CG Board Class 8 Sahayak Vachan Solutions Chapter 1 मोहन का बचपन – CGBSE Solutions PDF in Hindi

CG Board Class 8 Sahayak Vachan Solutions Chapter 1 मोहन का बचपन is specifically designed for Hindi medium students of Class 8 studying in Chhattisgarh Board of Secondary Education. यह समाधान कक्षा 8 सहायक वचन पुस्तक छात्रों को अवश्यक अपने अध्ययन को सुगम बनाने के लिए इस समाधान पुस्तक का उपयोग करना चाहिए।

CG Board Class 8 Sahayak Vachan Solutions Chapter 1 मोहन का बचपन

CGBSE समाधान कक्षा 8 सहायक वचन अध्याय 1 – मोहन का बचपन हिंदी माध्यम में छात्रों के लिए बनाए गए हैं। यह समाधान छात्रों की सुविधा के लिए बनाई गई है और सीजीबीएसई बोर्ड के कक्षा 8 के छात्रों के लिए उपयुक्त है।

CG Board Class 8 Sahayak Vachan Solutions Chapter 1 सहायक वचन are given below for Hindi Medium students.


Page No.5, Chapter :- 1 (पहली झलक ), Chapter Name :- मोहन का बचपन

अभ्यास

1. मोहनदास की माँ को बरसात के दिनों में अक्सर भूखा क्यों रहना पड़ता था ?

उत्तर- मोहन दास की माँ ने चौमासे में सूर्य दर्शन होने के बाद ही भोजन ग्रहण करने का व्रत किया था और चौमासा बरसात के दिनों में होता है जिसके कारण आसमान में बादल होते थे और यही कारण था कि बादल की वजह से कई दिनों तक सूर्य के दर्शन नहीं होते थे और मोहन की माँ को अक्सर भूखा रहना पड़ता था। 

2. करमचंद गांधी को राजकोट की हवालात में क्यों बंद किया गया था ?

उत्तर- एक बार पठान कोट के अंग्रेज पॉलिटिकल एजेंट ने वहां के राजा (ठाकुर साहब )के विरोध में कुछ अभ्रद बातें कही जो कि करम चंद गाँधी जी को सहन नहीं हुई और उन्होंने अंग्रेज का विरोध किया। अंग्रेज को एक मामूली काले दिवान (करम चंद गाँधी जी )का विरोध करना अच्छा नहीं लगा। अंग्रेज ने उन्हें डराने धमकाने के लिए कुछ देर हवालात में बंद कर दिया था। 

3. माता-पिता के स्वभाव का मोहन पर क्या प्रभाव पड़ा ?

उत्तर- मोहन (गाँधी जी)के माता पिता धार्मिक सत्यवादी और अपनी बात के धनी थे। उनकी माँ पुतली बाई एक धर्म परायण स्त्री थी तथा उनके पिता करम चंद गाँधी एक दिवान थे। लोग अपनी समस्याये उनके पास लाते थे और वह उसका हल निकालते थे।  माता -पिता और अन्य लोगो की धार्मिक चर्चा को भी मोहन (गाँधी जी)ध्यान से सुनते थे। जिसके कारण ही मोहन बड़े होकर मोहन दास करम चंद गाँधी बने और अंग्रेजो के खिलाफ अहिंसक आंदोलन कर सम्पूर्ण भारत को एक सूत्र में बांध कर आजादी का मार्ग प्रसस्त करने में सफल हो सके। 

4. कक्षा में नकल न करने से मोहन के किस गुण का पता चलता है ?

उत्तर- कक्षा में शिक्षक के द्धारा नक़ल कराने पर भी मोहन (गाँधी जी )का नक़ल न करना उनकी सत्यनिष्ठा और ईमानदारी को प्रदर्शित करता है। 

5. मोहनदास पर ‘श्रवण पितृ भक्ति’ पुस्तक का क्या प्रभाव पड़ा ?

उत्तर- मोहन दास पर श्रवण पितृ भक्ति की पुस्तक पढ़ कर और चित्र देखकर अपने माता पिता की सेवा और आदर करने का भाव उत्पन्न हुआ और उनका मन श्रवण कुमार जैसा पुत्र बनने के लिए प्रेरित हुआ। 

6. विलायत जाने से पहले मोहन ने माँ को कौन-कौन-से वचन दिए थे ?

उत्तर- मोहन दास की माँ पुतली बाई को यह भय था कि यदि उनका बेटा विलायत पढ़ने गया तो उनकी आँखो से दूर हो जायेगा और मांस -मंदिरा आदि के व्यसन में पड़ कर बिगड़ जायेगा। इसी कारन मोहन दास अपनी माँ को इन  व्यसनो से दूर रहने का और पढ़ाई समाप्त होने पर तुरंत स्वदेश वापस आने का वचन दिया। 

7. जातिवालों ने मोहन के विलायत जाने का विरोध क्यों किया ?

उत्तर- जाति वालो ने मोहन दास के विदेश जाने का विरोध इस लिए किया की उनका कहना था कि उस समय तक उनके जाति का कोई भी व्यक्ति विदेश नहीं गया था और यदि करम चंद का लड़का विदेश जाता है तो उसका जाति से बहिष्कार कर दिया जायेगा। 

8. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-

(क) मोहनदास का जन्म सन् – – – – – – – – में हुआ था।

उत्तर -सन् 1864 ई.2 अक्टूबर

(ख) मोहनदास के पिता – – – – – – – – – – में दीवान थे।

उत्तर – पोरबंदर रियासत 

(ग) मोहनदास की पत्नी का नाम – – – – – – – – था।

उत्तर – कस्तूरबा 

(घ) मोहनदास – – – – – – – की शिक्षा प्राप्त करने के लिए लंदन गए थे।

उत्तर -कानून

(ङ) हरिश्चंद्र नाटक को देखकर मोहन को – – – — -की प्रेरणा मिली।

उत्तर :-सत्यनिष्ठा  


You can also download CGBSE Solutions Class 8 PDF file for further studies.

Download CG Board Class 8 Sahayak Vachan Solutions Chapter 1 मोहन का बचपन – Link to download PDF

This CG Board Solutions for Class 8th textbook provides accurate answers to all the questions in each exercise and is presented in the Hindi language to cater to the convenience of the students.

Leave a Reply

Discover more from CGBSE Solutions

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading