CG Board Class 7 Geography Solutions Chapter 9 रेगिस्तान में जीवन – CGBSE Solutions PDF in Hindi

CG Board Class 7 Geography Solutions Chapter 9 रेगिस्तान में जीवन is specifically designed for Hindi medium students of Class 7 studying in Chhattisgarh Board of Secondary Education. यह समाधान कक्षा 7 भूगोल पुस्तक छात्रों को अवश्यक अपने अध्ययन को सुगम बनाने के लिए इस समाधान पुस्तक का उपयोग करना चाहिए।

CG Board Class 7 Geography Solutions Chapter 9 रेगिस्तान में जीवन

CGBSE समाधान कक्षा 7 भूगोल अध्याय 9 – रेगिस्तान में जीवन हिंदी माध्यम में छात्रों के लिए बनाए गए हैं। यह समाधान छात्रों की सुविधा के लिए बनाई गई है और सीजीबीएसई बोर्ड के कक्षा 7 के छात्रों के लिए उपयुक्त है।

CG Board Class 7 Geography Solutions Chapter 9 भूगोल are given below for Hindi Medium students.


Page No.- 69, Block- 1, Chapter – 89 

प्रश्न 1 – वैज्ञानिकों को तो यहाँ से मछलियों के कंकाल भी मिले है। आपके अनुसार ,ये क्या हो सकते है ?

उत्तर:- सहारा मरुस्थल से मछलिया के कंकाल मिलने से यह पता चलता है कि अतीत में इन क्षेत्रों में कई जलाशय रहे होंगे। इन जलाशय में नदियाँ। तालाब ,झील ,कुएं आदि प्रमुख थे इन्ही जलाशय में मछलियां पायी जाती है। अतः हम कह सकते है कि जीवन के आरंभिक काल जीवन के आरंभिक काल में जब पृथ्वी पर जीवन की शुरुवात हुयी तो उस काल में महाद्वीपों के बंटने के समय में उस स्थानों पर समुद्र व घास के मैदान हुआ करते थे। 

Page No.- 70, Chapter – 9 

अभ्यास के प्रश्न-     

प्रश्न 1 – निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिये –

(क) विश्व में कौन – से दो प्रकार के रेगिस्तान पाए जाते है ?

उत्तर:- विश्व में दो प्रकार के रेगिस्तान होते है –

(i) गर्म रेगिस्तान (ii) ठंडे रेगिस्तान 

Page No.- 70, Chapter – 9  

(ख) सहारा रेगिस्तान किस महाद्वीप में स्थित है ?

उत्तर:- सहारा रेगिस्तान अफ्रीका महाद्वीप में स्थित है। 

Page No.- 70, Chapter – 9  

(ग) लद्दाख रेगिस्तान की जलवायु गत परिस्थितियां क्या है ?

उत्तर:- लद्दाख अत्यंत ठंडी जलवायु क्षेत्र है यहाँ की जलवायु जीवन के लिए बहुत ही कठीन है। यहाँ के लोग अत्यंत धार्मिक होते है।  अधिकतर बौद्ध धर्म को मानने वाले मेहनती लोग है जो कृषि के कार्य करते है तथा महिलाएं अन्य छोटे व्यवसाय या दुकान देखती है।  पर्यटन यहाँ का मुख्य व्यवसाय है। शीत ऋतू में यह अत्यधिक ठंडा हो जाता है। तापमान लगभग हर समय -40 ० C से नीचे ही रहता है। यह हिमालय वृष्टि छाया क्षेत्र में स्थित है। अतः यहां वर्षा बहुत ही कम होती है।मुश्किल से 10 cm प्रतिवर्ष इस क्षेत्र में बर्फीली हवाएं चला करती है।  

Page No.- 70, Chapter – 9  

(घ) लद्दाख में पर्यटकों के लिए प्रमुख आकर्षण क्या है ?

उत्तर:- लद्दाख पर्यटन के लिए गोपा दर्शन ,घास के मैदान तथा हिमनद व दर्रे तथा बौद्ध मंदिर पर्यटकों के आकर्षण के केंद्र है। कई बौद्धिष्ठ यहां के उत्सवों  तथा अनुष्ठानों  को देखने आते है। 

Page No.- 70, Chapter – 9  

(च)सहारा रेगिस्तान के लोग किस प्रकार के वस्त्र पहनते है ?

उत्तर:- सहारा रेगिस्तान के लोग सिर पर स्कार्फ लगाते है तथा पूरे शरीर को ढकने वाला गाउन (लवादा)के प्रकार का वस्त्र पहनते है। 

Page No.- 70,Chapter – 9  

(छ)लद्दाख में उगने वाले पेड़ो के नाम बताए 

उत्तर :- लद्दाख में सेब।,खुवानी ,अखरोट के पेड़ पाए जाते है। तथा लद्दाख के घाटी क्षेत्र में शरपत (विलो)एवं प्रमुख वृक्ष मिलते है। 

Page No.- 70, Chapter – 9  

प्रश्न 2 – सही (✔) उत्तर चिह्नित कीजिए –

(क)सहारा अफ्रीका के किस भाग में स्थित है ?

(i)दक्षिणी (ii)उत्तरी (iii)पश्चिमी 

उत्तर :- उत्तरी 

(ख)सहारा किस प्रकार का रेगिस्तान है ?

(i)ठंडा (ii)गर्म (iii)मृदु 

उत्तर ;- गर्म 

(ग) लद्दाख रेगिस्तान के अधिकांश निवास है –

(i)ईसाई एवं मुसलमान (ii)बौद्ध एवं मुस्लमान (iii)अल्प जलवाष्पण 

उत्तर ;- बौद्ध एवं  मुसलमान 

(घ)रेगिस्तान की विशेषता है –

(i)विरल वनस्पति (ii)अधिक वर्षण (iii)अल्प जलवाष्पण 

उत्तर :- विरल वनस्पति 

(च)लद्दाख में हेमिस प्रसिद्ध है –

(i)मंदिर (ii)चर्च (iii)बौद्ध मठ 

उत्तर :- बौद्ध मठ 

(छ)मिस्त्र निम्नलिखित फसल के लिए प्रसिद्ध है –

(i)गेहू (ii)मकई (iii)कपास 

उत्तर :-कपास  

Page No.- 70, Chapter- 9  

प्रश्न 3 – निम्नलिखित स्तंभों को मिलाकर सही जोड़े बनाइये –

(क)मरूदयान(i)लीबिया 
(ख)बेदुइन   (ii)बौद्ध मठ 
(ग)तेल   (iii)हिमनद 
(घ)गैग्रीiv)जल के साथ गर्त 
(च)लामायुरू(v)ठण्ड रेगिस्तान
  (vi)सहारा  

उत्तर :- 

(क)मरूदयान (iv)जल के साथ गर्त
(ख)बेदुइन  (vi)सहारा
(ग)तेल(i)लीबिया
(घ)गैग्री (iii)हिमनद 
(च)लामायुरू  (ii)बौद्ध मठ

Page No.- 70, Chapter – 9                            

प्रश्न 4 – कारण बताएं –

(क) रेगिस्तान में अत्यल्प वनस्पति होती है। 

उत्तर:- रेगिस्तानों में जल का अभाव होता है वहाँ की जलवायु या तो बहुत गर्म होती है या ठंडी दोनों ही परिस्थितिया विषम है। इस कारण से वहा अत्यल्प  वनस्पतिया पायी जाती है। इसका एक मुख्य कारण है कि रेगिस्तान में रेत अधिक होती है तथा मिट्टी का अंश काफी कम होता है। जिसके कारण भी वनस्पति कम पायी जाती है। 

(ख) सहारा रेगिस्तान के लोग भारी वस्त्र पहनते है। 

उत्तर:- रेगिस्तान में धूल भरी हवाएं चलती है तथा दिन गर्म तथा राते ठंडी होती है इन सबसे बचने के लिए लोग भारी व पुरे बदन ढकने वाले वस्त्र पहनते है।


You can also download CGBSE Solutions Class 7 PDF file for further studies.

Download CG Board Class 7 Geography Solutions Chapter 9 रेगिस्तान में जीवन – Link to download PDF

This CG Board Solutions for Class 7th textbook provides accurate answers to all the questions in each exercise and is presented in the Hindi language to cater to the convenience of the students.

Leave a Reply

Discover more from CGBSE Solutions

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading