CG Board Class 8 Science Solutions Chapter 5 धातुएँ और अधातुएँ is specifically designed for Hindi medium students of Class 8 studying in Chhattisgarh Board of Secondary Education. यह समाधान कक्षा 8 विज्ञान पुस्तक छात्रों को अवश्यक अपने अध्ययन को सुगम बनाने के लिए इस समाधान पुस्तक का उपयोग करना चाहिए।
CG Board Class 8 Science Solutions Chapter 5 धातुएँ और अधातुएँ
CGBSE समाधान कक्षा 8 विज्ञान अध्याय 5 – धातुएँ और अधातुएँ हिंदी माध्यम में छात्रों के लिए बनाए गए हैं। यह समाधान छात्रों की सुविधा के लिए बनाई गई है और सीजीबीएसई बोर्ड के कक्षा 8 के छात्रों के लिए उपयुक्त है।
CG Board Class 8 Science Solutions Chapter 5 विज्ञान are given below for Hindi Medium students.
Page No 39, Chapter – 5
इनके उत्तर दीजिए
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
1. धातुओं की संख्या अधातुओं से _____ है |
उत्तर :- अधिक
2. _____ ऊष्मा और विघुत की सुचालक होती है |
उत्तर :- धातुएं
3. _____ भंगुर होती है |
उत्तर :- गंधक
4. _____ और ______ धातुओं के उदाहरण है |
उत्तर :- लोहा ,तांबा
Page No 40, Chapter – 5
इनके उत्तर दीजिए
1. धातुएं , अधिकतर अधातुओं से(कठोर/मृदु) होती है |
उत्तर:- कठोर
2 अधिकांश धातुएं ऊष्मा की (कुचालक / सुचालक ) होती है |
उत्तर:- सुचालक
3. (धातुएं / अधातुएँ) चमकदार होती है |
उत्तर:- धातुएँ
Page No 41, Chapter – 5
4. धातुओं का वह गुण जिसके कारण उन्हें पीटकर पतली चादरों में बदला जा सकता है (तन्यता / आघातवर्ध्यता)
उत्तर:- आघातवर्ध्यता
Page No 44, Chapter – 5
इनके उत्तर दीजिए
Page No 44, Chapter – 5
1. मैग्नीशियम ऑक्साइड के जल में घुलने से बने विलयन की प्रकृति कैसी होती है |
उत्तर: मैग्नीशियम ऑक्साइड के जल में घुलने से बने विलयन की प्रकृति क्षारीय होती है।
Page No 44, Chapter – 5
2. कॉपर सल्फेट के विलयन में जिंक के टुकड़े डालने पर क्या होता है ?
उत्तर: कॉपर सलफेट के विलयन में ज़िंक के टुकड़े डालने पर ज़िंक धातु कॉपर को (CuSO 4 ) कॉपर सल्फेट से विस्थापित कर देता है।
Page No 44, Chapter – 5
3. क्या तांबा , फेरस सल्फेट के विलयन को विस्थापित करता है ?
उत्तर: हाँ तांबा , फेरस सल्फेट के विलयन से आयरन को विस्थापित करता है।
Page No 44, Chapter – 5
4. लोहे, एलुमिनियम आदि के बर्तनों में अचार क्यों नहीं रखा जाता है ?
उत्तर: आचार की प्रकृति अम्लीय होती है ,जिसके कारण वह लोहे , एल्यूमीनियम से क्रिया कर लेते है तथा विषैले पदार्थ बना देते है ,इसलिए लोहा, एल्यूमीनियम आदि धातु के बने बर्तनों में आचार नहीं रखा जाता है।
Page No 44, Chapter – 5
5. प्राय: धातुएं अम्लों से क्रिया कर कौन सी गैस उत्पन्न करती है ?
उत्तर: प्रायः धातुएँ अम्लों से क्रिया कर हाइड्रोजन गैस उत्पन्न करती है।
इनके उत्तर दीजिए
Page No 47, Chapter – 5
1. उत्कृष्ट धातु किसे कहते है ?
उत्तर:वे धातुएँ जो सबसे कम क्रियाशील होते है ,व वायु, जल तथा अम्लीय और क्षारीय पदार्थों से क्रिया नहीं करते तथा प्रभावित नहीं होते निष्क्रिय प्रकृति के कारण धात्विक चमक अधिक समय तक बनी रहती है ,उत्कृष्ट धातुएँ कहलाती है।
उदाहरण:- सोना, चाँदी, प्लेटिनम।
Page No 47, Chapter – 5
2. संक्षारण से आप क्या समझते है ? विघुत लेपन कर धातुओं को किस प्रकार संक्षारण से बचाया जा सकता है |
उत्तर: संक्षारण:- वह प्रक्रिया है ,जिसमे क्रियाशील धातुएँ शीघ्र ही O 2 तथा नमी से क्रिया करती है, जिससे उनके यौगिकों में परिवर्तन आ जाती है, इसे सामान्यतः जंग लगना भी कहते है।
उदाहरण:- लोहे की कील व दरवाजे पर जंग लगना एक संक्षारण की क्रिया है।
विघुत लेपन विधि:- इस विधि द्वारा धातु को संक्षारित होने से बचाने हेतु लोहे पर टीन या क्रोमियम धातु की परत चढ़ाई जाती है। स्टील के बने फर्नीचर में क्रोमियम का पेंट लगाकर अधिक आकर्षित व टिकाऊ बनाया जाता है।
Page No 47, Chapter – 5
3. स्टेनलेस स्टील तथा कांसे के अवयवों के नाम तथा उपयोग लिखिए |
उत्तर:
| मिश्र धातु | अवयव | उपयोग |
| 1. स्टेनलेस स्टील 2. काँसे | लोहा, कार्बन ,क्रोमियम, निकिल है। तांबा , टीन | बर्तन, शल्य चिकित्सा के उपकरण मूर्तियां, सिक्के व काँसे के बर्तन (पूजा के बर्तन बनाने में) |
Page No 47, Chapter – 5
4. क्लोरीन तथा टिंक्चर आयोडीन का उपयोग किस कार्य के लिए किया जाता है |
उत्तर: क्लोरीन का उपयोग जीवाणुओं को नष्ट करके जल को शुद्ध करने में जीवाणुनाशक के रूप में किया जाता है।
अभ्यास के प्रश्न
Page No 48, Chapter – 5
1. सही विकल्प चुनिए
1. धातुओं का गुण नहीं है
(क) भंगुरता
(ख) विघुत सुचालकता
(ग) उच्च घनत्व
(घ) आघातवर्ध्यता व तन्यता
उत्तर: (क) भंगुरता
2. सोने, चांदी और लोहे की पिनों को कॉपर सल्फेट के घोल में डुबाने पर किस पिन पर तांबे की परत चढ़ेगी |
(क) लोहा
(ख) सोना
(ग) चांदी
(घ) उपरोक्त किसी पर नहीं
उत्तर:(क) लोहा
3. निम्नलिखित में किस हैलोजन का उपयोग रोगाणुनाशी में करते है |
(क) फ़्लोरिन
(ख) क्लोरीन
(ग) ब्रोमीन
(घ) आयोडीन
उत्तर:(घ) आयोडीन
4. लोहे पर जंग लगता है
(क) केवल हवा में
(ख) केवल कार्बन डाइऑक्साइड की उपस्थिति में
(ग) केवल पानी में
(घ) हवा और पानी दोनों की उपस्थिति में
उत्तर:(घ) हवा और पानी दोनों की उपस्थिति में
5. उत्कृष्ट धातु है
(क) लोहा
(ख) तांबा
(ग) सोना
(घ) एलुमिनियम
उत्तर:(ग) सोना
6. किसे धातु या अधातु में वर्गीकृत किया जाता है |
(क) तत्व
(ख) यौगिक
(ग) मिश्रण
(घ) उपरोक्त सभी
उत्तर:(क) तत्व
Page No 48, Chapter – 5
2. रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिये
1. उत्कृष्ट धातुएं सामान्यतः ____ होती है |
उत्तर :- निष्क्रिय
2. पिटे जाने पर अधातुओं का टुकड़ों में टूट जाना _____कहलाता है |
उत्तर :- भंगुरता
3. दहन के फलस्वरूप धातु _____ ऑक्साइड बनाती है |
उत्तर :- क्षारीय
4. जर्मन सिल्वर का मुख्य घटक ____ है |
उत्तर :- तांबा
5._____ मिश्र धातु का उपयोग रेल की पटरियां बनाने में करते है |
उत्तर :- इस्पात
Page No 49, Chapter – 5
3. उचित सम्बन्ध जोड़िये
1. ड्यूरेलुमिन जीवाणुनाशी में
2. स्टेनलेस स्टील आभूषण
3. क्लोरीन शल्य चिकित्सा के उपकरण
4. सोना वायुयान के भाग
उत्तर:
1. वायुयान के भाग
2. शल्य चिकित्सा के उपकरण
3. जीवाणुनाशी में
4. आभूषण
Page No 49, Chapter – 5
4. निम्नलिखित कथन सही है या गलत पहचान कर गलत कथन को सही कीजिए
1. सामान्य ताप पर सभी धातुएं ठोस होती है | (सही)
2. सोडियम, मैग्नीशियम से अधिक क्रियाशील है | (सही)
3. स्टेनलेस स्टील लोहा, निकैल , कार्बन और क्रोमियम की मिश्र धातु है | (सही)
4. अधातुएँ ऑक्सीजन क्रिया कर क्षारीय ऑक्साइड बनाती है | (गलत)
सही कथन:- अधातुएँ ऑक्सीजन से क्रिया कर अम्लीय बनाते हैं।
5. जंग लगना धातु संक्षारण का उदाहरण है। (सही)
Page No 49, Chapter – 5
5. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिये
1. धातु और अधातु में भौतिक व रासायनिक गुण के आधार पर तीन – तीन अंतर लिखिए |
उत्तर:
| धातु | अधातु |
| रासायनिक गुण1.रासायनिक गुण धातुएँ जल से क्रिया कर (OH) बनाती है। 2. अधिकांश धातुएँ हवा में उपस्थित O 2 से क्रिया कर क्षारीय ऑक्साइड बनाते हैं। 3. प्राय: देखा गया है, कि धातुएँ हाइड्रोजन के साथ क्रिया नहीं करती परंतु कुछ धातुएँ हाइड्रोजन के साथ क्रिया कर अस्थायी यौगिक बनाता है। भौतिक गुण 1 धातुओं में विद्युत धनात्मकता का गुण पाया जाता है। 2. सामान्य ताप पर सभी धातुएं ठोस होती है अपवाद- पारा द्रव अवस्था में पायी जाती हैं। 3. सामान्यतः सभी धातुओं का उच्च गलनांक होता है। | 1. अधातुएँ जल से क्रिया नही करती है। 2. प्राय: अधातुएँ ऑक्सीजन 11 से क्रिया कर अम्लीय ऑक्साइड बनाते है। 3.अधातुएँ हाइड्रोजन से क्रिया कर स्थायी यौगिक बनाते हैं। 1. अधातु विद्युत ऋणात्मक होती है। 2. अधातुएँ प्राय: गैसीय अवस्था में पाई जाती है, पर ये ठोस, द्रव, गैस भी हो सकती है। 3. अधातुओ का गलनांक निम्न होता है। |
Page No 49, Chapter – 5
2. आभूषण बनाने के लिए सोने व् चांदी का उपयोग क्यों किया जाता है ?
उत्तर: सोना एवं चाँदी की विशेषता यह है ,कि ये प्रकृति में निष्क्रिय अवस्था में पाए जाते है। तथा इस कारण इनकी धात्विक चमक अधिक लम्बे समय तक बनी रहती है तथा ये वायु, जल, अम्ल, क्षार से क्रिया नहीं करते इनमे तन्यता व आघातवर्ध्यता गुण के कारण मनचाही आकृति प्रदान की जा सकती है तथा ये उत्कृष्ट धातु की श्रेणी में आते है अतः इसलिए आभूषण बनाने में सोने चाँदी का उपयोग किया जाता है।
Page No 49, Chapter – 5
3. रासायनिक क्रियाशीलता श्रेणी से आप क्या समझते है ?
उत्तर: रासायनिक क्रियाशीलता श्रेणी – धातुओं की रासायनिक क्रियाशीलता के आधार पर एक श्रेणी बनती है ,जिनमें जो धातु जितनी अधिक सक्रिय है उन्हें इस श्रेणी में पहले तथा सबसे कम क्रियाशील(निष्क्रिय) धातुओं को सबसे अंतिम में रखा गया।
उदाहरण:- सोडियम (Na) अत्यधिक क्रियाशील होता है ,जब यह जल तथा वायु के सम्पर्क मे आता है ,तो तीव्रता से क्रिया कर लेता है अतः इसे पानी व वायु की क्रिया से बचाने के लिए(केरोसिन) मिट्टी के तेल में रखा जाता है, वही सबसे निष्क्रिय धातु सोना जो जल, वायु अम्ल से क्रिया नहीं करता जिसके आधार पर रासायनिक क्रियाशीलता श्रेणी/सक्रियता श्रेणी बनाती है, जो निम्न है –
Na Ca Mg Al Zn Fe Pb HCu Hg Ag Au
Page No 49, Chapter – 5
4. शुद्ध सोना कितने कैरेट का होता है | शुद्ध सोने के आभूषण क्यों नहीं बनाए जाते है ?
उत्तर:- 24 कैरेट का सोना शुद्ध होता है ,जो कि अत्यन्त नर्म (मुलायम) होता है, जिसके कारण यदि इनके आभूषण बनाए जाते है, तो वे नर्म होने के कारण जल्दी टूट सकते है। अत: सोने में थोड़ी मात्रा में चाँदी व तांबा मिलाने से वे कठोर हो जाते हैं, जिसका उपयोग आभूषण बनाने में होता हैं।अतः शुद्ध सोने के आभूषण नहीं बनाये जाते है।
Page No 49, Chapter – 5
5. मिश्र धातु क्या है ? किन्ही चार मिश्र धातुओं के नाम उनके प्रमुख अवयव और उपयोग लिखिए |
उत्तर:मिश्र धातु:- कभी कभी शुद्ध धातुएँ ज्यादा उपयोगी नही होती अत: उनको अधिक उपयोगी बनाने के लिए धातुए या अधातुएँ मिला दी जाती है , जिससे मिश्र धातु कहते हैं |
निम्नलिखित मिश्र धातु एवं उनके अवयव व उपयोग-
| मिश्र धातु | अवयव | उपयोग |
| 1. पीतल 2. इस्पात (स्टील ) 3. ड्यूरेलुमिन 4. जर्मन सिल्वर | तांबा + ज़िंक लोहा + कार्बन एलुमिनियम + तांबा + मैग्नीशियम तांबा + ज़िंक + निकल | बर्तन बनाने में व मशीन के निर्माण में रेलगाड़ी की पटरियाँ जहाज के हिस्से , पुल इत्यादि के निर्माण में वायुयान के विभिन्न भाग व प्रेशर कुकर बनाने में बर्तन बनाने में |
Page No 49, Chapter – 5
6. धातु संक्षारण क्या है ? इससे बचने के क्या-क्या उपाय है |
उत्तर: धातु संक्षारण:- वह प्रक्रिया जिसमें क्रियाशील धातुएं शीघ्र ही ऑक्सीजन तथा नमी (जल) क्रिया कर लेती है,जिससे उनके यौगिकों में परिवर्तन हो जाता है या सरल शब्दों में – धातुओं की ऊपरी सतह पर उसके यौगिक का बनना धातु संक्षारण कहलाता है। धातु से बचने के निम्नलिखित उपाय है-
(i) लोहे में भूरे रंग की पर्त
(ii) कॉपर हरे रंग की पर्त के रूप में दिखाई देती है।
(iii) सिल्वर काले रंग की पर्त के रूप में दिखाई देता है।
धातुओं की पर्त चढ़ाकर-
(i) विद्युत लेपन विधि द्वारा लोहे पर टिन या Cr धातु की पर्त चढ़ाया जाता है, जिससे संक्षारण से बचा जा सकता है।
(II) .गैल्वेनीकरण विधि द्वारा जंग से बचा जा सकता है,जिसमें लोहे के ऊपर Zn की पर्त चढ़ायी जाती है।
(III) पेंट करके – लोहे की वस्तुओं पर पेंट लगाकर या ग्रीस लगाते है, जिससे उसकी सतह चिकनी हो जाती है व जंग से सुरक्षा हो जाती है।
Page No 49, Chapter – 5
7. ग्रेफाइट को इलेक्ट्रोड की तरह उपयोग में क्यों लाया जाता है ?
उत्तर:ग्रेफाइट को इलेक्ट्रोड की तरह उपयोग इसलिए किया जाता है,क्योंकि ये अधातु होते हुए भी विद्युत के अच्छे सुचालक होते है,ये उच्च गलनांक व सस्ते होते है। इसलिए इसका उपयोग इलेक्ट्रोड की तरह किया जाता है।
Page No 49, Chapter – 5
8. रेल की पटरी बनाने में लोहे का प्रयोग नहीं किया जाता क्यों ?
उत्तर: अत्यधिक क्रियाशील होने के कारण लोहा ज्यादा समय तक खुले में रखे रहने पर ऑक्सीजन व नमी से क्रिया करने लग जाता है, जिससे संक्षारण होने लगता है। अत: रेल की पटरी बनाने में लोहे का उपयोग नहीं किया जाता। इसके लिए शुद्ध लोहे में कार्बन मिलाकर मिश्र धातु तैयार किया जाता है , जो अधिक मजबूत, कठोर व जंग प्रतिरोधी होता है।
Page No 49, Chapter – 5
9. गतिविधि द्वारा समझाइये की मैगनीशियम , लोहे से ज़्यादा क्रियाशील है |
उत्तर:जो धातुए अधिक क्रियाशील होती है ,वे अपने से कम क्रियाशील धातु की उनके विलयन से विस्थापित कर उसका स्थान स्वयं ले देती हैं।
उदाहरणार्थ :- यदि (Mg ) मैग्नीशियम धातु को Fe 3 O 4 के विलयन में डुबाया जाता है ,तो (Mg) धातु अधिक क्रियाशील होने के कारण लोहे (Fe ) को विस्थापित कर उसका स्थान स्वयं ले लेती है। इससे सिद्ध होता है, कि मैग्नीशियम लोहे से अधिक क्रियाशील है।
Page No 49, Chapter – 5
10. तांबे की किसी वस्तु को रेतमल पेपर से रगड़िये तथा किये गए अवलोकन को कारण सहित समझाइये | उत्तर:- जब रेतमल पेपर से तांबे की किसी वस्तु बर्तन इत्यादि को रगड़ा जाता है, तो रगड़ी गई जगह पर चमक दिखाई देने लगती है इससे स्पष्ट होता है, कि धातुएँ चमकदार होती है।
You can also download CGBSE Solutions Class 8 PDF file for further studies.
Download CG Board Class 8 Science Solutions Chapter 5 धातुएँ और अधातुएँ – Link to download PDF
This CG Board Solutions for Class 8th textbook provides accurate answers to all the questions in each exercise and is presented in the Hindi language to cater to the convenience of the students.