CG Board Class 9 SST Solutions Chapter 2.5 भारतीय मरुस्थल – CGBSE Solutions PDF in Hindi

CG Board Class 9 SST Solutions Chapter 2.5 भारतीय मरुस्थल are given below for Hindi Medium Students.

CG Board Class 9 SST Solutions Chapter 2.5 भारतीय मरुस्थल


Page no. 59    

प्रश्न 1 . एशिया के किन-किन देशों में थार का मरुस्थल फैला है?

उत्तर :- थार मरुस्थल का 85 % विस्तार भारत में, तथा 15% विस्तार पाकिस्तान में है।

प्रश्न 2. थार मरुस्थल किन दो नदियों के बीच स्थित है? ये दोनों नदियाँ किस दिशा से किस दिशा की ओर बहती है?

उत्तर :- थार मरुस्थल को 4,000 से 10,000 साल पुराना माना जाता है और यह उत्तर पश्चिम में सतलुज नदी और पूर्व में अरावली पर्वत श्रृंखलाओं से निकलने वाली लूनी घिरा है। यह मरुस्थल दक्षिण में कच्छ जिले के रण के रूप में जाने वाले नमक के दलदल से और पश्चिम में सिंधु घाटी से घिरा है।

सतलज नदी तिब्बत कैलाश पर्वत के दक्षिण से निकलती है, हिमाचल में यह शिपकी किन्नौर में प्रवेश करती हैं। सतलुज नदी कन्नौज, रायपुर शिमला, कुल्लू, सोलन मंडी और बिलासपुर से बहती है। नदी का बहाव दक्षिण से पश्चिम की ओर है।

प्रश्न 3 . लूनी नदी का उद्गम स्थल कहाँ है?

उत्तर :- लूनी नदी अरावली पर्वतमाला के पश्चिमि ढलानों से निकलती है। यह नदी पश्चिमी राजस्थान की सबसे प्रमुख नदी है। लूनी नदी का उद्गम स्थान अजमेर में है यह नदी अजमेर के नाग पहाड़ से निकलती है और पश्चिमी राजस्थान को पानी देते हुए कच्छ के रण में विलीन हो जाती है इसकी कुल लम्बाई 320 कि.मी. है।

Page no. 63   

प्रश्न 4. क्या आपके गाँव में तालाब का निर्माण किया गया है? यदि हाँ तो उसके बारे में जानकारी एकत्रित करें?

उत्तर :- हां हमारे गांव तिल्दा में पंचायत द्वारा दो तालाब खुदवाया गया है। कभी तालाब ग्रामीण जन जीवन का एक जरूरी हिस्सा  हुआ करते थे। पीने के पानी की जरूरतों को पूरा करने के साथ – साथ वे उनके सामाजिक ताने बाने से भी जुड़े थे। परन्तु आज सरकार द्वारा हर घर जल जैसे सुविधाएं भी प्रदान की जा रही है। पानी का स्तर नीचे न गिरे इसके लिए तालाब की भी आवश्कताओं को नकारा नहीं जा सकता है। हमारे गांव के कुछ जिम्मेदार लोगों ने तालाब का निर्माण करवाया है। जिसकी देख-रेख की जिम्मेदारी स्थानीय निकाय के साथ-साथ ग्रामवासियों पर भी है। जिसके अंतर्गत तालाब की सफाई व गहरीकरण पर विशेष रूप से काम किया जाता है। वर्षा के जल को एकत्रित करना तथा भूमिगत जल स्तर बढ़ाना इसका मुख्य उद्देश्य है।

प्रश्न 5. गाँव/शहर में अथवा आस-पास के ऐसे जल स्रोत की एक सूची बनाइए जो पहले भी उपयोगी थे और आज भी उपयोगी हैं।

उत्तर :- गांव/शहर में अथवा आस-पास के क्षेत्रों में तालाब, झील, कुआं प्रवाहित नदियां और आधुनिक जल स्रोतों में ट्यूबवेल, हैंडपंप, सोलर पंप आदि प्रमुख रूप से देखे जा सकते है।

Page no. 64  

अभ्यास-

प्रश्न 1. जल संरक्षण दिवस मनाया जाता है-

    (क) 22 मार्च को          (ख) 15 जून को

    (ग) 26 जनवरी को       (घ) जिस दिन वर्षा होती है।

प्रश्न  2. थार में किस पेड़ के रोपण से किसानों को सबसे अधिक आर्थिक लाभ होने लगा है?

    (क) खेजड़ी         (ख) बबूल

   (ग) बेर                (घ) सागौन

प्रश्न 3. ताजमहल के लिए संगमरमर कहाँ से लाया गया?

  (क) ताजपुर                  (ख) मकराना

   (ग) मुगल गार्डेन            (घ) आगरा

उत्तर :- 1. (क) 22 मार्च को,   2. (क) खेजड़ी, 3. (ख) मकराना 

प्रश्न 4. मरुस्थलों में पशुओं को चराने के लिए 10-15 किलोमीटर तक क्यों ले जाया जाता है?

उत्तर :- मरुस्थलों में पशुओं को चराने के लिए 10-15 किलोमीटर तक ले जाना पड़ता है, क्योंकि इन स्थानों पर उचित चारे नहीं मिल पाते, जिससे पशुओं का पेट भर सके | अतः उन्हें दूर-दूर तक चारे की तलाश में जाना पड़ता है | बड़े जानवर जैसे गाय ,भैंस,  तो अपने आप ही चारा चर आते हैं, परंतु छोटे पशुओं के साथ मनुष्य को भी जाना पड़ता है | गांव में घर के अतिरिक्त लोगों के पास अपनी स्वयं की ढाणियाँ भी है, जहां वह अपने पशुओं के साथ जाते हैं | रेतीले रेगिस्तान में चलते फिरते आपको 1-2 घर दिख जाएंगे, जो दूर दूर स्थित है, इन्हीं को ढ़ाणि कहते हैं |

प्रश्न 5. थार में कौन-कौन से पेड़ पाये जाते हैं?

उत्तर : थार एक मरूस्थल है अतः वहां खेजड़ी, सागवान, बबूल, कैक्ट्स, और नागफली टींक, बैर, नींम, आदि प्रकार के पेड़ पौधें पाये जाते हैं। 

प्रश्न 6. थार मरुस्थल में कौन सा पारंपरिक उद्योग प्रसिद्ध है?

उत्तर : थार मरूस्थल के लोगों का मुख्य व्यवसाय अर्थात् पारंपरिक उद्योग- धंधे, जैसे बंधेज, लाख की चूड़ियां, कपड़े की बुनाई, और रंगाई आभूषणों पर मीनाकारी पत्थरों की नक्कशी आदि प्रसिद्ध है।

प्रश्न 7. जल संकट को समझाइए। इसको दूर करने के क्या उपाय हो सकते हैं?

उत्तर :- जल संकट संपूर्ण विश्व की एक ज्वलंत समस्या है | दैनिक जीवन को सुचारू रूप से चलाने के लिए हमें निरंतर जल की आवश्यकता पड़ती रहती है| एक निश्चित क्षेत्र के अंतर्गत जल उपयोग की मांगों को पूरा करने हेतु उपलब्ध जल संसाधनों की कमी को ही जल संकट कहते हैं | संपूर्ण विश्व के सभी महाद्वीप में रहने वाले लगभग 2.8 मिलियन लोग प्रत्येक वर्ष कम से कम 1 महीने जल संकट से प्रभावित होते हैं | लगभग 1.2 मिलियन से अधिक लोगों के पास पीने हेतु स्वच्छ जल  की सुविधा उपलब्ध नहीं हो पाती है |

जल संकट को दूर करने के लिए निम्न उपाय हो सकते हैं | विकास लक्ष्य के तहत वर्ष 2030 तक सभी लोगों के लिए पानी की उपलब्धता और स्थाई प्रबंध सुनिश्चित किया जाना है|  इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए जल संरक्षण के प्रयास किए जा रहे हैं :- 

1. नागरिकों और सरकार की सहायता से झील ,तालाब में बाबढ़िया, आदि का निर्माण किया जाना चाहिए| 

2. मुख्य रूप से जल स्रोत में घरेलू और औद्योगिक अपशिष्ट ना डालना, पेयजल स्रोतों के निकट स्नान ना करना, व कपड़े ना धोना, जहरीले रासायनिक पदार्थों युक्त मूर्तियों को विसर्जित ना करना, और जल में उत्पन्न खरपतवारों  को हटाना शामिल है |

3. जल का पुनः वितरण करना अर्थात अधिक वर्षा वाले क्षेत्रों से जल को नहर के द्वारा कम वर्षा वाले क्षेत्रों में पहुंचाकर क्षेत्रीय विषमता को कम किया जा सकता है |

4. इसके साथ-साथ जल संचयन, जनसंख्या नियंत्रण, सिंचाई की उन्नत विधियों के प्रयोग, वन क्षेत्र में वृद्धि, भूमिगत जल का विवेकपूर्ण उपयोग और जल के पुनः उपयोग के द्वारा जल भंडार को बढ़ाया जा सकता है|

5. वृक्षारोपण और वृक्ष संरक्षण, अति चराई को रोककर भी जल संरक्षण के प्रति जागरूकता लाई जाए |

प्रश्न 8. ‘रुफ टॉफ’ जल संग्रहण विधि क्या है?

उत्तर : ‘रूफ टॉप’ अर्थात् वर्षा जल संरक्षण अथवा एकत्रीकरण की इस प्रणाली में घरों की छतों पर पड़ने वाले वर्षा जल को एक पाइप द्वारा नीचे बनी हुयी पानी की टंकी में एकत्रित किया जाता है। शहरी क्षेत्रों में छत से प्राप्त वर्षा जल का भण्डार करने का ये एक नायाब तरीका है। फिर बाद में गर्मी के दिनों में आवश्यकता अनुसार इस जल का उपयोग किया जाता है।

प्रश्न 9. संसार का सबसे बड़ा मरुस्थल कहाँ है?

उत्तर : सहारा विश्व का सबसे बड़ा मरूस्थल है। इसका विस्तार क्षेत्र है- अल्जीरिया चाड़ लीबिया बाली मारितानिया नाइजर सूडान प्या्नीशिया मिस्त्र और मोरक्को है।

Page no. 65

प्रश्न 10. संसार का सबसे बड़ा उष्ण मरुस्थल कौन सा है?

उत्तर : संसार का सबसे बड़ा उष्ण मरूस्थल आफ्रीका का सहारा मरूस्थल है जिसका फैलाव 90 लाख वर्ग किमी. क्षेत्र में है। 

प्रश्न 11. संसार के मरुस्थलों में थार मरुस्थल कौन से स्थान पर है?

उत्तर : संसार में मरुस्थलों में थार मरुस्थल का स्थान नौवां है।

प्रश्न 12. किस महादेश (महाद्वीप) में उष्ण मरुस्थल नहीं पाये जाते हैं?

उत्तर : यूरोप और अंटार्कटिका में उष्ण मरुस्थल नहीं पाये जाते हैं।

प्रश्न 13. इनमें सबसे अधिक मरुस्थल किस महाद्वीप में है?

उत्तर : सबसे अधिक मरुस्थल अफ्रीका महाद्वीप में स्थित है।

प्रश्न 14. दिए गए क्षेत्रफल को जोड़कर पता करें कि शीत मरुस्थल या उष्ण मरुस्थल का क्षेत्रफल अधिक है।-

1.अफ्रीका  महाद्वीप से कितने मरुस्थल है । और उसका क्षेत्रफल क्या है ?

उत्तर : अफ्रीका महाद्वीप में तीन मरुस्थल हैं। और उनके क्षेत्रफल क्रमशः है :- 

सहारा :- 90,00000 वर्ग किमी. |

कालाहारी :-  9,00000 वर्ग किमी. |

ग्रेट विक्टोरिया :-  6,47,000 वर्ग किमी. |

2. सबसे बड़ा शीत मरूस्थल कौन है और कहां स्थित है। और उसका क्षेत्रफल लम्बा है ?

उत्तर : सबसे बड़ा शीत मरूस्थल अंटार्कटिका में स्थित है।जिसका क्षेत्रफल 14000000 वर्ग किमी.है।

प्रश्न 15. तालिका के आधार पर दो प्रश्न बनाएँ जो दिए गए प्रश्नों में से न हों।

उत्तर : विद्यार्थी गण शिक्षक की सहायता से स्वयं करें।

Leave a Reply

Discover more from CGBSE Solutions

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading