CG Board Class 7 Civics Solutions Chapter 2 राज्य की सरकार (भाग-एक) – CGBSE Solutions PDF in Hindi

CG Board Class 7 Civics Solutions Chapter 2 राज्य की सरकार (भाग-एक) is specifically designed for Hindi medium students of Class 7 studying in Chhattisgarh Board of Secondary Education. यह समाधान कक्षा 7 नागरिकशास्र पुस्तक छात्रों को अवश्यक अपने अध्ययन को सुगम बनाने के लिए इस समाधान पुस्तक का उपयोग करना चाहिए।

CG Board Class 7 Civics Solutions Chapter 2 राज्य की सरकार (भाग-एक)

CGBSE समाधान कक्षा 7 नागरिकशास्र अध्याय 2 – राज्य की सरकार (भाग-एक) हिंदी माध्यम में छात्रों के लिए बनाए गए हैं। यह समाधान छात्रों की सुविधा के लिए बनाई गई है और सीजीबीएसई बोर्ड के कक्षा 7 के छात्रों के लिए उपयुक्त है।

CG Board Class 7 Civics Solutions Chapter 2 नागरिकशास्र are given below for Hindi Medium students.


Page No.58, Block-1, Chapter- 02   

1. आप सरकार के बारे में क्या जानते है ?

उत्तर:- सरकार दो प्रकार की होती है एक केंद्र सरकार और एक राज्य सरकार, केंद्र सरकार पूरे देश की नीति निर्माण व वित्त व सीमाओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी देखती है। राज्य सरकार अपने प्रदेश के अंदर के कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी देखती है।

Page No.58, Block-1, Chapter- 02   

2. आपके क्षेत्र से सरकार में कौन-कौन लोग शामिल है ? उनकी सूची बनाएँ। 

उत्तर:-  हमारे क्षेत्र के विधायक राज्य सरकार में है और सांसद केंद्र के सरकार में शामिल है। 

Page No.58, Block-1, Chapter- 02   

3. सरकार कैसे बनती है ? शिक्षक की मदद से आपस में चर्चा करें। 

उत्तर:-  सरकार बनाने के लिए चुनाव होते हैं, जिले के हर क्षेत्र को आबादी तथा क्षेत्रफल  के आधार पर बांट कर उसमें एक सांसद केंद्र में सरकार बनाने के लिए तथा उससे छोटे क्षेत्र जिसके आबादी व क्षेत्रफल कम होता है। एक क्षेत्र से विधायक का चुनाव किया जाता है, जो राज्य की सरकार के लिए होता है। इन्ही विधायक व सांसद द्वार जिस पार्टी का अधिक सांसद व विधायक होते हैं। वही मिलकर नेता का चुनाव कर के सरकार बनते हैं।

Page No.58, Block- 2, Chapter- 02   

1. पूरब प्रदेश को कितने चुनाव क्षेत्रों में बाँटा गया था ?

उत्तर:-  पूरब प्रदेशों को 70 चुनाव क्षेत्रों में बांटा गया था।

Page No.58,Block- 2, Chapter- 02  

2. श्रीमती पल्लवी बाई किस राजनैतिक दल से चुनाव लड़ रही थी ?

उत्तर:-  श्रीमती पल्लवी भाई जनता मिशन दल से चुनाव लड़ रही थी।

Page No.58, Block- 2,Chapter- 02  

3. रामप्रसाद किस राजनैतिक दल से चुनाव लड़ रहे थे ?

उत्तर:-  रामप्रसाद भारत दल से चुनाव लड़ रहे थे। 

Page No.60, Block- 1, Chapter- 02  

1. पूरब प्रदेश राज्य में कितने विधानसभा क्षेत्र हैं?

उत्तर:-  पूरब प्रदेश में कुल सतर विधानसभा क्षेत्र है। 

Page No.60, Block- 1, Chapter- 02  

2. रामप्रसाद किस विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे थे?

उत्तर:-  रामप्रसाद गोपालपुर विधानसभा से चुनाव लड़ रहे थे। 

Page No.60, Block- 1, Chapter- 02  

3. चुनाव प्रचार क्यों किया जाता है?।

उत्तर:-  चुनाव प्रचार द्वारा जनता से अपने पक्ष में मतदान करने के लिए अपील की जाती है।

Page No.60, Block- 1, Chapter- 02  

4. चुनाव प्रचार के दौरान लोग पर्चे व पोस्टर आदि किसलिए बाँटते है?

उत्तर:-  चुनाव प्रचार में लोगों को प्रभावित करने के लिए तथा अपने व अपनी पार्टी की नीतियों व विचारों को बताने के लिए पर्चे व पोस्टर बाटे जाते हैं।

Page No.60, Block- 1,Chapter- 02  

5. चुनाव प्रचार में कंबल, साड़ियां, पैसे आदि बाँटना क्यों उचित नहीं है? शिक्षक की मदद से आपस में चर्चा करें।

उत्तर:-  चुनाव प्रचार के दौरे किसी भी प्रकार का प्रलोचन या लालच देकर वोट अपने पक्ष में करवाना गलत है। इससे धन द्वार वोट लेकर धनी लोग सत्ता पा जाएंगे और जिसके पास धन नहीं होगा वह हार जाएगा तथा जो अनुचित धन खर्च करेगा सत्ता पाने पर अनुचित सत्ता का उपयोग करेगा और धन कमायेगा तथा जनता का शोषण करेगा। इसलिए वोट नीतियों पर किया जाना चाहिए। 

Page No.60, Block- 1, Chapter- 02  

6. मतदान के दिन से एक दिन पहले ही चुनाव प्रचार क्यों बंद  कर दिया जाता है? शिक्षक जो मदद से आपस में चर्चा करें।

उत्तर:-  मतदान के एक दिन पूर्व सभी प्रत्यासी व्यक्तिगत रूप से जनता से मिलकर अपनी बात रखते हैं, ताकि जनता को बिना दबाव अवसर मिले कि वह अपना निर्णय कर सके जो बिना किसी मानसिक दबाव में लिया जा सके। 

Page No.66, Block- 1,Chapter- 02  

1.  आपके विधानसभा क्षेत्र के विधायक कौन है और वे किस पार्टी (दल) के है ?

उत्तर:-  हमारे विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी ___ है। वह — पार्टी से है।    

Page No.66, Block- 1, Chapter- 02  

2.  छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री किस विधानसभा क्षेत्र के विधायक है ?

उत्तर:-  छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री पाटन विधानसभा क्षेत्र के विधायक है। 

Page No.66, Block- 2,Chapter- 02  

1.  सही विकल्प चुनकर उत्तर बताइए

प्रतिनिधि का अर्थ है-

अ. लोगों द्वारा किसी क्षेत्र से चुना गया व्यक्ति

ब. सरकार द्वारा नियुक्त किया गया व्यक्ति ।

स. उस क्षेत्र का जाना-नाना व्यक्ति।

उत्तर:- अ. लोगों द्वारा किसी क्षेत्र से चुना गया व्यक्ति।

Page No.66, Block- 2, Chapter- 02  

2.  पूरब प्रदेश में कितने प्रतिनिधि चुने जाएँगे?

उत्तर:-  पूरब प्रदेश में सतर प्रतिनिधि चुने जाएंगे।

Page No.66, Block- 2, Chapter- 02  

3.  गोपालपुर चुनाव क्षेत्र से कितने चुने जाएँगे?

उत्तर:- गोपालपुर चुनाव क्षेत्र से एक प्रतिनिधि चुना जाएगा।

Page No.66, Block- 2, Chapter- 02  

4.  प्रतिनिधि चुनना क्यों जरूरी है? कक्षा में चर्चा करें।

उत्तर:- चुनाव द्वारा प्रतिनिधि का चुनाव होता है, जो अधिक वोट पाता है।  वह सरकार के साथ या विपक्ष में जाकर राज्य की  पंचायत में जनता की समस्याओं को बताता है, तथा उसकी जरूरत के मुताबिक सरकारी  नीतियाँ बनती है। तथा जन कल्याण के कार्य करती हैं।

Page No.66, Block- 3,Chapter- 02  

1.  किसी भी राजनैतिक दल की पहचान किससे बनती है? 

उत्तर:- उसके चुनाव चिन्ह और झंडे से राजनैतिक दलों की पहचान होती है। 

Page No.67,Block- 1, Chapter- 02  

1.   चुनाव लड़ने वाले को क्या कहते हैं?

उत्तर:-  चुनाव लड़ने वाले को उम्मीदवार या प्रत्याशी कहते हैं।

Page No.67,Block- 1,Chapter- 02  

2.  उम्मीदवार और प्रतिनिधि में क्या अंतर है?

उत्तर:- उम्मीदवार चुनाव के दौरान लड़ने  वाले सभी लोग होते हैं। प्रतिनिधि चुनाव के बाद जीतने वाले को कहते हैं।

Page No.67,Block- 1, Chapter- 02  

3.  वोट कौन दे सकता है?

उत्तर:-  जिसकी उम्र 18 वर्ष से अधिक हो व मतदान सूची में नाम हो। 

Page No.68,Block- 1, Chapter- 02  

1.   शिक्षक की मदद से अपने स्कूल के पास वाले पंचायत भवन में पंचायत चुनाव के लिए बनी मतदाता सूची। देखें और अपने शब्दों में लिखे कि मतदाता सूची में क्या-क्या जानकारी रहती है?

उत्तर:-  मतदाता सूची में व्यक्ति का नाम उसकी उम्र तथा किस विधानसभा या वार्ड का निवासी है लिखा होता है।

Page No.68, Block- 1, Chapter- 02  

2.  एक ही विधानसभा क्षेत्र में कई मतदान केन्द्र क्यों बनाए जाते हैं?

उत्तर:- विधानसभा का क्षेत्र बड़ा होता है तथा आबादी अधिक होती है इसलिए लोगों को परेशानियां न हो इसलिए कई केंद्र बनाये जाते हैं।

Page No.68,  Block- 1, Chapter- 02  

3.  इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन से वोट कैसे डाला जाता है? अपने शब्दों में समझाओ।

उत्तर:-  इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन में बटन होता है जिस बटन पर सभी प्रत्याशियों के चुनाव निशान बनते हैं। जिसको वोट देना होता है वह उस प्रत्याशी के निशान वाला बटन दबा देता है।

Page No.68,Block- 1, Chapter- 02  

4.  जिस व्यक्ति ने वोट डाल दिया उसको पहचानने का क्या तरीका है ?

उत्तर:-  जिसका वोट पड़ जाता है उसके बाद वहां पर बैठा चुनाव अधिकारी वोट डालने वाले व्यक्ति की उंगली पर एक प्रकार की विशेष स्याही लगा देते हैं जो जल्दी छूटती नहीं है।

Page No.68, Block- 1, Chapter- 02  

5.  फर्जी मतदान क्या होता है? शिक्षक की मदद से कक्षा में चर्चा करें।

उत्तर:- फर्जी मतदान किसी के द्वारा दो बार वोट देने का प्रयास या विधानसभा के बाहर के  व्यक्ति द्वारा वोट देने का प्रयास करना फर्जी वोटिंग में आता है।

Page No.69, Block- 1, Chapter- 02  

1.   किसी क्षेत्र से जीतने वाला व्यक्ति किन लोगों का प्रतिनिधि होता है ?

अ. जिन लोगों ने उनको वोट दिए।

ब. जिन लोगों ने उसे वोट नहीं दिया।

स. पूरे क्षेत्र के लोगों का। 

उत्तर:-  स. पूरे क्षेत्र के लोगों का।

Page No.69, Block- 1, Chapter- 02  

2 . पूरब प्रदेश राज्य के इस चुनाव में किस दल को सबसे अधिक सीटें मिली ?

उत्तर:- पूरब प्रदेश के चुनाव में जनता मिशन दल को सबसे अधिक सीट मिली।  

Page No.69, Block- 1, Chapter- 02  

3 . आपके इलाके में विधानसभा के चुनावों के समय वोटों की गिनती कहाँ होती है?

उत्तर:-  हमारे इलाके की विधानसभा क्षेत्र की वोटो की गिनती तो जिला कलेक्ट्रट हाल में होती है। 

Page No.69, Block- 2, Chapter- 02  

1. किसी भी राज्य में सरकार बनाने के लिए किसी दल या दलों के समूह को कम-से-कम कितनी सीटें चाहिए?

उत्तर:-  किसी भी दल या दलों के समूह को सरकार के गठन के लिए आधा या आधे से अधिक सीटें चाहिए।

Page No.69,Block- 2, Chapter- 02  

2. पूरब प्रदेश राज्य में विधानसभा की कुल 70 सीटें दी तो आधे से अधिक कितनी सीटें होंगी?

उत्तर:- पूरब प्रदेश में 35 या उससे अधिक सीटें चाहिए।

Page No.70,Block- 1, Chapter- 02  

1 . मुख्यमंत्री कौन बनेगा? यह कैसे तय होता है?

उत्तर:- जिस पार्टी या दल को सबसे अधिक सीटें प्राप्त होती है। उसके सभी जीतने वाले व्यक्ति आपसी सहमति से किसी व्यक्ति का चुनाव करते हैं और उसका नाम राज्यपाल के पास भेजते हैं।

Page No.70,Block- 1, Chapter- 02  

2. मुख्यमंत्री की नियुक्ति कौन करता है?

उत्तर:- मुख्यमंत्री की नियुक्ति राज्यपाल करता है।

Page No.70, Block- 1, Chapter- 02  

3 . मंत्रिमंडल में और कौन लोग होते हैं?

उत्तर:- मंत्रिमंडल में जो दल जीता है, उसी के कुछ जीते हुए लोग शामिल होते हैं।

Page No.70, Chapter- 02  

अभ्यास के प्रश्न  

1. मानचित्र क्र. 2.1 को देखकर आप अपने विधानसभा क्षेत्र का नाम एवं क्रमांक लिख ?

उत्तर:- रायपुर नगर  

Page No.70, Chapter- 02  

2. मान लीजिए आप किसी विधानसभा में चुनाव लड़ रहे हैं तो आप अपना चुनाव प्रचार कैसे करेंगे?

उत्तर:- यदि  हम चुनाव लड़ेंगे तो हर नुक्कड़ और ग्रामीण बाजारों में सभाएं करेंगे तथा अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को गांव-गांव व घर-घर में भेजेंगे। तथा लाउडस्पीकर व पोस्टर व हैंडविल द्वारा अपनी इच्छा व पार्टी के विकास करने की इच्छा को जनता में पहुंचाने की कोशिश करेंगे।

Page No.70, Chapter- 02  

3. किसी भी राज्य का विधानसभा के चुनाव के लिए अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में क्यों बाँटा जाता है?

उत्तर:-  राज्य एक बहुत बड़ी इकाई है पूरे राज्य को समझना एक व्यक्ति के बस की बात नहीं है। इसलिए उसे  विधानसभा में बांटकर चुनाव कराया जाता है। और चुनाव करने व चुनाव कराने में भी आसानी होती है।

Page No.70, Chapter- 02  

4. छत्तीसगढ़ की विधानसभा में किसी भी दल को बहुमत प्राप्त करने के लिए कितनी सीटों की आवश्यकता होगी?

उत्तर:-  छत्तीसगढ़ में कुल 90 विधानसभा क्षेत्र हैं उनमें से आधे 45 चाहिए।

Page No.70, Chapter- 02  

5.  किसी भी विधानसभा क्षेत्र में चुने गए प्रतिनिधि की मुख्य जिम्मेदारी क्या होती है?

उत्तर:-  किसी प्रतिनिधि की मुख़्य जिम्मेदारी यह होती है कि वह जनता की समस्याएं विधानसभा में रखे और जनता के कल्याण के लिए सरकार की योजनाओं का लाभ जनता को दिलवाए तथा जनता की समस्या सुने व उसका निवारण करें व कराये।

Page No.70, Chapter- 02  

6. अगर आप विधायक होते  तो अपने क्षेत्र के लिये क्या कार्य करते?

उत्तर:-  हम अपने क्षेत्र में बिजली, पानी, रास्ता, शिक्षा, अस्पताल व भ्रष्टाचार पर विशेष ध्यान देते।


You can also download CGBSE Solutions Class 7 PDF file for further studies.

Download CG Board Class 7 Civics Solutions Chapter 2 राज्य की सरकार (भाग-एक) – Link to download PDF

This CG Board Solutions for Class 7th textbook provides accurate answers to all the questions in each exercise and is presented in the Hindi language to cater to the convenience of the students.

Leave a Reply

Discover more from CGBSE Solutions

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading