CG Board Class 7 Geography Solutions Chapter 1 पर्यावरण – CGBSE Solutions PDF in Hindi

CG Board Class 7 Geography Solutions Chapter 1 पर्यावरण is specifically designed for Hindi medium students of Class 7 studying in Chhattisgarh Board of Secondary Education. यह समाधान कक्षा 7 भूगोल पुस्तक छात्रों को अवश्यक अपने अध्ययन को सुगम बनाने के लिए इस समाधान पुस्तक का उपयोग करना चाहिए।

CG Board Class 7 Geography Solutions Chapter 1 पर्यावरण

CGBSE समाधान कक्षा 7 भूगोल अध्याय 1 – पर्यावरण हिंदी माध्यम में छात्रों के लिए बनाए गए हैं। यह समाधान छात्रों की सुविधा के लिए बनाई गई है और सीजीबीएसई बोर्ड के कक्षा 7 के छात्रों के लिए उपयुक्त है।

CG Board Class 7 Geography Solutions Chapter 1 भूगोल are given below for Hindi Medium students.


Page No.- 3, Block- 1, Chapter- 1 

प्रश्न 1- अपने आस – पास के स्थल को देखिए और आपके पड़ोस में भूमि का उपयोग किस – किस प्रकार हो रहा है, उसकी सूची बनाइये। 

उत्तर:- हमारे पड़ोस भूमि का उपयोग वेल्डिंग, मकान, सड़क तथा पार्को के लिए हो रहा है।  

Page No.- 3, Block- 2, Chapter- 1

प्रश्न 1-  अपने घर एवं स्कूल में आप जो पानी  का उपयोग करते है वह कहां से आता है ?हमारे दैनिक जीवन में पानी के विभिन्न उपयोग की सूची बनाए। क्या आपने किसी को पानी व्यर्थ करते हुए देखा है ?और कैसे ?

उत्तर:- हम जो पानी उपयोग करते है ,वह पानी भूमिगत स्त्रोतों से आता है, यानि कि जमीन के अंदर से मोटर के द्वारा निकाला जाता है, जिसका प्रयोग (1)पीने के लिए (2)नहाने के लिए (3)धुलाई के लिए किया जाता है। 

                   हमने बहुत से लोगो को देखा है, जो नल खुला छोड़ देते है, बर्तन धुलने में बहुत पानी गिराते है, दाढ़ी बनाने में जब तक दाढ़ी बनायेगे तबतक पानी गिरता रहेगा। गर्मियों में बहुत पानी छिड़काव में बहा देते है। टंकियों से पानी बहता रहता है। नल टपकते रहते है। गाड़ी की धुलाई में पानी व्यर्थ होते है। 

Page No.- 5, Block- 1, Chapter- 1 

आओ कुछ करके सीखे –

प्रश्न 1 – अपने पड़ोस के किसी बुजुर्ग व्यक्ति से बात करे और निम्न जानकारी प्राप्त करें –

1. जब वे आपकी उम्र के थे तब उनके आस -पास कैसे पेड़ थे ?

उत्तर:- बगल वाले दादा जी ने बताया की हमारे समय में बड़े आम के बगीचे हुआ करते थे उनके गांव जाते समय बहुत घना जंगल पड़ता था जिसमे बहुत से शीशम ,महुआ ,नीम ,पीपल ,बेर की झाडिया और भी जंगली पेड़ होते थे और गांव में पीपल के पेड़ के नीचे गर्मियों में लोग बैठ कर बाते करते थे। 

Page No.- 5, Block- 1, Chapter- 1

2. उस समय के घर के अंदर खेले जाने वाले खेल। 

उत्तर:-  उस समय घर के अंदर खेले जाने वाले खेल – चोर – पुलिस, आइस – पाइस, पहेली, घुमरी आदि खेल बच्चे खेलते थे। 

Page No.- 5, Block- 1, Chapter -1

3. उस समय उनका पसंदीदा फल। 

उत्तर:- उस समय उनका पसंदीदा फल आम ,अमरूद व जामुन था। 

Page No.- 5, Block- 1, Chapter -1

4. गर्मी एवं सर्दी का मौसम वे कैसे बिताते थे ?

उत्तर :- गर्मियों में गांव में  बड़े व घने पीपल के पेड़ तथा आमों के बगीचे में दिन में  रहते थे तथा रात में घर के बाहर ही सोते थे। सर्दियों में घर के बाहर आग जलाई जाती थी जिसमे सभी उसको घेर कर बैठे रहते थे। 

Page No.- 6, Chapter- 1 

प्रश्न 1 – निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिए –

(क) पारितंत्र क्या है ?

उत्तर:- पारितंत्र को एक परिवार भी कहा जा सकता है, जिसमे एक प्रकार के वातावरण में रहने वाले सभी जीव जंतु पर्यावरण का आपसी सम्बन्ध पारितंत्र कहलाता है।  जैसे – नदी का अपना पारितंत्र , समुद्र का पारितंत्र ,जंगल व रेगिस्तान के अपने अपने पारितंत्र है। सभी एक दूसरे को पोषित करते है। 

Page No.- 6 , Chapter- 1

(ख)प्राकृतिक पर्यावरण से आप क्या समझते है ?

उत्तर:- जो भी प्राकृति द्वारा निर्मित है जैसे – पेड़ ,धरती ,पहाड़ , झरने, नदी समुद्र रेगिस्तान आदि से है ये सभी प्राकृतिक पर्यावरण के अंतर्गत आते है। 

Page No.- 6 ,Chapter- 1

(ग)पर्यावरण के प्रमुख घटक कौन -कौन से है। 

उत्तर:- (i)प्राकृतिक पर्यावरण (ii)मानवीय पर्यावरण 

Page No.- 6 ,Chapter- 1

(घ)मानव – निर्मित पर्यावरण के चार उदाहरण दीजिए।

उत्तर:- पशुपालन कृषि करना ,व्यापारिक गति विधियाँ सामाजिक गतिविधियां है।  

Page No.- 6 ,Chapter- 1

(च)स्थलमंडल क्या है ?

उत्तर:- स्थलमंडल हमारी पृथ्वी की ठोस हिस्सा है, जिस पर हम निवास करते है तथा खेती करते है। तथा सभी खनिज पहाड़ – मैदान सभी स्थलमंडल में आते है। 

Page No.- 6, Chapter- 1

(छ) जीवीय पर्यावरण के दो प्रमुख घटक क्या है ?

उत्तर :- (i)पेड़ -पौधे (ii)जीव जंतु (iii)काई या फगस (iv) सूक्ष्म जीव 

Page No.- 6, Chapter- 1

(ज)जैव मंडल क्या है ?

 उत्तर :- जैव मंडल प्राकृतिक पर्यावरण का एक घटक है। जिसमे सभी सजीव आते है। 

Page No.- 6 ,Chapter -1

प्रश्न 2 – सही (✔)उत्तर चिन्हित कीजिए –

(क)  इनमे से कौन -सा प्राकृतिक परितंत्र नहीं है ?

(i) मरुस्थल 

(ii) ताल 

(iii)वन 

उत्तर:- सभी प्राकृतिक तंत्र है। 

(ख)  इनमे से कौन -सा मानवीय पर्यावरण का घटक नहीं है ?

(i) स्थल 

(ii)धर्म 

(iii)समुदाय 

उत्तर:- स्थल  

(ग)  इनमे से कौन -सा मानव -निर्मित पर्यावरण है ?

(i)पहाड़

(ii) समुद्र 

(iii) सड़क

उत्तर:- सड़क 

(घ)  इनमे से कौन -सा पर्यावरण के लिए खतरा है ?

(i)पादप -वृद्धि 

(ii)जनसंख्या वृद्धि 

(iii)फसल वृद्धि 

उत्तर:- जनसंख्या वृद्धि 

Page No.- 6 ,Chapter -1

प्रश्न 3 – निम्नलिखत स्तंभों को मिलकर सही जोड़ी बनाइये –

(क)जैवमंडल  (i)पृथ्वी को घेरने वाली वायु की चादर 
(ख)वायुमंडल(ii)जलीय क्षेत्र 
(ग)जलमंडल (iii)पृथ्वी को घेरने वाली वायु की चादर 
(घ)पर्यावरण          (iv)हमारे आस -पास का क्षेत्र 

उत्तर :-

(क)जैवमंडल  (vi)जीवो एवं उनके परिवेश के बीच संबंध 
(ख)वायुमंडल(i)पृथ्वी को घेरने वाली वायु की चादर
(ग)जलमंडल (ii)जलीय क्षेत्र 
(घ)पर्यावरण          (iv)हमारे आस -पास का क्षेत्र 

Page No.- 6 ,Chapter- 1

प्रश्न 4 – कारण बताईये

(क)मानव अपने पर्यावरण में परिवर्तन  करता है।

उत्तर:- मानव अपनी आवश्यकताओ को पूरा करने के लिए पर्यावरण में परिवर्तन  करता है जैसे कि फर्नीचर के लिए पेड़ो को काटता है ,कारखाने बनाता है पहाड़ तोड़ता है नदियों को गड्ढा करता है धुआँ करता है सब लालच व लाभ के लिए करता है। 

Page No.- 6, Chapter- 1

(ख)पौधे  एवं जीव -जंतु एक -दूसरे पर आश्रित है। 

उत्तर :- जीव जंतु पौधे द्वारा भोजन पाते है तथा पौधे उनके द्वारा अपशिष्ट से पोषण प्राप्त करता है। 

Page No.- 6, Chapter – 1

प्रश्न 5 – क्रियाकलाप –

 एक आदर्श पर्यावरण की कल्पना कीजिए जिसमें आप रहना चाहेंगे। अपने इस आदर्श पर्यावरण का चित्र बनाएं। 

उत्तर:- हमारी कल्पना का पर्यावरण ऐसा हो, जिसमे चारो तरफ हरियाली  हो ,बहुत सारे पेड़ पौधे हो, हम जहा रहते है ,उस घर के चारो तरफ बाग हो ,सड़के साफ सुधरा हो ,स्कूल व मैदान सूंदर हो जगह – जगह तालाब हो पहाड़ व नदियाँ साथ हो कल कल करती नदियाँ  हो हर जगह पर पक्षी चहचहाते हो ,धूल व धुँआ का नामो निशान न हो और चारों तरफ शांति हो।


You can also download CGBSE Solutions Class 7 PDF file for further studies.

Download CG Board Class 7 Geography Solutions Chapter 1 पर्यावरण – Link to download PDF

This CG Board Solutions for Class 7th textbook provides accurate answers to all the questions in each exercise and is presented in the Hindi language to cater to the convenience of the students.

Leave a Reply

Discover more from CGBSE Solutions

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading