CG Board Class 9 SST Solutions Chapter 3 भारत की जलवायु are given below for Hindi Medium Students.
CG Board Class 9 SST Solutions Chapter 3 भारत की जलवायु
Page no. 66
प्रश्न 01 : हमारे यहां किस महीने में सबसे अधिक वर्षा होती है और क्यों?
उत्तर : रायपुर में सबसे अधिक वर्षा जुलाई तथा अगस्त के महीने में होती है |
Page no. 66
प्रश्न 02 : वर्षा होने पर हमारे आस – पास क्या – क्या परिवर्तन दिखाई देते है?
उत्तर : वर्षा होने के बाद हमारे आसपास का वातावरण खुशनुमा हो जाता है | मानो लगता है कि समस्त सृष्टि अभी-अभी स्नान कर आई हो | तपती भूमि भी राहत की सांस लेती है, समस्त जीवों में नई ऊर्जा का संचार हो जाता है | यह एक ऐसा ऋतु है जिसमें इंद्रधनुष के सौंदर्य को बार-बार देखा जा सकता है | प्रकृति के इस मनमोहक रूप को देखने के लिए अनेकों लोग वर्षा के दिनों का इंतजार करते हैं | किसानों द्वारा धान की फसल की तैयारी जोर पकड़ लेती है | आसमान तथा संपूर्ण वातावरण स्वच्छ और शीतल हो जाता है | सूखे पेड़ पौधे हरे हो जाते हैं, मानो मृत शरीर फिर से जीवित हो उठते हैं |
Page no. 67
प्रश्न 03 : दैनिक मासिक और वार्षिक औसत तापमान निकालने का सूत्र बनाये |
उत्तर : दैनिक तापमान :- किसी एक जगह के 1 दिन के अधिकतम व न्यूनतम तापमान को जोड़कर 2 से भाग करेंगे तो उस दिन का औसत तापमान निकलता है|
मासिक तापमान:- प्रत्येक दिन के औसत तापमान को जोड़कर महीने के दिनों 30 या 31 से भाग देकर औसत मासिक तापमान निकाल लिया जाता है |
वार्षिक तापमान :- 12 महीनों के औसत तापमान को जोड़कर 12 से भाग करके वर्ष या वार्षिक तापमान निकाला जाता है |
Page no. 69
तालिका को देखकर निम्नलिखित प्रश्नों के जवाब दें –
प्रश्न 04 : दिल्ली में अत्यधिक ठंडी और गर्मी के कौन से महीने है?
उत्तर : दिल्ली में अत्यधिक ठंड, दिसंबर-जनवरी में और अत्यधिक गर्मी, मई-जून के महीने में होती है।
Page no. 69
प्रश्न 05 : ऊपर दी गई जगहों में सम जलवायु कहां है |
उत्तर : ऊपर दी गई तालिका में सम जलवायु मुंबई में है।
Page no. 69
प्रश्न 06 : जगदलपुर का एक साल का औसत तापमान ज्ञात कीजिए |
उत्तर : जगदलपुर में एक साल का औसत तापमान 250C है |
Page no. 69
प्रश्न 07 : किस स्थान का औसत तापमान सबसे कम है |
उत्तर : शिमला नामक स्थान का औसत तापमान सबसे कम है।
Page no. 69
प्रश्न 08 : जगदलपुर और मुंबई के तापमान की तुलना कीजिए |
उत्तर :
| मुंबई | जगदलपुर |
| 1 मुम्बई के तापमान में बहुत ही कम अंतर होता है।2 न्यूनतम 250C तापमान है । 3 अधिकतम तापमान 300C है।4 जहां तापमान सभी मौसम में लगभग सामान्य रहता है। | 1 जगदलपुर के तापमान में अधिक अंतर है।2 न्यूनतम 190C तापमान है |3 अधिकतम तापमान 310C है |4 यहां तापमान गर्मी में अधिक और ठंड में कम होता है। |
Page no. 74
अभ्यास :
सही विकल्प चुने –
1 . निम्नलिखित में से कौन जलवायु को प्रभावित नहीं करता है ?
क ) आक्षाश
ख ) जलवायुवेता
ग ) समुद्र से दूरी
घ ) वायुदाब
2 . छतीसगढ़ में किस माह से सर्वाधिक तापमान दर्ज किया जाना है ?
क ) जनवरी
ख ) मार्च
ग ) मई
घ ) नवंबर
3 . भारत में मानसून का आगमन किस माह में होता है?
क ) जून
ख ) अगस्त
ग ) दिसंबर
घ ) किसी माह में नहीं
4 . सामान्यतः ऊंचाई के साथ तापमान
क ) बढ़ता है
ख ) घटता है
ग ) अपरिवर्तित रहता है
घ ) इनमे से कोई नहीं
5 . संसार का सर्वाधिक वर्षा वाला स्थान किस देश में है?
क ) ब्राजील
ख ) इंडोनेशिया
ग ) केन्या
घ ) भारत
उत्तर : 1) ख ) जलवायुवेता, 2) ग ) मई, 3) क) जून , 4) ख ) घटता है, 5) घ ) भारत |
Page no. 74
प्रश्न 02 : जलवायु को समझाइए | मौसम और जलवायु किस प्रकार भिन्न है ?
उत्तर : :- जलवायु मौसमी दशाओं का दीर्घकालिक रूप होता है | अर्थात किसी भी स्थानीय क्षेत्र की विशेष प्राकृतिक स्थिति जिसमें वहां के जीवों तथा पेड़ पौधों का विकास होता है सर्दी गर्मी को सूचित करने वाली प्राकृतिक दशाओं का प्रभाव जीवों वनस्पतियों पर पड़ता है, उसे जलवायु कहा जाता है | जलवायु तथा मौसम में निम्न भिन्नता पाई जाती है :-
| जलवायु | मौसम |
| 1 जलवायु मौसमी दशाओं का दीर्घकालिक रूप है ।2 जलवायु अध्ययन को जलवायु विज्ञान कहा जाता है।3 मौसम भौगोलिक क्षेत्र के वातावरण की प्रतिपल स्थिति को कहते हैं।4 मौसम का व्यवसाय पर असर न के समान होता है। | 1 मौसम, मौसमी दशाओं का अल्पकालीन रूप है।2 मौसम के अध्ययन को मौसम विज्ञान कहा जाता है।3 जलवायु किसी दिए गए क्षेत्र में औसत मौसम है।4 जलवायु का प्रभाव कृ्षि, उद्योग परिवहन आदि पर व्यापक रूप से पड़ता है। |
Page no. 74
प्रश्न 03 : मौसम और जलवायु के तत्वों के नाम लिखिए |
उत्तर : मौसम के तत्वों के नाम :- तापमान, वायुदाब, पवन, आर्द्रता, बादल, वर्षा |
जलवायु के तत्वों का नाम :- तापमान ,वायुदाब ,पवन ,आर्द्रता ,बादल ,वर्षा |
Page no. 74
प्रश्न 04 : हम अपने आस – पास के मौसम में किन कारणों से परिवर्तन देखते है? अनुभव के आधार पर लिखें |
उत्तर : हमारे देश में मौसम के विविध रंग देखने को मिलते हैं | सर्दी, गर्मी व बरसात यहाँ की प्रमुख ऋतुएँ हैं | हम छत्तीसगढ़ राज्य में रहते हैं, अतः हम जानते हैं कि कर्क रेखा हमारे राज्य के मध्य से होकर गुजरती है | इस कारण हमारे आस-पास गर्मी अधिक होती है, अर्थात उमस भरा मौसम बना रहता है| जुलाई से सितंबर तक बीच-बीच में बारिश और तेज धूप के कारण उमस ज्यादा होती है | मार्च माह के बाद से ही हमारे आस-पास गर्मी बहुत तेज बढ़ने लगती है | परंतु जून से हमारे आस-पास वर्षा होने लगती है, और यहां पर्याप्त वर्षा जुलाई-अगस्त तक हो जाती है | यहाँ ठंड भी कम पड़ती है, अर्थात गुलाबी ठंड दिसंबर जनवरी में ही पड़ती है |
Page no. 74
प्रश्न 05 : दक्षिण – पश्चिम मानसून से किन – किन देशों में वर्षा होती है? अपने शिक्षक से और मानचित्र से पता करके लिखें |
उत्तर : दक्षिण-पश्चिम मानसून के कारण भारत के अलावा बांग्लादेश, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, म्यांमार, फिलीपींस, श्रीलंका, नेपाल, ऑस्ट्रेलिया, एवं इंडोनेशिया, दक्षिण – चीन, जावा आदि में भी वर्षा होती है |
Page no. 74
प्रश्न 06 : तापमान और वर्षा जलवायु के प्रमुख तत्व है | ये हमें किस प्रकार प्रभावित करते है?
उत्तर : तापमान और वर्षा का मानव जीवन पर अत्यंत ही गहरा प्रभाव पड़ता है | अत्यधिक तापमान के कारण ग्रीष्म ऋतु में मानव जीवन व पशु-पक्षी तथा पेड़-पौधे सीधे प्रभावित होते हैं | जिसके कारण इनमें विभिन्न प्रकार के परिवर्तन होते हैं | तापमान के कारण पूरे वर्ष भर की जलवायु का उतार-चढ़ाव निर्भर करता है | तापमान की तरह ही वर्षा ऋतु भी समस्त जीव-जंतुओं को प्रभावित करती है | वर्षा ऋतु में प्रकृति अपना पुनः निर्माण और श्रृंगार करती है | वर्षा ऋतु में मानव जीवन जीव-जंतुओं तथा वनस्पतियों के जीवन का आधार स्तंभ है | अर्थात हम यह कह सकते हैं कि तापमान और वर्षा दोनों पृथ्वी की पारिस्थितिक तंत्र के निर्माण और संरक्षण के लिए अत्यंत ही आवश्यक है |
Page no. 74
प्रश्न 07 : आपके अनुसार कितनी मुख्य ऋतुएँ है? इन ऋतुओं के दौरान होने वाली प्राकृतिक एवं मानवीय घटनाओं का वर्णन कीजिए |
उत्तर : भारतवर्ष में मुख्य रूप से तीन ऋतुएँ में पाई जाती हैं, और उन ऋतुओं में होने वाली प्राकृतिक व मानवीय घटनाएं निम्न है :-
1 . ग्रीष्म ऋतु – शरद ऋतु के बाद ग्रीष्म ऋतु का आगमन होता है | इस ऋतु में प्रकृति का तापमान बढ़ता जाता है, जिसके कारण व्याप्त आर्द्रता कम हो जाती है, तथा मौसम भी शुष्क हो जाता है | तापमान में वृद्धि से मानव एवं प्रकृति एवं पशु-पक्षी गर्मी से बेहाल हो जाते हैं | कहीं-कहीं पेयजल का भी अभाव देखने को मिलता है |
2 . वर्षा ऋतु – यह ऋतु ग्रीष्म ऋतु के बाद आती है | जब पृथ्वी मानव, जीव-जंतु और वनस्पतियां गर्मी से बेहाल हो जाती हैं, तब इस ऋतु के आगमन से उनमें नवजीवन का संचार होता है |
3 . शीत ऋतु – वर्षा ऋतु के बाद शरद ऋतु का आगमन होता है | इस ऋतु में वर्षा ऋतु के उपरांत प्राप्त नवजीवन सहज ही समस्त जीवों, वनस्पतियों में दिखाई देता है | इस ऋतु में खाद्य व भोज्य पदार्थों की विभिन्नताएं देखने को मिलती हैं |
Page no. 74
प्रश्न 08 : मानसून के आगमन और वापसी को स्पष्ट कीजिए |
उत्तर : भारत में मानसून की अवधि 100 से 120 दिन की ही मानी जाती है |हमारे देश में मानसून मुख्य रूप से जून के आरंभ से लेकर सितंबर के मध्य तक पूरे देश में व्याप्त हो जाता है | भारत में मानसून का प्रवेश अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से होता है, और यह लगभग पूरे देश में 15 दिनों के अंदर फैल जाता है | भारत में मानसून की वापसी अक्टूबर माह के अंत तक हो जाती है | कभी-कभी यह भी देखने को मिलता है कि मानसून की वापसी कुछ क्षेत्रों से दिसंबर के प्रथम सप्ताह तक होती है |
Page no. 74
प्रश्न 09 : यदि धरती समतल होती , अर्थात पर्वत – पठार नहीं होते तो क्या होता?
उत्तर : यदि धरती पर पर्वत-पठार अर्थात प्राकृतिक संरचना में भिन्नता नहीं होती तो संभवतः हम यह कह सकते हैं कि जीवन का पृथ्वी पर नामोनिशान नहीं होते हैं | क्योंकि पृथ्वी की यही विभिन्नताएं पृथ्वी पर भी जीवन, प्राकृतिक परिवर्तन, मौसम में भिन्नताएं , नदियों के उद्गम और अन्य तरह की रचनाओं के लिए अत्यंत आवश्यक है |अर्थात हम यह कह सकते हैं कि यह धरती केवल समतल होती तो इस पर मानव जीवन की कल्पना संभव ही न होती |
Page no. 74
प्रश्न 10 : क्या होता जब –
i) साल भर गर्मी की ऋतु होती
उत्तर : फसलों का उत्पादन किसी एक प्रकार का ही होता | संपूर्ण विश्व में पानी की कमी हो जाती तथा रेगिस्तानी क्षेत्रों की अधिकता हो जाती है |
ii) साल भर वर्षा ऋतु होती
उत्तर : यदि वर्ष भर वर्षा होती तो पृथ्वी के अधिकांश निचले क्षेत्र बाढ़ ग्रस्त रहते और उच्च क्षेत्रों में सघन वन होते | आबादी का फैलाव इस प्रकार सर्वत्र व्याप्त नहीं हो पाता |
iii) साल भर शरद ऋतु होती
उत्तर : यदि पूरे साल से शीत ऋतु होती तो जीवन अत्यंत दुखद और कठिन होता | शीत ऋतु में पैदा होने वाली फसलों में भी पाले की मार से फसलें नष्ट हो जाती है, और खाद्य पदार्थों की कमी हो जाती है, जिसके कारण महंगाई अपने चरम पर होती |
iv) साल भर शीत ऋतु होती
उत्तर : पृथ्वी का वायुमंडल बृहस्पति ग्रह की तरह होता है | जहां वर्षभर आंधी, तूफान और बवंडर आते रहते हैं |
प्रश्न 11. बिलासपुर का माहवार औसत तापमान डिग्री से.गे. और वर्षा मि.मी. में नीचे दिए गए हैं। इसे ग्राफ में प्रदर्शित करें।
उत्तर : विद्यार्थी गण शिक्षक की सहायता से स्वयं करें।