CG Board Class 9 Hindi Solutions Unit 3 समसामयिक मुद्दे Chapter 3.3 जामुन का पेड़ are given below for Hindi Medium Students.
CG Board Class 9 Hindi Solutions Unit 3 समसामयिक मुद्दे Chapter 3.3 जामुन का पेड़
Page No. 67
अभ्यास-
पाठ से :-
Q.1. जामुन के पेड़ के नीचे दबे आदमी को आधा दिन बीत जाने तक भी क्यों नहीं निकाला जा सका?
उत्तर :- सरकारी कार्यालयों में कोई भी छोटे से छोटा कार्य एक निर्धारित कार्य प्रणाली के आधार पर किया जाता है | कार्य के संबंध में संबंधित छोटे-बड़े कर्मचारी और अधिकारी नोटशीट पर अपनी राय और टिप्पणी देते हैं | सर्वप्रथम रात में गिरे जामुन के वृक्ष के नीचे दबे हुए आदमी को चपरासी ने देखा, उसने सुपरिटेंडेंट को सूचना दी, तब तक और भी लोग इकट्ठे हुए, लेकिन वे लोग आदमी को निकालने के बजाय जामुन के पेड़ गिरने पर शोक व्यक्त कर रहे थे | सुपरिटेंडेंट ने आदमी को मृत मान लिया था, परंतु कराह कर उसने अपने जीवित होने का प्रमाण दिया |” मैं जिंदा हूं” अतः माली ने दफ्तर के सभी कर्मचारियों को इकट्ठा करके उस व्यक्ति को पेड़ के नीचे से बाहर निकालने का सुझाव दिया, परंतु सरकारी कामों की प्रक्रिया इतनी जटिल होती है कि, आधा दिन बीत जाने के बाद भी उस व्यक्ति को नहीं निकाला जा सका, बल्कि उसे बाहर निकालने की प्रक्रिया विभागों व फाइलों के माध्यम से होती रही |
Page No. 67
Q.2. आदमी को पेड़ के नीचे से निकालने के लिए फाइल किन-किन विभागों में घूमती रही?
उत्तर :– आदमी को पेड़ से नीचे निकालने के लिए फाइल व्यापार विभाग, कृषि विभाग, मेडिकल डिपार्टमेंट, हॉर्टीकल्चर डिपार्टमेंट, कल्चरल डिपार्टमेंट, फॉरेस्ट डिपार्टमेंट, विदेश विभाग, में घूमती रही | सभी एक दूसरे पर जवाबदारी डालते गए, किसी ने अपना उत्तरदायित्व नहीं समझा, जिसके फलस्वरूप एक जीवन का अंत हो गया |
Page No. 67
Q.3. कृषि विभाग ने पेड़ हटाने का मामला हॉर्टीकल्चर विभाग को सौंपने के पीछे क्या तर्क दिए?
उत्तर :- कृषि विभाग ने पेड़ हटाने का मामला हॉर्टीकल्चर विभाग के हवाले इसलिए किया क्योंकि यह एक फलदार पेड़ का मामला था, और कृषि विभाग केवल अनाज और खेती बाड़ी के मामलों में फैसला करने का हकदार है | जामुन का पेड़ एक फलदार पेड़ था इसलिए यह पेड़ हॉर्टीकल्चर डिपार्टमेंट के अंतर्गत आता है |
Page No. 67
Q.4. पेड़ के नीचे दबे आदमी ने गालिब का एक शेर कहा। पाठ में खोजिए कि
(क) वह शेर क्या है?
(ख) उसका क्या अर्थ है?
(ग) उसने यह शेर क्यों कहा?
उत्तर :- (क) वह शेर है :-
“ये तो माना कि तगाफुल न करोगे,
लेकिन खाक हो जाओ हो जाएंगे, हम तुमको खबर होने तक “ |
(ख) यह मैं मानता हूं कि तुम मेरे साथ धोखा नहीं करोगे, लेकिन जब तक आप को पता चलेगा या आपका निर्णय आएगा, तब तक मेरा अंत हो जाएगा | पेड़ के नीचे दबे हुए आदमी ने शेर के माध्यम से यही बात कहा |
(ग) उसने यह शेर इसलिए कहा होगा क्योंकि उसे शासन प्राणी की ‘लचर’ व्यवस्था के बारे में पता था | जब उसने यह देखा और सुना कि सभी लोग मुझे पेड़ से निकालने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं, अपितु सरकारी कार्यवाही को पूरा करने में ही लगे हुए हैं | उसकी तरफ और उसकी तकलीफों की तरफ किसी का ध्यान ही आकर्षित नहीं हो रहा है, तथा कोई भी विभाग अपनी जवाबदारी नहीं समझ रहा है, वह सब एक दूसरे पर जवाबदारी डालते जा रहे हैं | किसी भी व्यक्ति के अंदर मानवता ही नहीं बची है कि पहले उस व्यक्ति की रक्षा की जाए |
Page No. 67
Q.5. ’’उसके जीवन की फाइल मुकम्मल हो चुकी थी।’’ पंक्ति का क्या आशय है?
उत्तर :- उसके जीवन की फाइल मुकम्मल हो चुकी थी, अर्थात जामुन के नीचे दबा हुआ व्यक्ति मर गया था | शासन तंत्र की लापरवाही एवं अपनी-अपनी जवाबदारी को सही ढंग से न निभाने अधिकारियों को देखकर यह निश्चित हो चुका था कि, जब तक कोई निर्णय होगा उस समय तक बहुत देर हो चुकी होगी | अर्थात उस व्यक्ति की मृत्यु निश्चित थी और वही हुआ | अंत में जब प्रधानमंत्री द्वारा जवाबदारी लेकर पेड़ को काटने का आदेश दिया गया इससे पहले ही उसकी मृत्यु हो चुकी थी |
Page No. 67
Q.6. जामुन का पेड़ गिरने पर जब भीड़ इकट्ठी हुई तब क्लर्कों व माली की बातचीत में आप किस प्रकार का अंतर देखते हैं? उनकी बातचीत से उनके व्यक्तित्व के बारे में क्या पता चलता है?
उत्तर :- जामुन का पेड़ गिरने पर जब भीड़ इकट्ठी हुई तब क्लर्क जामुन के पेड़ के बारे में ही सोच रहे थे कि, जामुन के फल कितने मीठे थे, सभी को जामुन बहुत बहुत पसंद आते थे, परंतु उस व्यक्ति के बारे में कोई नहीं सोच रहा था, जो पेड़ के नीचे दबा हुआ था | परंतु माली ने वहाँ नीचे दबे व्यक्ति को बचाने की बात कही | जामुन के पेड़ का तना मोटा और भारी था, इसलिए माली चाहता था कि पेड़ के तने को काटकर अलग कर दिया जाए और सामूहिक प्रयास से दबे हुए व्यक्ति को निकालने और उसके प्राणों को बचाने का अविलंब प्रयास किया जाए | जबकि क्लर्क भारी तने का बहाना बनाकर दबे हुए व्यक्ति को निकालने में टाल-मटोल कर रहे थे | माली ही एकमात्र था जो मानवता की भावना, सहयोग की भावना, और अपनी जवाबदारी को समझ रहा था| अपितु वहाँ उपस्थित क्लर्क तो स्वार्थी और कर्मण्यहीन दिखाई दे रहे थे |
Page No. 67
Q.7. प्रधानमंत्री ने इस घटना की सारी अंतर्राष्ट्रीय जिम्मेदारी अपने सर ले ली।’’ इस पंक्ति में क्या व्यंग्य किया गया है?
उत्तर :- एक जामुन के पेड़ को काटकर पेड़ में दबे हुए व्यक्ति को बाहर निकालने के लिए प्रधानमंत्री विदेश विभाग के अंतर्गत बताना उचित नहीं है, बल्कि उस आदमी को बचाना उचित था | प्रधानमंत्री द्वारा अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी शिरोधार्य करने पर पेड़ को काटकर आदमी को निकालने के आदेश प्राप्त होने तक उस व्यक्ति की मृत्यु हो चुकी थी | यह घटना संपूर्ण प्रशासन की लापरवाही को उजागर करती है | अर्थात एक छोटी सी घटना को राजनीति से जोड़ना व्यंग पूर्व लगता है| क्योंकि अधिकांश राजनेता लोग अपना वर्चस्व कायम रखने हेतु आम आदमी के जीवन से खिलवाड़ करते हैं |
Page No. 68
पाठ से आगे-
Q.1. जामुन के पेड़ को हटाने की जिम्मेदारी सभी विभाग एक दूसरे पर डालते रहे और किसी को भी आदमी को बचाने की चिंता नहीं थी। यह स्थिति हमारे व्यवस्था की कार्यप्रणाली के किस चरित्र को उजागर करती है?
उत्तर :- आज की वर्तमान परिस्थितियों में प्रशासन निरंकुश हो गया है | अर्थात हमारा प्रशासनिक तंत्र अत्यंत लापरवाह, जिम्मेदारियों से विमुख एवं समय को महत्व न देना, सामान्य कार्य को भी कानूनी प्रक्रियाओं द्वारा करना, सभी प्रशासन की कार्यप्रणाली की लचर व्यवस्था तथा लापरवाही को उजागर करती है | अर्थात सभी ऑफिस एवं कार्यालयों में व्यक्ति अपने कुछ काम करवाने के लिए इधर-उधर भटकते रहते हैं, परंतु उनका काम नहीं हो पाता है | जैसे कोई व्यक्ति पेंशन लेने के लिए एक ऑफिस से दूसरे ऑफिस तक भटकता है, अंत में ऐसी स्थिति आ जाती है कि वह हार कर सब कुछ छोड़ देता है |
Page No. 68
Q.2. आपके घर के सामने यदि पेड़ गिर जाए तो उसे हटाने के लिए आप क्या-क्या करेंगे?
उत्तर :– हमारे घर के सामने यदि कोई पेड़ गिर जाए तो हम उसे लोगों की मदद से काटकर अलग करेंगे | अर्थात पेड़ के गिरने पर सबसे पहले स्वयं एवं अन्य लोगों की सहायता से पेड़ को काटकर उसको वहाँ से हटाने का प्रयास करेंगे, क्योंकि यह व्यक्तिगत मामला होता है |लोग तो मेहनत नहीं करना चाहते परंतु हमें स्वयं कर्मठ बनना होगा | व्यक्ति की जान पेड़ से ही कहीं बढ़कर है और हम गिरे पेड़ के लिए किसी व्यक्ति विशेष की जान नहीं ले सकते हैं | अतः हम सतत प्रयासरत रहेंगे की पेड़ को हटाकर किसी भी कीमत पर उसकी जान बचाई जा सके |
Page No. 68
Q.3. यदि आप माली की जगह होते तो ऊपर के फैसले का इंतज़ार करते या नहीं? यदि हाँ तो क्यों और नहीं तो क्यों?
उत्तर :- यदि मैं माली की जगह होता तो ऊपर के फैसले का इंतजार किए बिना पहले उस पेड़ को काट कर उस आदमी को बाहर निकालता, जो दब गया था क्योंकि उस दबे हुए व्यक्ति की जान बचाना अधिक जरूरी था | उसके उपरांत उस व्यक्ति को प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध कराना था, जिससे उसके प्राणों की रक्षा की जा सके | यही मानवीय धर्म है, जिसका पालन करना यथोचित होता |
Page No. 68
Q.4. यदि पेड़ हटाने की फाइल को पर्यावरण विभाग, जल विभाग व शिक्षा विभाग को भेजना पडे़, तो वे विभाग पेड़ न हटाने के क्या तर्क देंगे?
उत्तर :- यदि पेड़ हटाने की फाइल शिक्षा विभाग में भेजी जाएगी तो शिक्षा विभाग यह कहकर तर्क देंगे कि पेड़ यहां लगाने की शिक्षा दी जाती है ना कि उसे काटने की | पर्यावरण विभाग का तर्क यह रहेगा कि पेड़ लगाने व देखरेख करना इस विभाग का काम है तथा जल विभाग भी पेड़ों को सींचने का तर्क देगी ना कि काटने का |
Page No. 68
Q.5. आपके विचार से कहानी में मूल समस्या क्या है, पेड़ को हटाना या आदमी को निकालना? तर्क सहित अपना जवाब दीजिए |
उत्तर :- हमारे विचार से कहानी में मनुष्य को बचाना उचित है परंतु कहानी में मूल समस्या पेड़ को हटाने की है | पेड़ हट जाने पर आदमी निकल सकता था क्योंकि आदमी तो पेड़ के नीचे दबा था, सभी मिलकर यदि पेड़ को हटा देते तो उस व्यक्ति की जान बच जाती | इस कृत्य से सरकारी तंत्र की लापरवाही व लचर व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह उठता है | यहाँ पर कोई भी कानूनी प्रक्रिया की आवश्यकता नहीं थी | यदि किसी व्यक्ति का जीवन चला जाए तो वापस नहीं आता लेकिन यदि पेड़ गिर गया है तो उस जगह नया पेड़ लगाया जा सकता है |
Page No. 69
भाषा के बारे में :-
Q.1. किसी भी भाषा में उसके संपर्क में आने वाली अन्य भाषाओं के शब्द सहज रूप से
घुल-मिल जाते हैं। इस पाठ में ऐसे शब्दों का बहुतायत में प्रयोग हुआ है, जैसे- केस,
क्लर्क, हुकूमत आदि। पाठ में ऐसे शब्दों को पहचानने का प्रयास करें जो आपको दूसरी भाषाओं के जान पड़ते हों। साथ ही यह भी लिखिए कि वे किस भाषा से लिए गए हैं?
उत्तर :-
| शब्द | अर्थ | भाषा |
| क्लर्क केस हुकूमत सेक्रेटरी डिपार्टमेंट इजाजत | लिपिक मुकदमा शासन सचिव विभाग अनुमति | अंग्रेजी अंग्रेजी उर्दू अंग्रेजी अंग्रेजी उर्दू |
Page No. 68
Q.2. इस कहानी में कई प्रशासनिक विभागों और पदानुक्रमों का जिक्र हुआ है, उन्हें छाँटकर उनके हिंदी नाम लिखिए।
उत्तर :-
| पद | अर्थ |
| 1) सुपरिटेंडेंट 2) क्लर्क 3) सेक्रेटरी 4) मिनिस्टर 5) ज्वाइंट मिनिस्टर 6) डिप्टी सेक्रेटरी 7) फॉरेस्ट डिपार्टमेंट 8) कल्चरल डिपार्टमेंट9) सेक्रेटेरिएट 10) मेडिकल डिपार्टमेंट 11) पुलिस कांस्टेबल 12) एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट 13) हॉर्टिकल्चर डिपार्टमेंट 14) अंडर सेक्रेट्री 15) चीफ सेक्रेट्री | अधीक्षक लिपिक लेखाकार सचिव मंत्री संयुक्त सचिव उप सचिव वन विभाग संस्कृति विभाग सचिवालय चिकित्सा विभाग सिपाही कृषि विभाग बागवानी विभाग अवर सचिव मुख्य सचिव |
Page No. 68
Q.3. किसी भी भाषा में संज्ञा के बहुवचन बनाने के अपने नियम होते हैं। हिंदी भाषा में किसी भी शब्द को बहुवचन में बदलने के भी कुछ नियम हैं। जैसे कि-
(क) संज्ञा को कर्ता के स्थान पर बहुवचन में बदलने के नियम
(ख) संज्ञा का संबोधन के रूप में उपयोग पर बहुवचन के नियम
(ग) संज्ञा के अन्यत्र, जैसे कि विभक्ति के साथ प्रयोग में बहुवचन के नियम
इसी तरह संज्ञा में लिंग और अंतिम ध्वनि भी उसे बहुवचन में परिवर्तित करने को प्रभावित करती है। इस आधार पर विभिन्न ध्वनियों से समाप्त होने वाले तथा विभिन्न लिंग वाले शब्दों की कल्पना कर उनके बहुवचन रूपों को लिखिए। इस आधार पर संज्ञा को बहुवचन में बदलने के नियम बताइए।
उत्तर :-
संज्ञा को बहुवचन में बदलने के आधार :-
| वचन में बदलने का आधार | एकवचन | बहुवचन |
| कर्ता विभक्ति के साथ संबोधन के साथ करण विभक्ति से युक्त अपादान अधिकरण | लड़का लड़के ने ए लड़के समाचार शेर पुस्तक पेड़ | लड़के लड़कों ने ए लड़कों समाचार शेरों पुस्तकों पेड़ों |
Page No. 69
योग्यता विस्तार :-
1. हरिशंकर परसाई द्वारा लिखित व्यंग्य ’’भोलाराम का जीव’’ में भी व्यवस्था पर करारा व्यंग्य किया गया है। इसे पुस्तकालय से या अपने शिक्षकों की मदद से पढ़िए एवं कक्षा में चर्चा कीजिए।
2. प्रोजेक्ट कार्य-
पाठ में कई प्रशासनिक कार्यालयों के नामों का उल्लेख हुआ है। इसी तरह-
(क) आपके आसपास कौन-कौन से प्रशासनिक कार्यालय हैं? इनकी सूची तैयार कीजिए।
(ख) अपने द्वारा बताए गए कार्यालयों में से किन्हीं तीन कार्यालयों में कौन-कौन से पद हैं, उनके हिंदी व अंग्रेजी (दोनों भाषाओं) में नाम लिखिए। अपने इस प्रोजेक्ट कार्य को विद्यालय/कक्षा में प्रस्तुत कीजिए।
उत्तर :- योग्यता विस्तार विद्यार्थी गण स्वयं करें |