CG Board Class 7 Civics Solutions Chapter 5 छत्तीसगढ़ के छोटे एवं बड़े उद्योग – CGBSE Solutions PDF in Hindi

CG Board Class 7 Civics Solutions Chapter 5 छत्तीसगढ़ के छोटे एवं बड़े उद्योग is specifically designed for Hindi medium students of Class 7 studying in Chhattisgarh Board of Secondary Education. यह समाधान कक्षा 7 नागरिकशास्र पुस्तक छात्रों को अवश्यक अपने अध्ययन को सुगम बनाने के लिए इस समाधान पुस्तक का उपयोग करना चाहिए।

CG Board Class 7 Civics Solutions Chapter 5 छत्तीसगढ़ के छोटे एवं बड़े उद्योग

CGBSE समाधान कक्षा 7 नागरिकशास्र अध्याय 5 – छत्तीसगढ़ के छोटे एवं बड़े उद्योग हिंदी माध्यम में छात्रों के लिए बनाए गए हैं। यह समाधान छात्रों की सुविधा के लिए बनाई गई है और सीजीबीएसई बोर्ड के कक्षा 7 के छात्रों के लिए उपयुक्त है।

CG Board Class 7 Civics Solutions Chapter 5 नागरिकशास्र are given below for Hindi Medium students.


Page No.85, Chapter- 05     

चर्चा कीजिये। 

Page No.85, Block- 1, Chapter- 05     

1. घर पर कार्य करने और कारखाने में काम करने में क्या-क्या अंतर हो सकते है ? चर्चा

उत्तर:- घर पर कार्य करने के कुटीर उद्योग की संज्ञा की जाती है, जिसमे कोई कारीगर अपने घर के अंदर ही परिवार के साथ मिलकर किसी वस्तु का उत्पादन करता है, तथा कारखाने में बहुत से लोग श्रम करते है, तथा बड़ी मशीने होती है बहुत सामानों का  उत्पादन होता है। 

Page No.85, Block- 2, Chapter- 05     

1. गाँव के लोग धान से चावल निकालने के लिए कहाँ जाते हैं हॉलर या राईस मिल? 

उत्तर:- गाँव के लोग चावल निकालने के लिए हॉलर मशीनों के यहां जाते है, क्योंकि धनकुट्टी का चावल ज्यादा पौष्टिक होता है खाने में उत्तम होता है। 

Page No.85, Block- 2, Chapter- 05     

2.  आपके आस-पास गाँव या शहर में धान से चावल निकालने का काम किस तरह से किया जाता है

किसान अपना धान कहां कहां बेचते हैं ? सूची बनाइए ?

उत्तर:- हमारे गांव के पास वाले कस्बे में हालर मिले है, जिसमें धान से चावल निकालने का काम होता है, उससे थोड़ा लगभग 15 की.मि दूरी पर दो राइस मिले भी है जहां चावल निकला जाता है। किसान अपना धान सरकारी क्रय केंद्रों और निजी धान फैक्ट्रियों तथा व्यापारियों को बेचते है। 

Page No.86, Block- 1, Chapter- 05     

1. किसान अपना धान कहाँ – कहाँ बेचते है ? सूची बनाइए?

उत्तर:- किसान अपना धान –

1.सहकारी समिति को बेचते है। 

2. मंडी समिति को बेचते है।  

3. स्थानीय व्यापारियों 

Page No.86, Block- 1, Chapter- 05     

2. सहकारी समिति एवं मंडी में क्या अंतर है?

उत्तर:- सहकारी समिति किसानों व सरकारों का संयुक्त उपक्रम है। 

मंडी समिति भारतीय खाद्य निगम का उपक्रम है। 

Page No.86, Block- 1, Chapter- 05    

3. चावल मिल में धान कहाँ से आता है?

उत्तर:- चावल मिलों में जो धान समिति व मंडियों द्वारा ख़रीदा जाता  है। 

Page No.88, Block- 1, Chapter- 05     

1. शिक्षक की मदद से पता करें कि अरवा और उसना चावल मिल में क्या अंतर है?

उत्तर:- किसी भी चावल को निकालने के लिए एक ही प्रकार की मशीनें होती है अरवा चावल धान को सीधे मशीन में डाला जाता है और चावल निकालते है तथा उसना चावल को गर्म पानी में 8 -10 घंटे भीगने के बाद उसको सुखाकर मशीन में डालकर चावल निकला जाता है। 

Page No.88, Block- 2, Chapter- 05     

1.  चावल मिल में साल भर काम क्यों नहीं चलता ? चर्चा करें।

उत्तर:- चावल मिले बरसात के दिनों में बंद हो जाती है क्योंकि धान में नमी आ जाती है, और चावल टूटने लगता है।  जुलाई  से सितम्बर-अक्टूबर तक नहीं चल पाती।  

Page No.92, Block- 1, Chapter- 05     

1. सीमेंट कारखानों से प्रदूषण रोकने के लिए गाँव वालों ने क्या किया?

उत्तर:- सीमेंट कारखानों से हो रहे प्रदूषण को रोकने के लिए गांव वालों ने आंदोलन किया जिससे यह बात सरकार के संज्ञान में आयी। 

Page No.92, Block- 1, Chapter- 05     

2. कारखानों में प्रदूषण रोकने के लिए क्या-क्या उपाय किए जाने चाहिए?

उत्तर:- कारखानों के प्रदूषण रोकने के लिए आधुनिक मशीने जो कम प्रदूषण करती है लगाना चाहिए तथा कारखानों के इर्द-गिर्द अधिक संख्या में वृक्ष लगवाने चाहिए पानी की छिड़काव की व्यवस्था होने चाहिए। कारखानों की चिमनियां ऊंची होनी चाहिए ध्वनि अवरोधक  दीवाल का निर्माण होना चाहिए तथा गंदे पानी को फिर से साफ करके पुनः उपयोग में लेना चाहिए उसे नदियों नालों में बहने से रोकना चाहिए। इन उपायों से प्रदूषण पर नियंत्रण हो सकता है। 

Page No.92, Block- 2, Chapter- 05     

1. छत्तीसगढ़ के बड़े उद्योगो की सूची बनाइए –

क्रजिला उद्योग 
भिलाई, दुर्ग ,बैकुंठपुर ,रायपुर नेवरा, रायपुर ,रायगढ़ ,बस्तर इस्पात कारखाना ,सेंचुरी सीमेंट जे.के सीमेंट ,मोदी सीमेंट ,जय बजरंग सीमेंट 

Page No.93, Block- 1, Chapter- 05     

यहाँ आकर आधारित उद्योग के उदाहरण दिए गए है। खाली स्थान में इसी  प्रकार के उद्योगों के नाम लिखिए –

क्रमांक      आकार आधारित उद्योग           उदाहरण       उद्योगों के नाम  
1. 2. 3. कुटीर उद्योग (छोटे उद्योग )मध्यम उद्योग (लघु उद्योग )बड़े पैमाने का उद्योग (वृहद /बड़े उद्योग )मिट्टी का सामान ,कोसा , साबुन ,सीमेंट , लोहा हैन्डलूम,पत्तल -दोना, दस्तकारीचावल मिल, आरा मिल, बर्तन उद्योग,जूट उद्योग, चीनी, उद्योग सीमेंट उद्योग ,स्टील फैक्ट्रिया।   

Page No.93, Block- 2, Chapter- 05     

कच्चे माल के आधारित पर उद्योग के उदाहरण है। खाली स्थान पर इसी प्रकार के उद्योग के नाम लिखिए –

क्रमांक कच्चा माल आधारित उद्योग       उदाहरण         उद्योग के नाम 
1. 



2. 
वन आधारित (अ) कृषि (ब) वनोपज (स) चारागाह 
खनिज आधारित 
औषधि, आचार,कागज, माचिस ,ऊन ,


लोहा, तांबा  

आटा मिल, दाल मिल बांस के उद्योग, बीड़ी उद्योग मांस उद्योग, चमड़ा उद्योग 
पीतल उद्योग, चूना उद्योग, नमक उद्योग ,स्टील उद्योग।  

Page No.93, Chapter- 05     

अभ्यास के प्रश्न-   

1. खाली स्थान की पूर्ति कीजिए-

1. बड़े-बड़े पत्थरों को दूसरे मशीनों में डालने  का कार्य _____ द्वारा होता है।

उत्तर:- मशीन

2.छोटे-बड़े पत्थरों को पीसने का कार्य _____ में होता है।

उत्तर:- क्रसर

3. जहां पत्थर पाउडर को पकाया जाता है, उसे  _____ कहते हैं।

उत्तर:- किलन (बट्टी) 

Page No.93, Chapter- 05     

2. केवल गलत वाक्यों को सुधारकर लिखें–

(क) सभी कारखानों के मजदूर 4-5 घंटों से ज्यादा काम नहीं करते हैं।

उत्तर:-  सभी कारखानों के मजदूर 8 घंटो से ज्यादा काम नहीं करते है। 

(ख) सीमेंट कारखाने का कच्चा माल दूसरे कारखानों से आता है।

उत्तर:-  सीमेंट कारखाने का कच्चा माल खदानों से आता है।  

(ग)  सीमेंट कारखानों में अब प्रदूषण की समस्या कम हो गई।

उत्तर:-  सीमेंट कारखानों में प्रदूषण की समस्या बढ़ गई।  

Page No.94, Chapter- 05     

प्रश्न 3. प्रश्नों के उत्तर दीजिए –   

1. शिक्षक की सहायता से नक्शे में दिखाए गए छत्तीसगढ़ के अन्य सीमेंट कारखानों की सूची बनाइए ।

उत्तर:- 1) सेंचुरी सीमेंट, 2) जे.के सीमेंट, 3) मोदी सीमेंट, 4) जय बजरंग सीमेंट, 5) एसोसिएटेड सीमेंट। 

Page No.94, Chapter- 05     

2. सीमेंट बनाने की प्रक्रिया को अपने शब्दों में लिखें।

उत्तर:- सीमेंट बनाने के लिए सर्वप्रथम चूना पत्थर को केन के सहायता से खदानों से निकाल कर डंपर में भरकर ले लाया जाता है।उसके बाद उसे हापर-क्रसर में डालकर उसकी पिसाई की जाती है फिर उसको फ़िल्टर करके बिलकुल बारीक़ धूल को रासायनिक क्रियाओ से गुजार कर तथा और भी तत्व मिलाये जाते है।  और उसको भट्टी  (कीलन) में पकाया जाता है उसके बाद वह एक कोठी या गोदाम में जमा किया जाता है , वहां से फिर उसे एक टैंक से अच्छी तरह मिलकर पैकिंग की जाती और शीघ्र बाजार में भेज दिया जाता है, ताकि नमी से बचत रहें। 

Page No.94, Chapter- 05     

3. दस्तकारों द्वारा घर पर उत्पादन करने और कारखाने में उत्पादन करने में क्या अंतर है ?

उत्तर:- दस्तकार द्वारा घर पर जो उत्पादन किया जाता है, उसे कुटीर उद्योग कहते है। इसमें दस्तकार अपनी पारंपरिक कला द्वारा चलाया जाता है, ये काम वह पीढ़ी दर पीढ़ी करते है। तथा कच्चे माल की भी व्यवस्था स्वयं करते है तथा तैयार माल को बाजार तक पहुंचाना तथा उससे हुई  हानि या लाभ दोनों दस्तकार को ही उठाना पड़ता है,जबकि कारखाना एक वृहद् काम है,जिसमे बड़ी मशीने होती है, बहुत से काम करने वाले लोग होते है, तथा बड़ी पूंजी लगी होती है। इसमें नुकसान फायदे का असर काम करने वालो पर नहीं पड़ता।  

Page No.94, Chapter- 05     

4. बड़े कारखानों में काम बांटकर किया जाता है। क्या आपने सीमेंट कारखाने में यह बात देखी ?

उत्तर:-  बड़े कारखानों में काम बांटकर कर किया जाता है, यह सत्य है, कारखानों में ये दो तरह के श्रमिक रखे जाते है पहला जो नियमित होते उनको हर महीने का नियमित वेतन दिया जाता है वह लोग हमेशा काम करते है तथा अस्थाई लेबर इनको प्रतिदिन के हिसाब से मजदूरी मिलती है। इन्हे काम होने पर बुलाया जाता है कारखानों में शिफ्ट के हिसाब से भी काम लिया जाता है दिन और रात की शिफ्ट बांटकर काम किया जाता है। 

Page No.94, Chapter- 05     

परियोजना :-   

1. सीमेंट की उपयोगिता संबंधित परियोजना कार्य कीजिए।

उत्तर:- सीमेंट आज के दौर में एक बहुत महत्वपूर्ण चीज है, जिसके बिना शहर, मकान, बिल्डिंग, कारखाने कुछ नहीं बन सकते। सीमेंट के प्रयोग से बड़े-बड़े पुल, हवाई अडडे, शॉपिंग माल, सड़के सीमेंट से ही निर्मित होते है। 

Page No.94, Chapter- 05     

2. इसी तरह चावल बोरी का भी पता करें उसमें क्या लिखा होता हैं। उसका क्या अर्थ होता है और यह क्यों लिखा जाता है ?

उत्तर:- चावल की बोरी पर बहुत चीजें लिखी होती है, जिससे यह बताया जाता है, वह चावल की कुटाई कब  हुई है तथा उसकी ख़राब होने की तिथि क्या है तथा उसमे कौन-कौन से विटामिन मिनिरल है यह सरकार द्वारा प्रमाणित है, तथा उस चावल की किस जाती का उसकी वेरायटी व क्वालिटी क्या है, उसका वजन व मूल्य क्या है।  


You can also download CGBSE Solutions Class 7 PDF file for further studies.

Download CG Board Class 7 Civics Solutions Chapter 5 छत्तीसगढ़ के छोटे एवं बड़े उद्योग – Link to download PDF

This CG Board Solutions for Class 7th textbook provides accurate answers to all the questions in each exercise and is presented in the Hindi language to cater to the convenience of the students.

Leave a Reply

Discover more from CGBSE Solutions

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading