CG Board Class 7 Science Solutions Chapter 5 मापन is specifically designed for Hindi medium students of Class 7 studying in Chhattisgarh Board of Secondary Education. यह समाधान कक्षा 7 विज्ञान पुस्तक छात्रों को अवश्यक अपने अध्ययन को सुगम बनाने के लिए इस समाधान पुस्तक का उपयोग करना चाहिए।
CG Board Class 7 Science Solutions Chapter 5 मापन
CGBSE समाधान कक्षा 7 विज्ञान अध्याय 5 – मापन हिंदी माध्यम में छात्रों के लिए बनाए गए हैं। यह समाधान छात्रों की सुविधा के लिए बनाई गई है और सीजीबीएसई बोर्ड के कक्षा 7 के छात्रों के लिए उपयुक्त है।
CG Board Class 7 Science Solutions Chapter 5 विज्ञान are given below for Hindi Medium students.
Page No.: 43 , Chapter: 05
प्रश्न 1- अपनी कापी के एक पन्ने की मोटाई का मापन आप कैसे करेंगे ?
उत्तर :- कॉपी के पन्ने की मोटाई के मापन के लिए हम अप्रत्यक्ष विधि का प्रयोग करते है। इसमें स्केल से कुल पन्ने की मोटाई ज्ञात करके उस पन्ने की संख्या से भाग दे देते है ,इससे हमें 1 पन्ने की मोटाई प्राप्त हो जाती है।
Page No.: 43 , Chapter: 05
प्रश्न 2- एक किताब के 100 पन्नों की मोटाई 10 मिलीमीटर है। उसके एक पन्ने की मोटाई की गणना कीजिए।
उत्तर :- एक पन्ने की मोटाई =पन्नों की कुल मोटाई पन्नो की संख्या
=10 100 =1 10 =0. 1 मिलीमीटर
एक पन्ने की मोटाई =0. 1 मिलीमीटर है।
Page No.: 43, Chapter: 05
प्रश्न 3- टॉर्च के एक सेल को लकड़ी के दो आयताकार गुटकों के बीच रखा गया। सेल के वक्र तलों को छूने वाले गुटको का स्केल पर पाठ्यांक 2 सेमी तथा 5. 2 सेमी है। सेल का व्यास ज्ञात कीजिए।
उत्तर :- सेल का व्यास =दूसरे सिरे का पाठ्यांक -पहले सिरे का पाठ्यांक
= 5.2 -2
= 3. 2 सेमी
सेल का व्यास = 3.2 सेमी है।
Page no.: 46, Chapter: 05
1. रेलगाडी के एक टिकिट की लंबाई 5.5 सेमी तथा चौड़ाई 3.0 सेमी है। इसके क्षेत्रफल की गणना कीजिए।
उत्तर:- रेलगाड़ी के टिकट को लम्बाई =5.5 सेमी
टिकट की चौड़ाई=3.0 सेमी
टिकट का क्षेत्रफल =?
क्षेत्रफल =लम्बाई चौड़ाई
=5.5 3. 0
=16. 5 वर्ग सेमी
Page No.: 46, Chapter: 05
2. आप किसी अनियमित आकृति का क्षेत्रफल कैसे ज्ञात करेंगे। एक उदाहरण देकर समझाइए ।
उत्तर:- अनियमित सतह वाली वस्तु पत्ती को ग्राफ पेपर पर रखिए। उसके सीमा रेखा पेंसिल से खींचिए। अब सीमा के अंदर पूरे वर्गों की संख्या ()ज्ञात कीजिए। सारणी में लिखिए। सीमा के अंदर उन वर्गों की भी संख्या ज्ञात कीजिए जो वर्ग को आधा या आधे से अधिक घेरते है। (y ) उस वर्गो को छोड़िये जो आधे से कम है। उपरोक्त विधि से प्राप्त वर्गो को कुल संख्या (x +y )ही पत्ती के क्षेत्रफल का
लगभग मान होगा एवं इसका मात्रक वर्ग सेमी होगा।
| क्र. | पूर्ण वर्गों की संख्या x | आधे वर्गों की संख्या y | कुल वर्गो की संख्या x +y | पत्ती का क्षेत्रफल x +y सेमी |
| 33 | 15 | 33+15 | 48 | |
| 37 | 16 | 37+16 | 53 |
Page No.: 46, Chapter: 05
3. किसी गिलास की गोल पेंदी का अर्धव्यास 3.5 सेमी है इसके क्षेत्रफल की गणना कीजिए ।
उत्तर:- गिलास की गोल पेंदी का अर्धव्यास
त्रिज्या = 3.5 सेमी
वृत्त का क्षेत्रफल = r 2
=22 7 (3.5 )2
=22 7 3.5 3.5
=22 0.5 3.5
=38. 50 वर्ग सेमी
ग्लास की गोल पेंदी का क्षेत्रफल =38. 50 वर्ग सेमी
Page No. :46, Chapter: 05
4. क्षेत्रफल का SI मात्रक बताइए।
उत्तर:- क्षेत्रफल का S.I. मात्रक वर्ग मीटर होता है।
Page No.: 50, Chapter: 05
1 – “लोहा ,लकड़ी से भारी होता है” ,इस कथन का क्या अभिप्राय है ?
उत्तर:- “लोहा लकड़ी से भारी होता है।” अर्थात 1 घन सेमी में पदार्थ अर्थात लकड़ी की अपेक्षा लोहे की सघनता अधिक होती है और घनत्व भी अधिक होती है।
Page No.:51, Chapter: 05
2- घनत्व से क्या तात्पर्य है ?इसका S.I. मात्रक बताइए ?
उत्तर:- पदार्थ के इकाई आयतन के द्रव्यमान को उस पदार्थ का घनत्व कहते है। घनत्व को D से दर्शाया जाता है। इसका S.I. मात्रक किलोग्राम प्रति घन मी.है
घनत्व =द्रव्यमान आयतन
D =M V
Page No.: 51, Chapter: 05
3- एक पदार्थ के 10 घन मीटर का द्रव्यमान 10000 किलोग्राम है उसके घनत्व की गणना कीजिए ?
उत्तर:- पदार्थ का आयतन =10 घनमीटर
पदार्थ का द्रव्यमान =10000 किलोग्राम
पदार्थ का घनत्व =?
घनत्व =द्रव्यमान आयतन
D =m v
D =10000 10 =1000
पदार्थ का घनत्व =1000 किलोग्राम /घनमीटर।
Page No.: 51, Chapter: 05
4- किसी मशीन के एक -दूसरे में फिट किए जाने वाले विभिन्न पुर्जों की माप एक सी होना क्यों आवश्यक है ?
उत्तर:- किसी मशीन को एक – दूसरे में फिट किये जाने वाले विभिन्न पुर्जों की माप एक – सी नहीं होगी तो उन्हें एक – दूसरे में फिट करना संभव नहीं होगा। अतः पुर्जो की माप एक सी होना आवश्यक है।
Page No.:51, Chapter: 05
5 – दो स्टेशनों के बीच की दूरी 240 Km है। कोई रेलगाड़ी इस दूरी को 4 घंटे में तय करती है। रेलगाड़ी की चाल ज्ञात कीजिए।
उत्तर:- दो स्टेशनों के बीच की दूरी =240 km
दूरी तय करने का समय =4 घंटे
चाल =दूरी समय
=240 4 =60 किमी /घंटे
Page No.: 51, Chapter: 05
प्रश्न 1- सही उत्तर चुनिए –
1. एक कमरे की लम्बाई 6 मीटर तथा चौड़ाई 5 मीटर है उसके फर्श का क्षेत्रफल होगा –
(क) 30 वर्ग सेंटीमीटर (ख)30 वर्ग मीटर
(ग)15 वर्ग मीटर (घ) 22 वर्ग मीटर
उत्तर :- 30 वर्ग मीटर
2. 5 मीटर ,5.2 मीटर ,5. 4 मीटर ,5.6 मीटर एवं 5.8 मीटर लम्बाई को औसत लम्बाई होगी –
(क) 5.2 मीटर (ख)5.0 मीटर
(ग) 5.4 मीटर (घ) 5.5 मीटर
उत्तर :- 5.4 मीटर
3. अनियमित आकृति के कार्ड का क्षेत्रफल निकाला जाता है –
(क) मापक फीता द्वारा (ख)मीटर स्केल द्वारा
(ग)ग्राफ पेपर द्वारा (घ) मापक सिलिंडर द्वारा
उत्तर :- ग्राफ पेपर द्वारा
4 हैक्टेयर इकाई है –
(क)क्षेत्रफल (ख) लम्बाई
(ग) घनत्व (घ )परिमाप
उत्तर :- क्षेत्रफल
5 पदार्थ का घनत्व ज्ञात करने का सूत्र है –
(क) द्रव्यमान आयतन
(ख) द्रव्यमान /आयतन
(ग) आयतन /द्रव्यमान
(घ) द्रव्यमान +आयतन
उत्तर:- द्रव्यमान /आयतन
Page No.: 51, Chapter: 05
प्रश्न 2 – रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –
1. घनत्व का SI मात्रक ______ है।
उत्तर :- किलोग्राम /घन मीटर
2. किसी वस्तु की सतह द्वारा घेरा गया स्थान ______ कहलाता है।
उत्तर :- क्षेत्रफल
3. किसी पदार्थ के इकाई ____ के ______ को पदार्थ का घनत्व कहते है।
उत्तर :- आयतन, द्रव्यमान
4. क्षेत्रफल का SI मात्रक _____ है।
उत्तर :- वर्ग मीटर
Page No.: 52, Chapter: 05
प्रश्न 3 – सही अथवा गलत कथन को पहचान कीजिये तथा गलत कथन को सही करके लिखिए –
1. किसी आकृति के घेरे को कुल लम्बाई क्षेत्रफल कहलाती है।
उत्तर :- गलत
2. लोहे के घनत्व पानी से अधिक होता है।
उत्तर :- सही
3. अनियमित आकृति का क्षेत्रफल ग्राफ पेपर से ज्ञात करते है।
उत्तर :- सही
4. खेतों के क्षेत्रफल को वर्ग सेमी में मापा जाता है।
उत्तर :- गलत
सही कथन- खेतों के क्षेत्रफल को आयत सेमी में मापा जाता है।
Page No.: 52, Chapter: 05
प्रश्न 4 – निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिए –
1. आपको एक लम्बा तार मीटर स्केल और चूड़ी दी गयी है। चूड़ी की मोटाई कैसे ज्ञात करेंगे।
उत्तर:- एक तार का टुकड़ा लेकर उसे छड़ पर 20 बार लपेटते है। ध्यान रहे कि लपटे एक दूसरे के साथ सटे हुए हो ,बीच में खाली जगह न हो ,इस प्रकार लपेटे हुए तार को कुंडली कहते है। तार की इस कुंडली की लम्बाई को लपेटो की संख्या से विभाजित करके ,तार की मोटाई ज्ञात कर लेते है।
सूत्र – तार का व्यास = तार की कुंडली की कुल लम्बाई तार की लपेटो की संख्या
Page No.:52, Chapter: 05
2. 25 एक समान सिक्कों को एक के ऊपर एक रखकर गड्डी बनायी गयी यदि गड्डी के सिक्के की मोटाई ज्ञात कीजिए ?
उत्तर :- सिक्को की मोटाई =13.6 – 5.0 =8.6 c.m.
1 सिक्के की मोटाई =सिक्कों की कुल मोटाई सिक्कों की संख्या
=8. 6 25 =0. 34 cm
1 सिक्के की मोटाई = 0.34 सेमी
Page No.: 52, Chapter: 05
3. एक वर्गाकार वस्तु की भुजा 4.3 सेंटीमीटर है उसका क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए ?
उत्तर :- वर्गाकार वस्तु को भुजा = 4.3 सेमी
सूत्र – वर्ग का क्षेत्रफल = भुजा भुजा
वर्गाकार वस्तु का क्षेत्रफल =18. 49 सेमी
Page No.: 52 , Chapter: 05
4. तांबा ,एलुमिनियम, लकड़ी , लोहा को उनके घनत्व के बढ़ते क्रम में लिखिए ?
उत्तर :- लकड़ी < एल्युमिनियम < लोहार <तांबा
Page No.: 52 , Chapter: 05
5. पानी,मिट्टी का तेल, ग्लिसरीन को उनके घनत्व के घटते क्रम में लिखिए ?
उत्तर :- घनत्व के घटते क्रम –
ग्लिसरीन >पानी >मिट्टी का तेल
Page No.: 52 , Chapter: 05
6. एक वस्तु का घनत्व 920 किलोग्राम प्रति घन मीटर है इससे आप क्या समझते है ?
उत्तर :- एक वस्तु का घनत्व 920 किलोग्राम प्रति घन मीटर है
उस पदार्थ के 1 घन मी का द्रव्यमान 920 किलोग्राम होगा।
Page No.: 52 , Chapter: 05
7. कांच का घनत्व 2500 किलोमीटर /घन मीटर है ,यदि उसका द्रव्यमान 0. 025 किलोग्राम है तो उसका आयतन ज्ञात कीजिए।
उत्तर :- कांच का घनत्व = 2500 किलोग्राम प्रति घन मी.है
D =M V
2500 1 =0. 025 V
तिर्यक गुणा करने पर –
2500 V =0. 025 1
V =0. 025 2500
V =25 2500 1000 =0. 00001 घन मीटर
कांच का आयतन V =0.00001 घन मीटर
Page No.: 52 , Chapter: 05
8. निम्नलिखित में से कौन से ठोस पदार्थ दिए गए द्रवों में डूबेंगे और कौन से तैरेंगे –
बर्फ – मिट्टी का तेल
एलुमिनियम – ग्लिसरीन
कॉर्क – पानी
उत्तर:-
| ठोस | घनत्व | द्रव्य | घनत्व | परिणाम |
| बर्फ | 920 | मिट्टी तेल | 800 | डूबेगा |
| एल्युमिनियम | 2740 | ग्लिसरीन | 1300 | डूबेगा |
| कार्क | 200 | पानी | 1000 | तैरेंगा |
Page No.: 52, Chapter: 05
9. दिए गए आकड़ो के आधार पर दुरी -समय ग्राफ बनाइए –
| समय (s) | 10 | 20 | 30 | 40 | 50 | 60 | 70 | 80 | 90 |
| दूरी (m /s ) | 20 | 40 | 60 | 80 | 100 | 120 | 140 | 160 | 180 |
उत्तर:-
Page No.: 52, Chapter: 05
10 . कोई सरल लोलक 20 दोलन पूरे करने में 32 सेकंड लेता है ,तो लोलक का आवर्तकाल क्या होगा ?
उत्तर:- आवर्तकाल = 1 दोलन को पूरा करने में लगा समय
दोलन की कुल संख्या =20
इसमें लगा कुल समय = 32 s
आवर्तकाल = कुल समय दोलन की संख्या
= 32 20 =1.6 s
आवर्तकाल = 1. 6 s
You can also download CGBSE Solutions Class 7 PDF file for further studies.
Download CG Board Class 7 Science Solutions Chapter 5 मापन – Link to download PDF
This CG Board Solutions for Class 7th textbook provides accurate answers to all the questions in each exercise and is presented in the Hindi language to cater to the convenience of the students.