CG Board Class 10 Hindi Solutions Chapter 7.4 गोधूलि – CGBSE Solutions PDF

CG Board Class 10 Hindi Solutions Chapter 7.4 गोधूलि are given below for Hindi Medium Students.

CG Board Class 10 Hindi Solutions Chapter 7.4 गोधूलि


अभ्यास प्रश्न-

पाठ से-

Page No. – 148

प्रश्न 1. युवक की बात पर गाँर्टस्बी को विश्‍वास क्यों नहीं हुआ ?

उत्तर- युवक की बात पर गाँर्टस्बी को विश्वास नहीं हुआ क्योंकि जो कहानी प्रस्‍तुत किया कि उसके पास पैसे नहीं थे। साबुन लाना भी वह भूल गया और तो और होटल का नाम और सड़क भी वह भूल गया। उसकी कहानी पर यकीन हो सके ऐसा कोई प्रमाण भी गॉर्टस्बी को नहीं मिल पा रहा था। इसलिए उसकी इस प्रकार की बातों पर गॉर्टस्बी को विश्‍वास नहीं हुआ। 

Page No. – 148

प्रश्न 2. गाँर्टस्बी को कैसे विश्वास हुआ कि युवक सच बोल रहा है ?

उत्तर- युवक जब बेंच से उठकर चला गया तो उसके बगल में गॉर्टस्‍बी को नये रैपर मे लिपटी हुई कोई वस्तु जमीन पर पड़ी मिली। वह वस्‍तु तो साबुन की टिकिया ही है। परन्‍तु जब गाँर्टस्‍बी ने उससे कहा कि अपने होटल का पता और साबुन की टिकिया दोनों को उसने एक साथ ही खो दिया है तो यह सब सुनकर युवक उसे खोजने भाग खड़ा हुआ। उसका साबुन की टिकिया को खोजने के लिए रवाना होने पर गार्टस्‍बी को विश्‍वास हो गया कि वह सच बोल रहा है। 

Page No. – 148 

प्रश्न 3. कहानी सुनाए जाने के बाद निस्तब्धता क्यों छा गयी ?

उत्तर- गार्टस्‍वी को पार्क में जो व्‍यक्ति मिला वह उदासीन था। जिस होटल में वह पहुंचा वहां एक थियेटर बना था। टैक्‍सी डाईवर ने दूसरे होटल में रोका। वह साबुन भूल गया था। इसलिए वो उसे खरीदने बाहर गया और जब लाैटा तो उसे होटल का नाम भी याद नहीं। वह सोचने लगा कि अब रात को मैं कहाँ जाऊंगा। कहानी सुनाए जाने के बाद वहां निस्तब्धता सी छा गयी क्‍योंकि लेखक सोच में पड़ गया था कि वह उस युवक पर विश्‍वास करे या नहीं। 

Page No. – 148  

प्रश्न 4. साबुन की टिकिया वास्तव में किसकी थी और क्यों ?

उत्तर- साबुन की टिकिया वास्तव में उस वृद्ध की थी, जो पहले बेंच पर बैठा था। जब वह दोबारा बेंच के पास झुक-झुक कर उसे खोज रहा था तब उसे पता चलता है कि वह साबुन की टिकिया तो उस वृद्ध की ही थी। 

Page No. – 148 

प्रश्न 5. कहानी में से वे बिन्दु छाँटकर लिखिए जहाँ पर परिस्थिति बदलती है।

उत्तर- 1. गाँर्टस्बी को युवक ने कहा -आपका मूड भी अच्छा हरगिज नहीं होता यदि आप मेरी तरह असहाय होते।

2. गाँर्टस्बी ने दार्शनिक ढंग से कहा- मुझे याद है कि कुछ वर्ष पहले एक विदेशी राजधानी में मैंने भी ऐसा ही किया था।

3. बात तो ठीक है किन्तु आपकी कहानी का सबसे कमजोर कड़ी है कि आप वह साबुन की टिकिया नहीं पेश कर सकते।

4. क्या आप का कुछ खो गया है ? उसने सहानुभूति से पूछा, वृद्ध ने कहा- हाँ साबुन की एक टिकिया।

पाठ से आगे-

Page No. – 148

प्रश्न 1. गाँर्टस्बी को एक दृश्य पसंद आया। उसका वर्णन कहानी में मिलता है। आपको भी कई बार कुछ दृश्य पसंद आये होंगे। उनमें से किसी एक दृश्य का वर्णन अपने शब्दों में कीजिए।

उत्तर- गाँर्टस्बी को पार्क में गोधूलि का दृश्य पसंद आया। ऐसे कई दृश्यों को तो हम लोग भी देखते हैं। यहाँ एक भौगोलिक दृश्य का वर्णन है। गुजरात भ्रमण जाते समय संध्या के समय जब ताप्ती नदी के पास से रेलगाड़ी गुजरती है तो वह दृश्य बहुत ही सुन्दर दिखाई देता है। ताप्ती नदी एस्चुरी बनाती सीधे समुद्र में मिल जाती है। तब ऐसा लगता है समुद्र ही उछल कर नदी में समाना चाह रही हो। नदी और समुद्र तक का यह असामान्य दृश्य अविस्मरणीय जान पड़ता है।

Page No. – 148

प्रश्न 2. कहानी के घटनाक्रम में स्थिति कई बार बदलती है। ऐसा जीवन में भी होता है। आप भी ऐसा कोई उदाहरण लिखिए।

उत्तर- प्रत्येक मनुष्‍य के जीवन में ऐसा घटना क्रम जरूर से घटित होता है। कई लोग घटना क्रम में इस प्रकार के मिलते है कि हम गॉर्टस्‍बी के समान उनकी सहायता के लिए त्‍वरित गति से तैयार हो जाते है। दूसरे उस वृद्ध के समान भी होते है जो अपना अमूल्‍य सामान भी खो जाने पर उसे शांति पूर्वक ढूँढ़ते है। अन्‍य किसी से, किसी भी प्रकार की सहायता की याचना नहीं करते है। 

Leave a Reply

Discover more from CGBSE Solutions

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading