CG Board Class 8 History Solutions Chapter 3 अँग्रेजी शासन का भारतीय जनजीवन पर प्रभाव – CGBSE Solutions PDF in Hindi

CG Board Class 8 History Solutions Chapter 3 अँग्रेजी शासन का भारतीय जनजीवन पर प्रभाव is specifically designed for Hindi medium students of Class 8 studying in Chhattisgarh Board of Secondary Education. यह समाधान कक्षा 8 इतिहास पुस्तक छात्रों को अवश्यक अपने अध्ययन को सुगम बनाने के लिए इस समाधान पुस्तक का उपयोग करना चाहिए।

CG Board Class 8 History Solutions Chapter 3 अँग्रेजी शासन का भारतीय जनजीवन पर प्रभाव

CGBSE समाधान कक्षा 8 इतिहास अध्याय 3 – अँग्रेजी शासन का भारतीय जनजीवन पर प्रभाव हिंदी माध्यम में छात्रों के लिए बनाए गए हैं। यह समाधान छात्रों की सुविधा के लिए बनाई गई है और सीजीबीएसई बोर्ड के कक्षा 8 के छात्रों के लिए उपयुक्त है।

CG Board Class 8 History Solutions Chapter 3 इतिहास are given below for Hindi Medium students.


Page No:19, Chapter:03

चर्चा कीजिये। 

Page No:19, Chapter:03

  • आज सरकार के आय के मुख्य स्रोत क्या-क्या है ? पता लगाइए। 

उत्तर: आज सरकार की आय के मुख्य स्रोत आयकर, वाणिज्यकर, परिवहनकर, स्टांम्प शुल्क, भूमि लगान अंतरराज्यीय प्रवेश कर तथा अंतर्राष्ट्रीय व वस्तुकर परिवहन, रेल, बस, विमान यात्री किराया तथा वस्तु कर आदि प्रमुख है। 

Page No:21, Chapter:03

  •  छत्तीसगढ़ में भू-राजस्व किस प्रकार एकत्र किया जाता है ?

उत्तर: छत्तीसगढ़ में भू-राजस्व सरकार द्वारा बड़े भूमिस्वामियों पर एक निश्चित माप के आधार पर तय किया जाता है। जिसको भू-स्वामी के द्वारा सरकार को अदा किया जाता है। 

Page No:24, Chapter:03

  • वर्तमान समय में संचार के साधन राष्ट्रीय भावना के विकास में किस प्रकार सहायक हो सकते है ? पता लगाइए। 

उत्तर: संचार के माध्यम हमारी जानकारी का प्रमुख स्रोत है जिनके माध्यम से हम देश-विदेश की सारी घटनाओं तथा सूचनाओं की जानकारी प्राप्त करते है।  तथा सरकार द्वारा राष्ट्रहित व महापुरुषों के द्वारा स्थापित आदर्शो को जानते है तथा बच्चों में राष्ट्र के प्रति लगाव व सम्मान की भावना जगाते है तथा सेना व जवानों के शौर्य-पराक्रम को जान पते है जिससे राष्ट्रीय भावना का विकास होता है।   

Page No:26, Chapter:03

1. खाली स्थानों को भरिए

1. किसी भी शासक के लिए राजस्व आमदनी का प्रमुख स्रोत था।

2.  स्थाई बंदोबस्त कार्नवालिस  ने लागू किया था।

3.  रैयतवाडी व्यवस्था अंग्रेजों की राजस्व नीति थी।

4. अँग्रेजों ने पंजाब व मध्यप्रांत में महलवाड़ी भू-राजस्व व्यवस्था लागू की।

5. छत्तीसगढ़ में गाँव की लगान वसूली हेतु गोटिया पद सृजित किया गया था।

Page No:26, Chapter:03

2. उचित जोडिए

1. भारत का मैनचेस्टर                 कलकत्ता

2 वस्त्र उद्योग. मछलीपट्टनम

3. जहाज निर्माण सूरत

4. फोर्ट विलियम कॉलेज ढाका 

उत्तर: 

1. भारत का मैनचेस्टर ढाका 

2 वस्त्र उद्योग. सूरत

3. जहाज निर्माण मछलीपट्टनम

4. फोर्ट विलियम कॉलेज कलकत्ता

Page No:27, Chapter:03

3. निम्न्लिखित प्रशनो के उत्तर लिखिए – 

Page No:27, Chapter:03

1. 1793 में कार्नवालिस ने कौन-सी नई भूमि व्यवस्था लागू की ?

उत्तर: कार्नवालिस ने भू-राजस्व के बंदोबस्त की व्यवस्था लागू की जो हर प्रांत के लिए भिन्न-भिन्न थी। बंगाल प्रांत के लिए स्थाई बंदोबस्त की व्यवस्था थी वही मद्रास प्रांत के लिए रैयतवाड़ी व्यवस्था थी। पश्चिम उत्तर प्रदेश के लिए महलवाड़ी व्यवस्था थी।

Page No:27, Chapter:03

2. अंग्रेजी शासन के समय भारत में संचार एवं परिवहन के साधन में क्या क्या परिवर्तन आए ?

उत्तर:अंग्रेजी शासन में परिवहन व संचार के साधनों को अंग्रेजों ने अपनी सुविधा के हिसाब से विकसित किया जिसमें उन्होंने सर्वप्रथम रेलवे लाइन द्वारा मुख्य शहरों को जोड़ा तथा बंदरगाहों को जोड़ने के लिए सड़क मार्ग बनाए और टेलीग्राम संचार की व्यवस्था की और कुछ स्थानों पर छापेखाने भी लगाए।

Page No:27, Chapter:03

3. अंग्रेजों की नई शिक्षा-व्यवस्था का भारत पर क्या प्रभाव पड़ा ?

उत्तर: अंग्रेजी द्वार शिक्षा नीति को हम मैकाले की शिक्षा नीति भी कह सकते हैं इस नीति के अंतर्गत एक ऐसे समाज का निर्माण करना था जो ब्रिटिश शासन में सहायक होता तथा भारतीयों द्वारा भारत में भारतीयों का शोषण को उचित मानता हो मानसिक रूप से अंग्रेजों का गुलाम हो फल स्वरूप अंग्रेजी भाषा का विकास हुआ अन्य भारतीय भाषाओं का ह्रास हुआ लोगों का पाश्चात्य करण हुआ।

Page No:27, Chapter:03

4.भारत के प्राचीन उद्योग-धंधे क्यों बंद हो गए ?

उत्तर: अंग्रेजों की नीति के कारण जिसमे इंग्लैंड आने से वाली वस्तुओं को परश्रय देने से तथा अच्छी श्रेणी के कच्चे माल इंग्लैंड में जाने से भारत के प्राचीन उद्योग धंधे नष्ट हो गए तथा देशी सामानों पर भारी कर भी लगा दिए गया। जिसके कारण भारतीय सामानो का मूल्य बढ़ गया तथा गुणवत्ता गिर गई जिससे भारतीय परंपरागत कारीगर बेरोजगार हो गए और उद्योग धंधे बंद हो गये। 

Page No:27, Chapter:03

5.भारतीय किसानों की दशा क्यों दयनीय हो गई?

उत्तर: भारतीय उद्योगों के बन्द होने के कारण बेरोजगार लोग कृषि की तरफ जाने लगे जिससे कृषि पर दबाव 

बढ़  गया तथा अंग्रेजों व जमींदारों को बंदोबस्त और लगान की व्यवस्था ने भारतीय किसानों की कमर तोड़ दी। जनजातियों व आदिवासियों की वन व कृषि भूमि छिन ली गई लगान न देने पर जमीने जब्त कर ली गई लगातार अकाल 

व सूखे के कारण उत्पादन समाप्त हो गया अंग्रेजों द्वारा अपने उपयोग की खेती के लिए विवश किया गया इन सभी कारणों के कारण किसानों की दशा दयनीय हो गई।

Page No:27, Chapter:03

6. भारतीय दस्तकारी एवं शिल्पकलाओं के नाम लिखिए । 

उत्तर: भारतीय दस्तकारी व शिल्पकला में प्रमुख नाम में ढाँका के कपडे तथा मुर्शिदाबाद तथा सूरत के कपड़े, बनारस की साड़ियां तथा लकडी के समान, मिट्टी के बर्तन, मुरदावादी पीतल उद्योग, फिरोजाबाद के शीशे के समान व भारतीय मिठाइयाँ, तथा बुनकरों द्वारा तैयार जरी के कार्य प्रमुख है। 

Page No:27, Chapter:03

7. भारत में प्रकाशित होने वाले किन्हीं चार समाचार पत्रों के नाम लिखिए।

उत्तर: उस समय में भारत में प्रकाशित होने वाले समाचार पत्र प्रमुख गई –

1) द हिंदू, 2) अमृता बाजार, 3) केसरी मराठा, 4) प्रभाकर।

Page No:27, Chapter:03

8. छत्तीसगढ़ से प्रकाशित होने वाले कोई चार समाचार पत्रों के नाम लिखिए।

उत्तर: 1) प्रजा हितेषी, 2) महाकौशल, 3) आजकल, 4) छत्तीसगढ़ केसरी।

Page No:27, Chapter:03

9. ब्रिटिश भारत के दो प्रमुख बंदरगाहों के नाम लिखिए ।

उत्तर: मछलीपट्टनम, ढाका। 

Page No:27, Chapter:03

10. अंग्रेजों की स्थाई बंदोबस्त की नीति को समझाइए ?

उत्तर: अंग्रेजी स्थाई बंदोबस्त नीति दमनकारी उत्पीड़न कारी नीति थी जिसमे कम्पनी भू-राजस्व वसूली का अधिकार स्थानीय जमींदारों को दे दिया जिसमे किसानों का कोई ख्याल नहीं रखा गया कृषि उत्पादन हो या ना हो एक निश्चित लगान जमींदारों को देनी ही पड़ती थी यदि जमीनदार लगान वसूलने में नाकाम होता था, तो उसकी जगह नया  जमींदार स्थापित कर दिया जाता था। फलस्वरूप लगान के लिए जमींदारों ने किसानो का तरह-तरह से उत्पीड़न करना शुरू कर दिया तथा उनकी जमीने जब्त करनी शुरू कर दी जमींदार मनमाना लगान वसूल करने लगे जिसके कारण किसानों की दशा और भी बिगड़ गई।

Page No:27, Chapter:03

11. ब्रिटिश कालीन छत्तीसगढ़ में भू-राजस्व व्यवस्था को समझाइए ?

उत्तर: ब्रिटिश अंग्रेजों ने छत्तीसगढ़ में हर जिले को तहसीलो में विभाजित कर दिया और तहसीलदारों की नियुक्ति कर दी तथा लगान वसूलने के लिए राजस्व अधिकारी की तैनाती की जिन्हें अमीर या पंड्या कहा जाता था उनके नीचे  एक कर्मचारी की नियुक्ति की जो गांव से तीन किश्तों में लगान वसूली करता था जिसे गोटिया कहा जाता था वह लगान की वसूली कर सरकारी खजाने में जमा करता था।

Page No:27, Chapter:03

12. अंग्रेजों की नीति का भारतीय दस्तकारी एवं शिल्पकला पर क्या प्रभाव पड़ा ?

उत्तर: अंग्रेजों की नीति के कारण भारतीय दस्तकारी व शिल्पकला नष्ट हो गई इंग्लैंड से आने वाले सामानों को कर मुक्त रखा गया और भारतीय देशी उत्पादों पर भारी कर लगा दिये गये,जिससे भारतीय सामान महंगे हो गए और विदेशी सामान की प्रतिस्पर्धा से बाहर हो गये। बिक्री बंद हो गई जिसके कारण दस्तकारों का शिल्पकारों ने अपना व्यवसाय बंद कर दिया वह बेरोजगार हो गये।

Page No:27, Chapter:03

13. ब्रिटिश कंपनी की नीतियों का भारतीय वन क्षेत्रों पर क्या प्रभाव पड़ा ? 

उत्तर: अंग्रेजों ने वनों की अंधाधुंध कटाई शुरू करा दी और लड़कियों को इंग्लैंड भेजा जाने लगा वह लकड़ी से तैयार होने वाले समानो के मिल व कारखाने लगा दिये तथा भारतीय लोगों व आदिवासियों को वनों को काटने व उपयोग करने पर रोक लगा दी जिसके कारण वन क्षेत्र तेजी से कम होने लगा तथा स्थानीय लोगों में असंतोष फैलने लगा उनकी आजीविका छिन गई।

Page No:27, Chapter:03

14. ब्रिटिश शासन का भारतीय संचार एवं परिवहन व्यवस्था पर क्या प्रभाव पड़ा ?

उत्तर: अंग्रेजों द्वारा भारत में जो संचार व परिवहन की व्यवस्था की गई वह अपने हितों को ध्यान में रखकर की गई जिसका उद्देश्य इंग्लैंड के उत्पादों को आसानी से भारतीय बाजार में पहुँचाना व लाभ कामना था इसके लिए उन्होंने भरपूर संसाधनों का दोहन किया। रेलवे का निर्माण किया बंदरगाहों को जोड़ने के लिए सड़के बनाई। तीव्र सूचना के लिए टेलीग्राम व छापे खाने स्थापित कराये परंतु इन सब का कोई लाभ भारतीय समाज या भारत को विशेष रूप से   नहीं हुआ।

Page No:27, Chapter:03

15. समाचार पत्र जनता की अपेक्षाओं को शासन तक किस तरह पहुंचाते हैं ?

उत्तर: समाचार पत्रों को हम जनता की आवाज़ भी कह सकते हैं प्रारम्भ से समाचार पत्रों में लिखी जाने वाली स्थानीय व  देशी समस्या तथा लेख व संपादकीय आदि के माध्यम से सरकार को एक सूचना व संदेश देते हैं तथा सरकार की नीतियों की समीक्षा कर उसकी आलोचना व गुण दोषों को जनता व सरकार की नजर में लाते हैं।

Page No:27, Chapter:03

16. संचार और परिवहन के साधनों का विकास होने से लोगों में राष्ट्रीयता की भावना का विकास हुआ। इस बात के समर्थन में अपना तर्क दीजिए। 

उत्तर: संचार व परिवहन के विकास के कारण पूरे देश में सूचनाएं व समाचार एक साथ तेजी से पहुंचने लगे लोग पूरे देश में अल्प समय में यात्राए करने लगे पुरे देश के लोगों का संबंध बढ़ा। देश का हर भाग एक दूसरे को जानने व समझने लगा लोगों को हर क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति व समस्याओं की जानकारी होने लगी अपने देश की स्थिति व क्षेत्रफल व विकास कार्यों की जानकारी हुई तथा सीमाओं तथा सैनिक गतिविधियों की जानकारी प्राप्त होने लगी इन सभी कारणों से लोगों में राष्ट्रीयता का विकास हुआ।

Page No:27, Chapter:03

17. राजा राममोहन राय जैसे समाज सुधारकों ने अंग्रेजी की नई शिक्षा-व्यवस्था का समर्थन क्यों किया ? इसके उत्तर में अपना सर्फ दीजिए। 

उत्तर: राजा राममोहन राय या जानते थे कि बिना आमजन को शिक्षित किए हम अपने समाज के भीतर व्याप्त कुरीतियों व अंधविश्वास को हटा नहीं सकते तथा देश में राष्ट्रीयता की भावनाओं का विकास नहीं कर सकते जब आम-जन शिक्षित होगा तो वह स्वत: ही आजादी व स्वतंत्रता के लिए उठ खड़ा होगा उसमें राष्ट्रीयता  की भावना का विकास होगा तथा अंग्रेजी शिक्षा नीति से स्वम् अंग्रेजों का ही शनै-शनै विनाश होगा।

Page No:27, Chapter:03

18. ब्रिटिश युग में प्रेस के विकास समझाइए।

उत्तर: भारत में अंग्रेजों के आगमन के बाद छापेखानो का तेजी से विस्तार हुआ जिसके फलस्वरूप तेजी से समाचार पत्र तथा पत्रिकाओं व लेखो का निर्माण शुरू हुआ और जनमानस में एक राष्ट्रीय भावना का विकास हुआ।

Page No:27, Chapter:03

4. टिप्पणी लिखिए – 

Page No:27, Chapter:03

अ. रैयतवाड़ी व्यवस्था 

उत्तर: इस व्यवस्था में किसान को सीधे लगान की राशि अदा करना होता था, जिसमें किसान अपनी लागत का खर्च काट कर बाकी में से आधा रैयत को देना होता था इसमें उत्पादन मूल्य से कोई संबंध नहीं था।

Page No:27, Chapter:03

ब. छत्तीसगढ़ में भू – राजस्व व्यवस्था 

उत्तर: छत्तीसगढ़ में राजस्व तहसील स्थापित तहसीलदार द्वारा लगान का संग्रह किया जाता था जिसके अंदर हर गांव में कर्मचारियों द्वारा तीन किश्तों में किसानों से लगान वसूली का कार्य करते ।

Page No:27, Chapter:03

स. महलवाड़ी व्यवस्था 

उत्तर: इस व्यवस्था में राजस्व उत्पादन खर्च काटकर पचास प्रतिशत लगान होता था परन्तु लगान जमा करने का दायित्व पूरे गांव का होता था।

Page No:27, Chapter:03

योग्यता विस्तार — 

Page No:27, Chapter:03

1. जनजातीय विद्रोहों के कारण क्या वर्तमान में जनजातियों के कुछ बदलाव आए है ?

उत्तर: हमारे स्वतंत्रता संग्राम व आजादी के संघर्ष में जनजातियों की बहुत अहम व महत्वपूर्ण भूमिका रही थी इसी कारण से आजादी के बाद सरकारों ने उसकी तरफ बहुत गंभीरता से ध्यान दिया उनके बच्चो शिक्षा तथा उनके लिए आवास की व्यवस्था कराना तथा उनके अंदर व्याप्त कुरीतियों व अंधविश्वास के प्रति उन्हें जागरूक किया तथा उनके लिए उनके वन क्षेत्रों को आरक्षित किया तथा उनके परम्परागत पेशे को बढ़ावा दिया गया इन सभी प्रयासों से आदिवासी व जनजातियों के जीवन में काफी बदलाव देखने को मिला है।

Page No:27, Chapter:03

2.  जनजातियों के जीवन एवं संस्कृति के बारे में जानकारी एकत्र कीजिए ?

उत्तर: जनजातीय वनों में रहने वाला एक समाज है जो पुणातः जंगल पर आधारित है। ये लोग आधुनिक चमक-दमक, छल-कपट से दूर हैं इनकी अपनी संस्कृति, परम्परायें है। जिनके अनुसार वह अपना जीवन व्यतीत करते हैं।


You can also download CGBSE Solutions Class 8 PDF file for further studies.

Download CG Board Class 8 History Solutions Chapter 3 अँग्रेजी शासन का भारतीय जनजीवन पर प्रभाव – Link to download PDF

This CG Board Solutions for Class 8th textbook provides accurate answers to all the questions in each exercise and is presented in the Hindi language to cater to the convenience of the students.

Leave a Reply

Discover more from CGBSE Solutions

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading