CG Board Class 9 SST Solutions Chapter 15 आर्थिक क्रियाओं की समझ – CGBSE Solutions PDF in Hindi

CG Board Class 9 SST Solutions Chapter 15 आर्थिक क्रियाओं की समझ are given below for Hindi Medium Students.

CG Board Class 9 SST Solutions Chapter 15 आर्थिक क्रियाओं की समझ


Page no .227   

प्रश्न 01 : उदाहरणों के आधार पर आर्थिक क्रिया को समझाइए?उत्तर :-  ऐसी क्रियाये या सेवा कार्य जिनका उपयोग या उपभोग करने के लिए मूल्य पैसा चुकानापड़ता है, उन्हे आर्थिक क्रियायें कहते हैं।जैसे:- घास की टोकरी बनाना, नाई द्वारा बाल काटना , व्यापारी द्वारा सामान बेचना आदि।
Page no .227  उत्तर :  प्रश्न 02 : ऐसी आर्थिक क्रियाओं की सूची बनाइए जो – 
अ ) पूरे वर्ष भर चलती रहती है | उत्तर : 1 ) पूरे वर्ष भर चलने वाली आर्थिक क्रियाएं:- बाल काटना, चाय बेचना, फल- सब्जियां बेचना, दवा बेचना आदि |
ब ) वर्ष में कुछ दिन या कुछ महीने चलती है | उत्तर : 1 ) वर्ष में कुछ दिन या कुछ माह चलने वाली आर्थिक क्रियाएं:- गन्ना का जूस बेचना, किसान द्वारा अनाज का विक्रय, त्योहारी सीजन की बिक्री आदि।
 Page no .228    प्रश्न 03 : कृषि उत्पादन में प्रकृति की भूमिका स्पष्ट करें | उत्तर : कृषि क्षेत्र पूर्ण रूप से प्रकृति पर निर्भर करता है। प्रकृति में होने वाले जलवायु परिवर्तन में तरह-तरह की फसलों की पैदावार की जाती है। जैसे सर्दी के ऋतु में गेहूं और वर्षा ऋतु में धान की पैदावार । यदि ज्यादा बारिश हो तो बाद की स्थिति से और यदि बारिश न हो तो सूखे की स्थिति से फसलों की पैदावार प्रभावित होती है। और उत्पादन कम हो जाता है।
प्रश्न 04 : अपने आसपास के उद्यमों को कुटीर उद्योग, लघु उद्योग और वृहद उद्योगों में वर्गीकृत कर निम्नलिखित तालिका भरे –उत्तर : क्रमांक कुटीर उद्योग लघु उद्योग वृहद उद्योग1  उदम का नाम गुण बनाना उद्यम का नाम, पशु आहार उद्योग उद्यम का नाम इस्पात उद्योग2 प्रयुक्त कच्चे माल की सूची गन्ना प्रयुक्त कच्चे माल की सूची गन्ने का सीरा, जौ ,गेहूं, कैल्शियम प्रोटीन प्रयुक्त कच्चे माल की सूची लौह अयस्क ,चूना पत्थर ,कोयला ,विटुमिनस3प्रयुक्त कच्चा माल कहां से प्राप्त किया जाता है ?  किसानों से प्रयुक्त कच्चा माल कहां से प्राप्त किया जाता है ? किसान ,मेडिकल स्टोर, चीनी मिल प्रयुक्त कच्चा माल कहां से प्राप्त किया जाता है ?बस्तर, कटनी4तैयार उत्पाद  गुण तैयार उत्पाद पशु आहार तैयार उत्पाद  रेल पटरी सरिया, अन्य लोहे का सामान 

Page no .229   प्रश्न 05 : यातायात एवं संचार के साधन वस्तुओं के उत्पादन में किस प्रकार मददगार होते है? उत्तर : यातायात एवं संचार के साधन आज के युग में उद्योग धन्धों की रीढ़ है। क्योंकि खदान से कच्चा माल फैक्ट्री में ले जाया और तैयार उत्पाद को बाजार तक पहुंचाने में यातायात की बहुत ही अहम भूमिका होती है। यदि यातायात के साधन ठीक नहीं होगें तो उत्पादन तथा लागत दोनों ही प्रभावित होगें। इसी प्रकार संचार जैसे टैलीफोन, मोबाइल,इंटरनेट आदि से उत्पादन संबंधित वस्तुओं की खरीद बिक्री में बहुत आसानी होती हैं। मोबाइल और इंटरनेट के माध्यम से इनके चित्र भेज कर उत्पादन की गुणवत्ता और अन्य चीजों का आकलन आसानी से किया जा सकता है। आज कल तो पैसों का आदान-प्रदान भी संचार माध्यमयों से किया जाने लगा है। जिसे हम ई टान्सेक्सन कहते है। इसलिए हम कह सकते हैं कि यातायात और संचार उद्योग के लिए बहुत मददगार और उपयोगी है।   Page no .231    प्रश्न 06 : मोटरसाइकिल के उत्पादन में किन – किन मध्यवर्ती वस्तुओं का उपयोग होता है? उत्तर : मोटर साइकिल उत्पादन में मध्यवर्ती वस्तुओं लोहा , वायर, प्लास्टिक, कांच , खण्ड, ऑयल आदि होते है।
Page no .231    प्रश्न 07 : क्या कोई वस्तु एक परिस्थिति में अंतिम उत्पाद और दूसरी परिस्थिति में मध्यवर्तीउत्पाद हो सकती है? एक उदाहरण देकर समझाइए |  उत्तर : यह सही है कि कुछ वस्तुएं एक ही परिस्थिति में अंतिम उत्पाद और दूसरी परिस्थिति में मध्यवर्ती उत्पाद हो सकती है | जैसे हम मंडी से फल या सब्जी खरीद कर उसका उपयोग अन्तिम उत्पाद के रूप में करते हैं, परन्तु वहीं फल और सब्जी होटल वाला खरीद कर उसका जूस और सब्जी बनाकर बिक्री करता है, यहाँ पर फल और सब्जी मध्यवर्ती उत्पाद की श्रेणी में आते है 
Page no .231    प्रश्न 08 : एक अन्य उदाहरण देकर मूल्य संवर्धन को विस्तार से समझाइए | उत्तर :      वस्तु     कुल मूल्य मध्यवर्ती मूल्य मूल्य संवर्धन       दूध        500    0 500 – 0 = 500      दही      600      500 600 -500 = 100 लस्सी      1000     600 1000-600= 400उत्पादन का कुल मूल्य500+100+400 = 1000 
 Page no .232     प्रश्न 09 : सकल घरेलू उत्पाद को अपने शब्दों में समझाइए | उत्तर : एक वर्ष में किसी देश में उत्पादित कुल अंतिम वस्तुओं एवं सेवाओं के मूल्यों के योग को ही सकल घरेलू उत्पाद कहा जाता है।
 Page no .232     प्रश्न 10 : पिछले वर्ष 2014 -15 के लिए क्षेत्रवार % निकल कर तालिका को पूरा करें | उत्तर :          क्षेत्र 2004-2005प्रतिशत     2014 -15 प्रतिशत        कृषि 10,15921    18,727 18      उद्योग 21,22144     42 , 282 42      सेवा 16,48235     39 ,883 40         कुल 47,8621001,00 ,842 100
Page no .232     प्रश्न 11 : विगत दस वर्षों में अर्थ व्यवस्था के किस क्षेत्र का महत्व बढ़ रहा है | उत्तर : छत्तीसगढ़ में सन् 2004 और 2005 में घरेलू उत्पाद 47862 करोड़ रूपये दर्ज किया गया और 2014 और 2015 में सकल घरेलू उत्पाद 1,00,842 करोड़ दर्ज किया गया। इन दस वर्षों में छत्तीसगढ़ का सकल घरेलू उत्पाद में 52,980 करोड़ रूपये की वृद्धि दर्ज की गई है। इससे यह पता चलता है कि छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था प्रगति कर रही है।
Page no .232     प्रश्न 12 : गैर भुगतान की सूची बनाइए | उत्तर :-  गैर भुगतान कार्यों की सूची :-1) खाना पकाना,  2) साफ सफाई करना,  3) बच्चों की देखभाल,  4) बीमार तथा वृद्ध लोगों की देखभाल करना, 5) घर के कपड़े साफ करना,  6) सामुदायिक कार्य।
अभ्यास : 
Page no .235  प्रश्न 01 : सही विकल्प चुनकर लिखिए – 1 . शिक्षा एवं स्वास्थ्य संबंधी कार्य शामिल है क ) कृषि क्षेत्र में ख ) उद्योग क्षेत्र में ग ) सेवा क्षेत्र में घ ) इनमें से कोई नहीं 
2 . दोहरी गणना करने से कुल उत्पाद वास्तविक उत्पाद से दिखाई  देता है | क ) कम ख ) अधिक ग ) बराबर घ )  इनमे से कोई नहीं  
3 . अधिकांश गैर भुगतान कार्य किया जाता है | क ) बच्चों द्वारा ख ) पुरुषों द्वारा ग ) महिलाओं द्वारा घ ) वृद्धि द्वारा 
4 . किसी भी वर्ष के सकल घरेलू उत्पाद के मूल्यों में शामिल होती है | क ) सभी वस्तुएँ एवं सेवाएँ ख ) सभी अंतिम वस्तुएँ एवं सेवाएँ ग ) सभी मध्यवर्ती  वस्तुएँ एवं सेवाएँ घ ) सभी मध्यवर्ती एवं अंतिम वस्तुएँ एवं सेवाएँ उत्तर : i) ग ) सेवा क्षेत्र में,  ii) ख ) अधिक, iii) ग ) महिलाओं द्वारा, iv) घ ) सभी मध्यवर्ती एवं अंतिम वस्तुएँ एवं सेवाएँ |
 Page no .235  प्रश्न 02 : इनमें से निम्न का चयन कीजिए एवं समझाइए – 
अ ) कृषक , बांस की टोकरी बनाने वाला , मछुआरा , बकरी पालने वाला | उत्तर : कृषक मछुआरा बकरी पालने वाले ये तीनों ही कृषि क्षेत्र से सम्बन्धित है, और ये कृषि क्षेत्र से आय प्राप्त करते हैं जबकि बांस की टोकरी बनाने का कार्य विनिर्माण क्षेत्र में आता है, अतः इसको हम औद्योगिक क्षेत्र में रख सकते हैं।
ब ) खाना पकाना , सफाई करना , बुजुर्गों की देखभाल करना | उत्तर : खाना पकाना, सफाई करना, और बुजुर्गों की देखभाल करना, घरेलू और भुगतान कार्य है परन्तु यदि यह सभी सेवायें व्यवसायिक स्तर पर की जाती है तो इनसे भुगतान प्राप्त होता हैं। खेलना एक मनोरंजक कार्य है किन्तु यदि कोई व्यक्ति व्यवसायिक खिलाड़ी होता है तो वह इससे आय का अर्जन कर सकता है।  स ) कागज बनाना , कार बनाना , पंखा बनाना , शिक्षण कार्य | उत्तर : कागज बनाना, कार बनाना, और पंखा बनाना यह तीनों कार्य उद्योग क्षेत्र से आते हैं। और शिक्षण कार्य सेवा क्षेत्र में आता है।
Page no .235 उत्तर :  प्रश्न 03 : कृषि क्षेत्र कौन – कौन सी सम्बंधित गतिविधियों को शामिल किया गया है | उत्तर : कृषि क्षेत्र में निम्नलिखित गतिविधियों को शामिल किया जा सकता है।1. फसल उगाना2. वनों से अर्जित वस्तुएं3. फूलों – फलों की खेती4. मछली पालन5. भेड़ बकरी पालन6. मत्स्य पालन7. शहद उत्पादन आदि।
Page no .235 उत्तर :  प्रश्न 04 : कुटीर उद्योग बेरोजगारी दूर करने में सहायक है, कैसे?उत्तर : ऐसे छोटे उद्योग जो कम पूंजी और कम संसाधन व जगह में घरों में आसानी से किये जा सकते हैं उन्हें कुटीर उद्योग कहते हैं। यह मुख्य रूप से परम्परागत उद्योग होते हैं। चूँकि इसमें कम संसाधनों की आवश्यकता होती है। इसलिए इसे व्यक्ति आसानी से संचालित कर सकता है। और कुटीर उद्योगों से हमारे ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों में रोजगार के अवसर आसानी से उपलब्ध होते हैं। जिससे बेरोजगारी दूर करने में सहायता मिलती है। इसे ज्यादा से ज्यादा क्षेत्रों में और व्यक्तियों द्वारा किया जा सकता है।
Page no .236   प्रश्न 05 : मध्यवर्ती वस्तु को उदाहरण देते हुए स्पष्ट कीजिए | उत्तर : किसी वस्तु की अंतिम उत्पाद से पहले पूर्व की स्थिति को मध्यवर्ती वस्तु कहते हैं। जैसे – किसान धान का उत्पादन कर मील में बेचता है। मील वाला उससे चावल बना कर मुरमुरा वाले दुकानदार को बेचता है और मुरमुरा दुकानदार उस चावल से मुरमुरा बनाता है, और उसका विक्रय अंतिम उत्पाद के तौर पर ग्राहक को करता है। यहाँ पर मुरमुरा दुकानदार के लिए धान और चावल मध्यवर्ती वस्तुएं होगीं।
Page no .236   प्रश्न 06 : सेवा क्षेत्र अन्य क्षेत्रों में कैसे भिन्न है ? स्पष्ट कीजिए | उत्तर : सेवा क्षेत्र में व्यक्ति या व्यक्तियों के समूह द्वारा शारीरिक और मानसिक बौद्धिक निवेश किया जाता है इस क्षेत्र के प्रमुख कार्यक्षेत्र जैसे वकालत, डॉक्टरी , शिक्षक, या शिक्षण जैसे क्षेत्र आते हैं। प्रशासनिक तथा बैंकिग भी सेवा क्षेत्र के अंतर्गत आता है। सेवा क्षेत्र का जुड़ाव और सहयोग हर क्षेत्र से होता है। यह हर क्षेत्र को प्रभावित करता है जैसे ट्रक का ड्राइवर , माल का परिवहन कर उद्योग क्षेत्र को गति प्रदान करता है। सेवा क्षेत्र उद्योग और कृषि से भिन्न किन्तु इन दोनों ही क्षेत्र में सेवा क्षेत्र का सहयोग रहता है।  Page no .236   प्रश्न 07 : मूल्य संवर्धन को उदाहरण सहित समझाइए |  उत्तर :      वस्तु     कुल मूल्य मध्यवर्ती मूल्य मूल्य संवर्धन       दूध        500    0 500 – 0 = 500      दही      600      500 600 -500 = 100 लस्सी      1000     600 1000-600= 400उत्पादन का कुल मूल्य500+100+400 = 1000
किसी वस्तु के उत्पादन के प्रत्येक चरण में मूल्यों में वृद्धि होती है, यही मूल्य संवर्धन कहलाता है |
 Page no .236   प्रश्न 08 : गैर भुगतान कार्य  परिवार एवं समाज के लिए महत्व है , समझाइए | उत्तर : गैर भुगतान के कार्य पारिवारिक और सामाजिक इकाई के आधार स्तम्भ है। जैसे एक परिवार में कोई छोटा बालक या बीमार व्यक्ति है तो उसकी सेवा करना गैर भुगतान कार्य हैं, किन्तु यदि इसे मानवीय और सामाजिक दृष्टि से देखा जाये तो यह कार्य परिवार और समाज को एक सूत्र में बांधता है।इसी तरह किसी तरह का सामुदायिक कार्य भी हमारी सामाजिक एकता के लिए अत्यंत आवश्यक है इसमें प्रत्येक व्यक्ति श्रमदान करता है। और यह एक प्रकार का गैर भुगतान का कार्य है किन्तु इससे व्यक्ति, परिवार और समाज की जड़े मजबूत और गहरी होती हैं। गैर भुगतान के कार्य प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से भुगतान के कार्यों को प्रभावित करते हैं।
प्रश्न 09. महिलाओं द्वारा गैर-भुगतान कार्य अधिक किए जाते हैं, क्या इन कार्यों को सकल घरेलू उत्पाद में गिना जाना चाहिए? तर्क सहित उत्तर दीजिए।उत्तर : सकल घरेलू उत्पाद की गणना करते समय अंतिम उत्पाद के मूल्य को ही लिया जाता है। जिस मूल्य पर वे खरीदी या बेची जाती हैं, उसी के आधार पर वस्तुओं एवं सेवाओं के मूल्यों की गणना की जाती है। ऐसे कार्य जो बेचे या खरीदे नहीं जाते और जिनके लिए मुद्रा का भुगतान नहीं किया जाता उन्हें सकल घरेलू उत्पाद की गणना करते समय शामिल नहीं किया जाता क्योंकि ये गैर भुगतान क्रियाएँ हैं। ऐसे कार्यों की गणना भले ही आर्थिक क्षेत्र में न हो फिर भी इनका एक विषेष महत्व है। ऐसे ही कार्यों से हमारा परिवार एवं समाज चलता है। इनमें से अधिकांश कार्य महिलाओं द्वारा किए जाते हैं। इन कार्यों के लिए उन्हें पारिश्रमिक प्रदान नहीं किया जाता है, जैसे- घर में खाना बनाना, बच्चों की देखभाल करना आदि। गैर भुगतान वाला कार्य कुल कार्य का 41 प्रतिशत है, जिसमें से 30 प्रतिशत का निष्पादन महिलाएं करती हैं, जो कि पुरुषों द्वारा किए जाने वाले निष्पादन यानी 10 प्रतिशत का तीन गुना है। इस प्रकार यह असन्तुलन सामने आता है, भुगतान वाले कार्यों पर पुरुषों का प्रभुत्व है, तथा गैर.भुगतान वाले कार्यों पर महिलाओं का ।
प्रश्न 10. अपने आस-पास के वयस्क लोगों के विभिन्न कार्यों की एक सूची बनाइए तथा उनके कार्यों को कैसे वर्गीकृत किया जा सकता है, लिखिए।उत्तर : क्र.व्यक्ति का नामकार्यकृषि क्षेत्रउद्योग क्षेत्रसेवा क्षेत्रअन्य1रमेश अग्रवालकिराना दुकान

हाँ
2दीपक सिंहकृषि क्षेत्र
हाँ


3धीरज लाल शिक्षक

हाँ
4सीमा देवीशिक्षिका

हाँ
5विमला देवी 
ग्रहणी


हाँ6अनोखे त्यागी ठेकेदार

हाँ
7प्यारे लाल  चाय दुकान 


हाँ
8रामप्यारे किराना दुकान
हाँ

9देशमुख पांडे राइस मिल

हाँ

10रिंकी सोनकर
छात्र

हाँहाँ11प्रभु मलाह  मछली पालनहाँ



Page no .236   प्रश्न 11 : निम्नलिखित वाक्यों को उदाहरण देकर समझाइए | 1 . घरेलू कार्य अद्दर्श्य और गैर भुगतान कार्य है | उत्तर : घरेलु कार्य जैसे बच्चों का पालन, बच्चों को पढ़ाना, उनकी देखभाल करना, बीमार व्यक्ति की सेवा करना, बुजुर्गों का ख्याल रखना यह सब गैर भुगतान के कार्य हैं।  2 . घरेलू कार्य शारीरिक श्रम की अपेक्षा करता है | उत्तर : चूंकि ज्यादातर घरेलू कार्य श्रम के कार्य होते हैं, इसलिए इन सब में शारीरिक श्रम की आवश्यकता होती है। जैसे साफ-सफाई, बच्चों तथा घर की देखभाल, भोजन पकाना आदि।

Leave a Reply

Discover more from CGBSE Solutions

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading