CG Board Class 7 History Solutions Chapter 6 मुग़ल साम्राज्य की स्थापना is specifically designed for Hindi medium students of Class 7 studying in Chhattisgarh Board of Secondary Education. यह समाधान कक्षा 7 इतिहास पुस्तक छात्रों को अवश्यक अपने अध्ययन को सुगम बनाने के लिए इस समाधान पुस्तक का उपयोग करना चाहिए।
CG Board Class 7 History Solutions Chapter 6 मुग़ल साम्राज्य की स्थापना
CGBSE समाधान कक्षा 7 इतिहास अध्याय 6 – मुग़ल साम्राज्य की स्थापना हिंदी माध्यम में छात्रों के लिए बनाए गए हैं। यह समाधान छात्रों की सुविधा के लिए बनाई गई है और सीजीबीएसई बोर्ड के कक्षा 7 के छात्रों के लिए उपयुक्त है।
CG Board Class 7 History Solutions Chapter 6 इतिहास are given below for Hindi Medium students.
Page No.- 32, Block-1, Chapter- 6
प्रश्न 1- सेना के इस चित्र में आप उस समय भारत में आने वाले कुछ नए हथियारों की पहचान कीजिये।
उत्तर:- चित्र में दिखाए गए हथियारों में तोपे व बंदूके सेना के नए हथियार है।
Page No.- 33, Block-1, Chapter- 6
प्रश्न 1.- बाबर के सेना के पास ऐसा क्या था जो लोदी सुल्तान की सेना में नहीं था ?
उत्तर:- बाबर की सेना के पास बारूदी तोपे व बंदूकें थी।
Page No.- 33, Block- 1, Chapter- 6
प्रश्न 2. – आपके विचार में बाबर ने भारत में साम्राज्य स्थापित करने का निश्चय क्यों किया होगा ?
उत्तर:- बाबर एक छोटे से परगना का सामंत था। उसके विरोध ने उसे वहां से भी भगा दिया और वह काबुल चला गया तथा काबुल पर अधिकार कर लिया। उसी दौरान उसे पंजाब के दौलत खां का साथ प्राप्त हुआ और भारतीय राजाओं की फूट का पता चला। जिसका लाभ उठा कर वह आसानी से भारत पर विजय प्राप्त कर सकता है इस कारण उसने भारत में साम्राज्य स्थापित करने का निश्चय किया।
Page No.- 33, Block-1, Chapter- 6
प्रश्न 3- बाबर को इब्राहिम लोदी से ज्यादा खतरा राणा सांगा से लगा। आपके विचार में ऐसा क्यों था ?
उत्तर:- राणा सांगा मेवाड़ के राजा थे। उनके पास एक विशाल सेना थी तथा उनके साथ कई अफगान सरदार भी थे तथा राणा सांगा खुद एक बड़े योद्धा तथा सेनानायक थे। राणासांगा राजपूत होने के कारण उनसे अधिक खतरनाक था।
Page No.- 37, Block-1, Chapter- 6
प्रश्न 1- ये मनसबदार सरदार कौन थे? उनका क्या काम था ?
उत्तर:- तहसील व जिला को मिलाकर एक परगना बनाया गया था। उसमें परगना से तहसील तक काम सम्हालने वाले अधिकारी को मनसब कहते थे। जिसके पास फौज होती थी तथा लगान व अन्य राजस्व तथा शांति व्यवस्था आदि प्रशासनिक कार्यो को सम्हालने की जिम्मेदारी मनसब की होती थी तथा युद्ध के समय वह अपनी फ़ौज के साथ सम्राट की मदद करने के लिए युद्ध पर जाता था।
Page No.- 38, Block- 1, Chapter- 6
प्रश्न 1- मनसबदारों को वेतन किस रूप में मिलता था ?
उत्तर:- मनसबदारों को वेतन नकद नहीं मिलता था। उन्हें किसी क्षेत्र से लगान वसूल कर उसका कुछ हिस्सा वेतन के बदले रखने को कहा जाता था।
Page No.- 38, Block- 2, Chapter- 6
प्रश्न 1- आज के सरकारी अधिकारियो व मुग़ल अधिकारीयो में क्या समानताएं व असमानताएँ है ?
उत्तर:- आज पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी अलग होते है। पुलिस का कार्य अपराध व कानून व्यवस्था को स्थापित करना होता है। तथा प्रशासनिक अधिकारी राजस्व तथा अन्य सार्वजनिक कार्यो को देखते है। परन्तु मुग़ल काल में मनसबदार या जमिंदार को ही सभी को सम्हालना होता था। जिले तहसील -प्रान्त आज के ही समान थे।
Page No.- 39, Chapter- 6
अभ्यास प्रश्न –
प्रश्न 1 – रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिये –
1. मुग़ल साम्राज्य के सभी अधिकारियो को _____कहा जाता था।
उत्तर:- मनसबदार
2. अकबरनामा के लेखक ______है।
उत्तर:- अबुल फजल
3. प्रत्येक मनसबदार को ______ की एक टुकड़ी रखनी पड़ती थी।
उत्तर:- घुड़सवारों
4. मनसबदारों को वेतन _____के रूप में मिलता था।
उत्तर:- जागीर
5. तांबे के बने सिक्के को ______ कहते है व चांदी के बने सिक्के को _____ कहते है।
उत्तर:- दाम, रुपया
Page No.- 39, Chapter- 6
प्रश्न 2- सही /गलत बताये –
1. अकबर की व्यवस्था में किसानों को लगान के रूप में देना पड़ता था।
उत्तर:- गलत
2. अधिकारी किसान के बोये गए जमीन की नाप कर लगान तय करते थे।
उत्तर:- सही
3. किसान को अपनी उपज का एक चौथाई भाग लगान के रूप में देना पड़ता था।
उत्तर:- गलत
4. लगान इकट्ठा करने में अधिकारियों की मदद जमींदार करते थे।
उत्तर:- सही
Page No.- 39 , Chapter- 6
प्रश्न 3- प्रश्नों के उत्तर लिखिए –
1. बाबर के जीवन के बारे में हमें किस स्रोत से पता चलता है ?
उत्तर:- बाबर के जीवन के बारे में उसकी आत्मकथा का तुजुक ए बाबरी (बाबर नाम)जो तुर्की भाषा में है से पता चलता है। इसे बाबरनामा भी कहते है।
Page No.- 39, Chapter- 6
2. हुमायुँ को भारत छोड़कर क्यों जाना पड़ा ?
उत्तर:- हुमायुँ को अफगानी सरदार शेरशाह से युद्ध में हारने के कारण भारत छोड़ना पड़ा।
Page No.- 39, Chapter- 6
3. क्या छत्तीसगढ़ अकबर के राज्य के अंदर था ?
उत्तर :- छत्तीसगढ़ अकबर के राज्य के अंदर नहीं था। छत्तिश्गढ़ उस समय रतनपुर राज्य कहलाता था। यहां पर कल्चुरी राजवंश का प्रशासन प्रभावशाली था।
Page No.- 39, Chapter- 6
4. बाबर ने भारत में कौन – सी कला को विकसित करने की पहल की ?
उत्तर:- बाबर ने भारत में बाग – बगीचे को मुगल शैली में बनवाया। तोपों से युद्ध की कला विकसित की।
Page No.- 39, Chapter- 6
5. राणा प्रताप ने अकबर की अधीनता क्यों नहीं स्वीकार की ?
उत्तर :- राणा प्रताप एक स्वाभिमानी व देशभक्त राजपूत थे। वह मुगलों को विदेशी तथा विधर्मी मानते थे। इसलिए उन्होंने कभी उनकी अधीनता स्वीकार नहीं की। वे आक्रमण करके अपने राज्य को प्राप्त करने में सफलता अर्जित कर पाए।
Page No.- 39, Chapter- 6
6. प्रायः लोग अकबर की किन नीतियों से ज्यादा प्रभावित हुए होंगे ?
