CG Board Class 7 Geography Solutions Chapter 7 मानवीय पर्यावरण: बस्तियाँ, परिवहन एवं संचार – CGBSE Solutions PDF in Hindi

CG Board Class 7 Geography Solutions Chapter 7 मानवीय पर्यावरण: बस्तियाँ, परिवहन एवं संचार is specifically designed for Hindi medium students of Class 7 studying in Chhattisgarh Board of Secondary Education. यह समाधान कक्षा 7 भूगोल पुस्तक छात्रों को अवश्यक अपने अध्ययन को सुगम बनाने के लिए इस समाधान पुस्तक का उपयोग करना चाहिए।

CG Board Class 7 Geography Solutions Chapter 7 मानवीय पर्यावरण: बस्तियाँ, परिवहन एवं संचार

CGBSE समाधान कक्षा 7 भूगोल अध्याय 7 – मानवीय पर्यावरण: बस्तियाँ, परिवहन एवं संचार हिंदी माध्यम में छात्रों के लिए बनाए गए हैं। यह समाधान छात्रों की सुविधा के लिए बनाई गई है और सीजीबीएसई बोर्ड के कक्षा 7 के छात्रों के लिए उपयुक्त है।

CG Board Class 7 Geography Solutions Chapter 7 भूगोल are given below for Hindi Medium students.


Page No.- 49, Block-1, Chapter- 7    

प्रश्न 1-  बर्फ से बने आवास कहा पाए जाते  है ?उन्हें कौन बनाता है? वे क्या कहलाता है ?

उत्तर:- बर्फ से बने आवास ठंडे प्रदेशों में पाए जाते है जैसे ध्रुवीय प्रदेश है उन्हें वहाँ के निवासी ऋतू प्रवास के लिए शिकार व चरागाह के लिए बनाते है। उन्हें अस्थायी बस्तिया कहते है। 

Page No.- 49, Block-2, Chapter- 7 

प्रश्न 1 –  परिवहन के उन साधनों की एक सूची बनाइए जिनका उपयोग आपकी कक्षा के छात्र स्कूल आने के लिए करते है। 

उत्तर:- बस ,मिनी बस ,टेंपो ,कार जीप आदि से छात्र अपने स्कूल आते है। 

Page No.- 49, Block-3, Chapter- 7 

प्रश्न 1 – क्या आप विश्व के कुछ पत्तन के नाम बता सकते है ?

उत्तर:- एशिया ,सिंगापुर एवं मुम्बई ,उत्तर अमेरिका में न्यूयॉर्क एवं लॉस एंजिल्स ,दक्षिण अमेरिका में रियो डि जेनेरियो ,अफ्रीका में डरबन। 

Page No.- 52, Block-1, Chapter- 7  

प्रश्न 1 – अंग्रेजी ,हिंदी एवं क्षेत्रीय भाषा के कुछ समाचार पत्रों एवं टी. वी. चैनलों के नाम लिखो। 

उत्तर:- अंग्रेजी के – द हिंदू, गार्जियन, टाइम्स व इंडिया। 

हिंदी के – आज दैनिक जागरण ,भास्कर ,छत्तीसगढ़ समाचार।  

क्षेत्रीय भाषा – मराठा ,पंच जंद ,बंग्ला दैनिक। 

टी. वी. चैनल – बी. वी. सी. ,दूरदर्शन। 

Page No.- 54, Chapter -7 

अभ्यास के प्रश्न-   

प्रश्न 1 – निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिये –

(क) परिवहन के चार प्रकार क्या है ?

उत्तर:- परिवहन के चार माध्यम है –

 (i)सड़क मार्ग  (ii)रेल मार्ग  (iii)वायु मार्ग  (iv)जल मार्ग  

(ख) बस्ती से आप क्या समझते है ?

उत्तर:- बस्ती का तात्पर्य जहा मानव समाज के लोग आवास बनाकर सामूहिक निवास करते है। अर्थात वह स्थान जहां लोग स्थायी रूप से बसने के लिए घरों का निर्माण करते है ,बस्ती कहलाती है। 

(ग) ग्रामीण लोगों के क्रियाकलाप क्या है ?

उत्तर:- ग्रामीण लोगों का मुख्य कार्य खेती व पशुपालन मत्स्य पालन ,वानिकी है। तथा फर्नीचर बनाना कुम्हार द्वारा मिटटी का बर्तन बनाना आदि  है। 

(घ) रेल मार्ग के किन्ही दो गुणों के बारे में बताएं।

उत्तर:- 

(i)रेलवे द्वारा कम खर्च में लोगों का आवागमन होता है। 

(ii) रेलवे द्वारा सभी सामानों को पुरे देश में शीघ्र व सस्ते में समान वितरण करता है। 

(च) संचार से आप क्या समझते है ?

उत्तर:- संचार दूसरे के पास तक सूचना पहुंचाने की प्रक्रिया है। तकनीकी विकास के साथ मानव ने संचार के नए एवं तीव्र साधनों को विकसित कर लिया है। 

(छ) जनसंपर्क माध्यम क्या है ?

उत्तर:- जनसंपर्क के मुख्य माध्यम -समाचार पत्र ,रेडियो ,टेलीविजन व सेटेलाइट नेट है।  

Page No.- 49, Chapter – 7 

प्रश्न 2 – सही (✔)उत्तर चिह्नित कीजिए –

(क) इनमे से कौन संचार का साधन नहीं है ?

(i) टेलीफ़ोन (ii) पुस्तक (iii) मेज 

उत्तर :- मेज 

(ख) इनमें से कौन सा सड़क का भूमिगत निर्माण है ?

(i) फ्लाईओवर (ii) एक्सप्रेस वे (iii) सब वे  

उत्तर:- सब वे  

(ग) किसी द्धीप पर पहुँचने के लिए निम्न में से को -सा यातायात का साधन उपयुक्त है ?

(i)जहाज (ii) रेलगाड़ी (iii) कार 

उत्तर:- जहाज 

(घ) यातायात का कौन -सा साधन पर्यावरण को प्रदूषित नहीं करता ?

(i) साइकिल (ii) बस (iii) हवाई जहाज

उत्तर:- साइकिल 

Page No.- 49 ,Chapter -7 

प्रश्न 3 – निम्नलिखित स्तंभों को मिलाकर सही जोड़े बनाइये –

(क)इंटरनेट(i) क्षेत्र जहाँ लोग उत्पादन ,व्यापार एवं सेवा क्षेत्र में कार्य करते है। 
(ख)नहर मार्ग   (ii)आस- पास निर्मित घरों वाले क्षेत्र
(ग)नगरीय क्षेत्र (iii)स्टिल्ट पर मकान 
(घ)सघन बस्ती  (iv)अंतर्देशीय जलमार्ग 
(v)संचार का एक साधन 

उत्तर :- 

(क)इंटरनेट(v)संचार का एक साधन  
(ख)नहर मार्ग(iv)अंतर्देशीय जलमार्ग
(ग)नगरीय क्षेत्र(i) क्षेत्र जहाँ लोग उत्पादन ,व्यापार एवं सेवा क्षेत्र में कार्य करते है।
(घ)सघन बस्ती  (ii)आस- पास निर्मित घरों वाले क्षेत्र

Page No.- 49, Chapter – 7 

प्रश्न 4 – कारण बताये –

आज विश्व सिमटता जा रहा है। 

उत्तर:- आज के दौर में तेजी से तकनीकी विकास के कारण ,जैसे हवाई जहाज से कम समय में देश जाना तथा अच्छी सड़को के निर्माण से कम समय में एक स्थान से दूसरे स्थान पर जा सकते है।  सामानो को ढोने  के लिए बड़े – बड़े  जलयान तथा रेल व जहाज उपलब्ध है। रेल मार्गों से हजारो लोग एक साथ एक जगह से दूसरे जगह पहुंचते है तथा संचार के अत्याधुनिक साधनो जैसे इंटरनेट व टी. बी. रेडियो से विश्व की समाचार व जानकारी तुरंत पाते है अर्थात यातायात व संचार के साधनों ने ही विश्व को छोटा बना दिया है। इन सभी कारण से दुनिया छोटी होती जा रही है।

Page No.- 49, Chapter -7 

प्रश्न 5 – क्रियाकलाप –

(क) अपने स्थानीय क्षेत्र में एक सर्वेक्षण करें एवं देखे कि लोग अपने कार्यस्थलों पर जाने के लिए कितने साधनों का उपयोग करते है –

(i) परिवहन के दो से अधिक साधन 

(ii) परिवहन के  तीन से अधिक साधन। 

(iii) पैदल तय की जाने वाली दूरी में ही रहते है। 

उत्तर:- परिवहन के  तीन से अधिक साधन। 

(ख) निम्नलिखित परिस्थितियों में आप संचार के किस साधन को प्राथमिकता देंगे ?

(i) आपके दादाजी अचानक बीमार पड़ गए। आप डॉक्टर को कैसे सूचित करेंगे ?

उत्तर:-  हम मोबाइल ,टेलीफ़ोन से डॉक्टर को सूचित करेंगे। 

(ii) आपकी माँ पुराने घर को बेचना चाहती है। आप इस समाचार को दूसरे तक कैसे पहुचायेंगे ?

उत्तर:- हमारी माता जी के घर बेचने के समाचार को मोबाइल एप व समाचार पत्रों द्वारा विज्ञापन से सभी इच्छुक लोगो तक पहुचायेगे।  

(iii) आप अपने चचेरे भाई के विवाह में सम्मिलित होने जा रहे है ,जिसके कारण आप अगले दो दिन तक स्कूल से अनुपस्थित रहेंगे। आप अपने शिक्षक को कैसे सूचित करेंगे ?

उत्तर :- हम अपनी अनुपस्थिति की सूचना के लिए शिक्षक को छुट्टी के प्रार्थना पत्र के द्वारा देंगे। 

(iv) आपका मित्र अपने परिवार के साथ न्यूयॉर्क घूमने जा रहा है। आप उसके साथ प्रतिदिन कैसे संपर्क में रहेंगे ?उत्तर:- हम अपने मित्र से मोबाइल फ़ोन के द्वारा संपर्क में रहेंगे


You can also download CGBSE Solutions Class 7 PDF file for further studies.

Download CG Board Class 7 Geography Solutions Chapter 7 मानवीय पर्यावरण: बस्तियाँ, परिवहन एवं संचार – Link to download PDF

This CG Board Solutions for Class 7th textbook provides accurate answers to all the questions in each exercise and is presented in the Hindi language to cater to the convenience of the students.

Leave a Reply

Discover more from CGBSE Solutions

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading