CG Board Class 7 Civics Solutions Chapter 4 उद्योग एक परिचय – CGBSE Solutions PDF in Hindi

CG Board Class 7 Civics Solutions Chapter 4 उद्योग एक परिचय is specifically designed for Hindi medium students of Class 7 studying in Chhattisgarh Board of Secondary Education. यह समाधान कक्षा 7 नागरिकशास्र पुस्तक छात्रों को अवश्यक अपने अध्ययन को सुगम बनाने के लिए इस समाधान पुस्तक का उपयोग करना चाहिए।

CG Board Class 7 Civics Solutions Chapter 4 उद्योग एक परिचय

CGBSE समाधान कक्षा 7 नागरिकशास्र अध्याय 4 – उद्योग एक परिचय हिंदी माध्यम में छात्रों के लिए बनाए गए हैं। यह समाधान छात्रों की सुविधा के लिए बनाई गई है और सीजीबीएसई बोर्ड के कक्षा 7 के छात्रों के लिए उपयुक्त है।

CG Board Class 7 Civics Solutions Chapter 4 नागरिकशास्र are given below for Hindi Medium students.


Page No.77, Block- 1, Chapter- 04    

चर्चा कीजिये।    

1. कुंभकार के लिए कच्चा माल क्या है? वह इसे कैसे प्राप्त करता है ?

उत्तर:- कुंभकार के लिए कच्चा माल मिट्टी है। वह इसे कुछ विशेष स्थानों से प्राप्त करता है, हर जगह यह मिट्टी नहीं मिलती है, जहां यह मिट्टी होती है। वहां से उसकी कीमत चुका कर लाता है।   

Page No.77, Block- 1,Chapter- 04    
2. कुंभकार को कच्चा माल प्राप्त करने के लिए क्या-क्या समस्याएं आ रही है ? 

उत्तर:- कुंभकार को कच्चा माल (मिट्टी) में मिलने में अब बहुत दिक्कत होती है पहले तो यह मिट्टी हर जगह उपलब्ध नहीं होती है। यदि कहीं है, भी तो उस जमीन के मालिक की अनुमति चाहिए क्योंकि सभी लोग मिट्टी नहीं निकलने देंगे अगर मिट्टी देंगे तो उसके पैसे लेंगे तथा प्लास्टिक के वजह से मिट्टी में हर जगह प्लास्टिक मिल गया जिससे सामान बनाने में दिक्कत होती है।          

Page No.77, Block- 1, Chapter- 04    

3. मानचित्र 4.1 में महानदी व उसकी सहायक नदियों के नाम  लिखो ।

उत्तर:- मानचित्र के अनुसार महानदी की सहायक नदियाँ है जोंक नदी, हसदो नदी, मांड नदी, अरपा नदी, शिवनाथ नदी, खारून नदी। 

Page No.80, Block- 1, Chapter- 04    

1. कोसा उद्योग में कच्चा माल किसका है औजार किसके हैं कपड़ा तैयार करने में श्रम किसका लगा, बुना कपड़ा क्या कहलाता है ?

उत्तर:- कोसा उद्योग में कच्चा माल व्यापारी का होता है तथा औजार बुनकर के होते है। कपड़ा बनाने में लगा श्रम बुनकर व उसके परिवार द्वारा किया जाता है बना हुआ कपड़ा कोसा कपड़ा कहलाता है 

Page No.81, Block- 3, Chapter- 04    

1.क्या आप दस्तकारों के कामों की विशेषताओं से अपने आसपास के दस्तकारों और उनके द्वारा बनाई जाने वाली वस्तुओं को पहचान सकते हैं? सूची बनाइए ।

उत्तर:- 1) कपड़ा – बुनकर, 2) मिट्टी के बर्तन – कुम्भकार, 3) लोहे के सामान – लोहार , 4) पेड़  व बांस के बने सामान – बासफोड़  

Page No.81,Block- 1, Chapter- 04    

2.दस्तकारों के नाम व उनके द्वारा तैयार की जाने वाली वस्तुओं की सूची बनाइए । 

उत्तर: विद्यार्थीगण स्वयं करें।  

Page No.81, Block- 1, Chapter- 04    

3.  स्वयं सामान बेचना और व्यापारी को सामान बेचने में क्या अंतर है ?

उत्तर:- व्यापारी को सामान बेचने में उन वस्तुओं का सही मूल्य नहीं मिलता है। व्यापारी कम मूल्य देकर सामान खरीद लेते है, या कम मजदूरी पर अपने यहां तैयार कराते है और बाजार में बहुत ऊँची कीमत पर बेचते है स्वयं सामान बेचने पर वह कीमत उक्त कारीगर को मिलती है।  जिससे उसका फायदा होता है तथा उसे अपनी मेहनत का सही मूल्य प्राप्त होता है। 

Page No.81, Block- 1, Chapter- 04    

4.  दूर- दूर तक सामान बेचने का क्या कोई और तरीका होता है? चर्चा कीजिए ।

उत्तर:- दूर- दूर तक सामान बेचने के लिए सभी बाजारों तक पहुंच बनाने के लिए किसी भी कारीगर या किसी एक व्यक्ति द्वारा संभव नहीं हो पाता यह काम किसी ग्रुप या टेक्नोलॉजी या नेटवर्किंग के माध्यम से किया जा सकता है, इसमें कुशल लोगो तथा अधिक पैसे के आवश्कता पड़ती है। 

Page No.81, Block- 1, Chapter- 04    

5. छोटे व्यापारी बुनकर परिवारों को क्या-क्या देते हैं? पाठ के आधार पर स्पष्ट करें।

उत्तर:- छोटे व्यापारी बुनकर को कोसा के कपड़े बनाने के लिए कोसा फल और तने का धागे देता है।                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                               

Page No.81,Block- 1, Chapter- 04    

6. छोटे व्यापारियों को बुनकरों से क्या प्राप्त होता है?

उत्तर:-  छोटे व्यापारियों को बुनकरों से तैयार कपड़ा प्राप्त होता है।  

Page No.81, Block- 1, Chapter- 04    

7. बुनकर अपने द्वारा बुने हुए कपड़ों को स्वतंत्र रूप से क्यों नहीं बेच सकता ?

उत्तर:- कच्चा माल व्यापारी उपलब्ध कराता है, तथा तैयार माल को बेचने के लिए तथा उस कपड़ो को ज्यादा स्टॉक कर के शहर बाजार तक पहुँचने की क्षमता बुनकरों के पास नहीं होती है शहर बाजार तक पहुंचाने की क्षमता बुनकरों के पास नहीं होती है इसमें बहुत सारा धन लगता है, जो बुनकरों के वश की बात नहीं है।  

Page No.83, Chapter- 04    

अभ्यास प्रश्न 

1. खाली स्थान को भरिए –

1. भारत ____ प्रधान देश है।

उत्तर:- एक कृषि

2. उद्योग धंधे मानव, मशीन तथा ______ से संचालित होता है।

उत्तर:- पूंजी 

3. कुंभकार के लिए कच्चा माल _____ माल है।

उत्तर:- मिट्टी 

4.मिट्टी से बने सजावटी सामान को ______ कहते हैं।

उत्तर:- कलात्मक 

5. मिट्टी का घड़ा, सुराही बनाना ______  कहलाता है।

उत्तर:- कुम्भकारी 

6. ताना पर लगने वाला धागा ______ धागा कहलाता है।

उत्तर:- कोरिया 

7. रेशम के कीड़े _____ के पेड़ पर पाले जाते हैं। 

उत्तर:- शहतूत व साल 

8. कोकून को उबालने से पहले इस पर ____ लपेटा जाता है।

उत्तर:- पेस्ट 

Page No.83, Chapter- 04    

2. प्रश्नों के उत्तर दीजिए-

Page No.83, Chapter- 04    

1.  कच्चा माल किसे कहते हैं?

उत्तर:- किसी भी सामान को तैयार करने के लिए सर्वप्रथम जिस सामान की आवश्कता पड़ती है, उसे कच्चा माल कहते है।  उद्योग में कई वस्तुएं तैयार होती है, उन्हें तैयार करने के लिए जिन वस्तुओं का उपयोग होता है उन्हें कच्चा माल कहते है। 

Page No.83, Chapter- 04    

2.  दस्तकारी किसे कहते हैं?

उत्तर:- दस्तकारी जैसे विदित है उर्दू में दस्त का मतलब हाथ से होता है, अर्थात हाथ से तैयार किये जाने वाली वस्तुएं जैसे – हैन्डलूम का कपड़ा, कुम्भकार के चाक के बर्तन, पत्तल दोने इत्यादि।  

Page No.83, Chapter- 04    

3. बाजार किसे कहते हैं?

उत्तर:- बाजार उस स्थान को कहते है, जहां बहुत सी दुकानें होती है, तथा हर प्रकार के सामान उन दुकानों द्वारा खरीदे व बेचे जाते है, तथा हर प्रकार की व्यावसायिक गतिविधियां होती है।  

Page No.83, Chapter- 04    

4. नदी के किनारे की चिकनी मिट्टी से ही बर्तन व अन्य सामान क्यों बनाए जाते हैं?

उत्तर:- नदी के किनारे की मिट्टी मुलायम व चिकनी होती है उससे बनाए गए सामान आसानी से बन जाते है व पकाने में ख़राब नहीं होते है तथा तैयार होने पर आकर्षक व सुन्दर दिखते है।  

Page No.84, Chapter- 04    

5. मिट्टी बर्तन को बेचने के लिए क्या तरीके अपनाए जाते हैं?

उत्तर:- मिट्टी के बर्तन बनाने वाले ज्यादातर स्वतंत्र ही बेचते है वह साप्ताहिक बाजारों तथा त्योहारों में शहरों में जाकर अपना सामान बेचते है कुछ कलात्मक वस्तुएं दुकानों के माध्यम से भी बेचीं जाती है।  

Page No.84, Chapter- 04    

6. कुंभकार के काम में किस-किस तरह के परिवर्तन आए हैं? अपने शब्दों में समझाइए ।

उत्तर:- वर्तमान समय में कुम्भकारों के काम में आमूलचूल परिवर्तन आया है।  कुंभकार को काम में कच्चा माल (मिट्टी) का मिलना आसान नहीं रह गया है। और अब  मिट्टी का मूल्य भी देना पड़ रहा है।  पहले मिट्टी के लिए कोई मूल्य नहीं देना होता था। प्लास्टिक के आ जाने से कुंभकारों पर बहुत विपरीत प्रभाव पड़ा है। सरकार द्वारा कुंभकारों की मदद की जा रही है। उसके लिए उन्हें आधुनिक किस्म के चाक उपलब्ध कराये जा रहे है। प्लास्टिक के उपयोग पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है, ताकि कुंभकारों को काम मिल सके।  

Page No.84, Chapter- 04    

7. बुनकर परिवार को कोसा फल कहाँ से प्राप्त होता है?

उत्तर:- बुनकर परिवार को कोसा फल छोटे व्यापारी उपलब्ध कराते है। कुछ बुनकर परिवार कोसे के लिए शहतूत तथा इसी तरह से अन्य पेड़ो पर रेशम के कीड़े पालते है तथा उन्ही से कोसा फल प्राप्त करते है।

Page No.84, Chapter- 04    

8. बुनकर कोसे का कपड़ा किस प्रकार बनाता है?

उत्तर:- बुनकरों द्वारा कोसा फल को पेसट  लपेट कर उबाला जाता है, फिर उसे कंडे पर सुखाकर फिर गीले कपड़े में लपेट कर उसमे से धागा निकालते है। उस धागे को नटवा पर लपेटते है ,फिर चरखे की मदद से वह धागा बौबीन  में चढ़ाया जाता है। फिर ताने-वाने से उस धागे से  कपड़ा बनाया जाता है। 

Page No.84, Chapter- 04    

9. छोटा व्यपारी क्या-क्या काम करता है?

उत्तर:- छोटा व्यापारी कच्चा माल किसानों तथा ठेकेदारों से एकत्रित करता है, उसे बुनकर को उपलब्ध कराता है तथा कपड़े बनाने में जो भी लागत अथवा पारिश्रमिक होता है, वह सब बहन करता है, तथा तैयार माल को फिर अन्य दुकानदारों या व्यापारियों तक बेच कर पहुँचता है। 

Page No.84, Chapter- 04     

10. यदि कोसा उद्योग से छोटा व्यापारी हट जाए तो बुनकरों के काम की क्या-क्या विशेषताएं हैं?

उत्तर:- छोटे व्यापारी ही बुनकरों को कच्चा माल तथा धन उपलब्ध कराते है। जिसके द्वारा उन्हें घर पर ही कच्चा माल प्राप्त होता है तथा मेहनत का मूल्य भी मिल जाता है तथा तैयार माल को बेचने के लिए बाजार तथा दुकानदार नहीं खोजना पड़ता है यह सब कार्य व्यापारी करते है। 

Page No.84, Chapter- 04    

परियोजना किसी एक दस्तकार के बारे में इन बिन्दुओं पर विस्तार से लिखिए।

1. क्या बनाता है?

उत्तर:-  वह कुंभकार है वह मिट्टी के बर्तन व सामान बनाता है। 

Page No.84, Chapter- 04    

2. कच्चा माल क्या है?

उत्तर:-  उसका कच्चा माल मिट्टी है। 

Page No.84, Chapter- 04    

3. कैसे बनाता है?

उत्तर:- उसे गूंथता है, फिर चाक पर उस मिट्टी को वस्तु या बरतन का आकार देकर उसे धूप में सुखाता है उसके बाद भट्टी में पकाता है। इस प्रकार मिटटी का बरतन या वस्तुए तैयार की जाती है। 

Page No.84, Chapter- 04    

4. सामान कहाँ बेचता है?

उत्तर:- तैयार माल या सामान को अपने साप्ताहिक बाजारों में या फिर त्योहारों के अवसर पर और  शहरों में ले जाकर बेचता है कुछ सामान दुकानदारों के माध्यम से बिक जाता है।   


You can also download CGBSE Solutions Class 7 PDF file for further studies.

Download CG Board Class 7 Civics Solutions Chapter 4 उद्योग एक परिचय – Link to download PDF

This CG Board Solutions for Class 7th textbook provides accurate answers to all the questions in each exercise and is presented in the Hindi language to cater to the convenience of the students.

Leave a Reply

Discover more from CGBSE Solutions

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading