CG Board Class 7 Science Solutions Chapter 20 सजीवों में प्रजनन is specifically designed for Hindi medium students of Class 7 studying in Chhattisgarh Board of Secondary Education. यह समाधान कक्षा 7 विज्ञान पुस्तक छात्रों को अवश्यक अपने अध्ययन को सुगम बनाने के लिए इस समाधान पुस्तक का उपयोग करना चाहिए।
CG Board Class 7 Science Solutions Chapter 20 सजीवों में प्रजनन
CGBSE समाधान कक्षा 7 विज्ञान अध्याय 20 – सजीवों में प्रजनन हिंदी माध्यम में छात्रों के लिए बनाए गए हैं। यह समाधान छात्रों की सुविधा के लिए बनाई गई है और सीजीबीएसई बोर्ड के कक्षा 7 के छात्रों के लिए उपयुक्त है।
CG Board Class 7 Science Solutions Chapter 20 विज्ञान are given below for Hindi Medium students.
Page no.175 , Chapter: 20
प्रश्न 1 – निम्नलिखित प्रश्नों में सही विकल्प चुनिए
1. फूल में जनन अंग होते है –
(क) बाह्य दल एवं दल (ख) स्त्रीकेसर एवं पुंकेसर
(ग) बाह्यदल एवं पुंकेसर (घ) दल एवं स्तर उत्तर
उत्तर :- स्त्रीकेसर एवं पुंकेसर
2. बीज बनता है –
(क) अंडाणु से (ख) परागकण से
(ग) बीजांड से (घ) अंडाशय से
उत्तर :- बीजांड से
3. शुक्राणु उत्पन्न होते है
(एक) अंडाशय में (ख) गर्भाशय में
(ग) वृषण में (घ) शुक्राशय में
उत्तर :- वृषण में
4. मनुष्य में अंडाणु का निषेचन होता है –
(क) अंडाशय में (ख) अंडवाहिनी में
(ग) गर्भाशय में (घ) शरीर के बाहर
उत्तर :- अंडवाहिनी में
Page no.176 , Chapter: 20
5. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
1. नर युग्मक एवं मादायुग्मक के मेल को ______ कहते है।
उत्तर :- निषेचन
2. फूलो में निषेचन के बाद अंडाशय ______ में बदल जाता है।
उत्तर :- फल
3. गन्ना में ______ विधि द्वारा प्रजनन होता है।
उत्तर :- अलैंगिक
4. अमीबा ______ विधि से अलैंगिक जनन करता है।
उत्तर :- विखंडन
5. हाइड्रा में अलैंगिक प्रजनन के लिए बनने वाले उभार को _______ कहते है।
उत्तर :- कलिका
Page no.176 , Chapter: 20
प्रश्न 3 – सही अथवा गलत कथनो को पहचान कर उन्हें सही कर लिखिए –
1. कुम्हड़े का फूल एकलिंगी होता है।
उत्तर :- गलत
सही कथन :- कुम्हड़े के फूल द्विलिंगी होते है।
2. अलैंगिक जनन से भ्रूण तथा बीज बनते है।
उत्तर :- गलत
सही कथन :- लैंगिक जनन में भ्रूण तथा बीज बनते है।
3. गुलाब के पौधे प्रायः बीजो से उगाए जाते है।
उत्तर :- गलत
सही कथन :- गुलाब के पौधे अधिकांशतः तनो से उगाए जाते है।
4. लैंगिक प्रजनन में शुक्राणु एवं अंडाणु का मेल आवश्यक है।
उत्तर :- सही कथन
5. अमीबा प्रायः लैंगिक विधि से प्रजनन करता है।
उत्तर :- गलत कथन
सही कथन -अमीबा प्रायः अलैंगिक विधि से प्रजनन करता है।
6. मछली में आंतरिक निषेचन होता है।
उत्तर :- गलत
सही कथन :- मछली में बाह्य निषेचन होता है।
Page no.176 , Chapter: 20
प्रश्न 4 – निम्नलिखित को समझाइए
1. अण्डज 2. जरायुज 3. निषेचन
उत्तर :- 1. अण्डज :- ऐसे जंतु जो अंडे के रूप में बच्चे पैदा करते है ,इन जन्तुओ को अण्डज कहते है।
उदाहरण :- पक्षी ,मेंढक ,मछली ,कीट ,सर्प।
2. जरायुज:- ऐसे जंतु जो बच्चे पैदा करते है ,इन जन्तुओ को जरायुज कहते है।
अथवा “स्तनधारियों में भ्रूण का परिवर्धन गर्भाशय में होता है तथा ये पूर्ण विकसित शिशु को जन्म देते है। ऐसे जंतुओं को जरायुज कहते है।
उदाहरण :- गाय ,भैंस ,बकरी इत्यादि।
3. निषेचन:- वह क्रिया जिसमे नर युग्मक (शुक्राणु)के केन्द्रक का मादा युग्मक अंडाणु के केन्द्रक से मिलता है यह क्रिया निषेचन कहलाती है।
निषेचन 2 प्रकार का होता है
(i)आंतरिक निषेचन (ii)बाह्य निषेचन
(i)आंतरिक निषेचन :- जब निषेचन की क्रिया मादा शरीर के अंदर सम्पन्न होती है ,तो इसे आंतरिक निषेचन कहते है। उदाहरण :- मनुष्य
(ii)बाह्य निषेचन :- जब निषेचन की क्रिया मादा शरीर के बाहर सम्पन्न होती है ,तो उसे बाह्य निषेचन कहते है।
उदाहरण :- मछली, मेंढक
Page no.176, Chapter: 20
प्रश्न 5 – निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में लिखिए –
1. प्रजनन किसे कहते है ?
उत्तर :- सभी जीवों द्वारा अपने समान नए जीव उत्पन्न करना प्रजनन कहलाता है।
प्रजनन दो प्रकार का होता है :-
(i)लैंगिक प्रजनन (ii)अलैंगिक प्रजनन
2. संक्षिप्त जानकारी दीजिए –
क. लैंगिक प्रजनन ख. अलैंगिक प्रजनन ग. परागण
उत्तर :- (क ) लैंगिक प्रजनन :- प्रजनन की वह प्रक्रिया या प्रकार जिसमें प्रजनन के लिए नर एवं मादा जनको की आवश्यकता होती है ,तथा प्रजनन नर तथा मादा जननांगो के मिलो से होती है ,वो यह प्रजनन लैंगिक प्रजनन कहलाता है।
(ख) अलैंगिक प्रजनन :- प्रजनन की ऐसी प्रक्रिया जिसमें प्रजनन हेतु नर एवं मादा जननांगो की आवश्यकता नहीं होती है ,तो प्रजनन की यह विधि अलैंगिक प्रजनन कहलाती है।
अलैंगिक प्रजनन की कुछ प्रमुख विधियाँ है –
(i)विखंडन :- इस प्रकार के प्रजनन की प्रक्रिया में जीव का शरीर दो भागों में विभक्त हो जाता है तथा नए जीव को जन्म देता है।
उदाहरण :- अमीबा
(ii) पुनर्जनन :- इस प्रकार की प्रजनन की प्रक्रिया में जीव किसी कारण से दो या दो से अधिक नयी जीव बन जाता है ,
उदाहरण :-हाइड्रा ,स्टारफिश आदि।
(iii) मुकुलन :- प्रजनन की इस क्रिया में जीव के शरीर में अनुकूल दशा में एक छोटा सा उभार बनता है ,जिसे कलिका कहते है ,धीरे -धीरे से कलिका उभार में बढ़ती है तथा विकसित होकर मुख्य शरीर से अलग होकर एक नए जीव में बदल जाती है।
उदाहरण :- हाइड्रा
(ग) परागकण :- जब किसी पुष्प के पुंकेसर से परागकण निकालकर उसी पुष्प या उसी जाति के किसी अन्य पुष्प के स्त्रीकेसर के वर्तिकाग्र तक पहुंचने की क्रिया परागण कहते है।
उदाहरण :- धतूरे का पुष्प
3. द्विलिंगी पुष्प का चित्र बनाकर स्त्रीकेसर एवं पुंकेसर के विभिन्न भागों को नामांकित कीजिए।
उत्तर :-द्विलिंगी पुष्प हेतु :-
अलग -अलग जाति जैसे भिंडी ,मटर ,भाटा ,गुलमोहर आदि के दो -दो फूल एवं फल ब्लेड। (ऐसे फूलो का चयन करे जिनके अंडाशय स्पष्ट एवं बड़े हो तथा उसी समय उनके फल भी मिलते हो। )
अपने द्वारा लाये गए फूलो का अवलोकन करें एवं पुंकेसर को सावधानीपूर्वक इस तरह अलग करें कि स्त्रीकेसर को कोई नुकसान न पहुंचे। अब पुष्प में केवल स्त्रीकेसर बचा रहेगा जिसमे अंडाशय ,वर्तिका एवं वर्तिकाग्र होते है। अपनी कॉपी में प्रयोग हेतु लिए गए फूल ,स्त्रीकेसर और फल बनाये।
परागकणों से जो पतली -पतली नलिकाएं निकली है ,उन्हें परागनाल कहते है। परागनाल बनने की क्रिया वर्तिकाग्र पर होती है। वर्तिकाग्र तथा वर्तिका से शक़्कर के समान मीठा पदार्थ स्त्रावित होता है जिसके कारण परागनाल ,वर्तिका से होते हुए अंडाशय तक पहुँचती है।
परागनाल अंडाशय में पहुंचकर बीजांड में प्रवेश करती है। जहां नर जनन इकाई और मादा जनन इकाई का मेल होता है ,इस क्रिया को निषेचन कहते है। निषेचन अंडाणु युग्मज कहलाता है। जब युग्मज विकसित होकर भ्रूण में परिवर्तित हो जाता है। तब बीजाण्ड बीज में बदल जाता है तथा पूरा अंडाशय फल में विकसित हो जाता है। बीज से नए पौधे उत्पन्न होते है। नए पौधे उत्पन्न होने की इस विधि को लैंगिक प्रजनन कहते है।
4. अलैंगिक जनन एवं लैंगिक जनन में मुख्य अंतर लिखिए।
उत्तर :-
| अलैंगिक प्रजनन | लैंगिक प्रजनन |
| (i) अलैंगिक प्रजनन में स्वयं जीव अथवा उसके किसी अंग से नया जीव बनता है।(ii) इसमें निषेचन की क्रिया ही होती है। | (i) जबकि लैंगिक प्रजनन में नर एवं मादा जनको की आवश्यकता होती है। (ii) इसमें निषेचन की क्रिया होती है। |
5. अमीबा में अलैंगिक प्रजनन को चित्र द्वारा समझाइये।
उत्तर :- अमीबा में अलैंगिक प्रजनन (द्वि विखण्डन)द्वारा होता है जिसमें जीव का शरीर दो भागों में विभक्त हो जाता है तथा नए जीव को जन्म देता है।
अमीबा में विखंडन
6. पुनर्जनन किसे कहते है ?उदाहरण देकर समझाइए।
उत्तर:- जब किसी जीव का शरीर किसी साथ क्षतिग्रस्त हो जाता है तथा एक या एक से अधिक भागों में बंट जाता है तथा इस शरीर के कटे हुए प्रत्येक भाग से एक सम्पूर्ण जीव बनता है ,तो यह क्रिया पुनर्जनन कहलाती है।
उदाहरण:- इस प्रकार का पुनर्जनन हाइड्रा में होता है अनुकूल परिस्थितियों में इनमे एक छोटा उभार बनता है जो कालिका कहलाती है ,जो आकार में बढ़कर मुख्य शरीर से अलग हो जाती है तथा एक नए जीव में बदल जाती है।
You can also download CGBSE Solutions Class 7 PDF file for further studies.
Download CG Board Class 7 Science Solutions Chapter 20 सजीवों में प्रजनन – Link to download PDF
This CG Board Solutions for Class 7th textbook provides accurate answers to all the questions in each exercise and is presented in the Hindi language to cater to the convenience of the students.