CG Board Class 9 Hindi Solutions Unit 2 स्थानीय परिवेष, कला और संस्कृति Chapter 2.2 गद्दार कौन – CGBSE Solutions PDF

CG Board Class 9 Hindi Solutions Unit 2 स्थानीय परिवेष, कला और संस्कृति Chapter 2.2 गद्दार कौन are given below for Hindi Medium Students.

CG Board Class 9 Hindi Solutions Unit 2 स्थानीय परिवेष, कला और संस्कृति Chapter 2.2 गद्दार कौन


Page No. 36

अभ्यास-

पाठ से :-

Q.1. दशहरे पर नवलगढ़ राज्य में होने वाले आयोजन के बारे में लिखिए।

उत्तर :-नवलगढ़ राज्य में यह प्रथा चली आ रही थी कि हर साल दशहरे के दिन राजधानी में एक बड़ा मेला लगता था | प्रजा का हर व्यक्ति राजा को अपनी शक्ति के अनुसार भेंट चढ़ाता, राज महल खूब सजाया जाता था | पूरे नगर में उत्सव का माहौल रहता था | दूर-दूर से नृत्य मंडलिया आती थी | संगीतआदि का बहुत ही सुंदर माहौल होता था |राजधानी मानिकपूर उस दिन सजी-धजी दुल्हन से कम नहीं लगती थी |

Page No. 36

Q.2. राजा रामशाह और उनके राजपुरोहित पंडित रामभगत के आपसी संबंध कैसे थे?

उत्तर :- राजा रामशाह और पंडित रामभगत का आपसी संबंध मित्रवत था | वे दोनों ही सदैव प्रजा की भलाई के लिए प्रयत्नशील रहते थे | यह दोनों एक दूसरे के विचारों को आदर देते थे |

Page No. 36

Q.3. रामचरण को नौकरी से क्यों हाथ धोना पड़ा?

उत्तर :- पंडित रामचरण को अपनी नौकरी से इसलिए हाथ धोना पड़ा, क्योंकि वह राजा राजेंद्रशाह को विलासिता और फिजूल खर्ची बंद करने की सलाह देता और प्रजा का ध्यान रखने की सलाह देता था | इसी कारण राजा क्रोधित हो कर पंडित रामचरण को नौकरी से निकाल दिया|

Page No. 36

Q.4. मोतियों की फसल वस्तुतः क्या थी?

उत्तर :- मोतियों की फसल वस्तुतः गेहूं की फसल थी | सूर्योदय के समय गेहूं के फसल पर पड़ी ओस की बूंदें सूर्य की किरणों के कारण मोतियों जैसी चमकती थी, जिसे मोतियों के फसल की संज्ञा दी गई है |

Page No. 36

Q.5. रामचरण की सफलता पर किस तरह की प्रतिक्रियाएँ हुईं?

उत्तर :- एक दिन की सुबह जब राजा राजेंद्रशाह को पंडित रामचरण खेत लेकर पहुंचा तो राजा के साथ उसके कई मुसाहिब (चाटुकार) भी साथ में थे | गेहूं का हर पौधा ओस की बूंद से भीगा हुआ था, और ओस की बूंदे सूर्य की किरण में मोतियों के समान चमक रही थी, तब पंडित राम चरण ने कहा कि यह रही मोतियों की फसल | एक मुसाहिब आगे बढ़ा उसे तोड़ने के लिए तो पंडित रामचरण ने उसे रोकते हुए कहा कि, जो भी व्यक्ति ने कभी राज्य से गद्दारी ना किया हो वही हाथ लगाएगा | यह सुनकर सभी लोग रुक गए और पीछे हट गए, सब एक दूसरे के चेहरे देख रहे थे और जिसको जिधर जाते बना चला गया | अंत में बचे राजा जिनकी आँखें आत्मज्ञान से चमक रही थी और दूसरे ही पल उनका मस्तक पंडित राम चरण के चरणों में था | 

Page No. 36

Q.6. राजा रामशाह और उनके पुत्र राजेंद्रशाह के व्यक्तित्व में क्या-क्या समानताएँ थीं? एक तालिका के रूप में लिखिए।

उत्तर

राजा रामशाहराजा राजेंद्रशाह
1. संगीत और कला प्रेमी थे |2. कलाकारों, विद्वानों तथा प्रजा का आदर करते थे | 3. प्रजा की भलाई के लिए सदैव प्रयत्नशील रहते थे |1. संगीत और कला प्रेमी थे |2. कलाकारों, विद्वानों तथा प्रजा का आदर करते थे | 3. प्रजा की भलाई के लिए यह भी सदैव अपने पिता की ही तरह चिंतित रहते थे |

Page No. 36

पाठ से आगे –

Q.1. अपने गाँव या शहर में किसी पर्व पर चली आ रही प्रथा के विषय में लिखिए।

उत्तर :- होली के पर्व में होलिका दहन एक प्रथा है | जिसमें लकड़ी, कंडे इकट्ठा कर के नगाड़े बजाकर गीत गाते और होलिका दहन करते हैं | इस दिन माना जाता है कि भक्त प्रहलाद को होलिका अपनी गोद में लेकर लकड़ी की चिता में बैठ गई थी, क्योंकि प्रहलाद भगवान विष्णु की पूजा करते थे | उनके द्वारा किसी और को पूजा जाना उनके पिता को पसंद नहीं था | अतः इसी कारण होलिका उन्हें लेकर जलती हुई चिता में बैठ गई |परंतु होलिका तो जल गई, लेकिन भक्त पहलाद बच गये | इसलिए यह दिन बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व होलिका दहन करके मनाया जाता है| 

Page No. 36

Q.2. आपके गाँव में प्रचलित तीन अच्छी और तीन बुरी प्रथाओं के विषय में  तीन-तीन वाक्य लिखिए।

उत्तर :- अच्छी प्रथाएं :- दीपावली के समय :-

सुआ नृत्य :- औरतें घर-घर जाकर नृत्य करती हैं | आशीष वचन बोलती है | लोग उन से प्रसन्न होकर उन्हें पैसे और अन्न दान करते हैं |

राउत नाचा :-  राउत लोग घर-घर जाकर नृत्य करते हैं | उन्हें उपहार स्वरूप पैसे दिए जाते हैं | वे दोहा बोल कर नाचते हैं |

गौरा-गौरी :- गोंड जाति के लोग गौरा गौरी की मूर्ति बिठाकर उनकी पूजा करते हैं |

बुरी प्रथा :-  

दहेज प्रथा :- आज भी वर पक्ष, वधू पक्ष से दहेज की मांग करता है | इस प्रथा में लड़कियों को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता है, तथा कुछ लोग उनकी हत्या भी कर देते हैं | कन्या के पिता कर्ज में डूब जाते हैं | अतः यह एक बुरी प्रथा है |

बलि प्रथा:-  जवारा देवी विसर्जन के समय आज भी बलि की प्रथा चली आ रही है | अकारण ही पशुओं की हत्या करना एक बुरी प्रथा है |

टोना टोटका उत्पीड़न प्रथा :- अंधविश्वास के कारण आज भी समाज में अनेक कुरीतियाँ प्रचलित है | जिसमें से सबसे भयानक टोनहीं उत्पीड़न है | टोनहीं के नाम पर महिला को विभिन्न यातनाएं एवं वेदनाएं सहनी पड़ती है, और उसे समाज एवं गाँव से भी बाहर निकाल दिया जाता है |

Page No. 36

Q.3. यदि राजेंद्रशाह के स्थान पर रामचरण राजा बन जाता तो राज्य की स्थिति क्या होती?

उत्तर :- यदि राजेंद्र शाह के स्थान पर रामचरण राजा बन जाता तो राज्य की स्थिति भी सुधर जाती, तथा राज्य में अराजकता की स्थिति निर्मित नहीं होती |

Page No. 36

Q.4. कहानी में राजपुरोहित द्वारा राजा की झूठी तारीफ कर सोने की मुद्राएँ प्राप्त करते हुए बताया गया है। ऐसा करना उचित है या अनुचित? अपने उत्तर तर्क सहित लिखिए।

उत्तर :- झूठी तारीफ करके स्वर्ण मुद्राएँ प्राप्त कर लेना अनुचित है, क्योंकि यहाँ राजपुरोहित के कर्तव्य का पालन नहीं होता है | यह अपने कर्मशीलता के प्रति धोखा है | यदि हम अपने कर्तव्य परायणता को भूलकर मार्ग भटक जाते हैं तो हम अपने ही नजरों में गिर जाते हैं, और हमें अपमानित होना पड़ता है | अतः राजपुरोहित द्वारा झूठी प्रशंसा कर स्वहितार्थ मुद्राएँ ग्रहण करना सर्वथा अनुचित है |

Page No. 37

भाषा के बारे में –

Q.1. पाठ में दिए गए इन मुहावरों के अर्थ लिखकर उनका अपने वाक्यों में प्रयोग कीजिए-

(क) तारीफ के पुल बाँधना

(ख) बीड़ा उठाना

(ग) राई का पहाड़ बनाना

(घ) चेहरा फीका पड़ना

(ङ) टोह न पाना

उत्तर :- (क) तारीफ के पुल बाँधना :-  प्रशंसा करना या बड़ाई करना |

वाक्य प्रयोग :- मोहन द्वारा अपने दसवीं के बोर्ड की परीक्षा में 90% अंक लाने पर प्रधानाध्यापक ने पूरे विद्यालय के सामने उसकी तारीफों के पुल बांधे |

(ख) बीड़ा उठाना :- किसी काम की जिम्मेदारी उठाना |

 वाक्य प्रयोग :- अपने नगर की सफाई का बीड़ा प्रत्येक नागरिकों को उठाना चाहिए |

(ग) राई का पहाड़ बनाना :- छोटी सी बात को बढ़ा चढ़ा कर बताना |

वाक्य प्रयोग :- आज कल कुछ समाचार चैनल वाले राई का पहाड़ बनाकर बताते हैं |

(घ) चेहरा फीका पड़ना :- घबरा जाना

वाक्य प्रयोग :-  जब पुलिस ने चोर को पकड़ा तो डर कर उसका चेहरा फीका पड़ गया |

(ङ) टोह न पाना :- खोज न पाना या पता न लगा पाना |

वाक्य प्रयोग :-  भारत के परमाणु विस्फोट का पूरी दुनिया टोह न पा सकी |

Page No. 37

Q.2. वाक्य के रेखांकित शब्दों में अनुस्वार ( ं ) या चंद्रबिंदु ( ँ ) लगाइए और लिखिए

(क) राजा ने पंडित जी को ढेर सारी मुद्राए दीं।

(ख) हर पौधा ओस की सुनहरी बूदों से जड़ा हुआ था।

(ग) मृत्युदड सुनाने से पहले राजेंद्रशाह ने पूछा।

(घ) अभी तो राजपुत्र और ब्राह्मण कुमार आगन में खेल रहे थे।

(ङ) दूर-दूर से नृत्य मडलिया आतीं।

उत्तर :- 1) राजा ने पंडित जी को ढेर सारी मुद्राएँ दीं |

            2) हर पौधा ओस की सुनहरी बूँदों से जड़ा हुआ था |

            3) मृत्युदंड सुनाने से पहले राजेन्द्र शाह ने पूछा |

            4) अभी तो राजपूत्र और ब्राम्हण कुमार आँगन में खेल रहे थे |

            5) दूर-दूर से नृत्य मंडलियाँ आतीं |

Page No. 37

Q.3. निम्नांकित वाक्यों के रेखांकित शब्दों को उनके हिंदी पर्याय से इस तरह बदल कर लिखिए कि उनके अर्थ

में परिवर्तन न हो।

(क) हम तुम्हें मौका देंगे।

(ख) कुछ खुशामदियों को यह बात खलने लगी।

(ग) नए राजपुरोहित ने मामले को संगीन बताया।

(घ) प्रजा को राजा के खिलाफ भड़काना पाप है।

(ङ) इधर राजा की विलासप्रियता बढ़ती गई और उधर खजाना खाली होता गया

उत्तर :- 1) हम तुम्हें अवसर देंगे |

           2) कुछ चापलुसों या चाटुकारों को यह बात खलने लगी |

           3) नए राजपुरोहित ने मामले को संज्ञेय या गंभीर बताया |

           4) प्रजा को राजा के विरुद्ध भड़काना अपराध है |

           5) इधर राजा की विलासप्रियता बढ़ती गई और उधर राजकोष खाली होता गया |

Page No. 37

Q.4. निम्नांकित वाक्यों से कारक चिह्न पहचानकर अलग कीजिए।

(क) प्रजा का हर व्यक्ति राजा को अपनी शक्ति के अनुसार भेंट चढ़ाता।

(ख) परिणामतः उसे अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ा।

(ग) उनकी आँखें आत्मज्ञान से मानो चमक उठीं।

(घ) संसार में ऐसा अगर कोई राज्य है तो वह नवलगढ़ है।

(ङ) राजा ने उस पर विश्वास किया।

उत्तर :- (क) प्रजा का हर व्यक्ति राजा को अपनी शक्ति के अनुसार भेंट | ( कर्म कारक ) |

(ख) परिणामतः उसे अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ा।  ( अपादान कारक ) |

(ग) उनकी आँखें आत्मज्ञान से मानो चमक उठीं। ( करण कारक ) |

(घ) संसार में ऐसा अगर कोई राज्य है तो वह नवलगढ़ है। ( अधिकरण कारक ) |

(ङ) राजा ने उस पर विश्वास किया। ( कर्ता कारक ) |

Page No. 38

योग्यता विस्तार :-

Q1. एक अन्य लोककथा खोजकर लाइए और उसे अपनी भाषा में लिखकर शाला की भित्ति पत्रिका में लगाइए।

उत्तर

Q.2. ’आँख’ से संबंधित मुहावरों की सूची तैयार कीजिए और उनके अर्थ भी लिखिए।

उत्तर :-      मुहावरा                             अर्थ

              आँखें बिछाना          =            प्रेम से स्वागत करना

              आँखे फेर लेना         =           बदल जाना

              अंधे की लाठी          =          एक मात्र सहारा

              एक आँख से देखना  =         सबको समान रूप से देखना

              आँखों का तारा         =          सबसे प्यारा

              आँख चुराना             =          लज्जित होना

              आँख खुलना             =            ज्ञान होना

              आँख दिखाना           =            डराना

             आँखे लाल करना       =           क्रोध करना

            आँख में धूल झोंकना    =             धोखा देना

Q.3. अपने अधिकारी या प्रभावशाली व्यक्ति की झूठी प्रशंसा कर लाभ उठाने के उदाहरण तुम्हारे आसपास भी दिखाई देते होंगे। कक्षा, विद्यालय या समाज से ऐसा एक उदाहरण ढूँढ़कर उसके विषय में अपने साथियों से चर्चा करें।

उत्तर :- विद्यार्थी गण स्वयं करें।

Q.4. आपने राजा और राजपुरोहित की यह कथा पढ़ी। इसी तरह अकबर-बीरबल तथा 

तेनालीराम की कथाएँ लिखी गई हैं। इन्हें खोजकर पढ़िए।

उत्तर :- विद्यार्थी गण स्वयं करें।

Q.5. छत्तीसगढ़ के मानचित्र में निम्नांकित स्थानों को दर्शाइए।

(क) खैरागढ़

(ख) रतनपुर

(ग) सरगुजिहा भाषा वाला क्षेत्र

(घ) कांगेर घाटी

(ङ) कुटुंबसर गुफा

(च) मैनपाट

(छ) राज्य का सबसे ठंडा क्षेत्र

(ज) दंतेवाड़ा

उत्तर :-  विद्यार्थी गण शिक्षकों की सहायता से स्वयं करें।

Leave a Reply

Discover more from CGBSE Solutions

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading