CG Board Class 8 Geography Solutions Chapter 1 संसाधन is specifically designed for Hindi medium students of Class 8 studying in Chhattisgarh Board of Secondary Education. यह समाधान कक्षा 8 भूगोल पुस्तक छात्रों को अवश्यक अपने अध्ययन को सुगम बनाने के लिए इस समाधान पुस्तक का उपयोग करना चाहिए।
CG Board Class 8 Geography Solutions Chapter 1 संसाधन
CGBSE समाधान कक्षा 8 भूगोल अध्याय 1 – संसाधन हिंदी माध्यम में छात्रों के लिए बनाए गए हैं। यह समाधान छात्रों की सुविधा के लिए बनाई गई है और सीजीबीएसई बोर्ड के कक्षा 8 के छात्रों के लिए उपयुक्त है।
CG Board Class 8 Geography Solutions Chapter 1 भूगोल are given below for Hindi Medium students.
अभ्यास
Page no:5 , Chapter : 1
1.निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए,
(i) पृथ्वी पर संसाधन असमान रूप से क्यों वितरित है?
उत्तर –पृथ्वी की भौगोलिक स्थिति इसके लिए जिम्मेदार है। पृथ्वी पर कही पहाड़ तो कही नदिया और बड़े -बड़े महासागर तथा रेगिस्तान है जिसके कारण संसाधनों का वितरण समान नहीं हो पाता है।
Page no:5 , Chapter : 1
(ii) संसाधन संरक्षण क्या है?
उत्तर – मानव जीवन के लिए संसाधन बहुत आवश्यक होते है बिना प्राकृतिक संसाधनो के हम पृथ्वी पर निवास नहीं कर सकते। जैसे -हवा ,पानी ,धूप ,पेड़ पौधे तथा पहाड़ नदियाँ सब संसाधन है जिनका संरक्षण करना चाहिए। जल को प्रदूषित नहीं किया जाये तथा उसके व्यर्थ खर्च न किया जाये तथा पेड़ो को काटने से बचाया जाये। संसाधनों से बनी वस्तुओ को दोबारा उपयोग के लिए पुनः बनाया जाये। गाड़ियों का प्रयोग कम किया जाये।
Page no:5 , Chapter : 1
(iii) मानव संसाधन महत्त्वपूर्ण क्यों है?
उत्तर – मानव स्वयं एक विशिष्ट संसाधन है, जिस पर मानव मस्तिष्क है तथा मस्तिष्क के कारण मानव के पास शिक्षा और स्वास्थ्य है, जिसके कौशल से मानव पृथ्वी के अन्य संसाधनों का प्रयोग में लाने योग्य बनाता है। उसके इसी कौशल को हम मानव संसाधन के नाम से जानते हैं, जो सबसे महत्वपूर्ण संसाधन हैं।
Page no:5 , Chapter : 1
(iv) सतत पोषणीय विकास क्या है?
उत्तर – सतत् पोषणीय विकास का तात्पर्य उस चक्र से है जिसमें हमारे प्रकृति द्वारा संसाधनों को अपने आप पुनः स्थापित करना है। जिसमें हमें वस्तुओं को पुनः उपयोग के लायक बनाना तथा संसाधनों का सर्तकता से उपयोग करना है। जैसे भूमि को खेती चक्र द्वारा करना या पेड़ से बने कागज का पुनः कागज या अन्य वस्तुएं बनाना, जल को एकत्रित कर अन्य कार्यों में प्रयोग करना इत्यादि है|
Page no:5 , Chapter : 1
2.सही उत्तर पर निशान लगाइए
(i) निम्नलिखित में से कौन संसाधन को निर्धारित नहीं करता?
(क) उपयोगिता
(ख) मूल्य
(ग) मात्रा
उत्तर – मूल्य
(ii) निम्नलिखत में से कौन-सा मानव निर्मित संसाधन है ?
(क) कैंसर उपचार की औषधियों
(ख) झरने का जल
(ग) उष्णकटिबंधीय वन
उत्तर – कैंसर उपचार की औषधियों
(iii) कथन पूरा कीजिए-
अनवीकरणीय संसाधन होते हैं।
(क) सीमित भंडार वाले
(ख) मनुष्यों द्वारा निर्मित
(ग) निर्जीव वस्तुओं से व्युत्पन्न
उत्तर –सीमित भंडार वाले
Page no:5, Chapter : 1
3.क्रियाकलाप
“रहिमन पानी राखिए बिनु पानी सब सून ।
पानी गए न ऊबरे मोती, मानुस, चून….”
ये पंक्तियाँ अकबर के दरबार के नौ रत्नों में से एक, कवि अब्दुर रहीम खानखाना द्वारा लिखी गई थी। कवि किस प्रकार के संसाधन की ओर संकेत कर रहा है? इस संसाधन के समाप्त हो जाने पर क्या होगा? इसे 100 शब्दों में लिखिए।
उत्तर – कवि रहीम अपने दोहे में प्राकृतिक संसाधन के लिए मानव को सतर्क कर रहे हैं कि मानवो पानी को नष्ट ना करें यदि पानी समाप्त हो जाएगा तो इस पृथ्वी में तुम्हारा जीवन समाप्त हो जाएगा। तुम उसी प्रकार हो जाओगे जैसे पानी के बिना मोती पैदा नहीं हो सकती है और चुना जो बहुत कठोर होता है और पानी पाते ही प्रयोग योग्य हो जाता है परन्तु फिर पानी सूख जाने पर वह चूना किसी काम के योग्य नहीं रहता है उसी तरह अपने संसाधनों को बचा कर रखो। पृथ्वी की इज्जत (पानी )बची रहे और तुम बचे रहो। जीवन बचा रहे।
Page no:6, Chapter : 1
1. सोचिए कि आप प्रागैतिहासिक काल में एक ऊँचे हवादार पठार पर रहते हैं। आप और आपके मित्र तेज पवनों का उपयोग कैसे करेंगे? क्या आप पवन को एक संसाधन कह सकते है?
अब कल्पना कीजिए कि आप वर्ष 2138 में उसी स्थान पर रह रहे है। क्या आप पवनों का कोई उपयोग कर सकते हैं? कैसे? क्या आप बता सकते हैं कि अब पवन एक महत्त्वपूर्ण संसाधन क्यों है?
उत्तर – यदि किसी ऐतिहासिक काल में हम बच्चों के साथ खेलते हैं तो हम एक ऐसा चक्री बनाएंगे जो तेज हवा से पंखे की तरह घूमती हो और उसको लेकर हवा के विपरीत दिशा की ओर दौड़ लगाएंगे। हा पवन एक संसाधन है। यदि हम वर्ष 2138 में उसी स्थान पर रह रहे है तो उस समय हम आधुनिक टेक्नोलॉजी से युक्त है हम कागज की पतंगे उड़ाएंगे एक पवन चक्की निर्माण की रूप रेखा बनाएंगे जिससे विघुत ऊर्जा पैदा की जा सके हम पवन को एक महत्वपूर्ण संसाधन मानते है कि पवन द्वारा बिजली का उत्पादन हो रही है। पवन द्वारा खेती में पानी सिंचाई की जा रही है।
Page no:6, Chapter : 1
2.एक पत्थर, एक गत्ता, और एक टहनी लीजिए। सोचिए कि आप इनका उपयोग संसाधन की भांति किस प्रकार कर सकते है ?नीचे दिए उदाहरण को देखिये और रचना कीजिए।
| आप एक पत्थर का उपयोग कर सकते है | प्रयोग / उपयोगिता |
| स्टापू खेलना के लिए | खिलौना |
| पेपरवेट की भांति | उपकरण |
| मसाले पीसने के लिए | उपकरण |
| अपने बगीचे/कमरे को सजाने के लिए | सजावट का सामान |
| बोतल को खोलने के लिए | उपकरण |
| गुलेल में | शस्त्र |
| आप एक पत्ती का उपयोग कर सकते है… | प्रयोग / उपयोगिता |
| दोने पत्तल के रूप में | बर्तन |
| चटाई के रूप में | बिछौना |
| घर के दरवाज़े को सजाने के लिए | सजावट का सामान |
| औषधि के रूप में (पीपल,नीम,सहजन,गिलोय ) | औषधि |
| घर का छप्पर बनाने हेतु | मकान |
You can also download CGBSE Solutions Class 8 PDF file for further studies.
Download CG Board Class 8 Geography Solutions Chapter 1 संसाधन – Link to download PDF
This CG Board Solutions for Class 8th textbook provides accurate answers to all the questions in each exercise and is presented in the Hindi language to cater to the convenience of the students.