उत्तर :- अकबर अन्य मुसलमान शासकों की अपेक्षा अधिक सहिष्णु व उदार था। उसको लगान में किसानों को सहूलियत दी तथा धार्मिक उदारता से जटिल कर समाप्त किया तथा सभी धर्मों के संत महात्माओं का आदर किया मठों व मंदिर बनाने के लिए छूट दी सर्वधर्म सदभाव के लिए दीन -ए -इलाही नामक धर्म चलाया।
Page No.- 39, Chapter- 6
7. मनसबदारों की नियुक्ति कौन करता था ?
उत्तर :- मनसदारों की नियुक्ति दिल्ली सम्राट द्वारा की जाती थी।
Page No.- 39, Chapter- 6
8. मनसबदारों का तबादला क्यों होता था ?
उत्तर:- मनसबदारों के तबादले का कारण विद्रोह की आशंका थी ताकि वह स्थानीय रूप से मजबूत न हो पाये।
Page No.- 39, Chapter- 6
9. अकबर की धार्मिक नीति का वर्णन कीजिए ?
उत्तर:- अकबर की धार्मिक नीति उदारवादी थी। वह सभी धर्मो के लोगो व विद्वानों व संतों का आदर करता था। उसने मंदिर व मठो के लिए धन भी दान किया। अकबर ने पूर्व में हिन्दुओं पर लगाए जजियाँ कर को समाप्त किया तथा सदभाव बढ़ाने के लिए राजपूतों में वैवाहिक सम्बन्ध भी स्थापित किये।
Page No.- 39, Chapter- 6
10 अकबर की लगान – व्यवस्था की विशेषताएं बताइए ?
उत्तर:- अकबर ने लगान वसूली की व्यवस्था में सुधार किया उसने किसानों की भूमि की नापी करा कर लगान निश्चित करने तथा अपने अधिकारियों को निशुल्क किया जो जमींदारों पर नजर रखते थे और लगान का हिसाब – किताब रखते थे। किसान द्वारा दिया गया लगान नकद लिया जाता था। उसी क्रम में जिलों में तहसीलों की स्थापना की गई, ताकि अधिकारी व जमींदार मनमानी न कर सकें । तथा लगान की रकम उपज के कुल मूल्य का एक तिहाई या आधा किया गया।
Page No.- 39, Chapter- 6
योग्यता विस्तार –
1. मुगलकालीन कुछ प्रमुख इमारतों के चित्रों को एकत्रित कर नामांकित कीजिए।
उत्तर:- मुगलकालीन के प्रमुख इमारतें – लाल किला ,ताजमहल, फतेहपुर सीकरी का किला ,बाबरी मस्जिद।
2. मुग़ल बादशाहो के नाम की सूचि बनाइये।
उत्तर:- मुग़ल बादशाहो के नाम – बाबर हुमायूँ , अकबर ,जहांगीर ,शाहजांह औरग जेब ,बहादुर शाह।
3. मुग़ल बादशाह अकबर के काल के त्यौहार और वर्तमान त्यौहार में क्या अंतर है ?
उत्तर:-
| अकबर काल के त्यौहार | वर्तमान त्यौहार |
| अकबर हिन्दू मुसलमान के सभी त्यौहार मनाता था। जैसे- होली, दीवाली, ईद, बकरीद। | आज भी सभी अपने अपने धर्मों के त्यौहार मनाते है ,जैसे की होली, दिवाली व मुसलमान, ईद, बकरीद आदि |
You can also download CGBSE Solutions Class 7 PDF file for further studies.
Download CG Board Class 7 History Solutions Chapter 6 मुग़ल साम्राज्य की स्थापना – Link to download PDF
This CG Board Solutions for Class 7th textbook provides accurate answers to all the questions in each exercise and is presented in the Hindi language to cater to the convenience of the students.