CG Board Class 7 Civics Solutions Chapter 3 राज्य की सरकार (भाग-दो) – CGBSE Solutions PDF in Hindi

CG Board Class 7 Civics Solutions Chapter 3 राज्य की सरकार (भाग-दो) is specifically designed for Hindi medium students of Class 7 studying in Chhattisgarh Board of Secondary Education. यह समाधान कक्षा 7 नागरिकशास्र पुस्तक छात्रों को अवश्यक अपने अध्ययन को सुगम बनाने के लिए इस समाधान पुस्तक का उपयोग करना चाहिए।

CG Board Class 7 Civics Solutions Chapter 3 राज्य की सरकार (भाग-दो)

CGBSE समाधान कक्षा 7 नागरिकशास्र अध्याय 3 – राज्य की सरकार (भाग-दो) हिंदी माध्यम में छात्रों के लिए बनाए गए हैं। यह समाधान छात्रों की सुविधा के लिए बनाई गई है और सीजीबीएसई बोर्ड के कक्षा 7 के छात्रों के लिए उपयुक्त है।

CG Board Class 7 Civics Solutions Chapter 3 नागरिकशास्र are given below for Hindi Medium students.


Page No.71,  Block- 1, Chapter- 03   

1. छत्तीसगढ़ राज्य में रहने वाले लोगों को कौन-कौन-सी सरकारों के कानून मानने होंगे? 

उत्तर:- छत्तीसगढ़ राज्य में रहने वाले लोगो को केंद्र की सरकार व राज्य की सरकार दोनों के कानून मानने होते है। 

Page No.71, Block- 1, Chapter- 03   

2. क्या छत्तीसगढ़ की सरकार द्वारा बनाया गया कानून ओडिशा में लागू होगा?

उत्तर:- नहीं, छत्तीसगढ़ की सरकार का कानून सिर्फ छत्तीसगढ़ में ही लागू होगा, ओडिशा में उस राज्य का कानून लागू होगा क्योंकि वह दूसरा राज्य है। वहा उस राज्य के कानून लागू होंगे। 

Page No.71, Block- 1, Chapter- 03   

3.   क्या भारत सरकार द्वारा बनाया गया कानून महाराष्ट्र में लागू होगा?

उत्तर:- हाँ, भारत सरकार द्वारा बनाया गया कानून महाराष्ट्र में लागू होगा। क्योंकि संसद को अधिकार है वह देश के किसी हिस्से या पूरे देश के लिए कोई कानून बना सकती है।       

Page No.71, Block- 2, Chapter- 03   

1.  सरकार कानून क्यों बनाती है?

उत्तर:- कानून एक नियम है।  जिसके अंतर्गत यह तय किया जाता कि क्या करना है, क्या नहीं करना है।  लोगों को सार्वजनिक व व्यक्तिगत जीवन में सुरक्षा व शांति कानून द्वारा ही होती है सभी क्षेत्रों में एक नियम कानून करता है, चाहे वह सड़क पर हो या घर में हो या किसी संस्था में सभी के लिए कानून होने से सभी को सुविधा होती है, विकास होता है,  उत्पीड़न खत्म होता है।  सभी कानून का पालन करते है और व्यवस्था सुचारू रूप से चलती है। 

Page No.71,Block- 2,  Chapter- 03   

2. यदि जमीन को पटवारी के रिकॉर्ड मे दर्ज न किया जाए तो क्या होगा? चर्चा कीजिए।

उत्तर:- यदि जमीन का हिसाब किताब पटवारी के यहां दर्ज नहीं होगा तो यह पता करना मुश्किल होगा की किसकी जमीन है, उस का क्षेत्रफल क्या है,लोग एक दूसरे की जमीन पर कब्ज़ा कर लेंगे और झगड़ा विवाद होगा।  

Page No.71, Block- 2, Chapter- 03   

3. यदि वाहन चलाने वालों को परमिट लेने का कानून न हो ,तो क्या होगा?

उत्तर:- सभी वाहनों के लिए राज्य सरकार की परिवहन विभाग द्वारा परमिट दिया जाता है, जिसमें यह नियम होते है, कि यह वाहन किस सड़क पर चलेगा तथा कितने क्षेत्र तथा उस वाहन में कितने व्यक्ति बैठ सकते है। उस वाहन की तकनीकी स्थिति क्या है इन सब बातों से उसमें बैठने वाले यात्रा करने वाले लोगों की सुरक्षा होती है,तो उनसे कोई ज्यादा मूल्य नहीं ले पाता है। 

Page No.74, Block- 1, Chapter- 03   

1. पूरब प्रदेश विधानसभा में बिल को पास करने के लिए कम-से-कम कितने मतों की आवश्यकता होगी?

उत्तर:- विधानसभा में बिल पास कराने के लिए पूरब प्रदेश के जनता मिशन दल को आधे से अधिक 35 से अधिक मतों की आवश्यकता पड़ेगी। 

Page No.74, Block- 1, Chapter- 03   

2. किसी भी बिल को बहुमत से पास करना क्यों जरूरी है? शिक्षक से चर्चा करें।

उत्तर:- कोई बिल जब तक विधानसभा से पास नहीं होगा वह राज्यपाल के यहाँ नहीं जा सकता है और कानून नहीं बन सकता है इसलिए बिल पास होना जरूरी है।और इसके लिये बहुमत होना आवश्यक है।  

Page No.74, Block- 2,  Chapter- 03   

1. खरंजा निर्माण का काम करने वाले व्यक्ति द्वारा कम मजदूरी देना सही था या गलत? चर्चा करें ।

उत्तर:- किसी के काम के लिए सरकार द्वारा न्यूनतम मजदूरी तय की गई है। उससे कम मजदूरी का भुगतान करना गलत है। यह कानून है।  

Page No.74, Block- 4, Chapter- 03   

2. आपके इलाके में मजदूरों को सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम मजदूरी मिलती है। या नहीं। चर्चा करें।

उत्तर:- हमारे इलाके में न्यूनतम मजदूरी मिलती है कुछ बार ठेकेदारों ने कम मजदूरी देने की कोशिश की परंतु उच्चाधिकारियों से शिकायत के बाद वह पूरी मजदूरी देने लगे।    

Page No.74, Block- 2, Chapter- 03   

3.  गोपालपुर की मजदूर महिलाओं ने कितने शिकायत की और क्या शिकायत की? 

उत्तर:- गोपालपुर की महिलाओं ने कलेक्टर व ब्लाक अधिकारी से शिकायत की, कि उन्हें सरकार द्वारा निर्धारित मजदूरी से कम का भुगतान किया जा रहा है। 

Page No.74, Block- 2, Chapter- 03   

4. यदि किसी काम  में लगे मजदूरों को कम मजदूरी मिले तो उन्हें क्या करना चाहिए?

उत्तर:- यदि किसी भी काम में लगे व्यक्ति को उसका सरकार द्वारा निर्धारित परिश्रमिक से कम दिया जाता है, तो उसकी शिकायत जिला अधिकारी या कलेक्टर से या उस विभाग के उच्च अधिकारी से करनी चाहिए।  

Page No.74, Block- 2,Chapter- 03   

5. चित्र 3.3 को देखने से क्या-क्या जानकारियाँ मिलती है?

उत्तर:- चित्र में देखकर क्या यह मालूम होता है कि महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक है उन्होंने कम मजदूरी के लिए कलेक्टर से शिकायत की।  

अभ्यास के प्रश्न 

Page No.75, Chapter- 03   

रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए

1. केन्द्र सरकार का एक प्रतिनिधि प्रत्येक राज्य में होता है जिसे ______ कहते है। 

उत्तर:-  राज्यपाल 

2. विधानसभा द्वारा बनाए गए कानूनों का पालन करवाने का काम _______  का है।

उत्तर:-  अधिकारी व कर्मचारी 

3. जिस दल को ______ मिलता है उसी दल की सरकार बनती है।

उत्तर:-  बहुमत 

Page No.75, Chapter- 03   

प्रश्नों के उत्तर दीजिए –

1 आप पर किन किन सरकारों के कानून लागू होते हैं।

(अ) केन्द्र सरकार व छत्तीसगढ़ सरकार

 (ब) छत्तीसगढ़ सरकार ।

(स) मध्यप्रदेश सरकार ।

उत्तर:- (अ) केन्द्र सरकार व छत्तीसगढ़ सरकार 

Page No.75, Chapter- 03   

2 राजनैतिक दल किसे कहते है?

उत्तर:- व्यक्तियों के समूह जो एक विचारधारा के होते हैं, और एक साथ मिलकर चुनाव में भाग लेते हैं। तथा जनता की समस्याएं सुनते हैं तथा उन समस्याओं के लिए सरकार तथा अधिकारियों से बातचीत तथा आंदोलन करते है। तथा देश व प्रदेश की सभी राजनीतिक, आर्थिक व सामाजिक गतिविधियों पर विचार करते है। तथा देश व प्रदेश में सरकार बनाते हैं।

Page No.75, Chapter- 03   

3. चुनाव प्रक्रिया के बारे में 3 मुख्य बातें लिखिए।

उत्तर:- चुनाव प्रक्रिया का प्रथम चरण अधिसूचना जारी होती है, जिसमें चुनाव की तारीख से लेकर मतदान गिनती की योजना होती है। दूसरे चरण में मतदान कराया जाता है। तथा तीसरे चरण में गिनती तथा विजयी प्रत्याशी की घोषणा की जाती है।

Page No.75, Chapter- 03   

4. मुख्यमंत्री कैसे बनते है ?

उत्तर:- मुख्यमंत्री का चुनाव विधानसभा में जिस दल को बहुमत मिलता है। उस दल के सभी विधायक सदस्य मिलकर किसी एक व्यक्ति का चुनाव करते है। तथा उसका नाम राज्यपाल को मुख्यमंत्री बनाने के लिए भेजते है।  उस पर राज्यपाल उस व्यक्ति की नियुक्ति मुख्यमंत्री के लिए करते हैं। वहीं प्रदेश का मुख्यमंत्री बनता है।

Page No.75, Chapter- 03   

5. पंच और विधायक के चुनाव में क्या अंतर है?

उत्तर:- पंच का चुनाव स्थानीय निकाय चुनाव है, जो गांव की जनता द्वार सिर्फ गांव के पंच के लिए किया जाता है।  विधायक का चुनाव एक बड़ा चुनाव है, जो पूरे विधानसभा के एक क्षेत्र की जनता द्वारा किया जाता है, जिसमें लाखों लोग भाग लेते हैं।

Page No.75, Chapter- 03   

6. पूरब प्रदेश में न्यूनतम मजदूरी का कानून कैसे बना? अन्न शब्दों में लिखें।

उत्तर:- पूरब प्रदेश में श्रम मंत्री द्वारा एक विधेयक (प्रस्ताव) पेश किया गया (जिसमें कहा गया था कि मजदूरी स्थिति सुधारने के लिए मजदूरी बढ़ाने की बात थी) उस प्रस्ताव पर विधानसभा में सभी सदस्यों द्वारा अपने-अपने विचार रखे गये, उसके बाद उस पर मतदान हुआ मतदान के पश्चात वोटों की गिनती में प्रस्ताव के पक्ष में कुल 40 वोट पड़े तथा विपक्ष में 29 वोट पड़े जो प्रस्ताव के पक्ष में अधिक थे। वह प्रस्ताव पास हो गया उसके बाद वह प्रस्ताव राज्यपाल के पास गया तथा उनके हस्ताक्षर होते ही वह कानून बन गया।

Page No.75, Chapter- 03   

7. नीचे विधानसभा और मुख्यमंत्री के कामों की सूची दी गई है। इनके कामों को अलग कीजिए और तालिका बनाइए-

राज्य के लिए कानून बनाना, मंत्रियों में विभाग बाँटना मंत्रियों से काम-काज पर प्रश्न पूछना, बजट पारित कराना, मंत्रिमंडल की बैठक की अध्यक्षता करना।

उत्तर: 

                        विधानसभा                        मुख्यमंत्री 
राज्य के लिए कानून बनाना मंत्रियों से कामकाज  प्रश्न पूछना बजट पारित करना।मंत्रियों में विभाग बांटना, मंत्रिमंडल की बैठक की अध्यक्षता करना।

Page No.75, Chapter- 03   

3. इनके बारे में दो-दो वाक्य लिखे :- 

उम्मीदवार – चुनाव में चुनाव लड़ने वाले व्यक्ति को उम्मीदवार कहां जाता है।

पार्टी – व्यक्तियों का समूह जो एक विचारधारा के हो तथा राजनीतिक व सामाजिक गतिविधियां करें तथा चुनाव में भाग ले तथा जनता के बीच रहे।

विधायक– विधायक वह व्यक्ति जो किसी विधानसभा की जनता द्वारा चुना गया प्रतिनिधि हो।

बिल – सरकार द्वारा विधानसभा में लाया जाने वाला प्रस्ताव जो पास होने के बाद कानून बन जाए। प्रस्ताव को बिल कहते है।

कानून – कानून बिल पास होने के बाद जो राज्यपाल के हस्ताक्षर के बाद जो नियम जो सभी संबंधित लोगों पर लागू होता  है। 

मंत्रिमंडल – मुख्यमंत्री द्वारा अपने विधायकों में से कुछ व्यक्तियों को चुनकर मंत्री बनाया जाता है। जो उनके व सरकारी कार्यों में सहायक होते है, जो मंत्रियों के समूह को मंत्रिमंडल कहते है। 


You can also download CGBSE Solutions Class 7 PDF file for further studies.

Download CG Board Class 7 Civics Solutions Chapter 3 राज्य की सरकार (भाग-दो) – Link to download PDF

This CG Board Solutions for Class 7th textbook provides accurate answers to all the questions in each exercise and is presented in the Hindi language to cater to the convenience of the students.

Leave a Reply

Discover more from CGBSE Solutions

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading