रूप में सबसे उपयुक्त माना जाता है। क्यों ?

उत्तर :- पारे को तापमापक द्रव के रूप में सबसे उपयुक्त माना जाता है क्योंकि 

(i)यह कांच की दीवारों में चिपकता नहीं है। 

(ii)यह अधिक ताप (हिमांक -39 ० c – क्वथनांक 357  ० c) के लिए द्रव के रूप में रहता है। 

(iii)इसका प्रसार सभी तापो में एक समान रहता है। 

(iv)यह चमकीला एवं अपारदर्शी द्रव होने के कारण कांच के बाहर से आसानी  से देखा जा सकता है। 

Page No.:73 , Chapter: 07  

प्रश्न 1 – सही विकल्प चुनिए –

(1)गर्म करने पर वस्तु का प्रसार निर्भर करता है –

(क) वस्तु के प्रारंभिक आकार या आयतन पर 

(ख) ताप में वृद्धि पर 

(ग) वस्तु के पदार्थ पर 

(घ)उपरोक्त सभी पर 

उत्तर :- उपरोक्त सभी पर 

(2) 10 कैलोरी ऊष्मा से 2 ग्राम जल के ताप में वृद्धि होगी –

(क) 2 (ख)5 (ग)(घ) 10 

उत्तर :- 10 

(3) किसी पदार्थ द्वारा अवशोषित ऊष्मा का परिमाण  निर्भर करता है –

(क) पदार्थ के द्रव्यमान पर   (ख) पदार्थ की  प्रकृति पर 

(ग) ताप में वृद्धि पर             (घ) उपरोक्त सभी पर 

उत्तर :-  उपरोक्त सभी पर 

(4) 1 ग्राम जल के ताप में C की वृद्धि करने के लिए आवश्यक ऊष्मा 

(क) 1 कैलोरी  (ख) किलो कैलोरी 

(ग) 1 जूल      (घ) 1 किलो जूल 

उत्तर :-  1 कैलोरी 

(5) निम्नलिखित में से कौन -सा मात्रक ऊष्मा मापन के लिए प्रयुक्त नहीं होता –

(क) कैलोरी (ख) C (ग) किलो कैलोरी (घ) जूल 

उत्तर :-  C

Page No.:73, Chapter: 07  

खाली स्थान की  पूर्ति कीजिए –

(क) स्तनधारी कोशिकाओं में वृद्धि __________ C पर होती है। 

उत्तर :- 37 C

(ख) सेंकने के लिए बोतलों में गर्म जल भरा जाता है ,क्योंकि जल की  ______ अधिक है। 

उत्तर :- विशिष्ट ऊष्मा धारिता 

(ग) पारे का प्रसार सभी तापो पर लगभग समान होता है ,इसलिए इसे _______ में उपयोग में लाया जाता है।

उत्तर :- तापमापी 

(घ) एक कैलोरी ऊष्मा _____ जूल के तुल्य होती है। 

उत्तर :- 4. 186 जूल 

(ड़) जल का क्वथनांक ______ C होता है। 

उत्तर :- 100  C

Page No.:74 , Chapter: 07  

कारण सहित उत्तर दीजिये –

(क) मोटे काँच के गिलास में खौलता पानी डालने पर वह चटख जाता है। 

उत्तर :- प्रश्न में वर्णित क्रिया को करने पर गिलास में उष्मीय प्रसार होता है। जिसके कारण गिलास की भीतरी सतह का प्रसार अधिक हो जाता है। जबकि बाह्य का प्रसार कम रहता है। जिससे गिलास चटख जाता है। 

Page No.:74, Chapter: 07 

(ख) गर्मी के दिनों में हम पानी को ठंडा करने के लिए उसे धातु के घड़े में न रखकर लाल मिटटी के घड़े में रखते है। 

उत्तर :- ऐसा हम इसलिए करते है ,क्योंकि लाल मिटटी के घड़े  में बहुत छोटे -छोटे छिद्र होता है ,जिनमें से होकर पानी वाष्पीकृत होकर इन्ही छिद्रो से बाहर निकल जाते है ,उस पानी को वाष्पीत करने के लिए आवश्यक ऊष्मा घड़े के पानी से ली जाती है। .जिससे घड़े में पानी का तापक्रम लगातार कम होते जाता है। घड़े के पानी में वाष्पीकरण की क्रिया जितनी अधिक होगी ,पानी उतना ही अधिक ठंडा होगा ,जबकि धातु के घड़े का पानी ठंडा नहीं हो पाता क्योंकि धातु के घड़े में छिद्र नहीं होता है अतः गर्मी के दिनों में हम लाल मिटटी के घड़े का प्रयोग करते है। 

Page No.:74 , Chapter: 07 

(ग) थर्मामीटर में पारा ऊष्मा पाकर ऊपर चढ़ने लगता है। 

उत्तर :- ऐसा इसलिए होता है ,क्योंकि थर्मामीटर में पारा ऊष्मा पाकर उष्मीय प्रसार के कारण ऊपर चढ़ने लगता है। यह चमकीला तथा ऊष्मा का अच्छा सुचालक होने के कारण बैरोमीटर की  नली में आसानी से चढ़ जाता है। 

Page No.:74 , Chapter: 07 

(घ) पसीना आने पर हवा लगने से ठंडक महसूस होती है। 

उत्तर:- पसीना शरीर की सतह पर आने के बाद उसका वाष्पन होता है। वाष्पन के लिए आवश्यक ऊष्मा शरीर से लेता है। इसलिए शरीर को हवा लगने पर  ठंडक महसूस होता है। 

Page No.:74  , Chapter: 07 

(ड) गैस से भरे गुब्बारे को आग के पास लाने पर वह फट जाता है। 

उत्तर :- ऐसा इसलिए होता है ,क्योंकि ऊष्मा पाकर गुब्बारे के अंदर गैस में प्रसार होता है।  तथा गुब्बारे की सतह पर दाब बढ़ जाता है और गुब्बारा फट जाता है। 

Page No.: 74 , Chapter: 07  

प्रश्न 4 – दैनिक जीवन में जल के प्रसार से संबंधित दो उपयोग लिखिए ?

उत्तर :-

 (1) बर्फ को पिघलते समय जल का प्रसार होता है ,जिससे बर्फ ,जल में परिवर्तित हो जाता है। 

(2) थर्मामीटर के बल्ब को गर्म जल में डुबाने पर उसका पार उष्मीय प्रसार के कारण ऊपर चढ़ता है। थर्मामीटर को निकाल लेने पर पारा पुनः सिकुड़ जाता है।  

Page No.: 74  , Chapter: 07  

प्रश्न 5 – वस्तु  की  ताप वृद्धि  के लिए उसे दी गयी ऊष्मा किन बातो पर निर्भर करती है ?

उत्तर:- वस्तु के ताप वृद्धि के लिए दी गयी ऊष्मा निम्न बातो पर निर्भर करती है। 

(क ) ताप वृद्धि पर (ख) वस्तु के पदार्थ की प्रकृति पर। 

Page No.: 74  , Chapter: 07  

प्रश्न 6 – निम्नांकित के लिए आवश्यक ऊष्मा की मात्रा की गणना कीजिये –

(क) 0.5 किग्रा जल का ताप 25 C से 80 C तक बढ़ाने के लिए। 

उत्तर:- जल  द्रव्यमान = 0.5 किग्रा 

तापान्तर =80 ० C -25 ० C =55 ० C 

जल की विशिष्ट ऊष्मा (s)=4.18 जूल 1 किग्रा ० C

जल द्वारा को गयी ऊष्मा Q =m   s t

                                   Q =द्रव्यमान विशिष्ट ऊष्मा तापान्तर

                                   Q =0.5 4.18 55

                                   Q =114.95 जूल।

(ख) 12 किग्रा तांबे का ताप 50बढ़ाने के लिए। 

उत्तर:- तांबे का द्रव्यमान m =12 किग्रा 

तापान्तर t =50 ० C

विशिष्ट ऊष्मा s =386 जूल /किग्रा 

तांबा द्वारा ली गई ऊष्मा Q =m st

                                      Q =द्रव्यमान विशिष्ट ऊष्मा तापान्तर

                                      Q =12 386 50 =231600 जूल

                                      Q =2.316 10 5 जूल 

Page No.:74 , Chapter: 07  

प्रश्न 7 – पानी को विशिष्ट ऊष्मा 4186 जूल /किग्रा C है और कांच की विशिष्ट ऊष्मा 840 जूल /किग्रा Cहै। अगर कांच को 80 C तक गर्म करके 80 C तापमान वाले पानी में डाला जाए तो दोनों के  तापमान पर क्या प्रभाव पड़ेगा ?

उत्तर :-  हम जानते है कि किसी पदार्थ के 1 ० C बढ़ाने के लिए आवश्यक ऊष्मा की मात्रा ऊष्मा धारिता कहलाती है। अतः यहाँ 1 पर कांच एवं जल का ताप समान है (80 ० C ) परन्तु विशिष्ट ऊष्मा धारिता का मान जल का अधिक एवं कांच कम है। अतः ऊष्मा की मात्रा में अंतर हो सकता है परन्तु तापमान में कोई अंतर नहीं आएगा। 


You can also download CGBSE Solutions Class 7 PDF file for further studies.

Download CG Board Class 7 Science Solutions Chapter 7 ऊष्मा तथा ताप – Link to download PDF

This CG Board Solutions for Class 7th textbook provides accurate answers to all the questions in each exercise and is presented in the Hindi language to cater to the convenience of the students.

Leave a Reply

Discover more from CGBSE Solutions

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading