CG Board Class 8 Geography Solutions Chapter 6 मानव संसाधन is specifically designed for Hindi medium students of Class 8 studying in Chhattisgarh Board of Secondary Education. यह समाधान कक्षा 8 भूगोल पुस्तक छात्रों को अवश्यक अपने अध्ययन को सुगम बनाने के लिए इस समाधान पुस्तक का उपयोग करना चाहिए।
CG Board Class 8 Geography Solutions Chapter 6 मानव संसाधन
CGBSE समाधान कक्षा 8 भूगोल अध्याय 6 – मानव संसाधन हिंदी माध्यम में छात्रों के लिए बनाए गए हैं। यह समाधान छात्रों की सुविधा के लिए बनाई गई है और सीजीबीएसई बोर्ड के कक्षा 8 के छात्रों के लिए उपयुक्त है।
CG Board Class 8 Geography Solutions Chapter 6 भूगोल are given below for Hindi Medium students.
अभ्यास
Page no.-70, Chapter : 6
Chapter name : (मानव संसाधन)
1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए –
Page no.-70, Chapter : 6
(i) लोगों को एक संसाधन क्यों समय जाता है?
उत्तर – सभी संसाधन प्राकृतिक की देन है परंतु मानव संसाधन सबसे महत्वपूर्ण है क्योंकि मानव ही वह तत्व है जो प्रकृति के सभी संसाधनों को अपनी योग्यता और आवश्यकता से प्रेरित होकर अपने लिए बनाता है परन्तु मानव संसाधन अपने कौशल योग्यता तथा आयु संख्या के मुताबिक बदलता रहता है अन्य संसाधनों की तरह समान रूप से वितरित नहीं है।
Page no.-70, Chapter : 6
(ii) विश्व में जनसंख्या के असमान वितरण के क्या कारण है?
उत्तर – विश्व में जनसंख्या के असमान वितरण के लिए भौगोलिक आर्थिक सामाजिक तथा सांस्कृतिक कारक जिम्मेदार है जिसमे भौगोलिक कारक सबसे प्रमुख है। कोई भी पहाड़ो तथा दुर्गम व ठन्डे स्थानों पर रहने से बचता है उसी प्रकार रेगिस्तान तथा मरुस्थलीय तथा जल विहीन क्षेत्रों में निवास करना पसंद नहीं करते है। ज्यादा आबादी उन क्षेत्रों में निवास करना पसंद करती है जहा की जमीन उपजाऊ तथा समतल मैदान हो तथा पानी की उपलब्धता हो आर्थिक कारक के अंतर्गत शहर आते है जहा आर्थिक गतिविधिया खूब होती है तथा रोजगार व्यापार के ज्यादा अवसर हो। सांस्कृतिक व सामाजिक कारक में हम कह सकते है कि लोग धार्मिक नगरों तथा स्वास्थ्य के दृष्टि से उपर्युक्त शिक्षा में अग्रणी तथा प्रदूषण से मुक्त स्थानों पर भी रहना चाहते है।
Page no.-70, Chapter : 6
(iii) विश्व की जनसंख्या अत्यंत तीव्रता से बढ़ रही है। क्यों?
उत्तर – जनसंख्या की तीव्रता से बढ़ना एक निश्चित समय में पिछले वर्षो की अपेक्षा कुछ वर्षो में ;बढ़ जाना है इसका प्रमुख कारण सुविधाओं में बढ़ोत्तरी होना है तथा लोगो को स्वास्थ सुविधाएँ होना है। जिससे मृत्यु दर में कमी हुयी तथा छोटे बच्चे की मृत्यु दर घटी बड़ी- बड़ी बीमारियो का आना समाप्त प्रायः हो गया तथा पर्याप्त खाद्य तथा भोजन की उपलब्धता भी है इस सभी कारणों से मृत्यु दर घटी तथा जनसंख्या बढ़ी कुछ देशो में अप्रवासी के कारण भी जनसँख्या के तेजी से वृद्धि देखी गयी इसका कारण उन देशो में लड़ाई तथा गृह युद्ध के कारण लोग यातायत कर दूसरे देशो में चले गए या रोजगार की तलाश में भी दूसरे देशो को गए। इसलिए वहां पर जनसंख्या में तेजी से बढ़ती देखी गयी।
Page no.-70, Chapter : 6
(iv) जनसंख्या परिवर्तन को प्रभावित करने वाले किन्हीं दो कारकों की भूमिका का वर्णन कीजिए।
उत्तर – जनसंख्या परिवर्तन को प्रभावित करने वाले दो कारक है –
(1)स्वास्थ्य सेवाएं (2)खाद्यान की उपलब्धता
(1)स्वास्थय सेवाएं- स्वास्थय सेवाएं की बेहतरी से मृत्यु दर में कमी आयी और जीवन प्रत्यासा बढ़ी है तथा बीमारियों तथा महामारीयो पर नियंत्रण हुआ है पहले लाखो लोग महामारी में कालकलवित होते थे बच्चे बचपन में ही मृत्यु को प्राप्त हो पाते लोग टी. वी. व शुगर व हार्ट अटैक की बीमारी से मर जाते है महिलाये प्रसव के दौरान मर जाती थी आज लोग रोग से ठीक हो जाते है या दवा खा कर जीवन पूरा करते है।
(2)खाद्यान की उपलब्धता – पहले के जमाने में लोगों के पास दो समय भोजन नहीं होता था लोग कुपोषण से मारे जाते थे कृषि की इतनी क्रांति के बाद आज पर्याप्त खाद्य होने से सभी को पोषण उपलब्ध है जिसके कारण लोग स्वस्थ रहते है।
Page no.-70, Chapter : 6
(v) जनसंख्या संघटन से क्या तात्पर्य है?
उत्तर –जनसंख्या संघटन से तात्पर्य यह है कि हमारी जनसंख्या में कुल कितने पुरुष-स्त्री है तथा वह किस आयु के है उनमे कितने शिक्षित है तो उनका रोजगार क्या है। उनकी आय क्या है आय की स्तर तथा स्वास्थ्य सेवाओं की स्तर क्या है जिससे हम अपने देश या किसी क्षेत्र के जनसंख्या संरचना को समझते है तथा उनके अनुरूप व्यवस्थाए तथा सेवाओं का वितरण कर सकते है।
Page no.-70, Chapter : 6
(vi) जनसंख्या पिरामिड क्या है? ये किसी देश की जनसंख्या को समझने में किस प्रकार मदद करते हैं?
उत्तर – जनसंख्या संघटन को समझने के लिए पिरामिड की आवश्यकता पड़ती है जनसंख्या पिरामिड द्धारा हम समझते है कि कूल जनसंख्या कितनी है और किस वर्ग के कितने स्त्री पुरुष है जनसंख्या की कितनी प्रतिशत आबादी रोजगार में है तथा शिक्षित है जनसंख्या पिरामिड ही जनसंख्या संघटन को ग्राफिक के माध्यम से समझाता है।
Page no.- 70, Chapter : 6
Chapter name : (मानव संसाधन)
2. सही को चिह्नित कीजिए –
(i) जनसंख्या वितरण शब्द से क्या तात्पर्य है?
(क) किसी विशिष्ट क्षेत्र में समय के साथ जनसंख्या में किस प्रकार परिवर्तन होता है।
(ख) किसी विशिष्ट क्षेत्र में जन्म लेने वाले लोगों की संख्या के संदर्भ में मृत्यु प्राप्त करने वाले लोगों की संख्या
(ग) किसी दिए हुए क्षेत्र में लोग किस रूप में वितरित है।
उत्तर – (क) किसी विशिष्ट क्षेत्र में समय के साथ जनसंख्या में किस प्रकार परिवर्तन होता है।
(ii) वे तीन मुख्य कारक कौन से हैं जिनसे जनसंख्या में परिवर्तन होता है?
(क) जन्म, मृत्यु और विवाह
(ख) जन्म, मृत्यु और प्रवास
(ग) जन्म मृत्यु और जीवन प्रत्याशा
उत्तर – (ख) जन्म, मृत्यु और प्रवास
(iii)1999 में विश्व की जनसंख्या हो गई
(क) अरब
(ख) 3 अरब
(ग) 6 अरब
उत्तर -(ग) 6 अरब
(iv) जनसंख्या पिरामिड क्या है?
(क) जनसंख्या का आयु-लिंग संघटन का आलेखीय निरूपण
(ख) जब किसी क्षेत्रका जनघनत्व इतना यह जाता है कि लोग ऊँची इमारतों में रहते हैं।
(ग) बहे नगरीय क्षेत्रों में जनसंख्या वितरण का प्रतिरूप
उत्तर – (क) जनसंख्या का आयु-लिंग संघटन का आलेखीय निरूपण
Page no.- 71, Chapter : 6
Chapter name : (मानव संसाधन)
3. नीचे दिए शब्दों का उपयोग करके वाक्यों को पूरा कीजिए,
विरल, अनुकूल, परती, कृत्रिम उर्वर, प्राकृतिक, चरम, घना।
जब लोग किसी क्षेत्र की ओर आकर्षित होते हैं तब यह ______बसा हुआ बन जाता है।इसे प्रभावित करने वाले कारकों के अंतर्गत _______ जलवायु, ______संसाधनों की आपूर्ति और _____ जमीन आते हैं।
उत्तर – घना, अनुकूल, प्राकृतिक, कृत्रिम उर्वर
Page no.- 71, Chapter : 6
Chapter name : (मानव संसाधन)
4.क्रियाकलाप
जिस समाज में ‘ 15 वर्ष से कम आयु के बहुत से लोग’ हैं और ’15 वर्ष से कम आयु के बहुत कम लोग हैं उस समाज की विशेषताओं का वर्णन करो –
संकेत: विद्यालय की आवश्यकता, पेंशन स्कीम, शिक्षक, खिलौने, पहिएदार कुर्सी, श्रम आपूर्ति, अस्पताल।
उत्तर :-
1. 15 वर्ष से कम आयु के बहुत से लोग-
विद्यालय की आवश्यकता अधिक है क्योंकि बच्चे की जनसंख्या अधिक है।
शिक्षक की अधिक आवश्यकता है ।
खिलौने की अधिक आवश्यकता है |
अस्पताल की आवश्यकता कम है ।
पहिएदार कुर्सी की आवश्यकता कम है।
पेंशन स्कीम की आवश्यकता कम है |
श्रम आपूर्ति कम है।
2. 15 वर्ष से कम आयु के बहुत कम लोग-
समाज में बुजुर्गों की संख्या अधिक होगी इसलिए विद्यालयों व शिक्षकों की कम आवश्यकता होगी।
पेंशन स्कीम की आवश्यकता अधिक है |
खिलौनों की आवश्यकता कम है |
पहिएदार कुर्सी की आवश्यकता अधिक है |
श्रम पूर्ति अधिक है |
अस्पताल की आवश्यकता अधिक है |
You can also download CGBSE Solutions Class 8 PDF file for further studies.
Download CG Board Class 8 Geography Solutions Chapter 6 मानव संसाधन – Link to download PDF
This CG Board Solutions for Class 8th textbook provides accurate answers to all the questions in each exercise and is presented in the Hindi language to cater to the convenience of the students.