CG Board Class 7 Science Solutions Chapter 10 सजीवों में श्वसन is specifically designed for Hindi medium students of Class 7 studying in Chhattisgarh Board of Secondary Education. यह समाधान कक्षा 7 विज्ञान पुस्तक छात्रों को अवश्यक अपने अध्ययन को सुगम बनाने के लिए इस समाधान पुस्तक का उपयोग करना चाहिए।
CG Board Class 7 Science Solutions Chapter 10 सजीवों में श्वसन
CGBSE समाधान कक्षा 7 विज्ञान अध्याय 10 – सजीवों में श्वसन हिंदी माध्यम में छात्रों के लिए बनाए गए हैं। यह समाधान छात्रों की सुविधा के लिए बनाई गई है और सीजीबीएसई बोर्ड के कक्षा 7 के छात्रों के लिए उपयुक्त है।
CG Board Class 7 Science Solutions Chapter 10 विज्ञान are given below for Hindi Medium students.
Page No.: 92 , Chapter: 10
प्रश्न 1 – रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –
(क) मछली के श्वसन अंग _____ है।
उत्तर :- गलफड़े
(ख) तिलचट्टा में _____ का जाल पाया जाता है।
उत्तर :- श्वसन नलियों
(ग) पत्तियों पर ______ पाए जाते है ,जिनके द्वारा गैसों का आदान -प्रदान होता है।
उत्तर :- रंध्र
Page No.: 93 , Chapter: 10
प्रश्न 2 – सही उत्तर चुनकर लिखिए –
1. श्वसन तंत्र का सबसे महत्वपूर्ण अंग है –
(क) नासिका गुहा (ख)श्वासनली (ग)फेफड़े (घ) श्वसनी
उत्तर :- फेफड़े
2. श्वास लेना तथा छोड़ना कहलाता है –
(क)उत्सर्जन (ख) श्वसन (ग) पाचन (घ) श्वासोच्छवास
उत्तर :- श्वासोच्छवास
3. नम त्वचा द्वारा श्वसन करते है –
(क)मच्छर (ख) जोंक (ग) मछली (घ) तितली
उत्तर :- जोंक
4. वृक्षों के मोटे तने श्वसन करते है –
(क) श्वासनाल से (ख) वातरंध्र से
(ग) रन्ध्र से (घ) रंध्रों व वातरंध्रों से
उत्तर :- वातरंध्र से
5. फेफड़ो के अंदर श्वसनी की अंतिम शाखाएँ खुलती है –
क. वायुकोषों में ख. श्वासनली में
ग. कोशिका में घ. रक्त वाहिनियों में
उत्तर:- वायुकोषों में
Page No.: 93 , Chapter: 10
प्रश्न 3 – निम्नलिखित जंतुओं के श्वसन अंग के नाम लिखिए –
मच्छर ,छिपकली ,केंचुआ ,गाय ,मछली
उत्तर :-
| जंतुओं के नाम | श्वसन अंग |
| मच्छर | श्वसन नलिकाओं द्वारा |
| छिपकली | फेफड़ो द्वारा |
| केंचुआ | नमत्वचा |
| गाय | फेफड़ा |
| मछली | गलफड़े (गिल्स) |
Page No.: 93 , Chapter: 10
प्रश्न 4 – मनुष्य के श्वसन तंत्र का नामांकित चित्र बनाइए।
उत्तर :-
Page No.:93 , Chapter: 10
प्रश्न 5 – एक कोशीय जलीय जंतुओं में श्वसन किस प्रकार होता है।
उत्तर :- अमीबा हाइड्रा एक कोशीय जलीय जीव होता है, इन सरल जलीय जंतुओं में श्वसन शरीर की सतह द्वारा होता है ,जिससे ये जीव शरीर को सतह से जल में घुली O 2 ऑक्सीजन को अवशोषित करते है, तथा CO 2 गैस को बाहर छोड़ते है। इस प्रकार एक कोशीय जलीय जीवों में श्वसन की क्रिया होती है।
Page No.: 93 , Chapter: 10
प्रश्न 6 – पत्तियों की सतह पर पाए जाने वाले छोटे -छोटे छिद्रों को क्या कहते है ,इनके क्या कार्य है ?
उत्तर :- पत्तियों की सतह पर पाए जाने वाले ऐेैसे छोटे – छोटे छिद्रों को रन्द्र कहते है।
कार्य :- स्टोमेटा का प्रमुख कार्य गैसों का आदान प्रदान करना है।
You can also download CGBSE Solutions Class 7 PDF file for further studies.
Download CG Board Class 7 Science Solutions Chapter 10 सजीवों में श्वसन – Link to download PDF
This CG Board Solutions for Class 7th textbook provides accurate answers to all the questions in each exercise and is presented in the Hindi language to cater to the convenience of the students.