CG Board Class 7 Science Solutions Chapter 9 सजीवों में पोषण – CGBSE Solutions PDF in Hindi

CG Board Class 7 Science Solutions Chapter 9 सजीवों में पोषण is specifically designed for Hindi medium students of Class 7 studying in Chhattisgarh Board of Secondary Education. यह समाधान कक्षा 7 विज्ञान पुस्तक छात्रों को अवश्यक अपने अध्ययन को सुगम बनाने के लिए इस समाधान पुस्तक का उपयोग करना चाहिए।

CG Board Class 7 Science Solutions Chapter 9 सजीवों में पोषण

CGBSE समाधान कक्षा 7 विज्ञान अध्याय 9 – सजीवों में पोषण हिंदी माध्यम में छात्रों के लिए बनाए गए हैं। यह समाधान छात्रों की सुविधा के लिए बनाई गई है और सीजीबीएसई बोर्ड के कक्षा 7 के छात्रों के लिए उपयुक्त है।

CG Board Class 7 Science Solutions Chapter 9 विज्ञान are given below for Hindi Medium students.


Page No.: 89 , Chapter: 9

खाली स्थान की पूर्ति कीजिए-

1 जैविक क्रियाओं को संपन्न करने के लिए_____की आवश्यकता होती है। 

उत्तर:- पोषक तत्वों

2. पाचक ग्रंथियों में बने ______ द्वारा भोजन का पाचन किया जाता है। 

उत्तर:- पाचक रसों 

3. अमीबा में पाचन _____ होता है। 

उत्तर:- अन्न धमियों में 

4. मनुष्य में पचे हुए भोजन का अवशोषण ______ द्वारा होता है। 

उत्तर:- आंत 

5.  गाय के शरीर में सेलुलोस का पाचन _______ में होता है। 

उत्तर:- रुमेन 

Page No.: 89 , Chapter: 9

प्रश्न 2 – निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए –

1. स्वपोषी तथा परपोषी की पोषण विधि में क्या अंतर है ?

उत्तर:- 

                स्व -पोषी पोषण                         परपोषी 
अधिकांश हरे पेड़ पौधे सूर्य के प्रकाश की उपस्थिति में CO 2 तथा जल द्वारा अपना भोजन स्वयं बनाते है तो ऐसे पौधों को स्वपोषी तथा इनकी इस प्रकार का पोषण स्वपोषी पोषण कहलाता है। ऐसे जीव जो अपना भोजन स्वयं नहीं बनाते व अपने भोजन हेतु अन्य जीवो पर आश्रित रहते है ,ऐसे जीव परपोषी तथा इनकी इस प्रकार का पोषण विधि परपोषण कहलाती है। 

Page No.: 89, Chapter: 9

2. परजीवी, मृतोपजीवी, सहजीवी को उदाहरण द्वारा समझाइए ?

उत्तर :-

 (i) परजीवी :- ऐसे जीव जो अपना भोजन स्वयं नहीं बनाते व अपने भोजन हेतु अन्य जीवो पर आश्रित रहते है ,ऐसे जीवों को परजीवी कहते है। 

उदाहरण :- अमरबेल एक ऐसा पौधा है जो अपना भोजन बनाने में असमर्थ होते है तथा ये पौधा अपने भोजन हेतु अन्य पौधों से लिपटा रहता है ,इससे एक विशेष प्रकार के चूषकांग निकलते है ,जो पोषक पौधे के अंदर चले जाते है ,जिनसे ये पौधे भोजन प्राप्त करते है। इस प्रकार अमरबेल एक पूर्ण परजीवी (complete  parasite) है। 

(ii) मृतोपजीवी :- ऐसे जीव जो अपना भोजन मृत तथा सड़े गले पदार्थो से प्राप्त करते है उन्हें मृतोपजीवी कहते है। 

उदा.:- मशरूम एक मृतजीवी है ,इसमें क्लोरोफिल अनुपस्थित होता है। 

(iii) सहजीवी :- कुछ हरे पौधे अपना भोजन तो स्वयं बनाते है ,किन्तु भोजन का कुछ भाग अन्य (कीट ,जीवाणु etc )से प्राप्त करते है। अतः हम कहते है ,जब दो जीव साथ साथ जीवन यापन करते है ,जैसे सहजीवी जीव कहते है। 

उदा. (i)कलश पादप(ii)मटर के पौधे को जड़ो में गठे पायी जाती है ,इन ग्रंथियों में (जीवाणु )रहते है ,जो वायुमंडल की वायु को नाइट्रोजन के यौगिक में परिवर्तन कर पौधे को प्रदान करते है जिसके बदले में पौधो से इन्हे भोजन प्राप्त होता है। 

Page No.: 89 , Chapter: 9

3. अमीबा तथा हाइड्रा किन अंगों द्वारा भोजन ग्रहण करते हैं ?

उत्तर:- अमीबा कूटपाद के द्वारा तथा हाइड्रा स्पर्शको के द्वारा अपना भोजन ग्रहण करते है। 

Page No.: 89 , Chapter: 9

4. मनुष्य के पाचन तंत्र का नामांकित चित्र बनाकर मंड के पाचन को समझाइए ?

उत्तर :-

                मनुष्य का पाचन तंत्र 

कार्बोहाइड्रेट युक्त भोजन में उपस्थित मंड का पाचन मुख से शुरू होता है ,जब हम भोजन को चबाते है ,तो खाने पर जिन पदार्थों में मिठास होती है ,उन सभी में मंड (स्टार्च) उपस्थित होता है। स्टार्च युक्त भोज्य पदार्थ सबसे पहले मुखगुहा → ग्रसनी →आमाशय तक पहुंचता है जहां आमाशय व आंत तथा पाचक ग्रंथियों निकलने वाले पाचक रस +भोजन से मिल जाते है व मंड के शेष भाग का पाचन करने में सहायता करते है ,इस प्रकार भोजन के जटिल यौगिको को सरल अणुओं में बदल दिया जाता है। व इनका अवशोषण आंत द्वारा होता है व शेष पदार्थ अपशिष्ट पदार्थ के रूप में शरीर से बाहर निकाल दिया जाता है।    

Page No.: 89 , Chapter: 9

5. घास खाने वाले जंतुओं में पाचन को समझाइए?

उत्तर:-

 प्रायः गाय, भैंस तथा अन्य घास खाने वाले जंतु लगातार जुगाली करते रहते है। वास्तव में वे घास चरते समय घास को जल्दी -जल्दी निगलकर आमाशय के एक भाग में भंडारित कर लेते है। यह भाग रुमेन कहलाता है। 

रुमेन में भोजन का आंशिक पाचन होता है, जिसे जुगाल या कड कहते है। उस जुगाल को घास खाने वाले ये जंतु छोटे -छोटे पिंडको के रूप में पुनः मुख में लाते है तथा चबाते रहते है। इस प्रक्रिया को रोमन्थन (जुगाली करना ) कहते है तथा ऐसे जंतु रुमिनेन्ट या रोमन्थी कहलाते है। घास में एक प्रकार का कार्बोहाइड्रेट , जिसे सेलुलोज कहते है अत्यधिक मात्रा में पाया जाता है।  

जुगाली करने वाले जंतु  का आमाशय जुगाली करने वाले जंतुओं में सेलुलोस का पाचन रुमेन में उपस्थित जीवाणुओं के द्वारा किया जाता है। मनुष्य एवं अन्य बहुत सारे जंतुओं में इन जीवाणुओं के न होने के कारण सेलुलोस का पाचन नहीं होता। 


You can also download CGBSE Solutions Class 7 PDF file for further studies.

Download CG Board Class 7 Science Solutions Chapter 9 सजीवों में पोषण – Link to download PDF

This CG Board Solutions for Class 7th textbook provides accurate answers to all the questions in each exercise and is presented in the Hindi language to cater to the convenience of the students.

Leave a Reply

Discover more from CGBSE Solutions

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading