CG Board Class 8 History Solutions Chapter 7 भारतीय गणतंत्र की स्थापना – CGBSE Solutions PDF in Hindi

CG Board Class 8 History Solutions Chapter 7 भारतीय गणतंत्र की स्थापना is specifically designed for Hindi medium students of Class 8 studying in Chhattisgarh Board of Secondary Education. यह समाधान कक्षा 8 इतिहास पुस्तक छात्रों को अवश्यक अपने अध्ययन को सुगम बनाने के लिए इस समाधान पुस्तक का उपयोग करना चाहिए।

CG Board Class 8 History Solutions Chapter 7 भारतीय गणतंत्र की स्थापना

CGBSE समाधान कक्षा 8 इतिहास अध्याय 7 – भारतीय गणतंत्र की स्थापना हिंदी माध्यम में छात्रों के लिए बनाए गए हैं। यह समाधान छात्रों की सुविधा के लिए बनाई गई है और सीजीबीएसई बोर्ड के कक्षा 8 के छात्रों के लिए उपयुक्त है।

CG Board Class 8 History Solutions Chapter 7 इतिहास are given below for Hindi Medium students.


Page No:64, Chapter:07

1. खाली स्थान को भरिए

1. सत्ता हस्तांतरण संबंधी तीन ब्रिटिश मंत्रियों की समिति को कैबिनेट मिशन कहा गया है।

2. केन्द्र में अंतरिम सरकार का गठन जवाहरलाल नेहरू के नेतृत्व में हुआ था।

3. संविधान सभा (संविधान निर्मात्री समिति) के अध्यक्ष श्री राजेंद्र प्रसाद थे ।

4. संविधान प्रारूप समिति के अध्यक्ष श्री भीमराव आंबेडकर थे ।

5. भारत की स्वतंत्रता के समय इंग्लैंड के प्रधानमंत्री इटली थे ।

6. ब्रिटिश भारत के अंतिम वायसराय लार्ड माउंट वेटेन थे

7. स्वतंत्र भारत के प्रथम गवर्नर जनरल श्री राजगोपालाचारी थे। 

8. स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू थे।

9.सरदार वल्लभ भाई पटेल को भारत का लौह पुरुष कहा जाता है।

Page No:65, Chapter:07

2. सुमेलित कीजिए

क. सीधी कार्यवाही दिवस 26 नवम्बर 1949

ख. स्वतंत्रता दिवस 16 अगस्त 1946 

ग. संविधान के प्रारूप को अंतिम रूप 26 जनवरी 1950 

घ. गणतंत्र दिवस 15 अगस्त 1947

उत्तर: 

क. सीधी कार्यवाही दिवस 16 अगस्त 1946

ख. स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 1947

ग. संविधान के प्रारूप को अंतिम रूप 26 नवम्बर 1949

घ. गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 1950

Page No:65, Chapter:07

3. तिथियों से योजनाओं को उचित में लिखिए

माउंटबेटन योजना – मार्च 1947 ई० 

कैबिनेट मिशन योजना – 1946  ई० 

भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम – 18 जुलाई  1947 ई०

Page No:65, Chapter:07

4. प्रश्नों के उत्तर दीजिए

Page No:65, Chapter:07

1. केबिनेट मिशन क्या है ?

उत्तर: इंग्लैंड की संसद व प्रधान मंत्री द्वारा दिए गए प्रस्ताव जिसमे स्वतंत्र भारत की अंतरिम सरकार के गठन तथा स्वतंत्र भारत के संविधान की रचना के लिए तीन मंत्रीयो का समूह की समिति का गठन  किया जाना था जिसमे संविधान सभा तथा विधान सभा द्वारा मनोनीत व्यक्ति या राजा शामिल होंगे इस प्रस्ताव को कैबिनेट मिशन कहां जाता है।

Page No:65, Chapter:07

2. अंतरिम सरकार की स्थापना हुई ?

उत्तर: इंग्लैंड के प्रधानमंत्री के प्रस्ताव के बाद गवर्नर जनरल लार्ड वेवेल के निमंत्रण पर सन 1946 ई० में पंडित जवाहरलाल नेहरू द्वारा अंतरिम सरकार का गठन किया गया। 

Page No:65, Chapter:07

3. माउंटबेटन योजना क्या है ?

उत्तर: इंग्लैंड की संसद द्वारा पारित प्रस्ताव के प्रकाश में लॉर्ड माउंटबेटन द्वारा भारत के दो टुकड़े किए जाये तथा स्वतंत्र दोनों देश पर इंग्लैंड का कोई अधिकार नहीं होगा।

Page No:65, Chapter:07

4. भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम क्या है ?

उत्तर: ब्रिटेन की संसद द्वारा पारित प्रस्ताव को जिसमें  भारत को स्वतंत्र राष्ट्र का सम्मान देना था तथा अपना संविधान निर्माण करने की आजादी देना था इसी प्रस्ताव को भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम कहते है।

Page No:65, Chapter:07

5. देशी रियासतों का विलय क्यों किया गया?

उत्तर: भारत की स्वतंत्रता के बाद खराब देशी रियासतों व राज्यों का भारत गणतंत्र में मिलना बहुत आवश्यक हो गया था देश में रियासतों व राजाओं के होने से देश की आंतरिक व बाहरी सुरक्षा के लिए खतरा उत्पन्न हो जाता तथा सांविधानिक व्यवस्था व कानून लागू करने में तमाम प्रकार की दिक्कते आती इसलिए रियासतों का विलय करना जरूरी था।

Page No:65, Chapter:07

6. भारतीय गणतंत्र की स्थापना किन परिस्थितियों में हुई ?

उत्तर: भारत की स्वतंत्रता की स्थापना के बाद पूर्ण गणतंत्र की स्थापना एक दुरूह कार्य था इसके लिए संविधान का निर्माण करना तथा देश की दशा को देखते हुए तथा देश की भौगोलिक स्थिति का ध्यान रखते हुए और भारत की अनेक जाति धर्म पथ को देखते हुए सभी वर्गों व समाज की दृष्टि में देखते हुए किया जाना था जिसमें सभी को बराबर अधिकार व कर्तव्य मिले तथा भारत एक प्रभु संपन्न गणतंत्र के रूप में स्थापित हो।

Page No:65, Chapter:07

टिप्पणी लिखिए

Page No:65, Chapter:07

क. लीग की सीधी कार्यवाही ।

उत्तर: जिन्ना नेतृत्व में मुस्लिम लोग द्वारा पाकिस्तान की स्वतन्त्र राष्ट्र के रूप में (मुसलमान के लिए) स्थापना के लिए जो मांग की गई उस संदर्भ में जो आंदोलन तथा दंगे फसाद कराये गए उसी को सीधी कार्यवाही का नाम दिया गया।

Page No:65, Chapter:07

ख. भारत विभाजन ।

उत्तर: भारत का विभाजन जिन्ना व मुस्लिम लीग का फॉर्मूला था जिसे अंग्रेजों द्वारा दिया गया था, उसी फॉर्मूले के आधार पर 1947 में भारत के दो टुकडे कर दिए गए जिसमें हिंदू मुसलमान के दंगे हुए तथा लाखों  लोगों की जानें गई।

Page No:65, Chapter:07

ग. भारतीय संविधान का निर्माण |उत्तर: भारत के स्वतंत्रता के बाद देश को चलाने के लिए नियम कानून की आवश्यकता होगी इसी को ध्यान में रखते हुए संविधान सभा की स्थापना की गई जो देश को उसकी जरूरत के हिसाब से अपना संविधान तैयार करें जिसमें अपने लोगों की तथा अपने देश की स्वतंत्रता सार्वभौमिकता तथा प्रभुसंपन्नता  हो जिसके लिए एक समिति का गठन किया गया जिसकी देख-रेख दिशा-निर्देश के अनुरूप  संविधान  तैयार किया गया जो देश की आत्मा के समान कार्य करता है।


You can also download CGBSE Solutions Class 8 PDF file for further studies.

Download CG Board Class 8 History Solutions Chapter 7 भारतीय गणतंत्र की स्थापना – Link to download PDF

This CG Board Solutions for Class 8th textbook provides accurate answers to all the questions in each exercise and is presented in the Hindi language to cater to the convenience of the students.

Leave a Reply

Discover more from CGBSE Solutions

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading