CG Board Class 9 Science Solutions Chapter 15 हाइड्रोकार्बन – CGBSE Solutions PDF in Hindi

CG Board Class 9 Science Solutions Chapter 15 हाइड्रोकार्बन are given below for hindi medium students.

CG Board Class 9 Science Solutions Chapter 15 हाइड्रोकार्बन


Page No. 230 

Q.1. एक ऐसे ऐल्केन का नाम तथा संरचना सूत्र बनाएं जिसमें n=3  हो ।

उत्तर :-    n=3     

                                                   प्रोपेन   

Q.2. CH3 CH2 CH2 CH2 CH3का संघनित संरचना सूत्र लिखिए ।

उत्तर :-  CH3(CH2)3CH3 |

Q.3. C7H16 को हैप्टेन कहते हैं, इस नाम को मूल भाग और अनुलग्न में अलग कीजिए।

उत्तर :- C7H16हैप्टेन

             मूलभाग   +     अनुलग्न

              hept      +     ane       =  heptane

Page No. 231

Q.4. सजातीय श्रेणी किसे कहते हैं ? उदाहरण द्वारा समझाइए।

उत्तर :- समान क्रियात्मक समूह युक्त कार्बनिक यौगिकों की ऐसी श्रेणी ( परिवार ) जिनके दो क्रमिक सदस्यों के सूत्रों में -CH2-  का अंतर होता है, और इनका सामान्य सूत्र एक समान होता है, तथा भौतिक गुणों में क्रमिक परिवर्तन होता है | सजातीय श्रेणी कहलाता है | तथा  यौगिक एक दूसरे के सजात कहलाते हैं |

 उदाहरण :-  मेथैन , एथेन  , प्रोपेन 

                   CH4 ,  CH3CH3 , CH3CH2CH3

 इन सब यौगिकों में क्या -CH2- अंतर है | 

Page No. 232 

Q.5. ब्यूटेन, प्रोप्रेन और पेंटेन में से किसका क्वथनांक सबसे अधिक होगा और क्यों?

उत्तर :- ब्यूटेन, प्रोप्रेन और पेंटेन में सबसे अधिक क्वथनांक पेंटेन का हैं |

         प्रोप्रेन  =    -420C

         ब्यूटेन =      -0.50C

        पेंटेन   =        360C

क्योंकि जैसे जैसे ऐल्केन में कार्बन परमाणुओं की संख्या बढ़ती जाती है,वैसे वैसे उनके क्वथनांक भी बढ़ते हैं। हम कह सकते है कि लंबी, सतत श्रृखंला वाले ऐल्केनों का क्वथनांक छोटी श्रृंखला वाले ऐल्केन के क्वथनांक से अधिक होता है, अर्थात् ऐल्केन का क्वथनांक उसके अणुभार पर निर्भर करता है।

Page No. 232 

Q.6.C5H12के श्रृंखला समावयवी बनाइए। 

उत्तर :-   

Page No. 236 

Q.7. C5H8अणुसूत्र के कितने स्थिति समावयवी संभव है उनकी संरचना बनाइए।

उत्तर :-  

Q.8. निम्नलिखित में संतृप्त तथा असंतृप्त हाइड्रोकार्बन पृथक कीजिए-

    CH=CH, CH3CH2CH3 ,  CH3HC=CH2 , CH2=CH2, CH3CH3

उत्तर :- संतृप्त हाइड्रोकार्बन  =    CH3CH2CH3 ,      CH3CH3 |

असंतृप्त हाइड्रोकार्बन = CH=CH, CH3HC=CH2 , CH2=CH2, |

Page No. 237  

अभ्यास-

Q.1.नीचे दिए गए विवरणों हेतु सही विकल्प का चयन कीजिए 

( स्थान समावयवता, सजातीय श्रेणी, ऐल्केन, समावयवी, श्रृंखला समावयवी, श्रृंखलन )

i)इस हाइड्रोकार्बन में केवल एकल बंध होते हैं।

ii) कार्बन कई तत्वों के साथ प्रबल बंध बनाने की क्षमता रखता है। पर विशेष बात यह है कि वह अन्य कार्बन परमाणुओं से जुड़कर लंबी श्रृंखला बनाता है।

iii) वे अणु जिनमें परमाणुओं की संख्या समान बिंदु संरचना सूत्र भिन्न हो |

iv) ब्यूटेन तथा 2 – मेथिलप्रोपेन किस प्रकार के समावयवी हैं।

v) वह संरचनात्मक समावयवता जो ऐल्कीन और ऐल्काइन में संभव है पर ऐल्केन में नहीं।

vi) इस श्रेणी के सदस्य भौतिक गुणधर्मों में नियमित अंतर दिखाते हैं।

उत्तर :- i) ऐल्केन, ii) श्रृंखलन , iii) समावयवी , iv)  स्थान समावयवता,  श्रृंखला समावयवी,   v) स्थान समावयवता , vi) सजातीय श्रेणी |

Q.2. रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए :- 

i) हैक्स-1-ईन और हैक्स-2-ईन …………………………… समावयवी है।

ii) ब्यूटेन का क्वथनांक प्रोपेन से …………………………  है।

iii) 2- मेथिलप्रोपेन की जनक श्रृंखला में कार्बन परमाणुओं की संख्या …………… है।

iv) साइक्लोब्यूटेन में हाइड्रोजन परमाणुओं की संख्या ………………………… है।

v) C2H6 ,C3H8 , C4H10 …………………………… सजातीय श्रेणी के सदस्य है।

उत्तर :-  i) स्थान , ii) अधिक , iii) 3 , iv) 8 , v) समान |

Page No. 238 

Q.3. निम्नलिखित के संरचना सूत्र बनाइए-

    2-मेथिब्यूटेन, प्रोप-1-आईन, पेंट-2-ईन

उत्तर :- i)  2-मेथिब्यूटेन

ii)  प्रोप-1-आईन 

iii) पेंट-2-ईन

Page No. 238 

Q.4.ऐल्केन सजातीय श्रेणी के तीन गुण लिखिए।

उत्तर :- i) इसका सामान्य सूत्र  CnH2n+2  होता है।

ii) क्रमागत सदस्यों के बीच -CH2- इकाई का अंतर होता है।

iii) लंबी श्रृंखला वाले ऐल्केनों का क्वथनांक छोटी श्रृंखला वाले ऐल्केन के क्वथनांक से अधिक होता है।

Page No. 238 

Q.5. स्थान तथा श्रृंखला समावयता में उदाहरण सहित अंतर लिखिए।

उत्तर :- समावयवता :- ऐसे यौगिक जिनके अणुसूत्र समान किंतु संरचनात्मक सूत्र भिन्न-भिन्न हो एक दूसरे के समावयवी तथा यह गुण समावयवता कहलाता है।

श्रृंखला समावयवता :-  कार्बन परमाणुओं की श्रृंखला में भिन्नता के कारण उत्पन्न हुई समावयवता कहलाती है।

  CH3-CH2-CH2-CH3          

               ब्यूटेन                                           2- मेथिलप्रोपेन

स्थान समावयवता :- कार्बन श्रृंखला में प्रतिस्थायी या क्रियात्मक समूह या द्विबंध या त्रिबंध की स्थिति में अंतर के कारण उत्पन्न हुई समावयवता स्थान समावयवता कहलाती है।

                                       i) ब्यूट – 1 – ईन              ii) ब्यूट – 2 – ईन

Page No. 238 

Q.6. सतत श्रृंखला ऐल्कनों के क्वथनांक और उनकी कार्बन संख्या में क्या संबंध है समझाइए।

उत्तर :- सतत् श्रृंखला ऐल्केनों के क्वथनांक के मध्य -CH2-  इकाई का अन्तर होता है। जैसे – जैसे ऐल्केन में कार्बन परमाणुओं की संख्या बढ़ती जाती है, वैसे-वैसे उनके क्वथनांक भी बढ़ते जाते हैं। अर्थात् ऐल्केन का क्वथनांक उसके अणुभार पर निर्भर करता है। साधारणतः सजातीय सदस्यों के भौतिक गुणधर्मों में क्रमिक और नियमित परिवर्तन पाया जाता है। 

उदाहरण – 

     ऐल्केनों के नाम             क्वथनांक (0C)

      मेथैन                          -162

      एथेन                          – 89

      प्रोपिन                        – 42

       ब्यूटेन                       – 0.5

सजातीय श्रेणी के निकटतम सदस्यों के अणुभार में  14 का अन्तर होता है। 

Page No. 238 

Q.7. वे ऐल्केन, ऐल्कीन और ऐल्काइन जिनमें तीन या कम कार्बन परमाणु हैं, संरचना समावयता नहीं दर्शातें समझाइए।

उत्तर :- ऐल्केन, ऐल्कीन, और ऐल्काइन जिसमें तीन या कार्बन परमाणु है, संरचना समावयता नहीं दर्शाते है, क्योंकि जब कोई कार्बनिक यौगिक शाखित संरचना बनाता है वह संरचना समावयता दर्शाता है, परन्तु 3 से कम कार्बन वाले कार्बनिक यौगिक शाखिता संरचना नहीं दर्शाता इसलिए तीन से कम कार्बन वाले कार्बनिक यौगिक संरचना समावयता नहीं दर्शाते।

Page No. 238 

Q.8. C4H8 अणुसूत्र के कितने समावयवी बनेंगे उनके सूत्र बनाइए। संकेत – तीन समावयवी संभव है।

उत्तर :- C4H8 अणुसूत्र समावयवी :- 

Leave a Reply

Discover more from CGBSE Solutions

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading