CG Board Class 8 Science Solutions Chapter 7 शरीर की रचनात्मक एवं कार्यात्मक इकाई-कोशिका is specifically designed for Hindi medium students of Class 8 studying in Chhattisgarh Board of Secondary Education. यह समाधान कक्षा 8 विज्ञान पुस्तक छात्रों को अवश्यक अपने अध्ययन को सुगम बनाने के लिए इस समाधान पुस्तक का उपयोग करना चाहिए।
CG Board Class 8 Science Solutions Chapter 7 शरीर की रचनात्मक एवं कार्यात्मक इकाई-कोशिका
CGBSE समाधान कक्षा 8 विज्ञान अध्याय 7 – शरीर की रचनात्मक एवं कार्यात्मक इकाई-कोशिका हिंदी माध्यम में छात्रों के लिए बनाए गए हैं। यह समाधान छात्रों की सुविधा के लिए बनाई गई है और सीजीबीएसई बोर्ड के कक्षा 8 के छात्रों के लिए उपयुक्त है।
CG Board Class 8 Science Solutions Chapter 7 विज्ञान are given below for Hindi Medium students.
Page No 65, Chapter – 7
इनके उत्तर दीजिए
Page No 65, Chapter – 7
1. पादप कोशिका के बाह्य आवरण को क्या कहते है ?
उत्तर:पादप कोशिका के बाह्य आवरण को कोशिका भित्ति कहते है।
Page No 65, Chapter – 7
2. गॉल्जीकाय के क्या कार्य है ?
उत्तर:गॉल्जीकाय का मुख्य कार्य विभिन्न रासायनिक पदार्थों का स्त्रावण के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के प्रोटीन या अन्य अणुओं को पुहीकाओ के माध्यम से आवश्यक स्थानों तक पहुंचाना है। गॉल्जीकाय को सेल की ट्रैफिक पुलिस कहा जाता हैं।
Page No 65, Chapter – 7
3. लाल सेवफल में कौन सा लवक पाया जाता है ?
उत्तर:लाल सेवफल में क्रोमोप्लास्ट नामक लवक पाया जाता है। पौधे में अधिकाशत: यह लवक फलभित्ति दलों में पाया जाता है।
Page No 65, Chapter – 7
4. प्रोटीन फैक्ट्री किसे कहते है ?
उत्तर:राइबोसोम को प्रोटीन का कारखाना कहते है।
Page No 65, Chapter – 7
5. कोशिका का उर्जागृह किसे कहते है और क्यों ?
उत्तर: माइटोकॉन्ड्रिया को कोशिका का ‘ऊर्जा गृह कहते है, क्योकि इसमें कोशिकीय श्वसन क्रिया के समय भोज्य पदार्थों के ऑक्सीकरण क्रिया से जैविक ऊर्जा उत्पन्न होती है, जो ATP के रूप में जमा होती है।
Page No 66, Chapter – 7
इनके उत्तर दीजिए
Page No 66, Chapter – 7
1. कोशिका का नियंत्रण कक्ष किसे कहते है और क्यों ?
उतर:-कोशिका का नियंत्रण कक्ष केन्द्रक नाभिक को कहा जाता है ,क्योंकि कोशिका के अन्दर, सम्पन्न होने वाली विभिन्न जैविक एवं रासायनिक क्रियाओं का नियंत्रण इसी कोशिकांग द्वारा होता है।
Page No 66, Chapter – 7
2. गुणसूत्र किसके बने होते है ?
उत्तर: गुणसूत्र DNA एवं प्रोटीन से बने होते है। प्रोकैर्योटिक सेल में पाए जाने वाले गुणसूत्र डीएनए व प्रोटीन के बने होते है तथा यूकेरियोटिक में पाए जाने वाले गुणसूत्र डीएनए से बना होता है जो हिस्टोन नामक परमाणु प्रोटीन के चारों ओर कुंडलित और संघनित होता है।
Page No 66, Chapter – 7
3. केन्द्रक का क्या कार्य है ?
उत्तर: केन्द्रक कोशिका का एक महत्वपूर्ण अंग है इसके मुख्य कार्य निम्न है –
(i) केन्द्रक कोशिका में सम्पन्न होने वाली, समस्त जैविक, उपापचयी तथा रासायनिक क्रियाओं का नियंत्रण करने के साथ कोशिका की रक्षा करता है।
(ii) केन्द्रक कोशिकीय जनन प्रक्रिया में भाग लेता है।
(iii) यह प्रोटीन संश्लेषण के लिए आवश्यक पदार्थ (R.N.A.) उत्पन्न करता है।
(iv) कोशिका विभाजन में भाग लेता है।
Page No 67, Chapter – 7
अभ्यास के प्रश्न
1. सही उत्तर चुनकर लिखिए
1. पादप कोशिका की भित्ति बनी होती है
(क) प्रोटीन
(ख) वसा
(ग) सेलुलोज
(घ) प्रोटीन एवं वसा
उत्तर:(घ) प्रोटीन एवं वसा
2. कोशिका के ऊर्जा केंद्र है
(क) सेंट्रोसोम
(ख) राइबोसोम
(ग) केन्द्रक
(घ) माइटोकांड्रिया
उत्तर: (घ) माइटोकांड्रिया
3. कोशिका में प्रोटीन का निर्माण करते है
(क) राइबोसोम
(ख) लवक
(ग) रिक्तियाएँ
(घ) केन्द्रक
उत्तर:(क) राइबोसोम
4. प्रोकैरियोटिक कोशिका का उदाहरण है
(क) यूग्लीना
(ख) अमीबा
(ग) पैरामीशियम
(घ) नील-हरित शैवाल
उत्तर:(घ) नील-हरित शैवाल
5. केन्द्रक झिल्ली नहीं पाई जाती है
(क) प्याज की कोशिकाओं में
(ख) बैक्टीरिया की कोशिकाओं में
(ग) गाल के अंदर की कोशिकाओं में
(घ) हाइड्रा की कोशिकाओं में
उत्तर:(ख) बैक्टीरिया की कोशिकाओं में
Page No 68, Chapter – 7
2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिये
क. कोशिका का नियंत्रण कक्ष _____है |
उत्तर :- केन्द्रक
ख. कोशिका की खोज _____ ने की |
उत्तर :-रॉबर्ट हुक
ग. _______ सिकुड़कर गुणसूत्र बनाते है |
उत्तर :- क्रोमेटिन जाल
घ. प्रोकेरियोटिक कोशिका में डीएनए _____ में बिखरे होते है।
उत्तर :- कोशिका केंद्र
ड. पौधों में हरा रंग ______ के कारण होता है |
उत्तर :- हरित लवक
Page No 68, Chapter – 7
3. उचित सम्बन्ध जोड़िये
सेंट्रोसोम आनुवंशिक गुणों के वाहक
जीवद्रव्य कोशिका विभाजन में सहायक
अत:प्रद्रव्यी जालिका प्लाज्मा झिल्ली
अर्धपारगम्य झिल्ली कोशिका के भीतर पदार्थ का परिवहन
गुणसूत्र जीवन का भौतिक आधार
उत्तर:
1. कोशिका विभाजन में सहायक
2. प्लाज्मा झिल्ली
3. कोशिका के भीतर पदार्थ का परिवहन
4. जीवन का भौतिक आधार
5. आनुवंशिक गुणों के वाहक
Page No 68, Chapter – 7
4. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिये
1. कोशिका को जीवन की कार्यात्मक इकाई क्यों कहते है ?
उत्तर:कोशिका को जीवन की रचनात्मक तथा कार्यात्मक इकाई इसलिए कहते है, क्योंकि प्राय: एक पूर्ण
कोशिका में स्वतः जनन की क्षमता होती है, कोशिका रूप व आकार में भिन्न-भिन्न होती है, तथा कोशिकाओं की आकृति और आकार उनके विशेष कार्य के अनुरूप होती है। कोशिका विभिन्न पदार्थों का वह सूक्ष्म से सूक्ष्म संगठित रूप है ,जिसमें वे सभी क्रियाएँ होती हैं, जिन्हें सामूहिक रूप से हम जीवन कहते है।
Page No 68, Chapter – 7
2. प्लाज्मा झिल्ली के क्या कार्य है ?
उत्तर: प्रत्येक पादप कोशिका में जीवद्रव्य को घेरे हुए एक पतली, मुलायम व प्रत्यास्थ, अर्धपारगम्य झिल्ली उपस्थित होती है ,जो प्रोटीन व वसा की बनी होती है, प्लाज्मा झिल्ली कहलाती है इसके कार्य निम्न है ।
1.यह सीमित झिल्ली का कार्य करती है।
2. यह कोशिका के एक निश्चित आकार को बनाए रखने में मदद करती है|
3. यह कोशिका को सुरक्षा प्रदान करती है।
4. चयनात्मक पारगम्यता का गुण पाया जाता है जिससे ये कोशिका में विभिन्न अणुओं के आवागमन
पर नियंत्रण रखती है।
Page No 68, Chapter – 7
3. पौधों की प्लाज्मा झिल्ली के बाहर कौन सी संरचना पाई जाती है यह किससे बनी होती है ?
उत्तर:पौधों की प्लाज्मा झिल्ली के बाहर कोशिका भित्ति पायी जाती है, जो कि सेल्यूलोज की बनी होती है, यह एक जटिल पदार्थ है, जिसके कारण कोशिका भित्ति कठोर एवं निर्जीव होती है ये पादप को निश्चित आकार प्रदान करने के साथ-साथ कोशिका झिल्ली की रक्षा तथा कोशिका को सूखने से बचाती है।
Page No 68, Chapter – 7
4. पादप कोशिका व जंतु कोशिका में तीन अंतर लिखिए ?
उत्तर:
| पादप कोशिका | जंतु कोशिका |
| 1. पादप कोशिका में कोशिका झिल्ली के बाहर कोशिका भित्ति पाई जाती है। 2. कुछ पौधे कवक , जीवाणु इत्यादि को छोड़कर अन्य सभी में क्लोरोफिल उपस्थित होता है। 3. पादप कोशिका में भोज्य पदार्थ का संग्रह स्टार्च के रूप में होता है। | 1. जबकि जन्तु कोशिका में कोशिका भित्ति का अभाव होता है। 2. क्लोरोफिल अनुपस्थित होती है, लेकिन अपवाद स्वरूप यूग्लीना में पायी जाती है। 3. जबकि जंतु कोशिका में भोज्य पदार्थ का संग्रह ग्लाइकोजन के रूप में होता हैं। |
Page No 68, Chapter – 7
5. क्लोरोप्लास्ट का कार्य लिखिए ?
उतर: हरितलवक सुकेन्द्रिक, पादप कोशिका और शैवाल की कोशिकाओं में पाए जाने वाले कोशिकांग है, जो हरे रंग के होते है। हरितलवक के मुख्य कार्य निम्न है:-
(1) हरितलवक का मुख्य कार्य सूर्य की उपस्थिति में प्रकाश संश्लेषण की क्रिया द्वारा भोज्य पदार्थों का निर्माण करना है
(2) जिसमें से सूर्य की प्रकाश ऊर्जा को अवशोषित कर रासायनिक ऊर्जा
(3) हरितलवक द्वारा भोज्य पदार्थों के रूप में कार्बोहाइड्रेटस, ग्लूकोज, प्रोटीन, वसा व हार्मोन्स इत्यादि का निर्माण होता है।
Page No 68, Chapter – 7
6. पादप कोशिका या जंतु कोशिका का चित्र बनाकर कोशिकांगों के नाम लिखये ?
उत्तर:
Page No 68, Chapter – 7
7. कोशिकाओं के अलग-अलग आकार और आकृति होने के क्या-क्या कारण हो सकते है ?
उत्तर:कोशिकाओं के अलग-अलग आकार और आकृति होने के निम्न कारण हैं-
(1) कोशिकाओं की भिन्न भिन्न आकार व आकृति उनके विशिष्ट कार्यो के अनुरूप होती है।
(2) कोशिका के अलग – अलग विशेष स्थानों में पाए जाने के कारण।
(3) कोशिकाओं के रचनात्मक पदार्थों में विभिन्नता के कारण तथा कोशिकाओं में विशिष्ट कोशिकांगों की उपस्थिति तथा अनुपस्थिति के कारण जैसे अधिकांश जीवो अमीबा, केंचुआ,मेढ़क इत्यादि मे महत्वपूर्ण कोशिकांग जैसे माइटोकॉणिया, गॉल्जीकाय, सेन्ट्रोसोम, केन्द्रक इत्यादि पाये जाते है, जबकि कुछ सूक्ष्म जीवो में इनका अभाव होता है।
You can also download CGBSE Solutions Class 8 PDF file for further studies.
Download CG Board Class 8 Science Solutions Chapter 7 शरीर की रचनात्मक एवं कार्यात्मक इकाई-कोशिका – Link to download PDF
This CG Board Solutions for Class 8th textbook provides accurate answers to all the questions in each exercise and is presented in the Hindi language to cater to the convenience of the students.