CG Board Class 7 Science Solutions Chapter 4 अम्ल, क्षारक एवं लवण – CGBSE Solutions PDF in Hindi

CG Board Class 7 Science Solutions Chapter 4 अम्ल, क्षारक एवं लवण is specifically designed for Hindi medium students of Class 7 studying in Chhattisgarh Board of Secondary Education. यह समाधान कक्षा 7 विज्ञान पुस्तक छात्रों को अवश्यक अपने अध्ययन को सुगम बनाने के लिए इस समाधान पुस्तक का उपयोग करना चाहिए।

CG Board Class 7 Science Solutions Chapter 4 अम्ल, क्षारक एवं लवण

CGBSE समाधान कक्षा 7 विज्ञान अध्याय 4 – अम्ल, क्षारक एवं लवण हिंदी माध्यम में छात्रों के लिए बनाए गए हैं। यह समाधान छात्रों की सुविधा के लिए बनाई गई है और सीजीबीएसई बोर्ड के कक्षा 7 के छात्रों के लिए उपयुक्त है।

CG Board Class 7 Science Solutions Chapter 4 विज्ञान are given below for Hindi Medium students.


Page No.39 , Chapter: 04 

प्रश्न 1 – सही विकल्प चुनकर लिखिए –

1. अम्लीय माध्यम में फ़िनालफ्थेलिन  का रंग होता है –

(क) गुलाबी (ख) लाल (ग) नारंगी (घ) रंगहीन 

उत्तर :- रंगहीन 

2.  अम्ल एवं क्षार की  क्रिया द्वारा लवण बनने को क्रिया है –

(क) अम्लीकरण (ख) क्षारीकरण (ग) निर्जलीकरण (घ) उदासीनीकरण 

उत्तर:-  उदासीनीकरण 

3. अग्निशामक यंत्र में यह गैस आग बुझाने के काम आती है –

(क) ऑक्सीजन (ख) हाइड्रोजन (ग) कार्बन डाई ऑक्साइड (घ) नाइट्रोजन 

उत्तर:-  कार्बन डाइऑक्साइड 

4. कच्चे आम का रस होता है –

(क) अम्लीय (ख)क्षारीय (ग)उदासीन (घ)इनमे से कोई नहीं। 

उत्तर:- अम्लीय

Page No.39 , Chapter: 04

प्रश्न 2 – खाली स्थान भरिये –

(क) अम्ल का स्वाद _____ होता है। 

उत्तर:- खट्टा 

(ख) क्षारीय पदार्थ छूने से ______ लगते है। 

उत्तर:- चिकने 

(ग) नमक के विलयन की प्रकृति _____ होती है। 

उत्तर:- उदासीन 

(घ)NaOH पानी में _____ क्षार है। 

उत्तर:- विलेय। 

Page No. 40, Chapter: 04 

प्रश्न 3 उचित सम्बद्ध स्थापित कीजिए –

साबुन का विलयन       सूचक 
चीनी का विलयन   अम्लीय पदार्थ 
लिटमस पेपर क्षारीय पदार्थ 
नींबू का रस  उदासीन पदार्थ 

उत्तर :- 

साबुन का विलयन       क्षारीय पदार्थ 
चीनी का विलयन     उदासीन पदार्थ  
लिटमस पेपर सूचक  
नींबू का रस  अम्लीय पदार्थ 

Page No.:40 , Chapter: 04 

प्रश्न 4 – निम्नलिखित कथनों में से सही /गलत की  पहचान करें तथा गलत कथनो को सही करके लिखिए –

क – नींबू का रस लाल लिटमस को नीला कर देता है। 

उत्तर :- गलत 

सही कथन – नींबू के रस में एसिड होता है इसलिए यह लाल लिटमस पेपर को लाल ही करेगा। 

ख – क्षार स्पर्श करने पर खुरदुरे लगते है। 

उत्तर :- गलत 

सही कथन – क्षार को स्पर्श करने पर चिकनाहट लगते है। 

ग – प्रति अम्ल का कार्य है आमाशय में अम्लीयता को बढ़ाना।

उत्तर :- गलत 

सही कथन- प्रति अम्ल का कार्य है आमाशय में अम्लीयता को कम करना 

घ – बर्तनो पर कलई लगाकर उन्हें आग में जलने से बचाया जाता है। 

उत्तर :- गलत 

उत्तर:- बर्तनों  पर कलई लगाकर उनकी अम्ल के संक्षारित होने से बचाती है। 

Page No.: 40 , Chapter: 04 

प्रश्न 5 – अम्ल क्या है ?

उत्तर :- ये  रासायनिक पदार्थ  में खट्टे होते है तथा नीले लिटमस पेपर को लाल कर देते है। 

उदाहरण :- संतरा ,नींबू ,इमली 

Page No.: 40 , Chapter: 04 

प्रश्न 6 – अम्ल एवं क्षार के बीच अंतर कैसे करेंगे ?

उत्तर :- 

              अम्ल               क्षार 
नीले लिटमस पेपर को लाल कर देता है ,तथा स्वाद में खट्टा होता है। लाल लिटमस पेपर को नीले कर देता है और स्वाद में कसैला होता है। 

Page No.: 40 , Chapter: 04 

प्रश्न 7 – लवण क्या है ?उस क्रिया को समझाइए जिससे ये बनते है ?

उत्तर:- उदासीनीकरण क्रिया में अम्ल और क्षार के मिलने से पानी और एक पदार्थ प्राप्त होता है। इस पदार्थ को लवण कहते है। 

अम्ल + क्षार = लवण +पानी 

NaOH +HCl =NaCl +H 2 O

Page No.: 40, Chapter: 04 

प्रश्न 8 – प्रति अम्ल क्या है ?यह क्या कार्य करते है ?

उत्तर:- जो पदार्थ अम्लीयता को कम करते है ,वे पदार्थ प्रति अम्ल कहलाते है। जब हमारे शरीर के पाचन क्रिया के फल स्वरूप HCl की  अधिकता होती है, तो खट्टी  डकारे आती है अतः प्रति अम्ल  इसे दूर करने का काम करता  है। 

जैसे:- दूधिया मैग्नीशियम। 

Page No.: 40, Chapter: 04 

प्रश्न 9 – दैनिक जीवन में उपयोग में आने वाले कम से कम तीन लवणों के प्रचलित व रासायनिक नाम लिखिए। 

उत्तर :- 

          प्रचलित नाम           रासायनिक नाम 
1. नमक 2. कपड़े धोने का सोडा 3. खाने का सोडा (बेकिंग पाउडर)यह केक या पेय पदार्थ बनाने के काम। सोडियम क्लोराइड (NaCl )सोडियम कार्बोनेट (Na 2 CO 3 ) सोडियम बाई कार्बोनेट (NaHCO3 )

You can also download CGBSE Solutions Class 7 PDF file for further studies.

Download CG Board Class 7 Science Solutions Chapter 4 अम्ल, क्षारक एवं लवण – Link to download PDF

This CG Board Solutions for Class 7th textbook provides accurate answers to all the questions in each exercise and is presented in the Hindi language to cater to the convenience of the students.

Leave a Reply

Discover more from CGBSE Solutions

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading