CG Board Class 9 Hindi Solutions Unit 1 प्रेरक प्रसंग Chapter 1.1 जीवन नहीं मरा करता है are given below for Hindi Medium Students.
CG Board Class 9 Hindi Solutions Unit 1 प्रेरक प्रसंग Chapter 1.1 जीवन नहीं मरा करता है
Page No. 5
अभ्यास-
पाठ से –
Q.1. कविता में वे कौन-कौन सी पंक्तियाँ हैं जो हमारे अंदर आशा का संचार करती हैं?
उत्तर :- जीवन नहीं मरा करता है कविता की निम्न पंक्तियां हमारे जीवन में निराशा को दूर करती हुई आशा का संचार करती हैं
1) सपना क्या है? नयन सेज पर,
सोया हुआ आंख का पानी,
और टूटना है उसका ज्यों,
जागे कच्ची नींद जवानी,
गीली उम्र बनाने वालों,
डूबे बिना नहाने वालों |
कुछ पानी के बह जाने से सावन नहीं मरा करता है |
2) लाखों बार गगरिया फूटीं
शिकन न आई पनघट पर
लाखों बार कश्तियाँ डूबीं
चहल-पहल वो ही है तट पर
तम की उम्र बढ़ाने वालों
लौ की आयु घटाने वालों |
लाख करे पतझर कोशिश पर
उपवन नहीं मरा करता है |
Page No. 5
Q.2. ’मोती व्यर्थ लुटाने वालो!’ पंक्ति में मोती से क्या आशय है?
उत्तर :- मोती का आशय कविता में आँसू की बूंद से है | वे लोग जो व्यर्थ में पश्चाताप करते हैं उनको कवि ने व्यर्थ में मोती लुटाने वाला कहा है | अर्थात आँसू रूपी मोतियों को व्यर्थ नहीं बहाना चाहिए | कुछ सपने यदि पूरे नहीं हो सके तो जीवन समाप्त नहीं हो जाता |
Page No. 5
Q.3. ‘तम की उमर बढ़ाने वालो! लौ की आयु घटाने वालो।’ कविता की इन पंक्तियों में किस तरह के लोगों को संबोधित किया गया है और इनकी तुलना किससे की गई है?
उत्तर :- कवि “नीरज” ने समाज के उन असामाजिक लोगों की ओर इशारा किया है जिन्हें बाधा बनकर अच्छे कामों में अड़ंगा बना रहना अच्छा लगता है | वह किसी भी सामाजिक कार्य को शांतिपूर्ण संपन्न होने देना नहीं चाहते हैं | ऐसे लोगों को अंधेरा ही अच्छा लगता है| वह कभी ज्योति या प्रकाश देखना नहीं चाहते हैं |अर्थात निराशावादी दृष्टिकोण रखने से मन- मस्तिष्क में अंधेरा बढ़ता है और आशा रूपी प्रकाश की लौ की आयु कम हो जाती है|
Page No. 5
Q.4. ‘‘लूट लिया माली ने उपवन, लुटी न लेकिन गंध फूल की’’ कविता की इन पंक्तियों में कवि क्या संदेश देना चाह रहा है? अपने विचार लिखिए।
उत्तर:- प्रस्तुत पंक्तियों के माध्यम से कवि ने विपरीत परिस्थितियों में भी आशावादी होने का संदेश दिया है | जीवन में उतार-चढ़ाव तो आते ही रहते हैं | लेकिन जीवन हमेशा अविचल बना रहता है | जिस प्रकार किसी के द्वारा बगीचे को समाप्त कर लूट लिया जाता है लेकिन वह फूलों की खुशबू को थोड़े ही समाप्त कर सकता है | फूल को तोड़ने पर भी फूल अपनी खुशबु नहीं छोड़ता | अर्थात माली प्रतिदिन उपवन के सभी फूलों को तोड़ लेता है लेकिन वह वहां फैली सुगंध नहीं लूट सकता | तूफान आते रहते हैं परंतु सुगंध के स्त्रोत का वे कुछ नहीं बिगाड़ सकते |
Page No. 5
Q.5. कविता के शीर्षक ‘जीवन नहीं मरा करता’ की उपयुक्तता पर अपने विचार लिखिए।
उत्तर :- “जीवन नहीं मरा करता है” नीरज जी की कविता का शीर्षक सर्वथा उपयुक्त है| कवि ने उक्त कविता में समझाया है कि हमारा जीवन गतिशील है और वह छोटी बड़ी बाधाओं की चिंता किए बगैर निरंतर चलता रहता है | अनेक उदाहरणों के माध्यम से कवि नीरज ने इस बात को भलीभांति से स्पष्ट किया है कि जीवन में अनेक उतार-चढ़ाव आते रहते हैं लेकिन जीवन निरंतर गतिमान रहता है | हमेशा प्रगति के पथ पर अग्रसर रहने वाला जीवन कभी मरता नहीं है | अर्थात जीवन में उतार-चढ़ाव का क्रम निरंतर चलता रहता है पर प्रसन्नता के क्रम को कभी भी नहीं रोकना चाहिए | आज मुझे मेरे अतीत के वह दोस्त भी याद आए जिन्होंने मुझे बहुत स्नेह दिया और वह दोस्त भी याद आए जिन्होंने अपनी आवश्यकतानुसार मुझसे मित्रता रखी |
व्यक्तिगत जीवन में मैंने अनुभव किया कि कुछ भी ‘खो देना’ सब कुछ खोना नहीं है और कुछ भी ‘पा लेना’ सब कुछ पा लेना नहीं है | अर्थात संतुलन की स्थित बनाए रखें तथा जीवन फकीराना अन्दाज में जीते रहे |
Page No. 5
पाठ से आगे :-
Q.1. कुछ सपनों के मर जाने से जीवन समाप्त नहीं हो जाता है। क्या आप इस बात से सहमत हैं? अपने पक्ष में उदाहरण सहित तर्क दीजिए।
उत्तर :- कुछ सपनों के मर जाने से जीवन समाप्त नहीं हो जाता है | मैं इस बात से पूर्ण रूप से सहमत हूं | जीवन में एक बार असफल हो जाने का यह अर्थ कभी नहीं होता कि जीवन समाप्त हो गया | हमें निराश ना होकर फिर से प्रयास करना चाहिए | यदि हमारा कोई सपना पूरा ना हो पाए, या समय से पहले ही टूट जाए तो हमें निराश नहीं होना चाहिए | उसके लिए छुप-छुप कर रोना नहीं चाहिए | आंसू रूपी मोतियों को व्यर्थ नहीं बहाना चाहिए | कुछ सपने कभी पूरे नहीं हो सके तो जीवन समाप्त नहीं हो जाता | इस दुनिया में कुछ भी समाप्त नहीं होता केवल उसका रूप बदलता है | रात के बाद दिन का आना ऐसा लगता है मानो रात ने चांदनी रूपी वस्त्र उतार कर धूप रूपी वस्त्र पहन लिए हों | हमें यह समझना चाहिए कि बचपन में खेलते समय कुछ खिलौने टूट जाते हैं, कुछ खो जाते हैं, परंतु बच्चों के आनंद पर कोई असर नहीं होता | ठीक उसी प्रकार हमें भी विपरीत परिस्थितियों में अपना संतुलन खोना नहीं चाहिए बल्कि और मजबूत बनने का प्रयास करते रहना चाहिए क्योंकि हर रात के बाद एक नई सुबह हमारा स्वागत करने को हमेशा तत्पर रहती है |
Page No. 5
Q.2. अपने या अपने आसपास के लोगों के जीवन की कुछ ऐसी घटनाओं का वर्णन कीजिएजिनके घटित होने पर भी जीवन के वृहद परिदृश्य प्रभावित नहीं होते।
उत्तर :- जीवन नहीं मरा करता है, यह कविता उन सभी व्यक्तियों के मजबूत इरादों को प्रदर्शित करती है जो कि अपने मार्ग में आने वाली सभी कठिनाइयों का सामना करते हुए सफल होते हैं और समाज तथा अपने आसपास के लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत बनते हैं |
ऐसे ही व्यक्ति एक दंपत्ति हमारे शहर में रहते हैं जिन्हें लोग मिश्रा दंपत्ति के रूप में जानते हैं | मिश्रा जी का एक ही नौजवान बेटा था जो कि गलत संगत में पड़कर नशे का आदी हो गया था | माता-पिता के बहुत बहुत समझाने पर भी वह अपने नशे की लत को त्याग नहीं सका | जिसका परिणाम यह हुआ कि उसकी मृत्यु अल्प आयु में ही हो गई | मिश्रा जी अपने पुत्र की असमय मृत्यु से बहुत विचलित हो गए और अवसाद ग्रस्त हो गए | किंतु फिर भी उन्होंने अपने आप को और अपनी पत्नी को संभाला और नशे की लत से ग्रस्त युवाओं की मदद करने का जिम्मा उठाया | आज शहर में उनके द्वारा कई नशा उन्मूलन केंद्र चलाए जाते हैं , जिसका मार्गदर्शन मिश्रा जी द्वारा किया जाता है| इस प्रकार वह कठिनाइयों में गिर कर टूटे नहीं वरन लड़कर खड़े हुए और लोगों को मार्गदर्शन दिया |
Page No. 5
भाषा के बारे में-
Q.1. हिंदी भाषा में कई बार एक ही अर्थ के लिए एक से अधिक शब्द रूप इस्तेमाल किए जाते हैं, उदाहरण के लिए कविता में ’ज्यांे’ शब्द आया है, इसके लिए ‘जैसे‘ शब्द का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इन्हें पर्यायवाची भी कहते हैं। निम्नांकित शब्दों के पर्यायवाची बताइए।
(क) अश्रु (ख) व्यर्थ (ग) नयन
(घ) चंद (ङ) कश्ती (च) तम
(छ) उपवन (ज) कोशिश
उत्तर :-
| क्रमांक | शब्द | पर्यायवाची |
| 1 | अश्रु | आँसू, नेत्रजल, नयनजल, नेत्रनीर |
| 2 | व्यर्थ | बेकार, निरर्थक, निष्प्रयोजन, नाहक |
| 3 | नयन | आँख, चक्षु, नेत्र, लोचन, दृष्टि |
| 4 | चंद | चन्द्र, चाँद, मयंक, शशि, चन्द्रमा |
| 5 | कश्ती | नाव, तरणी, नौका, डोंगी, समन |
| 6 | तम | अँधेरा, तिमिर, अंधकार, तमस. |
| 7 | उपवन | गुलशन, चमन, बगीचा, बाग |
| 8 | कोशिश | प्रयास, चेष्टा, प्रयत्न, जतन |
योग्यता विस्तार :-
1. गोपाल दास ’नीरज’ के कुछ प्रसिद्ध गीतों को खोजकर पढ़िए और गाइए।
2. जीवन में आशा का संचार करने वाली रामधारी सिंह दिनकर की दी गई कविता को भी पढ़िए।
उत्तर :- विद्यार्थी गण स्वयं करें ।