CG Board Class 9 SST Solutions Chapter 2 भारत एक सामान्य परिचय are given below for Hindi Medium Students.
CG Board Class 9 SST Solutions Chapter 2 भारत एक सामान्य परिचय
- Chapter 2.1 भारतीय उपमहाद्वीप का प्राकृतिक स्वरूप
- Chapter 2.2 उत्तर का विशाल मैदान
- Chapter 2.3 प्रायद्वीपीय पठार
- Chapter 2.4 समुद्र तटीय मैदान और द्वीप समूह
- Chapter 2.5 भारतीय मरुस्थल
Page no. 17
प्रश्न 1 . अंडमान निकोबार द्वीप समूह किस सागर या खाड़ी में है?
उत्तर : अण्डमान और निकोबार द्वीप समूह बंगाल की खाड़ी के दक्षिण में हिन्द महासागर में स्थित है।
प्रश्न 2 . लक्षद्वीप किस सागर या खाड़ी में है?
उत्तर : लक्षद्वीप भारतीय मुख्य भूमि के दक्षिण-पश्चिम में अरब सागर में स्थित है।
प्रश्न 3 . छत्तीसगढ़ राज्य की सीमा किन-किन राज्यों से मिलती है?
उत्तर : छत्तीसगढ़ राज्य की सीमा तेलंगाना , आंध्र प्रदेश , महाराष्ट्र , मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, झारखण्ड , उड़ीसा , राज्यों से लगती है |
प्रश्न 4 . भारत किस महाद्वीप में स्थित है?
उत्तर : भारत एशिया महाद्वीप में स्थित है |
Page no. 18
प्रश्न 5 . भारत के मध्य से कौन सी अक्षांश रेखा गुजरती है?
उत्तर : कर्क रेखा भारत के मध्य से गुजरती है, जिसे हम उत्तरी अक्षांश रेखा भी कहते हैं |
प्रश्न 6 . कश्मीर से कन्याकुमारी एवं गुजरात से अरुणाचल प्रदेश तक भारत का विस्तार कितने किलोमीटर है?
उत्तर : कश्मीर से कन्याकुमारी की दूरी 3214 कि. मी. (भौगोलिक दूरी) तथा गुजरात से अरुणाचल प्रदेश की दूरी 2133 कि.मी. (भौगोलिक दूरी) है।
प्रश्न 7 . भारत के उन राज्यों की पहचान कीजिए जिनसे होकर कर्क रेखा गुजरती है।
उत्तर : कर्क रेखा गुजरात, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखण्ड, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा और मिजोरम राज्य से होकर गुजरती है।
प्रश्न 8 . भारत की स्थल सीमा किन-किन देशों को स्पर्श करती है।
उत्तर : भारत की स्थल सीमा 7 देशों को स्पर्श करती हैं- i) अफगानिस्तान, ii) पाकिस्तान iii) भूटान, iv) नेपाल, v) चीन, vi) म्यांमार, vii) बांग्लादेश |
प्रश्न 9 . मानचित्र में भारत के पड़ोसी देशों के बीच की सीमा किस चिह्न से दिखाई गई है?
उत्तर : विद्यार्थी गण मानचित्र की सहायता से स्वयं करें।
प्रश्न 10. भारत किन-किन सागरों और महासागर से घिरा हुआ है?
उत्तर : भारत पश्चिम में अरब सागर, पूर्व में बंगाल की खाड़ी और दक्षिण में हिन्द महासागर से घिरा हुआ है।
Page no. 19
अभ्यास-
प्रश्न 1. रिक्त स्थानों को भरें-
1. ऐसा माना जाता है कि हिमालय और हिंदुकुश पर्वत शृंखलाएँ न होती तो भारतीय उपमहाद्वीप एक विस्तृत ………………. होता।
2. भारतीय उपमहाद्वीप के पश्चिमोत्तर और पूर्वोत्तर में अभेद्य ऊँची पर्वत शृंखलाएँ अवश्य हैं लेकिन उन्हीं जटिल पहाड़ों के बीच कई सँकरे ……………………………. भी मौजूद हैं जैसे………………………….और बोलन।
3. भारत का अक्षांशीय विस्तार दक्षिण में ………………………… से उत्तर में …………उत्तरी अक्षांशों के बीच और पश्चिम से पूर्व तक ……………………. विस्तार 680 7‘ पूर्व से 970 25‘ पूर्वी देशांतर तक है।
4. जनसंख्या की दृष्टि से भारत विश्व का दूसरा बड़ा देश है जहाँ विश्व की कुल जनसंख्या की लगभग………… प्रतिशत आबादी रहती है।
उत्तर : i) मरुस्थल , ii) दर्रे, खैबर , iii) 804 , 3706 , iv) 17.49% |
प्रश्न 2. लघु उत्तरीय प्रश्न-
प्रश्न 1. हिमालय से निकलने वाली सदानीर नदियों के नाम बताइए?
उत्तर : हिमालय से गंगा, यमुना, ब्रह्मपुत्र, सतलज, रावी तथा चिनाब सदानीर नदियां निकलती है।
प्रश्न 2. उत्तरी ध्रुव से आने वाली बर्फीली ठंडी हवाओं से हमारी रक्षा कौन करता है?
उत्तर : उत्तरी ध्रुव से आने वाली बर्फीली हवाओं से हमारी रक्षा हिमालय पर्वत तथा उसकी पर्वतीय श्रृंखलायें करती है।
प्रश्न 3. भारत की बाह्य सीमा को छूने वाले पड़ोसी देशों की सूची बनाइए?
उत्तर : भारत की बाह्य सीमा को छूने वाले देश निम्न लिखित है- पाकिस्तान, अफगानिस्तान, चीन, नेपाल, भूटान, बांग्लादेश, म्यांमार है।तथा समुद्री सीमा रेखा को स्पर्श करने वाले देश श्रीलंका और मालद्वीप है।
प्रश्न 4. SAARC से क्या तात्पर्य है?
उत्तर : यह दक्षिण एशियाई देशों का संगठन है जिसका पूरा नाम दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन है जिसे SAARC भी कहा जाता है।
प्रश्न 5. हमारे देश की प्रमुख मध्याह्न रेखा (देशांतर) कौन-सी है?
उत्तर : भारतीय मानक मध्यान्ह रेखा 82030 पूर्वी देशांतर से होकर गुजरती है | यह उत्तर-प्रदेश मिर्जापुर में स्थित है।
प्रश्न 6. आपके राज्य में कितनी भाषाएं बोली जाती हैं। सूची बनाइए।
उत्तर : छत्तीसगढ़ राज्य में जोगी, बस्तरी, मिरगांवी,हल्बी, भटरी,सरगुजिया,गोंदी, कोरबा, कुटुख तथा कमारी आदि भाषायें बोली जाती है।