CG Board Class 8 Hindi Solutions Chapter 22 हिरोशिमा की पीड़ा – CGBSE Solutions PDF in Hindi

CG Board Class 8 Hindi Solutions Chapter 22 हिरोशिमा की पीड़ा is specifically designed for Hindi medium students of Class 8 studying in Chhattisgarh Board of Secondary Education. यह समाधान कक्षा 8 हिंदी पुस्तक छात्रों को अवश्यक अपने अध्ययन को सुगम बनाने के लिए इस समाधान पुस्तक का उपयोग करना चाहिए।

CG Board Class 8 Hindi Solutions Chapter 22 हिरोशिमा की पीड़ा

CGBSE समाधान कक्षा 8 हिंदी अध्याय 22 – हिरोशिमा की पीड़ा हिंदी माध्यम में छात्रों के लिए बनाए गए हैं। यह समाधान छात्रों की सुविधा के लिए बनाई गई है और सीजीबीएसई बोर्ड के कक्षा 8 के छात्रों के लिए उपयुक्त है।

CG Board Class 8 Hindi Solutions Chapter 22 हिंदी are given below for Hindi Medium students.


अभ्यास : 

पाठ से :

Page no : 119 (हिरोशिमा की पीड़ा) 

प्रश्न 1: हिरोशिमा और नागासाकी नामक स्थान कहाँ स्थित हैं?

उत्तर :- हिरोशिमा और नागासाकी नामक स्थान जापान में स्थित है। 

Page no : 119 (हिरोशिमा की पीड़ा) 

प्रश्न 2: कवि की नींद अचानक किसी रात को क्यों उचट-उचट जाती हैं?

उत्तर :- कवि संवेदनशील है। रात्रि में अचानक हिरोशिमा और नागासाकी में हुए भीषण नरसंहार की याद आते ही नींद उचट जाती है। 

Page no : 119 (हिरोशिमा की पीड़ा) 

प्रश्न 3: कवि का हृदय विषाद से क्यों भर जाता है?

उत्तर :- जापान के हिरोशिमा और नागासाकी शहर में हुए विस्फोट में दो लाख से ज्यादा व्यक्तियों की हुयी मृत्यु की  बात को याद करते ही कवि का हृदय विषाद से भर जाता है। 

Page no : 119 (हिरोशिमा की पीड़ा) 

प्रश्न 4: विश्व युद्ध के दौरान परमाणु बम कहाँ गिराया गया था?

उत्तर :- विश्वयुद्ध के दौरान परमाणु बम जापान देश के हिरोशिमा और नागासाकी में गिराया गया था। 

Page no : 119 (हिरोशिमा की पीड़ा) 

प्रश्न 5: कविता में किस तिथि को ‘कालरात्रि’ कहा है और क्यों?

उत्तर :- कविता में 6 अगस्त सन 1945 को कालरात्रि कहा गया है ,क्योंकि इसी तिथि को अमेरिकी वायु सेना ने जापान के हिरोशिमा पर परमाणु बम “लिटिल बॉय”गिराया था। तीन दिन के बाद नागासाकी शहर पर बम गिराया गया था। 

Page no : 120 (हिरोशिमा की पीड़ा) 

प्रश्न 6: उस भीषण नर संहार में कित ने लोगों की बलि चढ़ी?

उत्तर :- उस भीषण नरसंहार में दो लाख से अधिक लोगो की  बलि चढ़ गई। 

Page no : 120 (हिरोशिमा की पीड़ा) 

प्रश्न 7: कवि वैज्ञानिकों से किस प्रकार की अनुभूति की अपेक्षा करता है और क्यों

उत्तर :- कवि वैज्ञानिकों से अपेक्षा करते है, कि वे आविष्कार से पहले उनके विनाशकारी परिणाम के बारे में भी सहृदयता से विचार करें। दुसरो के दुःख दर्द को समझे। मानव की  पीड़ा को समझे ,क्योंकि उनके अच्छे अविष्कार से दुनिया प्रगति के पथ पर अग्रसर होती है ,व विनाशकारी अविष्कार पूरी दुनिया के लिए श्राप साबित होती है। 

इसलिए वैज्ञानिकों से कवि को अपेक्षा है कि वे मानव समाज के हितार्थ ही अविष्कार करें। 

पाठ से आगे  :

Page no : 120 (हिरोशिमा की पीड़ा) 

प्रश्न 1: ‘‘इतिहास उन्हें कभी माफ नहीं करेगा।’’ इस पंक्ति में उन्हें किस के लिए कहा गया है और कवि ने ऐसा क्यों कहा है?

उत्तर :- इतिहास उन्हें कभी माफ़ नहीं करेगा यह पंक्ति विध्वंशक सामग्री के निर्माणकताओ के लिए कहा गया है ,क्योंकि उनके विनाशकारी निर्माण के प्रयोग के कारण ही असंख्य  मानव काल के बारे में समझाए। 

इसलिए मनुष्य को निर्माण से पहले ही उस सामग्री के परिणाम व दुष्परिणाम के बारे में सोच -विचार कर लेना चाहिए।  

Page no : 120 (हिरोशिमा की पीड़ा) 

प्रश्न 2: इस कविता का शीर्षक ‘हिरोशिमा’ की पीड़ा कहाँ त क उचित है? समूह में चर्चा कीजिए और लिखिए ।

उत्तर :- दूसरे विश्व युद्ध में हिरोशिमा और नागासाकी परमाणु बम से हुए नर संहार के बारे में है इसलिए इसका शीर्षक हिरोशिमा की  पीड़ा सर्वथा उपयुक्त है। 

Page no : 120 (हिरोशिमा की पीड़ा) 

प्रश्न 3: युद्ध क्यों होते हैं? इनके कारणों पर विचार कीजि ए और कारणों को बिन्दुवार लिखिए ।

उत्तर :- विभिन्न देशों के बीच आपसी सामंजस्य का अभाव ही युद्ध को जन्म देता है। युद्ध के निम्नलिखित कारण हो सकते है –

(1)जमीन विवाद या सीमा विवाद (2)युद्ध के द्वारा विजय से संपन्नता प्राप्त करना। (3)आतंकवादी गतिविधियाँ।    

Page no : 120 (हिरोशिमा की पीड़ा) 

प्रश्न 4: विज्ञान को स द्कार्यों से कैसे जोड़ा जा स कता है? अपने विचार लिखिए ।

उत्तर :- मनुष्य ने अपनी आवश्यकताओं के लिए नए -नए अविष्कार किये है ,वे सब विज्ञान की  ही देन है। विज्ञान का अच्छे कार्य के लिए उपयोग किया जाये तो हम प्रगति की  राह पर चलने लगते है। 

Page no : 120 (हिरोशिमा की पीड़ा) 

प्रश्न 5: विश्व को जीतने के लिए युद्ध अथवा प्रेम व शांति में से आप किसे चुनेंगे और क्यों? तक सहित उत्तर दीजिए ।

उत्तर :- विश्व को जीतने के लिए हम प्रेम व शांति को ही चुनेंगे। क्योंकि युद्ध के कारण कुछ भी हो परन्तु परिणाम हमेशा भयंकर ही होती है। हजारों की जाने जाती है। कितनी ही बहने विधवा हो जाती है। कितने घर नष्ट हो जाते है।  कितनी ही माताओं की  गोद सूनी हो जाती है। युद्ध राष्ट्रों को अवनति की  गर्त में गिरा देता है। 

शांति पूरी पृथ्वी में अहिंसा स्थापित करती है। शांति से ही प्रगति व आपसी प्रेम संभव है। इसलिए हम विश्व को जीतने के लिए प्रेम व शांति को ही चुनेंगे। 

भाषा से :

Page no : 120 (हिरोशिमा की पीड़ा) 

प्रश्न 1: निम्नलिखित  शब्दों के दो-दो पर्यायवाची लिखिए ।

उत्तर :- 

नर मनुज ,मनुष्य ,मर्द ,जन , मानव 
आँख चक्षु ,नेत्र ,नयन ,लोचन
रात निशा ,रात्रि ,रैन ,यामिनी ,रजनी 
देश   राष्ट्र ,वतन ,मुल्क 
हाथ कर ,हस्त ,वाणी ,बाहु 
पाँव पद ,पैर ,पाद ,चरण ,पग

Page no : 120 (हिरोशिमा की पीड़ा) 

प्रश्न 2: निम्न मुहावरों का अर्थ लिखिए एवं उनका वाक्यों में प्रयोग कीजिए –

आँख खुलना –

उठ जाना –

आँख की फिरकिरी –

करवटें बदलना –

उत्तर :- 1)आँख खुलना :- सावधान होना 

अब मैंने आँखे खोल ली है। अब तुम मुझे नहीं ठग सकते। 

2)उठ जाना :- मृत्यु को प्राप्त होना 

बम विस्फोट के कारण न जाने कितनों को लाशें उठ गई। 

3 )आँख की  फिरकिरी – जिसे देखकर कष्ट हो 

पाकिस्तान ,भारत के आँखो को किरकिरी बनता जा रहा है। 

4) करवटे बदलना – बेचैन होना 

हिरोशिमा में हुए नरसंहार के समाचार से अटल बिहारी बाजपेयी जी की  राते करवटे बदलती हुयी बीती। 

Page no : 120 (हिरोशिमा की पीड़ा) 

प्रश्न 3: कविता में ‘हिरोशिमा – नागासाकी’ एवं ‘सगे-संबंधी ’ इन शब्दों के बीच योजक चिन्ह (-) का इस्तेमाल हुआ है। ऐसे ही पाँच अन्य शब्दों के बीच योजक चिन्ह लगाकर लिखिए ।

उत्तर :- 

लाभ हानि 
जय पराजय 
खाते पीते 
माता पिता 
कभी कभी 

Page no : 120 (हिरोशिमा की पीड़ा) 

प्रश्न 4: ‘विज्ञान वरदान है अथवा अभिशाप ’ ? इस विषय पर अपने विचार लिखिए ।

उत्तर :- आवश्यकता ही अविष्कार को जननी है। विज्ञान का वरदान या अभिशाप होना इसके प्रयोग  निर्भर है जैसे मनुष्य आजकल आधुनिकतम अस्त्र – शास्त्रों का अविष्कार करते जा रहा है। इससे वह अपने देश के गौरव व स्वाभिमान को रक्षा करता है। लेकिन इसका गलत इस्तेमाल करने से जन धन की  हानि भी हो सकती है। विज्ञान के वरदान असीमित है ,बिजली भी विज्ञान का अदभुत वरदान है जिसका उपयोग प्रकाश के अलावा ,मशीनों को चलाने मनोरंजन जीवन के कई क्षेत्रों में होता है। इसी प्रकार चिकित्सा के क्षेत्रों में विज्ञान ने अभूतपूर्व सफलताएं हासिल की  है ,गंभीर रोगों के उपचार विज्ञान  द्वारा सम्भव हुई है। विज्ञान के माध्यम से मनुष्य ने चन्द्रमा पर विजय प्राप्त कर लिया है। 

                                                             विज्ञान ने जहां मनुष्य को ऐशोआराम की सुविधा दी है वहीं दूसरी ओर कई मुश्किलें भी पैदा कर दी है। अगर विज्ञान के आविष्कारों का प्रयोग सही दिशा में न किया गया तो विनाशकारी परिणाम देखने को मिलते है। 

                                                           इसलिए हम कह सकते है ,कि विज्ञान का सही दिशा में प्रयोग किया जाये तो विज्ञान वरदान है और गलत दिशा में प्रयोग किया जाये तो विज्ञान अभिशाप भी साबित हो जाता है।  


You can also download CGBSE Solutions Class 8 PDF file for further studies.

Download CG Board Class 8 Hindi Solutions Chapter 22 हिरोशिमा की पीड़ा – Link to download PDF

This CG Board Solutions for Class 8th textbook provides accurate answers to all the questions in each exercise and is presented in the Hindi language to cater to the convenience of the students.

Leave a Reply

Discover more from CGBSE Solutions

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading