CG Board Class 9 SST Solutions Chapter 18 उत्पादन कैसे होता है? – CGBSE Solutions PDF in Hindi

CG Board Class 9 SST Solutions Chapter 18 उत्पादन कैसे होता है? are given below for Hindi Medium Students.

CG Board Class 9 SST Solutions Chapter 18 उत्पादन कैसे होता है?


Page no . 259  

प्रश्न 01 : सरकार ने मनोरंजन  के लिए जगह बढ़ाने का प्रस्ताव क्यों दिया है? 

उत्तर : रायपुर छत्तीसगढ़ की राजधानी होने के कारण एक बढ़ता हुआ शहर है, जिसमें मनोरंजन की व्यवस्था की अपार संभावनाएं हैं, परंतु अनुपातिक अध्ययन में सरकार को मालूम हुआ कि सभी व्यक्तियों की अपेक्षा मनोरंजन के लिए जमीन का वितरण में विषमता है,उसको ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा जमीन वितरण को 3% से बढ़ाकर 9% करने का निर्णय किया गया है | जिसमें रोजगार के नए अवसर उपलब्ध होंगे, तथा लोगों के स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा 

प्रश्न 2. मानलें कि आप रायपुर शहर में रोज़गार के अवसर बढ़ाना चाहते हैं, इसमें किस तरह की योजना मददगार हो सकती है?उत्तर : किसी भी शहर को समृद्ध बनाने के लिए वहां पर रोजगार का होना सबसे बड़ी शर्त है, तथा रोजगार के लिए भूमि की आसानी से उपलब्धता होनी चाहिए, ताकि कोई भी पूंजी पति या उद्योगपति अपनी पूंजी का निवेश कर सके और व्यापारिक गतिविधियां चला सके, जिससे रोजगार के तमाम अवसर उपलब्ध हो सके | इसी कारण से छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा सस्ते ब्याज के लोन तथा भूमि की समान वितरण व्यवस्था लागू की गई है।

Page no . 261   

प्रश्न 03 : कम आय वर्ग वाले परिवारों की आमदनी किस तरह बढ़ाई जा सकती है? 

उत्तर : किसी भी शहर की समृद्धि के लिए भूमि के साथ-साथ (वर्ग) दिहाड़ी, जिसके कम आय वाले लोग जैसे मजदूर वर्ग, बढ़ई , राजगीर, सफाई कर्मी ,चपरासी इत्यादि है, जो अक्सर ही शहर के बाहरी इलाकों से आते हैं, इनकी आमदनी कम होने के कारण किराए का मकान पर रहना मुश्किल होता है, जिसके लिए सरकार ने 20% पट्टे श्रमिक वर्ग लिए किया है | निशुल्क शिक्षा की व्यवस्था भी कराई है, तथा दैनिक मजदूरी की दरें भी बढ़ाई गई है, तथा निशुल्क राशनिंग भी की गई है | ताकि इनकी दैनिक खर्च की बचत हो, अचानक खर्च के लिए पैसा उपलब्ध रहे।

प्रश्न 4. पड़ाव पर प्रतिदिन कितने लोग आते हैं? इनमें महिलाएं कितने प्रतिशत होती हैं? पड़ाव पर आने वाले कुल लोगों में से कितनों को हर रोज काम मिल पाता है?

उत्तर : पड़ाव जहां मजदूर काम की तलाश में जमा होते हैं वह पड़ाव मजदूर होते हैं, जिनकी व्यवस्था सुनिश्चित नहीं होती है, इसी कारण से उनकी आय भी अनिश्चित होती है, परन्तु सरकारी आंकड़ों के अनुसार प्रतिशत में इनको 18 से 20 % वर्ष तक अकुशल श्रमिक होते हैं, जिनमें हमारे रायपुर में महिला श्रमिक को लगभग पुरुषों की एक तिहाई होती है।

परियोजना कार्य-

प्रश्न 5. स्वरोज़गार और वैतनिक रोज़गार की तुलना कीजिए और उनके बीच असमानताओं को बताइए।

उत्तर : 

स्वरोजगार प्राप्त श्रमिक   वैतनिक रोजगार श्रमिक
1. स्वरोजगार जैसे सब्जी खोमचा आदि जो थोक बाजार से दैनिक खरीद करके फुटकर में बिक्री करते हैं तथा बेच कर लाभ रखते हैं | 2. इनका कोई भी बीमा या फंड इत्यादि की कोई व्यवस्था नहीं होती है | 3. इसको अपने कार्य क्षेत्र में कोई विशेषता नहीं प्राप्त होती है।1. कुशल श्रमिक एक प्रकार का संगठित क्षेत्र के श्रमिक होते हैं जो अपनी-अपनी सेवाओं के बदले एक निश्चित रकम प्राप्त करते हैं| इन क्षेत्रों में इनके पास सहायक भी होते हैं, और इनके लिए संस्था या संगठन की तरफ से भी बीमा  या फंड आदि व्यवस्था भी होती है |2. इनको अपने क्षेत्र में एक अनुभव या व्यवसाय की डिग्री प्राप्त होती है।

प्रश्न 6. कौशल बढ़ाने के लिए किस तरह के व्यवसासिक प्रशिक्षण उपलब्ध कराने की ज़रूरत होगी ताकि ज़्यादा लोगों को कुशलता आधारित काम मिल सके?

उत्तर : कौशल बढ़ाने के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को शिक्षित करना होगा, तथा व्यवसायिक आधारित पाठ्यक्रमों को स्कूलों में संचालित करना होगा, तथा शिक्षा को व्यावहारिक शिक्षा का रूप देना होगा, जिससे सरकार द्वारा पॉलिटेक्निक तथा आई.टी.आई कोर्स संचालित कर रही है | युवाओं में स्वरोजगार का रुझान भी उत्पन्न कराना चाहिए जिससे उनको नौकरी की ललक कम हो , तथा बैंकों द्वारा या सरकार द्वारा कम ब्याज दर पर ऋण तथा अनुदान भी उपलब्ध कराया जा सकता है, जिससे लोगों में अपना काम तथा स्वतंत्रता की भावना विकसित हो।

 प्रश्न 7. अलग-अलग व्यवसायों में मिलने वाली मज़दूरी में अन्तर क्यों होता है?

उत्तर : अलग-अलग व्यवसायों में मिलने की कमी, मजदूरों में अंतर का कारण, कार्य की कुशलता, जैसे:-  खेती का कार्य में मजदूरी कम होती है, तथा स्थानीय ग्रामीण परिवेश के कारण होती है, परंतु यही श्रमिक का कारखानों तथा शहरी क्षेत्रों में उनकी कार्यकुशलता के ऊपर निर्भर करता है।

प्रश्न 8. शहर में मकान निर्माण में लगे मज़दूरों को मिलने वाली मज़दूरी में महिलाओं और पुरूशों में फर्क किया जाता है। क्या आप इस विचार से सहमत हैं? क्यों व कैसे?

उत्तर : शहर के निर्माण क्षेत्र में मिलने वाली मजदूरी में महिलाओं का श्रमिक कम होना हमारे समाज की पुरुष प्रधान मानसिकता का द्योतक है, जो कि गलत है | हम इससे सहमत नहीं है, क्योंकि मेहनत महिलाएं भी अपनी क्षमता अनुरूप करती हैं।

प्रश्न 9. अपने गाँव/शहर में प्रचलित मज़दूरी के आँकड़े इकट्ठा करें। उन आँकड़ों की तुलना ऊपर दिए गए तालिका के आधार पर करें।

उत्तर : रोजगार के प्रकार 2021-22 मजदूरी दर :- 

कारखाना                    नियमित 5,000                        18,000अर्ध कुशल                   कुशल 
दिहाड़ी 300-500               अकुशल500 -750                कुशल 
किराने की दुकान का श्रमिक200 – 300
सब्जी की दुकान का 100 – 200
घरेलू3000 – 6000
होटलों में400 – 600
ट्रांसपोर्ट  8000 – 22000
दफ्तर में अस्थायी कर्मचारी 6000 – 10,000
मकान निर्माण क्षेत्रमहिला- 350                पुरुष- 500

 प्रश्न 10. इन उदाहरणों में स्थायी पूंजी और कामकाजी पूंजी की पहचान कीजिए।

उत्तर : पूंजी मूलतः दो प्रकार की होती है :- 

स्थाई पूंजी :-  किसी भी काम को करने के लिए जो भी बिल्डिंग ,जमीन या मशीने या उपकरण या रिक्शा, ठेला जो कुछ समय के लिए उपयोगी हो, जिन से लंबे समय तक कार्य लिया जा सके।

अस्थाई या कामकाजी पूंजी :-  काम को चलाने हेतु कच्चे माल या श्रमिकों का वेतन तथा श्रम प्रकार के रोजाना के खर्चे जो अगले उत्पादक तक एक चक्कर पूरा करती है, जैसे सीमेंट, बालू, लोहा छड़।

 अभ्यास : 

Page no . 269  

प्रश्न 01 : रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –

1 . रायपुर शहर और उसके आस -पास ———— और ———— का उत्पादन करने वाले कई महत्वपूर्ण उद्योग है | 

2 . व्यावसायिक योग्यता प्राप्त श्रमिकों को ——– श्रमिक कहते है | 

3 . मुंबई को कोलकाता से जोड़ने वाला राष्ट्रिय राजमार्ग क्रमांक……. गुजरता है | 

4 . मशीनें , बिल्डिंग आदि ———— पूंजी के अंतर्गत आते है | 

5 . संसाधन की व्यवस्था करना ——– कहलाता है | 

6 . शारीरिक और मानसिक  सभी प्रकार की मेहनत को ———- कहते है | 

7 . ———– को चलने के लिए भौतिक और कामकाजी पूंजी आवश्यक है | 

उत्तर : 1 ) लौह, अयस्क , 2 ) कुशल श्रमिक, 3 ) 6  , 4 ) स्थायी पूंजी, 5 ) मानवीय आवश्यकता , 6 ) श्रम , 7 ) उद्योग 

 Page no . 269  

प्रश्न 02 : इनमें से भिन्न का चयन करें –

क ) दुर्ग , बलौदाबाजार , आरंग , राजनांदगांव| 

ख ) भूमि , श्रम , सीमेंट , पूंजी | 

ग )  मशीन , भवन , प्लान्ट  , कच्चा माल | 

उत्तर : क ) दुर्ग ,  ख) पूंजी , ग) कच्चा माल | 

Page no . 269  

प्रश्न 03 : निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दे –

प्रश्न 01  : ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में भूमि उपयोग की तुलना कीजिए | 

उत्तर : ग्रामीण क्षेत्र में भूमि का मूलतः का उपयोग आवासीय व खेती के कार्यों के लिए होता है। शहरी क्षेत्र में भूमि का उपयोग अधिकतर व्यावसायिक तथा आवासीय कार्यों का उद्योग को तथा मनोरंजन गतिविधियों के लिए किया जाता है।

 Page no . 269  

प्रश्न 02  : अपने कर्मचारियों को आवासीय सुविधा उपलब्ध करवाना सरकार का दायित्व है | क्या आप इस कथन से सहमत है? समझाइए | 

उत्तर : अपने कर्मचारियों को आवासीय सुविधा उपलब्ध कराना सरकार का कर्तव्य है इसका मुख्य कारण कर्मचारियों का स्थानांतरण के कारण बार-बार आवास बदलना पड़ता है, तथा शहरों में महंगी दरों पर आवास मिलने के कारण उनकी श्रमिक स्थिति में परेशानी होती है।

Page no . 269  

प्रश्न 03 :सरकार के लिए श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी निर्धारित करना क्यों जरूरी है?

उत्तर : सरकार द्वारा मजदूरी निर्धारण करने के कारण मजदूरी में भिन्नता समाप्त हो जाती है, तथा सरकारी निर्धारण के कारण समाज में उसको कानूनी स्वरूप मिल जाता है जिस कारण से किसी मजदूर का शोषण नहीं होता है।

Page no . 269  

प्रश्न 04 : स्थायी  पूंजी किस प्रकार कामकाजी पूंजी से भिन्न है | 

उत्तर : स्थाई पूंजी के बिना कोई उद्योग व्यापार स्थापित नहीं किया जा सकता।

Page no . 269  

प्रश्न 05 : ऋण की सुविधा लोगों की पहुंच में क्यों नहीं है? 

उत्तर : ऋण की सुविधा लेने के लिए किसी भी व्यक्ति को बैंक द्वारा कुछ भी गारंटी स्वरूप मांग की जाती है, जो गरीब व भूमिहीनों के लिए मुश्किल होता है।  

 Page no . 269  

प्रश्न 06 : किसी भी बिल्डिंग के किराए को कौन से कारक प्रभावित करते है? 

उत्तर : किसी भी बिल्डिंग की बनावट किस कार्य हेतु की गई है, आवासी है या व्यावसायिक है , तथा स्थान मुख्य कारण है किसी शहर में स्थित होना या ग्रामीण क्षेत्र में होना या शहर के किस भाग में अब स्थित है |

Leave a Reply

Discover more from CGBSE Solutions

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading